फर्रुखाबाद:12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर मनाया विजय दिवस

फर्रुखाबाद,16 दिसंबर 2022 को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कर्नल रोमिल शर्मा के दिशा निर्देशन में लगभग 125 एनसीसी कैडेट्स ने शहीद स्मारक पर उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान चलाते हुए कर्नल भूपेंद्र सिंह, स्टेशन कमांडर सिखलाई कर्नल सी एस अग्रवाल तथा जिलाधिकारी महोदय के साथ शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी तथा उनकी वीर गाथाओं को मंच के माध्यम से गाया।दिनांक 16 दिसंबर 2022 को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के लगभग 125 एनसीसी केडिट, फतेहगढ़ स्थित शहीद स्मारक पर अपने विद्यालय म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़…

84 दिन में 3 मामलों में कोर्ट ने सुनाई 22 साल की सजा, कभी CBI ने कर दिया था केस वापस, जानिए मुख्तार अंसारी के बारे में

पूर्वांचल के सबसे बड़े डॉन मुख्तार अंसारी को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। ये सजा कांग्रेस नेता अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय मर्डर केस और एडिशनल एसपी पर किए गए हमले समेत कुल 5 मामलों में सुनाई गई है। पिछले 84 दिन के अंदर कोर्ट मुख्तार अंसारी को अलग-अलग मामले में 3 बार सजा सुना चुकी है।22 सितंबर 2022 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 7 साल और अगले ही दिन उन्हीं…

अब तक 53 लोगों की बिहार में शराब से मौत, थाने से जब्त स्प्रिट गायब

बिहार के छपरा में जहरीली शराब कांड में अब नया खुलासा हुआ है। यहां थाने में जब्त स्प्रिट के कंटेनर से बड़ी मात्रा में स्प्रिट गायब है। शक है कि इसी से यह जहरीली शराब बनी थी, जिसे पीकर मौतें हुईं। यह कहीं और से नहीं बल्कि थाने से सप्लाई की गई थी। इस बात का सबूत के तौर पर ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर एक्साइज डिपार्टमेंट के मुख्य सचिव केके पाठक को भेजा है।शिकायत के बाद मुख्य सचिव हरकत में आए और जांच के लिए ज्वाइंट कमिश्नर कृष्णा पासवान और…

कैटरीना कैफ बनीं गूगल पर मोस्ट सर्च्ड एशियन एक्ट्रेस, 2022 में आलिया और प्रियंका को भी छोड़ा पीछे

गूगल ने हाल ही में टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड एशियन्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसी के साथ कैटरीना कैफ साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली एशियन एक्ट्रेस बन गई हैं। एक्टिंग की दुनिया की बात करें तो कैटरीना कैफ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में टॉप पर हैं। टॉप 10 लिस्ट में कैटरीना सातवें, आलिया आठवें और प्रियंका नवें स्थान पर हैं।लिस्ट में सबसे पहला नंबर दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस फाइव का है। इस बैंड के फैंस महज…

शहनाज गिल की भारती के बेटे गोला संग मस्ती, गोला को किस करके किया परेशान

बिग बॉस 13 से लाइमलाइट में आईं एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब हाल ही में शहनाज ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो शहनाज, कॉमेडियन भारती सिंह के बेटे के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में शहनाज गोला को गोद में उठाकर ढेर सारी मस्ती करती हुई दिखाई दीं। येलो-ग्रीन और व्हाइट ड्रेस में गोला बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं, शहनाज गिल ब्लू-यलो सूट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने…

वाह रे…बिहार पुलिस! थाने में ही रखी स्पिरिट से बनाई गई थी जहरीली शराब, 53 मरे

बिहार के सारण में जहरीली शराब से हुई मौत में पुलिस-प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। जहरीली शराब को बनाने में थाने में जब्त स्पिरिट के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर जांच में यह बातें सामने आई हैं। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इस दिशा में जांच भी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, मशरक थाने के मालखाने में रखी गई जब्त स्पिरिट के कंटेनर से ढक्कन गायब मिले हैं। कई कंटेनर से जब्त स्पिरिट भी गायब है। ऐसे में…

मैनपुरी में महिला को गोली मारने बाले ने औरैया न्यायालय में किया सरेंडर

मैनपुरी मैनपुरी ब्रेकिंग- वोट न देने पर महिला को गोली मारने वाले रिंकू यादव ने औरैया न्यायालय में किया सरेंडर किशनी थाना क्षेत्र के भिटारा में रिंकू यादव पुत्र जनवेद यादव ने महिला रामदेवी को गोली मारकर किया था घायल किशनी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लगातार दी दबिश सोमवार रात किशनी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह बुलडोजर लेकर आरोपी का घर गए थे गिराने किशनी पुलिस के बुलडोजर के दबाब से रिंकू यादव ने औरैया में लूट के एक पुराने मामले में किया सरेंडर आरोपी रिंकू यादव…

