फर्रुखाबाद:अब ऑनलाइन होगी मरीजों की रिपोर्टिंग,डाटा आपरेटर को दिया गया इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद ,22 फरवरी 2023 अब सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की ऑनलाइन रिर्पोटिंग होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विसेज प्रोग्राम की शुरुआत की गई | इसी को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में बुधवार को डाटा आपरेटर का उन्मुखीकरण किया गया | प्रशिक्षण में बताया गया कि किस तरह से ओपीडी में आने वाले मरीजों का डाटा इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लैटफॉर्म पर अपलोड किया जायेगा lमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि मौसम बदलने से कई तरह के रोग फैलते…

फर्रुखाबाद:पीड़ित युवती पहुंची एसपी कार्यालय

पीड़ित युवती पहुंची एसपी कार्यालय आपको बता दें पूरा मामला फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुदड़ी निवासी पीड़ित युवती गुलअफशा ने एसपी अशोक कुमार मीणा से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया है कि हमने अपनी मर्जी से युवक मोहम्मद कासिम के साथ निकाह किया है हम दोनों पति-पत्नी सुकून से रह रहे हैं उसके बाद भी मेरे मायके वाले मुझे परेशान कर रहे हैं

रायपुर:- बलोदा बाजार विधानसभा स्तरीय जिला कलेक्ट्रेट घेराव 23 को

भाजपा तिल्दा शहर मंडल के अध्यक्ष ईश्वर यदु और महामंत्री सौरभ जैन के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा तिल्दा शहर मंडल के कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट घेराव के लिए बलोदा बाजार 23 फरवरी दिन गुरुवार को भाजपा कार्यालय नेवरा से बलौदा बाजार के लिए प्रस्थान करेगी भाजपा तिल्दा शहर मंडल के महामंत्री व पार्षद मनोज निषाद में जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर छत्तीसगढ़ के सभी पात्र नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आवास पक्का मकान दिलाने के लिए अधिकार रैली मोर आवास…

जौनपुर : रेलवे लाइन दोहरीकरण के चलते रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग रहेगा बंद

शाहगंज : नगर के रोडवेज स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 62 पर रेल पथ दोहरीकरण के मद्देनजर 22 फरवरी बुधवार प्रातः नौ बजे से 24 फरवरी शुक्रवार प्रातः नौ बजे तक यातायात अवरुद्ध रहेगा। इस दौरान परिवर्तित मार्ग से यात्रा हो सकेगा। पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग एवं दादर पुल से आवागमन रहेगा। सिनियर सेक्शन इंजीनियर (आई ओ डब्ल्यू) उत्तर रेलवे अभिनव कुमार ने सूचना दी।

149 करोड़ से हुई 71 साल पहले शुरुआत, तब से कितना बढ़ा बजट , जानिए

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार को लगातार 7वीं बार उत्तर प्रदेश का बजट पेश करेंगे। यह अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। साथ ही पिछली बार की तरह इस बार भी पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा। मतलब, बजट भाषण के वक्त सुरेश खन्ना के हाथ में कोई कागज नहीं, बल्कि टैबलेट होगा। चमड़े के बैग से निकले रजिस्टर से आज टैबलेट तक की इस बजट यात्रा को 71 साल लग गए। आज इस पूरी यात्रा की 5 बड़ी और जरूरी बातें जानेंगे। योगी सरकार ने पिछले साल सरकार बनने…

फर्रुखाबाद: दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला कार्यालय पर निशुल्क सिलाई मशीन वितरित की गई

फर्रुखाबाद: दस्तक मीडिया ग्रुप के जिला कार्यालय पर मैनकाइंड फिन सिस्टम ट्रस्ट की तरफ से निशुल्क सिलाई मशीन वितरित की गई जिस मौके पर ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सिंह और जिला अध्यक्ष रजनी शाक्य ने जरुरतमंद महिलाओं और लड़कियों को सिलाई मशीन दी गई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता द दस्तक 24 के प्रदेश संवाददाता धर्मवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर के की इस मौके पर राजकमल सिंह जिला हेल्थ ब्यूरो ,फर्रुखाबाद, शिवम् शाक्य तहसील संवाददाता ,फर्रुखाबाद,आदि पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे और और लाभार्थी के रूप में प्रियंका वर्मा, दीपिका…

