साउथ के सुपरस्टार ने फैंस के बीच गुजारी रात, परिवार के साथ बर्फ पर घूमे, 100 फैंस को मनाली लाए हैं देवरकोंडा

साउथ फिल्मों के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा मनाली में अपने फैंस से मिल रहे हैं। रविवार शाम को प्राइवेट चौपर से मनाली पहुंचे देवरकोंडा देशभर से अपने 100 फैंस को भी साथ लाए हैं। यह फैंस देवरकोंडा के खर्च पर तीन दिन मनाली में रहेंगे। विजय ने रविवार रात अपने इन्हीं फैंस के बीच बिताई।तेलुगु फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने अपने देशभर के 100 फैंस को पहाड़ों में घुमाने का वादा किया था । 2 फरवरी को उन्होंने ट्विटर पर अपनी ये इच्छा जताई। घूमने के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री…

शाहरुख खान की फिल्म के लिए अब्दू रोजिकने बुक किया पूरा थिएटर, झूमे जो पठान पर किया मजेदार डांस

बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक को जनता से बहुत प्यार मिल रहा हैं। तजाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले 3 फुट के अब्दू ने भारत में अपनी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में अब्दू ब्राउन लेदर जैकेट में काफी क्यूट लग रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस और पैपराजी को भी साथ में फिल्म देखने के लिए इनवाइट…

क्यों नवाजुद्दीन की हाउस हेल्प सपना को धमकाया गया, क्या है पूरा मामला

अब इस मामले में आलिया के लॉयर रिजवान सिद्दीकी ने कहा है कि कुछ लोग सपना को धमकी दे रहे हैं। वो सपना से कह रहे हैं कि उसे पैसे और टिकट सब मिलेंगे लेकिन उसे बस इतना कहना पड़ेगा कि वो नवाज के लिए काम नहीं करती है।नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया के लॉयर रिजवान ने कहा है कि वो सपना की तरफ से नवाज के ऊपर केस करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि वो IPC की धारा 344, 1860 के तहत मामला दर्ज करेंगे और…

रमाबाई मैदान में पहुंचे लगभग 1 लाख शिक्षक, बोले हम 10 हजार में परिवार कैसे चलाएं?

शिक्षामित्रों ने इस प्रदर्शन को महासम्मेलन नाम दिया है। प्रदेश के हर जिलों से न सिर्फ पुरुष, बल्कि महिला शिक्षामित्र बस-ट्रेन और अपनी गाड़ियों से पहुंचे हैं। उनकी मांग है कि समान काम का समान वेतन दिया जाए। मतलब सहायक अध्यापकों की तरह उन्हें भी 40 हजार रुपए सैलरी दी जाए।फिरोजाबाद से आए शिक्षामित्र अजय यादव कहते हैं, “हमारी मांग है कि हमें स्थायी किया जाए। आज 70% शिक्षामित्र 50 वर्ष के ऊपर हैं। 10 हजार की सैलरी में हम न अपने बच्चों को पढ़ा पा रहे और न ही…

ईको गार्डन में मदरसा अध्यापकों का छलका दर्द , 72 महीने से नहीं मिली सैलरी

आधुनिक मदरसों में गणित-विज्ञान और अंग्रेजी पढ़ाने वाले अध्यापकों को पिछले 72 महीने से सैलरी नहीं मिली है। उन्हें हर महीने 3 हजार रुपए मिल रहे। जबकि 15 हजार रुपए मिलने चाहिए। अपनी सैलरी के लिए वह केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों से कई बार मिल चुके हैं। हर बार आश्वासन मिला लेकिन हक अब तक नहीं मिल सका। शिक्षक अपनी मांगो को लेकर लखनऊ के ईको गार्डेन में धरना देने पहुंचे। दैनिक भास्कर की टीम उनके बीच पहुंची। उनसे बात की। उनकी मांगो को जाना। सरकार से मिल…

तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मे पहुंची भारत की महिला टीम, पढ़िए पूरी खबर

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में चल रहे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सोमवार को ग्रुप-2 में अपने आखिरी मुकाबले में आयरलैंड को डकवर्थ-लुइस (DLS) मैथड के तहत 5 रन से हराया। भारत ने लगातार तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले, टीम 2018 और 2020 के सीजन में अंतिम-4 में पहुंची थी। 2020 में तो भारतीय ने फाइनल भी खेला, लेकिन तब उसे ऑस्ट्रेलिया से हारकर खिताब गंवाना पड़ा…

बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, 500 मिलियन डॉलर की मदद की