पठान फिल्म पर मचा बवाल, क्या बोले शाहरुख़

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी पठान पर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग…’ में भगवा रंग की बिकिनी पहनकर दीपिका ने शाहरुख के साथ बोल्ड सीन दिए हैं। इस पर अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि जिस थिएटर में यह फिल्म लगे उसे फूंक दो। दुष्टों के साथ दुष्टता का आचरण ही करना चाहिए। पठान कॉन्ट्रोवर्सी पर पहली बार अभिनेता शाहरुख खान ने चुप्पी तोड़ी है। शाहरुख ने इशारों-इशारों में कहा- दुनिया चाहें कुछ भी…

अर्जुन को युवराज के पिता ने ट्रेन किया, बोले- ये भूल जाओ तुम सचिन तेंदुलकर के बेटे हो

अर्जुन तेंदुलकर… सचिन तेंदुलकर के बेटे। 9 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। छोटी-मोटी उपलब्धियां मिल रही थीं पर डंका बजा 14 दिसंबर 2022 को। जब अर्जुन ने रणजी के डेब्यू मैच में शतक लगाया। ठीक वैसे ही, जैसे पिता सचिन ने 34 साल पहले लगाया था। सचिन ने भी 1988 में डेब्यू पर सेंचुरी मारी थी। महीना भी दिसंबर था।अर्जुन की इस कामयाबी के पीछे पिता सचिन का अनुभव ही नहीं, कई लोगों की मेहनत है। उनमें से एक हैं देश को युवराज जैसा क्रिकेटर देने वाले…

4 दिन पहले 12 ने जान गंवाई थी, अफगान तालिबान के हमले में 4 पाकिस्तानी फौजी फिर मारे गए

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर जबरदस्त तनाव है। रविवार के बाद यहां गुरुवार को भी दोनों तरफ से फायरिंग हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगान तालिबान के हमले में पाकिस्तान के 4 फौजी मारे जा चुके हैं। कुछ वीडियो फुटेज में फायरिंग और मोर्टार शेलिंग की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं। रविवार को भी इसी बॉर्डर एरिया में फायरिंग हुई थी। इस दौरान 11 पाकिस्तानी और 1 अफगानी की मौत हुई थी। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा था कि अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत ने घटना पर अफसोस…

कोलफील्ड लिमिटेड में 10वीं पास के लिए नौकरी, NPCIL में साइंटिफिक असिस्टेंट बनें

जानिए आपकी 5 सरकारी नौकरियों के बारें में, आज की लिस्ट में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए नौकरियां हैं। ITI सर्टिफिकेट के साथ 10वीं पास कैंडिडेट के लिए सेंट्रल रेलवे में 2422 अप्रेंटिस पदों पर भर्तियां निकली हैं। 35 साल तक के कैंडिडेट के लिए न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 4 तरह के पदों पर 243 भर्तियां निकली हैं। इसके साथ ही 30 साल तक के ग्रेजुएट कैंडिडेट के लिए कानपुर छावनी बोर्ड में टीचर और इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। ग्रेजुएट कैंडिडेट के पास सुप्रीम…

PWD ने पक्का पुल पर रूट डायवर्जन के लिए ट्रैफिक पुलिस को लिखा पत्र, जानिए किधर से जाएँ

लखनऊ के आइकोनिक पक्का पुल में ट्रैफिक के प्रवेश पर रोक लगा दी गई हैं। गोमती नदी स्थित पक्का पुल पर शुक्रवार से तीन दिनों के लिए यातायात बंद रहेगा। पीडब्ल्यूडी, पुलिस और ट्रैफिक प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुवार को पक्का पुल का निरीक्षण कर ट्रैफिक प्लान पर चर्चा भी की हैं। यह तय किया गया कि 16 दिसंबर की सुबह से 18 दिसंबर की सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा। इसके बाद एक दिन के लिए पुल पर हल्के और भारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के…

गौतमबुद्ध नगर: नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही

गौतमबुद्ध नगर: नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाही- फेस-टू थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा तस्करों को भंगेल से गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान रामपाल और सोहनपाल के रूप में हुई है। यह मूलनिवासी उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी सलारपुर गांव में किराए के मकान में रहकर गांजे की तस्करी करते थे। रामपाल के कब्जे से 3 किलो 200 ग्राम गांजा और सोहनपाल के कब्जे से 1 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किए गए…

गौतमबुद्ध नगर: एक साथ 58 पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था से लैस नोएडा पुलिस के लिए बना पहला बैरक

