भारी बारिश से अलीगंज थाने में घुसा पानी, व्यवस्था हुई खराब

मझगवां, 7 सितंबर। ब्लॉक मझगवां के अलीगंज थाने में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ गए। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से थाना परिसर में जलभराव हो गया और पूरा थाना जलमग्न हो गया।

बारिश का पानी थाने के मुख्य गेट से होते हुए अंदर तक भर गया। थाना परिसर में कई फीट तक पानी भर जाने से आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। थाने के अंदर भी पानी भर गया है, जिससे पुलिसकर्मियों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा ग्राम के मुख्य मार्गों पर भी पानी भरा रहा। रास्ते तालाब में तब्दील हो गए हैं। नाले चोक होने की वजह से पानी निकलने में दिक्कत हो रही है।

जलभराव के कारण फरियादियों को भी थाने तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। थाना परिसर तालाब में तब्दील हो गया है। पानी अभी भी थाने में भरा हुआ है, निकला नहीं है

Leave a Comment