पूरनपुर। साइकिल व ठेली की आपसी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मल्लपुर खजुरिया निवासी मुकेश,राम सिंह,सुशीला देवी,रतनलाल,हरिराम आदि लोग ठेली पर सवार होकर सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव में स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे साइकिल सवार सिकंदर व मुकेश ठेली से टकरा गए।हादसे में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग…
Category: देश
पीलीभीत :गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ
पूरनपुरनगर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।प्राचार्य डा.सुधीर कुमार शर्मा ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया।उन्होने ने स्वयंसेवियों के द्वारा किए गए प्रयासों की सरहाना कर कहा कि स्वयंसेवी को सदैव समाज की सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।प्राचार्य डा.सुधीर कुमार शर्मा ने स्वयंसेवियों व समाज सेवा को देकर प्रेरित कर उनको मैडल पहना कर सम्मानित किया।कार्यक्रम…
पीलीभीत :प्रधान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार का भेजा जेल
पूरनपुरग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरैया कलां के ग्राम प्रधान डॉ सत्यपाल शर्मा हैं। ग्राम प्रधान सत्यपाल को गांव के ही उल्फत सिंह उर्फ लटे ने माइक पर समाधि बाबा एवं अपने बच्चों की कसम खाते हुए तमंचे से गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी।युवक ने ग्राम प्रधान को 24 घण्टे में तमंचे की गोली से मारने की…
गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी ने उन्नीस पुलिसकर्मियों के किये तबादले,
गौतमबुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी साद मियां खान ने 19 पुलिसकर्मियों के तबादले किए है। तबादला सूची में 16 उपनिरीक्षक और 03 मुख्य आरक्षी शामिल है। इनमें 4 चौकी इंचार्ज के भी तबादले किए गए हैं। इसके अलावा 5 थानों पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक भी तैनात किए गए है। देखें लिस्ट
पीलीभीत ; नहर में छलांग लगाने वाली महिला का नहीं लगा सुराग
पूरनपुर : गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सकरिया निवासी पूरन लाल की 60 वर्षीय पत्नी शशिकांत का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।सोमवार सुबह शशिकांत गुरुद्वारा जाने की बात कह कर घर से निकली थी।पूरनपुर क्षेत्र के हरदोई ब्रांच नहर पुल से अचानक वृद्ध महिला ने नहर में छलांग लगा दी थी।शव को निकालने के लिए गोताखोरों के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरे दिन भी गोताखोर शब निकालने के प्रयास करते रहे।लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई पता नहीं चल सका था। कोतवाली पुलिस ने हालांकि सिंचाई…
गौतमबुद्ध नगर: युफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी पर आयकर विभाग का छापा,
गौतमबुद्ध नगर : मंगलवार को दिन निकलते ही आयकर विभाग की टीम ने यूफ्लेक्स पैकेजिंग कंपनी पर छापा मारा है। आशंका जताई गई है कि इस कंपनी ने करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी की है। जिसके बाद दिन निकलते ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची है।बताया जा रहा है कि नोएडा में 20 और पूरे देश में 64 ठिकानों पर एक साथ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी चल रही है। जिन कंपनियों में छापेमारी चल रही है, उनमें किसी भी व्यक्ति को आवागमन करने की अनुमति नहीं…
गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट : गौर बिल्डर ने गौर सिटी वन में वाहन खड़ा किया तो देने पड़ेंगे पैसे, निवासियों का विरोध करना शुरू
गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा बेस्ट : गौर बिल्डर की मनमानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि गौर बिल्डर ने गौर सिटी-1 में जगह-जगह बोर्ड लगवा दिए हैं। जिन पर साफ तौर पर लिखा है कि अगर कोई भी व्यक्ति दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन खड़ा करेगा तो उसको पार्किंग का पैसा देना होगा। यह नियम सभी पर लागू होंगे। इसका अब निवासियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। मनीष श्रीवास्तव जैसे कई व्यक्तियों ने कहा कि सोसाइटी के…
गौतमबुद्ध नगर : जेवर एयरपोर्ट के पास जमीनो में उछाल, YEIDA ने भूखण्डों की कीमतें बढ़ाईं