प्रयागराज- जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संपन्न करायी जा रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकल विहीन एव शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मेरी वानामेकर इंटर कॉलेज, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज, रणजीत पंडित इंटर कॉलेज नैनी, राधारमण महिला इंटर कॉलेज नैनी , केदार नाथ जायसवाल इंटर कॉलेज नैनी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केदार नाथ जायसवाल इंटर कॉलेज नैनी में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते…

राष्ट्रपति पुतिन के जवाबों का बेरहमी से जवाब दिए बाइडेन कहा- यूक्रेन कभी नहीं जीत पाओगे

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन जंग पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयानों का सख्त लहजे में जवाब दिया। पौलेंड में मंगलवार देर रात बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और नाटो यूक्रेन के साथ थे और रहेंगे। रूसी फौज ने जुल्म किया है। महिलाओं से रेप को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। पुतिन याद रखें कि वो यूक्रेन को कभी नहीं जीत पाएंगे।’ बाइडेन यूक्रेन के अचानक दौरे के बाद मंगलवार को पौलेंड पहुंचे। यहां एक सभा को संबोधित किया। इससे पहले मंगलवार को ही रूस के…

पांच साल के लिए खरीदे टाटा ने WPL के टाइटल राइट्स, 4 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट

टाटा ने WPL यानी विमेंस प्रीमियर लीग के टाइटल राइट्स खरीद लिए है। BCCI और टाटा के बीच मंगलवार 21 फरवरी को डील साइन हुई। BCCI सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। टाटा ने पांच साल के लिए राइट्स खरीदे है। हालांकि इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि राइट्स कितने में बिके। टाटा के पास IPL के भी टाइटल राइट्स है। वह 2022 में वीवो की जगह स्पोंसर बना था।बोर्ड ने स्पॉन्सर राइट्स खरीदने की इच्छुक कंपनियों के लिए टेंडर जारी किया था। हालांकि बोर्ड ने…

मुंबई हमले के आतंकी यहां खुलेआम घूम रहे; जावेद अख्तर पकिस्तान में दहाड़े

मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने लाहौर में खुले मंच से कह दिया कि मुंबई हमले की साजिश रचने वाले पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। इस पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, जावेद साहब पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित ‘फैज फेस्टिवल’ में पहुंचे थे। उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में यहां 17 से 19 फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने सवाल किया- जावेद साहब क्या आप हिन्दुस्तान जाकर वहां के लोगों को बताते हैं कि पाकिस्तान बड़ा…

रकुल प्रीत सिंह ‘इंडियन 2’ में नजर आएंगीं कमल हासन के साथ, पढ़िए खबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘छतरीवाली’ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छा रिव्यू मिला था। रकुल की मानें तो वे अब आउट एंड आउट लव स्टोरी करना चाहती हैं। फिलहाल वे कमल हासन के साथ इंडियन 2 में नजर आएंगीं।‘छतरीवाली’ करते वक्त मुझे विश्वास था कि ये फिल्म लोगों से कनेक्ट करेगी। ये टॉपिक शायद मेट्रो सिटी नहीं, लेकिन छोटे शहरों के लोगों से काफी कनेक्ट हो पाया। निश्चित रूप से, खुद पर यकीन बढ़ा, जैसे सोचा था वैसा ही हुआ। हालांकि ऐसा नहीं है कि मैं अब सोशल…

अनन्या पांडे को ड्रीम गर्ल 2 की कास्ट में नुसरत के बजाए कास्ट किया गया, जानिए

आयुष्मान खुराना स्टारर ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें किरदार पूजा की आवाज में आयुष्मान खुराना डायरेक्ट शाहरुख खान के पठान वाले किरदार से बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेड में अफवाहें थीं कि खुद शाहरुख ने फिल्म में अपनी आवाज दी है। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने इसे खारिज किया है।राज ने कहा, ‘जाहिर है शाहरुख सर की व्यस्तता कितनी ज्यादा है, वो तो सब जानते हैं। वो खुद मौजूद नहीं थे। इस वजह से इसमें आवाज मिमिक्री आर्टिस्ट की है।…

फर्रुखाबाद : दो बाइक में हुई जबरदस्त भिड़ंत में मां बेटा समेत तीन घायल

2 बाइको की हुई भिड़ंत माँ-बेटा समेत 3 घायल आपको बता दें कि पूरा मामला फर्रुखाबाद थाना कमालगंज क्षेत्र के भोजपुर बघार के पास दो बाइको की हुई भिड़ंत में 1 बाइक सवार मां आसिया बेगम बेटा अनवर व कमरून निशा हम भी रूप से घायल हो गये आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया ड्यूटी पर तैनात डॉ कृष्ण कुमार ने बताया है कि 108 एंबुलेंस की सहायता से दो घायल महिला एक युवक को लाया गया है तीनों की…