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस विजिट के दौरान पूरी सीक्रेसी मेंटेन की गई। दरअसल, प्रेसिडेंट बाइडेन पहले पोलैंड गए और यहां से ट्रेन के जरिए कीव पहुंचे। कीव पहुंचने से 24 घंटे पहले ही वह पत्नी जिल के साथ वॉशिंगटन के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते दिखे। कीव में बाइडेन ने कहा- रूस की कोशिश है कि वो यूक्रेन को दुनिया के नक्शे से मिटा दे। पुतिन को लगा था कि वो हमें अलग-थलग…

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लैब में पौध उगाने की नई तकनीक विकसित

BBAU यानी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने शोध कर लैब में बैक्टीरिया, फंगस और पौधों को उगाने की नई तकनीक विकसित की है। बड़ी बात यह हैं कि यह विधि 100% वनस्पति आधारित होने की वजह से सुरक्षित है और मानकों के अनुरूप है।इससे फसलों की उपज और उत्पादन में इजाफा होने के साथ ही कीटनाशकों और रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से निजात मिलने की आस जगी हैं। इस तकनीक को माइक्रोबायोलॉजिकल मीडियम कहा जाता हैं। नए प्रकार के शोध के प्रयोग के लिए सरकार से…

पीलीभीत : महिला की जगह पर आवास बनाने का आरोप

पूरनपुर।तहसील क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी सोमवती ने बताया कि गांव में 120 वर्ग मीटर के प्लॉट का गाटा संख्या 180 में स्थित है।जिस पर वह काविज है।आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले केसरी के पुत्र संतोष के नाम प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ है।आरोप है कि दबंगई के बल पर उसकी आवासीय जगह में नींव खोदकर सरकारी आवास निर्माण करा रहे हैं।जब महिला ने लोगों को मना किया तो गाली-गलौज कर आवास न बनने देने पर महिला को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।आरोप है…

गौतमबुद्ध नगर : 264 करोड़ रुपए में बदलेगी ग्रेटर नोएडा की सूरत, सड़कों पर नजर नहीं आएगा कूड़ा

गौतमबुद्ध नगर : प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी की मंशा है कि ग्रेटर नोएडा के गांव हो या सेक्टर, हर घर से कूड़ा उठना चाहिए, ताकि ग्रेटर नोएडा का कोना-कोना स्वच्छ बन सके। सीईओ के निर्देश पर ही प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ने डोर टू डोर कलेक्शन, मैनुअल व मैकेनिकल स्वीपिंग के टेंडर निकाल दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा शर्मा ने बताया कि डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन का टेंडर 17 फरवरी को निकाल दिया गया है। इसके अंतर्गत सभी घरों से 10 साल कूड़ा उठाने और…

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा: रजिस्ट्री करवाने के नाम पर 23 लाख ठगे, थमा दिया जाली दस्तावेज

गौतमबुद्ध नगर: मामला यह है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कर्मचारी बनकर दो लोगों ने एक व्यक्ति से ईकोटेक-11 स्थित एक औद्योगिक प्लॉट को ट्रांसफर करवाने के नाम पर करीब 23 लाखों रुपए की ठगी कर ली।थाना सेक्टर-49 के थानाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रमोद कुमार चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने विभूति प्रकाश से ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-11 में एक औद्योगिक प्लॉट ले लिया था। प्रमोद चौहान के प्लॉट का ट्रांसफर मेमोरेंडम, फंक्शनल और रजिस्ट्री आदि होनी थी। इसको करवाने के…

पीलीभीत : जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना कराए जाने की मांग की

नगर के पूरनपुर स्टेशन चौराहे पर 21 अगस्त 2022 को हिंदू सम्राट महाराणा प्रताप चौक घोषित करने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने महाराणा प्रताप चौक पर एक माह के अंदर महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना का आश्वासन दिया था। लेकिन एक माह से अधिक समय बीत गया है।लेकिन अभी तक इस मूर्ति स्थापना की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है। और न ही अभी तक मूर्ति की स्थापना कराई गई है।इसको लेकर लोगों में खासा रोष देखा जा रहा है।सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी को गौ…

पीलीभीत : गाजीपुर कुंडा में चल रहे विशाल सत्संग का हुआ समापन

बरखेड़ा| बाबा जयगुरुदेव के चल रहे पांच दिवसीय विशाल सत्संग का समारोह पूर्वक समापन हो गया | अंतिम दिन कई जिलों के अलावा कई राज्यों की संगत सत्संग में पहुंची | देर शाम तक हर राज्य के अलग-अलग विशाल भंडारे चलते रहे | अंतिम दिन बाबा के दर्शन के लिए अनुयायियों की भारी भीड़ जुटी रही |ब्लाक बरखेड़ा के गांव गाजीपुर कुंडा में इस बार बाबा जयगुरुदेव के पांच दिवसीय विशाल सत्संग का आयोजन शुरू किया गया था | जिसमें आस पड़ोस के अलावा महाराष्ट्र राजस्थान हरियाणा शाहजहांपुर पीलीभीत लखीमपुर…

