फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस की कार्रवाई,अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितम्बर 2026 थाना शमसाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 06 सितंबर 2026 को थाना शमसाबाद पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महबूब पुत्र याकूब खां, निवासी ग्राम नगला धनू, थाना जैथरा, जनपद एटा, वर्तमान पता ग्राम समैचीपुर चितार, थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर थाना शमसाबाद में मु0अ0सं0 169/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी महबूब के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 87/2016, धारा 411, 413, 414, 420, 467, 468, 471 भादवि, कोतवाली कायमगंज तथा मु0अ0सं0 88/2016, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली कायमगंज शामिल हैं। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा की गई।

Leave a Comment