गौतमबुद्ध नगर : जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का असर देखने के लिए मिलने लगा है। जहां एक तरफ किसानों के लिए जमीन की मुआवजा दरें बढ़ाई गई हैं, अब यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अपनी जमीन की आवंटन दरें भी बढ़ा दी हैं। सोमवार को लखनऊ में यमुना अथॉरिटी की बोर्ड बैठक हुई। जिसमें यह फैसला लिया गया है। यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि रेजिडेंशियल भूखंडों से लेकर ग्रुप हाउसिंग, इंडस्ट्रियल, कॉरपोरेट ऑफिस, स्कूल, अस्पताल, मंदिर, विधवा आश्रम, वृद्ध आश्रम…
गौतमबुद्ध नगर, एनसीआर: फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, क्या आने वाले समय में हालात होंगे चिंताजनक
गौतमबुद्ध नगर, एनसीआर : एनसीआर में सोमवार को गर्मी ने अपने पांव पसार दिए यह गर्मी इतनी अधिक बढ़ गई है कि ऐसा लग रहा है मानो मैं जून आ गया हूं फरवरी महीने में ही इतनी गर्मी सहने के बाद लोगों को आने वाले समय का डर भी सताने लगा है एनसीआर में सोमवार को गर्मी ने 17 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज सुबह देश की राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री रहा, जो कि नॉर्मल तापमान से पांच डिग्री ज्यादा है. वहीं, सोमवार का दिन दिल्ली…
फर्रुखाबाद: किसान यूनियन द्वारा दिया गया मुख्यमंत्री को किसानों के हक में मांग पत्र
राज कमल सिंह की रिपोर्ट फर्रुखाबाद :जिला फर्रुखाबाद सातनपुर मंडी मैं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मीटिंग करते हुएमंडी सचिव दिलीप कुमार वर्मा द्वारा को मुख्यमंत्री के नाम किसानों के हक में मांग पत्र दीया मांग पत्र में निम्नलिखित मांगों को रखा गया1.आलू किसानो के हालातो को देखते हुए एवं महंगे खाद, बीज, दवाई होने के कारण आलू भाव न मिलने से आलू किसान दयनीय स्थिति पर पहुच चुका है आलू निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाये एवं आलू का निर्यात अतिशीघ्र किया जाये एवं जनपद…
पीलीभीत ; देवस्थान की भूमि पर कब्जा, राजस्व ने की माप
कलीनगर – तहसील क्षेत्र के ग्राम नवदिया धनेश में देवस्थान के नाम राजस्व भूअभिलेख में भूमि दर्ज है। देवस्थान के नाम गाटा संख्या 64 में 0.182 हेक्टेयर रक्बा दर्ज है। लेकिन भूलेख में अंकित रकबे से कम भूमि होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। देवीपुर निवासी गंगा प्रसाद का भी पास खेत है। कम रकबा होने पर गांव के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला के आदेश पर देवस्थान की भूमि की पैमाईश की गई। पैमाईश करने पर रामकृष्ण तथा देवीपुर निवासी हीरालाल…
पीलीभीत : कोटेदार ने की मारपीट साधु ने रो रोकर सुनाई व्यथा
पूरनपुर- तहसील क्षेत्र के मौरनिया कबीरगंज रामनजर दुबे ने बताया कि वह धनाराघाट के मन्दिर पर रहते थे। वहीं से महेशदास मुझे ग्राम अमरैया कलां रहने के लिए बुला लाए। यहीं पर इनका शिष्य भूपराम रहता है। महेशदास व भूपराम ने मुझसे मन्दिर की चाबी व साइकिल छीन ली। गांव के ही कोटेदार लालाराम, उल्फत सिंह उर्फ लटे व भीमसेन ने मुझे मिलकर मारा। 15 मिनट के लिए बहाना करके मेरी साइकिल भी छीन ली। अब न चाबी देते हैं और न ही साइकिल देने को तैयार हैं। साइकिल मांगने…
पीलीभीत : एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया
पूरनपुर क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन एवं परिवहन संबंधित शिकायतों पर उच्चाधिकारियों द्वारा कार्यवाही हेतु दिये गए निर्देशों के अनुपालन में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा पूरनपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पूरनपुर माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास तीन ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी ढोते हुए पाए गए, तीनों ट्रैक्टरों के चालको के पास ट्रैक्टर के पंजीयन प्रमाण पत्र, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, इत्यादि कोई भी वैध प्रपत्र उपलब्ध नही पाये गये, साथ ही तीनों वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं लगी पाई गई, कृषि कार्य हेतु पंजीकृत इन ट्रैक्टर…
फर्रुखाबाद:स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस
फर्रुखाबाद, 21 फरवरी 2023 स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गयाl इस दौरान योग्य व नव विवाहित दम्पति को बास्केट ऑफ़ च्वाइस से गर्भनिरोधक साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित कर परिवार नियोजन के साधन वितरित किए गएl यह जानकारी आरसीएच के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने दी। डॉ सिंह ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। खुशहाल परिवार दिवस के तहत उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं , नवविवाहित दंपति (जिनका विवाह एक वर्ष…