पीलीभीत :दो अज्ञात युवकों ने पैलेस के चौकीदार को पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी सय्यर गजनफर अली ने बताया वह मोहल्ला लाइन पर साहूकारा में स्थित ताज पैलेस में चौकीदारी का काम करता है।सोमवार को सुबह वह पैलेस में था।इसी दौरान पैलेस के मालिक रिप्पी ने जनरेटर में तेल निकालकर कैन में भर भरकर सौ जाने की बात कही,इस पर उसने तेल निकाल कर कैन में भर कर रख दिया।इसके बाद चौकीदार सोने जा रहा था।इसी वीच मोहल्ला साहूकारा के दो लोग तेल के बारे में पूछने लगे,चौकीदार ने पैलेस मालिक से बात करने को कहा। इस पर दोनों…

प्रयागराज-थाना माण्डा पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

प्रयागराज-थाना माण्डा पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक 20.02.2023 को माननीय न्यायालय जे0एम0 IV इलाहाबाद के वारंट मुकदमा नं0 49/18 धारा 453/504/506/427 भादंवि0 से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त जयशंकर पुत्र शिवरक्षा निवासी नहवाई थाना माण्डा प्रयागराज को थाना पुलिस मांडा उ0नि0 रामायण सिंह अपने सहयोगी साथी का0 गौरव यादव के सांथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उपरोक्त के ऊपर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

फर्रुखाबाद:सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान शुरू

फर्रुखाबाद, 20 फरवरी 2023 राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार से सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान (एक्टिव केस फाइंडिंग) शुरू हुआ l जिला जेल, मदरसा और वृद्धाश्रम में लोगों की स्क्रीनिंग कर संभावित क्षय रोगियों के बलगम के सैंपल लिए गए lमोहम्दाबाद ब्लॉक के अलावलपुर में स्थित वृद्धाश्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक सौरभ तिवारी की देखरेख में 43 वृद्धजनों की स्क्रीनिंग कर संभावित मरीजों के सैंपल लिए गए l बलगम की जांच में टीबी की पुष्टि होने पर फौरन उनका इलाज शुरू किया जायेगा lजिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ)…

पीलीभीत :महुआ गुन्दे में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं रासलीला का हुआ समापन

पूरनपुर क्षेत्र के ग्राम महुआ गुन्दे में श्री रुद्र महायज्ञ एवं रासलीला का भव्य ओर दिव्य कार्यक्रम हो रहा था जिसका क्षेत्र वालों ने बड़े भक्ति भावना के साथ यज्ञ में सहयोग किया व समस्त कार्यक्रमों को अपना सहयोग प्रदान किया । रूद्र महायज्ञ में ग्राम वासियों ने रासलीला का बहुत ही भाव से रसपान किया ।जिसका समापन गोमती तट पर बाबा सुनासीर नाथ शिव मंदिर पर किया गया। जिसके बाद महुआ गुन्दे में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें अभिषेक बाजपेयी जी ने अपनी पूरी कमेटी की तरफ…

सीतापुर/मिश्रिख नैमिषारण्य विस्वविख्यात 84 कोषीय होली परिक्रमा मेले की तैयारियों को लेकर तहसील मिश्रिख के सभागार में जिलाधिकारी ने की समीक्षा

सीतापुर/मिश्रिख जिला अधिकारी अनुज कुमार और पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान की अध्यक्षता में एक बैठक मिश्रिख सभागार में संपन्न हुई। जिसमें सभी विभाग के कर्मचारियो ने उपस्थित होकर पड़ाव में होने वाली तैयारियों की समीक्षा की जिसे सुनकर जिला अधिकारी अनुज कुमार ने समय से पहले सभी समस्याओं को निस्तारण करने का सख्त निर्देश अपने मातहतों को दिया है उन्होंने कहा कि गंदा पानी सड़क पर नहीं बहना चाहिए, प्रकाश और पेयजल की पूरी व्यवस्था हो, गेट को फूल आदि से सजाया जाए, काशी कुंड के जल की सफाई,…

पीलीभीत :सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौके पर 11 का हुआ निस्तारण।

पीलीभीत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 19 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0…

पीलीभीत :राष्ट्रीय राजमार्ग व सिरसा चौराहे पर अतिक्रमण की शिकायत

पूरनपुर। नगर के रहने वाले एक युवक ने संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचकर जिलाधिकारी से राष्ट्रीय राजमार्ग व सिरसा चौराहे पर फैले अतिक्रमण की शिकायत की है। जिसमें उन्होंने बताया कि हाईवे के दोनों तरफ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है।जिससे आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।जबकि सिरसा चौराहा व्यस्त चौराहा है।चारों तरफ अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।लोगों को जान माल का खतरा भी बना हुआ है। जबकि भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष रवि जायसवाल द्वारा…