फर्रुखाबाद ऑल इंडिया काईट फ्लाइंग टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ काईट फ्लाइंग टूर्नामेंट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मोहन अग्रवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ इस तरह की प्रतियोगिता जनपद फर्रुखाबाद में पहली बार हो रही है 64 जनपदों से आए प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा इस तरह की प्रतियोगिता होने से फर्रुखाबादी लोगों में खुशी की लहर पतंगबाजी में फर्रुखाबाद का इतिहास बहुत पुराना है छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े तक पतंग बाजी का रखते हैं शौक फर्रुखाबाद के लोग पांचाल घाट रामनगरिया मेला का समापन होने के बाद…
Category: देश
फर्रुखाबाद : घायल दफ्ती पहुंचे एसपी कार्यालय
घायल दंपत्ति पहुंचे एसपी कार्यालय आपको बता दें कि पूरा मामला फर्रुखाबाद थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी पीड़ित युवक बिरजू ने एसपी अशोक कुमार मीणा को दिए हुए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया है कि हम अपने घर के बाहर बैठे हुए थे तभी दबंग्ग दिलीप,दीपक, रमेश गाली गलौज करने लगे विरोध किया तो उन्होंने घर में घुसकर मेरी पत्नी शीतला और मेरे साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई उसी के संबंध में एसपी अशोक…
सिटी बस और कार में हुई थी टक्कर तो लखनऊ में थाने के अंदर वकीलों का हंगामा
लखनऊ के विभूति खंड थाने में वकीलों के हंगामा करने का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है दो पक्ष एक दूसरे से हाथा पाई कर रहे हैं और पुलिस उनको शांत कराने की कोशिश कर रही है। इस दौरान हंगामा करने वाले युवक पुलिस से भी धक्का मुक्की करते दिखाई दे रही है। मगर,वकील थाने में हंगामा कर रहे है।सोमवार शाम को हाईकोर्ट के पास सिटी बस और कार में टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों से…
CBI ने आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट के पूर्व जज के खिलाफ FIR की, जानिए क्या है मामला
सीबीआई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एसएन शुक्ला, उनकी दूसरी पत्नी शुचिता तिवारी और पहली पत्नी केश कुमारी के भाई साईदीन तिवारी के खिलाफ नई दिल्ली में आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया है। उन पर वर्ष 2015 से 2020 के बीच में आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप है। जांच एजेंसी ने करीब तीन वर्ष पूर्व शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसएन शुक्ला, शुचिता तिवारी और साईदीन तिवारी के ठिकानों पर छापे मारकर कई अहम सबूत एकत्र किए थे। इसी दौरान उनके…
क्यों 38 दिन ही दिल्ली की मेयर रहेंगीं शैली ओबेरॉय: क्या है DMC एक्ट
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में 34 वोटों से जीतीं शैली ओबेरॉय 38 दिन ही मेयर पद पर रह सकेंगीं। दरअसल, MCD की धारा दो (67) के अनुसार निगम का साल अप्रैल माह की पहली तारीख से शुरू होता है, जो अगले साल 31 मार्च को समाप्त होगा।ऐसे में फरवरी के आज से पूरे 7 दिन और मार्च के 31 दिन को मिलाकर उनका कार्यकाल सिर्फ 38 दिनों का बचा है। इसके बाद दोबारा से एक अप्रैल को मेयर का चुनाव होगा।सदन में एक बार फिर देर रात हंगामा हुआ।…
भगवान ने शक्ति दी तो 5 साल बाद भी भाजपा को सत्ता में लाने के लिए जोर लगाऊंगा : येदियुरप्पा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने राजनीति से संन्यास ले लिया। बुधवार को विधानसभा में उन्होंने कहा कि ये मेरी फेयरवेल स्पीच है। ये एक दुर्लभ पल है, क्योंकि अब मैं दोबारा चुनाव नहीं लडूंगा। मुझे बोलने का मौका देने के लिए शुक्रिया। उन्होंने स्पीच में पीएम मोदी को धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि अगर भगवान ने मुझे शक्ति दी तो मैं पांच साल बाद होने वाले अगले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को सत्ता में लाने के लिए अपना पूरा जोर लगाऊंगा। मैं…
एमसीडी मेयर चुनाव के बाद बुधवार शाम को स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव उसके बाद सदन में हंगामा
AAP और BJP मेंबर्स ने मारपीट शुरू कर दी। इनमें पुरुष पार्षद भी थे और महिला पार्षद भी। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। सदन में बोतलें फेंकी गईं और बैलेट बॉक्स पलट दिया गया। शैली ओबेरॉय ने कहा कि भाजपा के पार्षदों ने मुझ पर हमले की कोशिश की। ये भाजपा की गुंडागर्दी की इंतेहा है, उन्होंने एक महिला मेयर पर हमले की कोशिश की।गुरुवार सुबह नाश्ते के बाद फिर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन हंगामे के चलते कार्यवाही को एक घंटे के लिए फिर स्थगित कर दिया…
नेता तेज प्रताप यादव के सपने में आते हैं मुलायम सिंह यादव ?