कोरबा: सड़क हादसे में युवक की मौत.. घर लौटते वक्त किसी गाड़ी ने मारी टक्कर
कोरबा में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। वो काम करके घर लौट रहा था। तभी ये हादसा हो गया है। मगर परिजनों का कहना है कि इस केस की जांच होनी चाहिए। युवक वहां कैसे पहुंच गया। ये हैरान करने वाला है। हादसा हरदीबाजार थाना क्षेत्र में हुआ है।मूल रूप से पाली का रहने वाला 24 वर्षीय विक्रम कुमार सोमवार को काम करके दीपका से वापस घर लौट रहा था। वो अभी तिवरता के पास पहुंचा था। उसी दौरान ये हादसा हुआ है। किसी अज्ञात…
फर्रुखाबाद:डॉक्टर की सलाह व परिवार की देखभाल से ब्रेन टीबी से उबरने में मिली मदद बार-बार बुखार आने की समस्या को नजरंदाज करना धर्मेन्द्र को पड़ा भारी
फर्रुखाबाद, 21 फरवरी 2023 l घर से दूर दिल्ली में अकेले रहकर काम-धंधा करने वाले धर्मेन्द्र बार-बार बुखार आने की समस्या को समझने में बहुत देर कर दी l इस कारण निजी चिकित्सकों के इलाज पर जहाँ लाखों रुपये खर्च हो गए वहीँ काम-धंधा भी छूट गया l वजन गिरकर 35 किलो रह गया और याददाश्त भी चली गयी lदिल्ली के गुरू तेगबहादुर अस्पताल में इलाज के लिए पहुँचने पर पता चला कि कोरोना पाजिटिव हैं, सात दिन बाद हुई एमआरआई में ब्रेन टीबी (मस्तिष्क टीबी) की पुष्टि हुई l…
प्रयागराज- जिलाधिकारी ने भारत स्काउट गाइड इन्टर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा संपन्न करायी जा रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिक्षाओं को नकल विहीन एव शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मेरी वानामेकर इंटर कॉलेज, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बने कंट्रोलरूम में सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता एवं कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुन्दर लाल जिला…
रायपुर :- बहेसर में अवैध रूप से चल रहा प्लाटिंग का खेल
तिल्दा-नेवरा :- ग्राम बहेसर में अवैध प्लाटिंग का सिलसिला अभी भी निरंतर जारी है,जो कि ग्राम सरोरा में भेंट मुलकांत में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से अवैध प्लाटिंग संदर्भ में पत्रकारों के द्वारा वर्ज़न लिया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि एसडीएम को बोल देता हूं कार्यवाही करंगे, शिकायत करता बंशी यादव से पूछने से बताया कि अभी तक कोई कार्यवाही नही किया गया,लेकिन अभी तक विकासखंड तिल्दा के ग्राम पंचायत बहेसर में भू माफियाओं के द्वारा क्षेत्र के आसपास कृषि भूमि एवं भांथा को बिना रेरा के परमिशन…
बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव , बोले- ‘मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार हताशा का है प्रतीक
उत्तर प्रदेश बजट 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार को हंगामेदार शुरुआत हुई. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विपक्ष की नारेबाजी और शोरगुल के बीच अभिभाषण पढ़ा. इस दौरान समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा और नारेबाजी की. वहीं पत्रकारों के साथ मार्शलों द्वारा दुर्व्यवहार की तस्वीरें सामने आई हैं. इसपर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. अखिलेश यादव ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार सत्ताधारियों की हताशा का प्रतीक है. जब सत्ता पत्रकारों पर प्रहार करने लगे तो समझ…
सुरेंद्र मनकोटिया ने भाजपा को बताया जुमलों की पार्टी, जानिए क्या कहा
हिमाचल के जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी नेता सुरेंद्र मनकोटिया ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयानबाजी पर पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा है कि हमीरपुर के सांसद व केंद्र सरकार में सूचना प्रसारण एवम खेल मंत्री अनुराग सिंह ने आज तक जसवां-परागपुर के किया ही क्या है।अब 2024 के चुनावों को आता देख विधानसभा जसवां-परागपुर की याद आने लगी। सुरेंद्र मनकोटिया ने कड़े शब्दों में कहा भाजपा शुरू से ही जुमलों की पार्टी रही है। हिमाचल से सम्बन्ध रखते अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदेश को केंद्र से कोई भी बड़ी…
