फर्रुखाबाद एसपी ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दस उपनिरीक्षकों के किए तबादले, कई थानों और चौकियों में फेरबदल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितम्बर 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ द्वारा उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार कुल दस उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

स्थानांतरण सूची में पुलिस लाइन, कोतवाली फतेहगढ़, कोतवाली कायमगंज, थाना मोहम्मदाबाद, थाना शमसाबाद सहित विभिन्न थानों एवं चौकियों में तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

जारी सूची में प्रमुख रूप से उपनिरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी याकूतगंज, कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, जो प्रभारी याकूतगंज कोतवाली फतेहगढ़ थे, को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक शिव कुमार को प्रभारी सेंट्रल जेल, कोतवाली फतेहगढ़ से प्रभारी कुआंखेड़ा, कोतवाली कायमगंज तथा उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार को प्रभारी कुआंखेड़ा, कोतवाली कायमगंज से प्रभारी सेंट्रल जेल, कोतवाली फतेहगढ़ भेजा गया है।

उपनिरीक्षक कपिल कुशवाहा का थाना मोहम्मदाबाद से प्रभारी राजपुर क्षेत्र, थाना मोहम्मदाबाद के लिए स्थानांतरण किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार को कोतवाली कायमगंज से प्रभारी मंडी, कोतवाली कायमगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय को कोतवाली फतेहगढ़ से प्रभारी रेलवे रोड, कोतवाली फतेहगढ़, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को प्रभारी फैजबाग, थाना शमसाबाद से पुलिस लाइन तथा उपनिरीक्षक हरीश कुमार को थाना मोहम्मदाबाद से प्रभारी फैजबाग, थाना शमसाबाद भेजा गया है।

वहीं उपनिरीक्षक वीर सिंह यादव को कोतवाली फतेहगढ़ से प्रभारी सदर, कोतवाली फतेहगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस विभाग के अनुसार स्थानांतरण का उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना, पुलिसिंग को बेहतर करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की कार्यक्षमता का बेहतर उपयोग करना है। नए स्थान पर तैनात किए गए अधिकारियों से कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Comment