बिहार सरकार के मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेज प्रताप यादव चर्चा में रहना बखूबी जानते हैं. बुधवार सुबह वह साइकिल चलाते हुए अपने दफ्तर पहुंच गए. इसके बारे में उन्होंने ट्वीट करके बताया भी कि ऐसा करने की वजह क्या थी. तेज प्रताप ने ट्वीट करके लिखा कि उनके सपने में समाजवादी पार्टी के नेता रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव आए थे. तेज प्रताप ने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चल सकें. साइकिल चलाने की तस्वीर पोस्ट करते…
शाहबाज शरीफ बोले- बिजली, पानी और गैस का बिल खुद भरें, पाकिस्तान के PM-मंत्री नहीं लेंगे सैलरी
महज 3 अरब डॉलर के फॉरेन रिजर्व (डिपॉजिट) के साथ दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान को बचाने की आखिरी कोशिश शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बुधवार रात सरकारी खर्च में जबरदस्त कटौती से जुड़े अहम ऐलान किए। कहा- मैं और कैबिनेट के बाकी मिनिस्टर्स सैलरी नहीं लेंगे। तमाम केंद्रीय मंत्री बिजली, पानी, गैस और टेलिफोन के बिल जेब से भरेंगे।बहरहाल, हैरानी वाली बात ये है कि मुल्क बनने के बाद से अब तक (76 साल) के दौर में करीब आधा वक्त देश चला चुकी ताकतवर…
आज विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से, जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर शाम 6:30 बजे से मैच खेला जाएगा। भारत के सामने इस वर्ल्ड कप में यह सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि ओवरऑल टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 बार हराया है। हमें केवल एक ही मुकाबले जीत मिली है। टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए। 3 में ऑस्ट्रेलिया और 2 में…
बरेली – अवैध खनन कर रहे खनन माफियाओं के खिलाफ बिशारतगंज थाने में योगी विजय देव नाथ ने दी तहरीर।
आंवला – अवैध खनन का अवैध कारोबार करने के लिए नए-नए तरीके निकाल देते हैं यह लोग डान्लापो से होता है अवैध खनन डान्लपो संख्या 25 बताई जा रही है योगी विजय देव नाथ महाराज ने आज सुबह 10:30 बजे जैतपुर रोड पर इन लोगों की जब वीडियो बनाना शुरू की तो यह लोग भाग खड़े हुए योगी महाराज ने 10 नाम दर्ज 15 अज्ञात अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए थाना बिशारतगंज में तहरीर दी है योगी महाराज ने बताया कि अगर आज शाम तक…
बरेली – आंवला शाहबाद रोड पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में हुई जोरदार टक्कर दो घायल।
आंवला – आंवला शाहबाद रोड पर बरसेर में लकड़ी से भरी टैक्टर ट्राली और ट्रक में टक्कर हो गई जिसमें ट्रक चालक और कंडक्टर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग घटना की ओर दौड़ पड़े वही टैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गया। ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वही ट्राली की लकड़ी रोड़ पर फैलने से तीन घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। जिससे रोड़ पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और…
‘इसलिए मैं अपने साथ 10 बॉडीगार्ड्स लेकर जाता हूं’: मीका सिंह
20 फरवरी को मुंबई के चेंबूर में एक कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की की गई थी। उन्हें चोट तो नहीं आई लेकिन उनके साथ में खड़े व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। अब इसी घटना पर सिंगर मीका सिंह का रिएक्शन आया है। उन्होंने इस घटना को दुखद और चौंकाने वाला बताया है। मीका का कहना है इन्हीं सब वजहों से वो नॉर्थ इंडिया में होने वाले शोज के लिए कम से कम 10 बॉडीगार्ड्स लेकर जाते हैं। मुंबई में नहीं पड़ती सुरक्षा की जरूरत- मीकामीका…
रणबीर कपूर सौरव गांगुली बायोपिक में निभाएंगे लीड रोल, मेकर्स जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में उनका किरदार एक्टर रणबीर कपूर निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा है कि सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक की स्क्रिप्ट को मंजूरी दे दी है। जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग का काम भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।रणबीर कपूर के अलावा अभी तक फिल्म की बाकी स्टार कास्ट को भी फाइनल नहीं किया गया है। रूमर्स ये भी हैं कि…
