प्रयागराज-थाना कोरांव पुलिस द्वारा 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 03 चोरी की मोटर साइकिल व 02 अवैध जिन्दा देशी बम बरामद

थाना कोरांव पुलिस द्वारा 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 03 चोरी की मोटर साइकिल व 02 अवैध जिन्दा देशी बम बरामदथाना कोरांव पुलिस उ0 नि0 हेमेंद्र प्रताप सिंह अपने सहयोगी पुलिस टीम उ0नि0 ब्रजेश कुमार सिंह, उ0नि0 अनुज राय, हे0 का0 भरत सिंह यादव, राम सहाय यादव तथा का0 राहुल गौड़ थाना कोरांव प्रयागराज के साथ मिलकर मुख़बिर की सूचना पर अथक प्रयास कर अभियुक्तगण पुजारी पाल पुत्र बचई पाल उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी मेजा खास थाना मेजा प्रयागराज व रामधनी पाल पुत्र हिन्चलाल पाल निवासी मेजा…

फर्रुखाबाद : चेयरमैन वत्सला अग्रवाल तीसरी बार फर्रुखाबाद की नगर की कमान संभालेगी

फर्रुखाबाद शहर सीट पर बसपा ने जीत हासिल की है। इस पर बसपा की वत्सला अग्रवाल ने हैट्रिक लगाई है। अब तक के इतिहास में किसी ने तीन बार लगातार यह सीट नहीं जीती है। इस सीट पर वत्सला अग्रवाल के पति भी अध्यक्ष रह चुके हैं। नगर पालिका फर्रुखाबाद में अध्यक्ष पद के 11 प्रत्याशी मैदान में थे। 11 मई को हुए मतदान में शहर में 229998 मतदाता में से 115584 मतदाताओं ने मतदान किया था। शनिवार को मतगणना हुई। जहां बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल के लगातार तीसरी बार…

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ वार्ड नंबर 12 तुलसी नगर से प्रत्याशी

फतेहगढ़ वार्ड नंबर 12 तुलसी नगर से प्रत्याशी अनिल तिवारी भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से विजई हुए उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया की हमारा मकसद सबका साथ सबका विकास करना होगा

पीलीभीत : सिरसा चौराहे पर मैजिक व बस स्टैंड पर अवैध वसूली लंबे समय से चल रहा है

पूरनपुर : शासन ने सड़कों के किनारे अवैध रुप से संचालित वाहन स्टैंडों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।कुछ माह पहले पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर हाईवे के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण व वाहन स्टैंडों को हटाकर सड़कों को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराया था।लेकिन कुछ ही दिन बाद फिर से अवैध स्टैंड शुरु हो गया।चौराहे पर प्राइवेट वाहन चालको ने अवैध तरह से कब्जा कर रखा है। चौराहे के आसपास सड़क के किनारे अवैध तरह से वाहन खडे किए जा…

फर्रुखाबाद:95 हज यात्रियों को लगा टीका हुए प्रतिरक्षित,प्रशिक्षण में दी गई जरूरी जानकारी

14 मई 2023 जिले के अंगूरी बाग स्थित ग्रीन गार्डन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार के दिशा निर्देशन में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाकर हज यात्रा पर जाने वाले 95 हज यात्रियों का टीकाकरण जिला मिल्ली खुदामुल हुज्जाज कमेटी के सहयोग से किया गया lजिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हज को जाने वाले सभी यात्रियों को मेनिंजाईटिस सीजनल इंफ्लुएंजा का टीका लगाया गया साथ ही पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके अलावा यात्रा के दौरान कई जरूरी जानकारी…

प्रयागराज : कोरांव नगर पंचायत मे भाजपा को बागी उम्मीदवार ने दी करारी हार

नगर पंचायत कोरांव में बीजेपी का अंतर्कलह चुनावी नतीजे में स्पष्ट देखने को मिला। बीजेपी ने निवर्तमान चेयरमैन नरसिंह केसरी को अपना उम्मीदवार बनाया था। निर्दलीय उम्मीदवार ओमप्रकाश केसरी ने भाजपा के सिंबल के लिए काफी जद्दोजहद की थी। अंततः उन्हें टिकट नहीं मिला। टिकट न मिलने के बाद से भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खेमेबाजी देखी जा रही थी। जिसका नतीजा हुआ कि भाजपा उम्मीदवार को बागी उम्मीदवार ओमप्रकाश केसरी ने कड़े मुकाबले के बीच 608 मतों से पटकनी दे दी। नगर पंचायत कोरांव में अध्यक्ष पद के लिए…