गौतमबुद्ध नगर: एक साथ 58 पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था से लैस नोएडा पुलिस के लिए बना पहला बैरक- गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को आज एक बड़ा तोहफा दिया है। नोएडा के सेक्टर-20 थाने में पुलिस कर्मियों के लिए बैरक का उद्घाटन किया गया। इस बैरक में एक साथ 58 पुलिसकर्मी आराम से ठहर सकते हैं। जिसमें पुलिसकर्मी आराम से सोने, रुकने व आराम करने के अलावा काफी सुविधाएं भी इस बैरक में उपलब्ध है। लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यह पहल जिले…

गौतमबुद्ध नगर : ई-ऑक्सन में लगभग 58 करोड़ से अधिक की बोली लगाकर बिल्डर ने खरीदी जमीन, करेगा करोड़ों रुपयों का निवेश-

गौतमबुद्ध नगर : ई-ऑक्सन में लगभग 58 करोड़ से अधिक की बोली लगाकर बिल्डर ने खरीदी जमीन, करेगा करोड़ों का निवेश- नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को सेक्टर-146 में औद्योगिक भूखंड का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया। इस भूखंड को बोली लगाने वाले ने रिजर्व प्राइज से 58 करोड़ 61 लाख रुपये की अधिक बोली लगाकर खरीदा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले ग्रुप हाउसिंग के दो भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जा चुका है। सेक्टर-146 स्थित जीएच-02 भूखंड के लिए मैसर्स ई होमस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड…

प्रयागराज- अभिषेक कुमार भारती सहायक उद्यान निरीक्षक UPSSSC व अमन कुमार त्यागी का NEET मे हुआ चयन

प्रयागराज- अभिषेक कुमार भारती सहायक उद्यान निरीक्षक UPSSSC व अमन कुमार त्यागी का NEET मे हुआ,जनपद प्रयागराज में वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनातर्गत सिविल सेवा पाठ्यक्रम में पंजीकृत छात्र अभिषेक कुमार भारती का चयन UPSSSC कि अवर अधीनस्थ सेवा 2019( रोल नंबर 00813109ं) सहायक उद्यान निरीक्षक पद पर हुआ है और वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत नीट पाठ्यक्रम में पंजीकृत छात्र श्री अमन कुमार त्यागी का चयन NEET में हुआ उपर्युक्त दोनों मेधावी छात्रों को जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया इस…

प्रयागराज:काकोरी बलिदान दिवस के अवसर पर निकाली गई रैली, शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में अभिलेख प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

प्रयागराज काकोरी बलिदान दिवस सप्ताह काकोरी के शहीदों की स्मृति के अवसर पर बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन प्रयागराज की ओर से अभिलेख प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में किया गया। कार्यक्रमों का उद्घाटन शहीद रोशन सिंह शहीद स्थल पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरी, तथा प्रधानाचार्य स्वरूपरानी अस्पताल श्री एस.पी. सिंह द्वारा पुस्पांजलि अर्पित करते हुए जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा शहीद स्थल से चन्द्रशेखर पार्क तक रैली निकालकर किया गया। अभिलेख प्रदर्शनी में काकोरी के शहीद क्रांतिकारियों का विवरण,…

जिलाधिकारी प्रयागराज ने स्वरूप रानी अस्पताल में समीक्षा बैठक की

प्रयागराज साफ-सफाई, पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को स्वरूपरानी अस्पताल में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने ओपीडी में प्रतिदिन कितने मरीजों को देखा जा रहा है तथा अस्पताल में कितने चिकित्सकों की उपलब्धता है की जानकारी लेते हुए कहा कि क्षमता के अनुसार और अधिक मरीजों को प्रतिदिन देखा जा सकता है। निजी हाॅस्पिटलों से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि प्राइवेट हाॅस्पिटल में एक डाॅक्टर के द्वारा प्रतिदिन ज्यादा मरीजों को देखा…

प्रयागराज:उप सचिव भारत सरकार ने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की उचित दर दुकानों का किया निरीक्षण

प्रयागराज उपसचिव भारत सरकार द्वारा दुकानों पर रेट बोर्ड, स्टाॅक बोर्ड, टोल फ्री नं0 एवं अन्य वांछित सूचनाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का किया गया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उपसचिव ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, भारत सरकार के द्वारा दिए जा रहे लाभों के बारे में दी जानकारी श्री रामचन्द्र उपसचिव भारत सरकार द्वारा दिनांक 14 एवं 15 दिसम्बर को जनपद-प्रयागराज के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की उचित दर दुकानों का भ्रमण करते हुए निरीक्षण का कार्य सम्पन्न किया…

फर्रुखाबाद:निक्षय दिवस पर पांच क्षय रोगी लिये गये गोद ,सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस

फर्रुखाबाद ,15 दिसंबर 2022 देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ज़िले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर गुरूवार को निक्षय दिवस मनाया गया l इस दिवस का उद्देश्य टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण इलाज और योजनाओं का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उपकेंद्रों में तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर (सीएचओ) ने ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या के 10 प्रतिशत लोगों की टीबी की जांच की l इसी क्रम में ज़िला क्षय रोग विभाग…