प्रयागराज- एसओजी में 3 वर्ष का समय पुरा कर चुके पुलिस कर्मियों को दी गई नई जिम्मेदारी

प्रयागराज पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा जारी किया गया आदेश रिक्त हुये पदों के सापेक्ष एस0ओ0जी0 में नये पुलिस कर्मियों की हुयी नियुक्ति एस0ओ0जी0 को मिला नया प्रभारी ➡️ एस0ओ0जी0 गंगानगर व यमुनानगर जोन में भी नियुक्त हुये प्रभारी ➡️ एस0ओ0जी0 व विशेष टीम अपराध शाखा से स्थानान्तरित पुलिस कर्मियों का विवरण- ➡️ एस0ओ0जी0 नगर/गंगानगर/यमुनानगर जोन में नियुक्त किये गये नये पुलिस कर्मियों का विवरण- सुन्दर लाल जिला चीफ ब्यूरो प्रयागराज मो0 9792546868

पीलीभीत :अधिकारियों की लापरवाही से हो गया अवैध कब्जा

पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पजावा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसकी भूमि पर आम के पेड़ खड़े हैं।आरोप है कि पडोस के रहने वाले ग्रामीण ने पुत्रों की मदद से दबंगई के बल पर वाग की भूमि से लगभग ढाई गठ्ठा भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके अपना मकान का निर्माण कार्य करा लिया। उसने बताया कि जब उसके मकान पर कब्जा किया जा रहा था तो उसने कई अधिकारियों से गुहार लगाई।लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।उसने बताया कि अधिकारियों की ओर से…

पीलीभीत :एनबीआई फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया

पूरनपुरएनवीआई फाउंडेशन (रजि०) द्वारा नगर के रजागंज देहात में नि:शुल्क स्वास्थय कैंप लगाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने मेले का शुभारंभ किया।वरिष्ट अतिथि के रूम में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी,अधिवक्ता अशोक सिंह, खालिद तबरेज व भाजपा नेता रवि यादव मौजूद रहे। स्वास्थ मेला में मुख्य रूप से डा.जीशान खान,मजहर,डा. फैजान खान और मोइनुद्दीन खान मौजूद रहे।खांसी, जुकाम,पेट की समस्त समस्याओं के 437 मरीज देखे गए।उनको मुफ्त में संस्था द्वारा दवाई दी गई।फ्री जांच कैंप में एच.एम.पैथोलॉजी…

पीलीभीत :सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल

पूरनपुर। साइकिल व ठेली की आपसी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मल्लपुर खजुरिया निवासी मुकेश,राम सिंह,सुशीला देवी,रतनलाल,हरिराम आदि लोग ठेली पर सवार होकर सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव में स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे साइकिल सवार सिकंदर व मुकेश ठेली से टकरा गए।हादसे में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग…

पीलीभीत :गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ

पूरनपुरनगर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।प्राचार्य डा.सुधीर कुमार शर्मा ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया।उन्होने ने स्वयंसेवियों के द्वारा किए गए प्रयासों की सरहाना कर कहा कि स्वयंसेवी को सदैव समाज की सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।प्राचार्य डा.सुधीर कुमार शर्मा ने स्वयंसेवियों व समाज सेवा को देकर प्रेरित कर उनको मैडल पहना कर सम्मानित किया।कार्यक्रम…

पीलीभीत :प्रधान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार का भेजा जेल

पूरनपुरग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरैया कलां के ग्राम प्रधान डॉ सत्यपाल शर्मा हैं। ग्राम प्रधान सत्यपाल को गांव के ही उल्फत सिंह उर्फ लटे ने माइक पर समाधि बाबा एवं अपने बच्चों की कसम खाते हुए तमंचे से गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी।युवक ने ग्राम प्रधान को 24 घण्टे में तमंचे की गोली से मारने की…

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी ने उन्नीस पुलिसकर्मियों के किये तबादले,

गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी साद मियां खान ने 19 पुलिसकर्मियों के तबादले किए है। तबादला सूची में 16 उपनिरीक्षक और 03 मुख्य आरक्षी शामिल है। इनमें 4 चौकी इंचार्ज के भी तबादले किए गए हैं। इसके अलावा 5 थानों पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक भी तैनात किए गए है।  देखें लिस्ट