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जश्न में फंसा सीएम बोम्मई का काफिला

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। रुझानों में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं। दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में जहां आतिशबाजी की जा रही है तो ढोल नगाड़े भी बजाए जा रहे हैं। वहीं, कर्नाटक में भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कई जगहों पर कार्यकर्ता गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। उधर, ऐसा भी हुआ जब सीएम बसवराज बोम्मई का काफिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं…

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 12 मई, 2023 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 2023 में 12वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है। इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है और लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.68 प्रतिशत रहा, जबकि 84.67% लड़कों ने सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण की। 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 93.12% है। इस साल, लड़कियों का उत्तीर्ण…

मैनपुरी : नाले में मिला लापता किसान का शव, सगे संबंधी ने लगाया हत्या का आरोप

बुधवार को लापता हुए किसान का शव गुरुवार सुबह आलीपुर खेड़ा के पास नाले में पड़ा मिला। स्वजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस ने घटना को हादसा बताया है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। थाना बिछवां के गांव दूल्हापुर खिरिया निवासी किसान सुबोध कुमार लोधी भूसा खरीदने के लिए आलीपुर खेड़ा जाने की बात कहकर घर से निकले थे फिर लौटकर घर नहीं पहुंचे। देर शाम स्वजन ने उनको काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। नाले में…

मैनपुरी ; सिरफिरे युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करके उसको किया घायल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्नी पर शक के चलते बृहस्पतिवार को हाथरस का रहने वाला युवक अपनी ससुराल आ पहुंचा। पहले तो उसने अपना सिर मुंडवाया। इसके बाद ससुराल पहुंचकर पत्नी पर हमलावर हो गया। चाकू से उसके बाल काट दिए। खुद पर भी चाकू से प्रहार किया। इसके बाद खुद ही थाने जाकर सारी घटना बताई। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के देवगंज गांव का है। दरअसल हाथरस के नवीपुर खुर्द मोहल्ला निवासी कैलाश सिंह की पहली शादी फिरोजाबाद निवासी उमा देवी के साथ हुई थी। एक बच्ची को…

मैनपुरी में कल खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

मैनपुरी। निकाय चुनाव में चेयरमैन तथा सभासद पद के प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा शनिवार को खुलेगा। नगर पालिका सहित दस नगर पंचायतों में चेयरमैन पद पर 89 तथा सभासद पर 601 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना का समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।निकाय चुनाव की छह स्थानों पर 13 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। ब्लॉक परिसर मैनपुरी में नगर पालिका, नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया की मतगणना होगी। नेशनल महाविद्यालय भोगांव में नगर पंचायत भोगांव, बेवर की, रामसिंह महाविद्यालय किशनी में नगर…

जौनपुर : मांगलिक कार्यक्रम के बीच अचानक पानी में उतरा करंट, बर्तन धो रहे युवक की दर्दनाक मौत

शाहगंज : क्षेत्र के कोरवलिया गांव में चल रहे मांगलिक कार्यक्रम के दौरान बर्तन धोते समय पानी में पंखा गिरने से अचानक पानी में उतरे करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से (23) वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक दीपांशु तिवारी (23) पुत्र विश्वामित्र तिवारी बिहार प्रांत के शिवान जनपद के पचरुखी थाना क्षेत्र के मटू छपरा गांव निवासी था। शाहगंज में कछरा रोड सुरिस में किराए के मकान में रहकर नौकरी कर अपने परिवार का भरण…

गाजीपुर : मौर्य वंशियो का बुद्ध जयंती पर जमावड़ा इतिहासिक , पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा

रामप्रसाद कुशवाहा स्मारक इण्टर कालेज छावनी लाइन गाजीपुर परिसर मे तथागत गौतम बुद्ध जयन्ती समारोह 21 म ई रविवार को दिन मे 11 बजे से रांत्री 6 बजे के बीच आयोजित हॆ जिसमे वर्तमान भारत मे तथागत गॊतम बुध्द के धम्म की प्रासंगिता विषय पर परिचर्चा आयोजित हॆ।यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा व अजय कुशवाहा ने संयुक्त रुप से दी हॆ। द्वय नेताओ ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य व सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मॊर्य,विशिष्ठ अतिथि…