दिलीप कुमार से लेकर जुल्फेकार अली भुट्टो सभी मधुबाला के दीवाने थे, पढ़िए पूरी खबर
मैं ये जानता था कि मधुबाला किसी और के प्यार में हैं, लेकिन इसके बाद भी मैं ये स्वीकार करना चाहता हूं कि मैं उनसे पागलों की तरह प्यार करने लगा था। इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता था, क्योंकि मैंने उनसे खूबसूरत महिला कभी नहीं देखी।ये बात शम्मी कपूर ने अपनी बायोग्राफी ‘शम्मी कपूर द गेम चेंजर’ में ‘वीनस ऑफ द स्क्रीन’ मधुबाला के लिए लिखी थी। ये मधुबाला की सुंदरता का ही जादू था कि शम्मी कपूर उन्हें प्यार करने से खुद को रोक नहीं…
प्रयागराज :सांसद फूलपुर ने पड़ोस युवा संसद का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
प्रयागराज देश के युवा राष्ट्र निर्माण में कर सकते है महत्वपूर्ण योगदान -मा0 सांसद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत की जी 20 अध्यक्षता के उपलक्ष्य में ‘‘पड़ोस युवा संसद‘‘ कार्यक्रम का आयोजन मेहता हाल, प्रयाग संगीत समिति में किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों के युवा मंडल सदस्यों, स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का निर्देशन कर रहीं नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय ने कार्यक्रम विषय से सभी को अवगत कराया। यह कार्यक्रम कुल 4 सत्रों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम…
पीलीभीत:-शादी समारोह में जा रहे हैं पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
पुरनपुर-पीलीभीत:- सामूहिक शादी समारोह में पिता-पुत्र व पुत्री बाइक पर सवार होकर लक्ष्य डिग्री कॉलेज जा रहे थे। तभी तेज रफ़्तार बोलोरो गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए, घायलों को सीएचसी मे भर्ती कराया गया। बुधवार को पंकज कॉलोनी निवासी राजेश अपने पिता व पुत्री सिमर राठौर के साथ बाइक पर सवार होकर लक्ष्य डिग्री कॉलेज में सामूहिक शादी में शामिल होने जा रहे थे, सामने से आ रही है बोलोरो गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग…
प्रयागराज :उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगणो का भ्रमण/बैठक का कार्यक्रम 24 फरवरी को प्रस्तावित
प्रयागराज निकायवार एवं अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालिन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति/संस्था/पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है, तो वह लिखित/मौखिक आकलन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग के मा0 अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री राम औतार सिंह एवं मा0 सदस्य श्री बृजेश कुमार दिनांक 24 फरवरी, 2023 को जनपद प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा0 अध्यक्ष एवं मा0 सदस्यगणों के द्वारा सर्किट हाउस के सभागार में 24 फरवरी को सायं 06ः00 बजे बैठक भी की जायेगी। अन्य पिछड़ा वर्ग के…
प्रयागराज- हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने एवं दुर्घटनाओं की आॅडिट भी कराये जाने के निर्देश दिए है, जिससे कि दुर्घटनाओं के कारणों के बारे में ठीक ढंग से जानकारी हो सके। जिलाधिकारी ने दुर्घटना बाहुल्य वाले हाॅटस्पाट स्थानों का चिन्हिीकरण कराते हुए वहां पर स्पीड गन एवं कैमरा अनिवार्य रूप से लगाये जाने के निर्देश पीडब्लूडी,…
भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय प्रथम प्रयागराज द्वारा मुद्रा लोन मेला
प्रयागराज भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय प्रथम , प्रयागराजद्वारा मुद्रा लोन मेलाआत्मनिर्भर एवं विकसित भारत बनानेके लिए अर्थव्यवस्थाको मजबूती प्रदान करना है जिसके लिएअल्प आय वर्ग तकवित्तीय मदद पहुँचाना है |इसीउद्देश्य से स्टेट बैंक द्वारा त्रिवेणी शाखा के परिसर में मुद्रा लोन मेला का भव्य आयोजनकिया गया| मुख्य अतिथि श्री हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के कर कमलों द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया तथा लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया| अपर आयुक्त श्री पुष्पराज सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप मेंकार्यक्रम की शोभा बढ़ाई|कार्यक्रम के प्रारम्भ…