बरेली – सिरौली नगर पंचायत में बूथ नंबर दो पर महिला कर्मचारी द्वारा पक्षपात करने को लेकर जमकर हुआ हंगामा।

आंवला – सिरौली नगर के प्राइमरी स्कूल संख्या दो में तैनात महिला कर्मचारी द्वारा फर्जी वोट डलवाने को लेकर शाम के समय भारी माहौल बिगड़ते- बिगड़ते बचा ।जानकारी के मुताबिक नगर में प्राइमरी स्कूल द्वितीय में बनाए गए बूथ पर नकाबपोश वोट डालने को लेकर हंगामा हो गया। जिसकी सूचना पर भाजपा प्रत्याशी निशा शर्मा मौके पर पहुंची और सूचना सही पाए जाने पर उन्होंने पीठासीन अधिकारी की जमकर क्लास ली । जिसके बाद सूचना पर दूसरा पक्ष पहुंच गया इधर निशा से तकरार की खबर भाजपाइयों को चली तब…

कानपुर में एक निर्दलीय प्रत्याशी के पति को मारी गोली, हालत गंभीर,

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. हालांकि इससे पहले कानपुर में एक निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मार दी गई है. उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 38 जिलों में वोटिंग हो रही है. इससे पहले कानपुर (Kanpur) में बदमाशों ने चुनावी रंजीश में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. यहां नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मारी गई है. इस घटना के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही…

एटा और कासगंज में तेज धूप के साथ धीमी हुई मतदान की रफ्तार

एटा और कासगंज में मतदान प्रक्रिया बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे शुरू हो गई है। एटा में 251707 मतदाता कुल 747 प्रत्याशियों के चुनाव का फैसला मतपत्रों पर अपने मत से लिखेंगे। वहीं कासगंज में निकाय चुनाव में प्रशासन आसमान से भी चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसके लिए प्रशासन ने छह ड्रोन की व्यवस्था की है। ये ड्रोन सभी 294 बूथों को कवर करेंगे। एटा और कासगंज में तेज धूप के साथ ही मतदान की रफ्तार भी धीमी हो गई है। एटा में 11 बजे तक 25.93 फीसद हुआ मतदान।…

हर की पौड़ी में हिंदू बनकर मुस्लिम चला रहा था रेस्टोरेंट, पुलिस ने हिरासत में लिया

हरिद्वार : उत्तराखंड में हर की पौड़ी के पास तीर्थयात्रियों के लिए भोजनालय चलाने के वास्ते अपनी पहचान छुपाने और अलग नाम रखने के आरोप में मंगलवार को एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। हिंदू धार्मिक स्थलों का प्रबंधन देखने वाले निकाय के अधिकारी ने यह जानकारी दी है। हर की पौड़ी का प्रबंधन देखने वाली गंगा सभा के पदाधिकारी उज्ज्वल पंडित ने बताया कि सभा ने व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पंडित ने कहा कि नगर निगम के उपनियमों के अनुसार हर की पौड़ी क्षेत्र…

मैनपुरी:एयरफोर्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 36 लाख ठगे, पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ठग ने नौकरी दिलाने के नाम पर कन्नौज के रहने वाले युवक से 36 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार मामले की जांच कर रही है। कन्नौज के पूर्वा गांव निवासी राहुल सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है। इसी दौरान उसकी मुलाकात किशनी थाना क्षेत्र के गांव बुढौली निवासी एक युवक से हुई। युवक ने बताया कि वह…

मैनपुरी में शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक किया यौन शोषण । अब शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता के साथ दो साल तक यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवती ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि उसकी शादी की बात जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव बुडर्रा निवासी एक युवक के साथ…

मैनपुरी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह वापस अपने घर लौट रहा था।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीती देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। भोगांव कस्बा से वापस घर लौट रहा थाहादसा बेवर थाना क्षेत्र के कस्बा क्षेत्र में ही हुआ। बेवर थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ला निवासी रमेश गुप्ता (47) सोमवार को बाइक से भोगांव कस्बा…