पीलीभीत में बच्ची की नहर में डूबने से मौत

बिलसंडा के थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बबूरा के मजरा बलदेवपुर में बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी। बलदेवपुर निवासी संतोष ने बताया कि उनकी छोटी बहन खुशबू (10) शुक्रवार दोपहर घर से बाहर खेलने गई थी। देर शाम तक वापस नहीं आई तो खोजबीन की गई। घर से करीब 300 मीटर दूर बमरोली माइनर नहर की पुलिया के नीचे खुशबू का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने…

पीलीभीत में बाघ के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

न्यूरिया के घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बाघ की निगरानी की जा रही है। क्षेत्र के गांव चौड़ाखेड़ा निवासी मीना देवी पत्नी स्व. हरदयाल (40) शुक्रवार दोपहर खेत पर घास काटने गईं थीं, तभी गन्ने के खेत से निकलकर बाघ ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार पर आसपास खेतों…

पीलीभीत में 936 जोड़े सामूहिक रूप से विवाह बंधन में बंधे

पीलीभीत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ड्रमंड कॉलेज में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लक्ष्य से अधिक 936 विवाह हुए। इनमें 15 मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। आयोजन को लेकर पूरे दिन कॉलेज परिसर में खासी चहल-पहल रही। नवदंपतियों को राज्यमंत्री, विधायक और अफसरों ने आशीर्वाद दिया। जिले को 1181 विवाह का लक्ष्य मिला था। इनमें से 408 विवाह नवंबर में कराए जा चुके हैं। शेष 773 के लिए आवेदन मांगे गए थे। अंतिम तारीख 18 जनवरी तय की गई थी। लक्ष्य के सापेक्ष तय समय तक…

पीलीभीत में इमरजेंसी में डॉक्टर से तीमारदारों ने की मारपीट, नहीं पहुंची पुलिस

पीलीभीत में शुक्रवार की रात एक युवक महिला मरीज के साथ उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। जहां इमरजेंसी में बैठे जेआर के साथ तीमारदारों ने बदसलूकी कर दी। शोर शराबा सुनकर पास के कमरा में बैठे डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उनकी नाक फोड़ दी। सूचना के बाद भी पुुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लहूलुहान हालत में चिकित्सक खुद ही अपने साथियों के साथ कोतवाली पहुंच गए। यहां पर भी पुलिस मेडिकल कराने से कतराती रही। घटना के विरोध…

प्रयागराज-मधुमक्खी पालन अनुपूरक कृषि उद्यम के रूप में महत्व पूर्ण स्थान रखता है इसके प्रशिक्षण के लिए महिला व पुरुष दोनों ही भाग ले सकते हैं न्यूनतम योग्यता कक्षा 8 पास होना आवश्यक है

मधुमक्खी पालन अनुपूरक कृषि उद्यम के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मधुमक्खियों से शहद उत्पादन के साथ-साथ फसलों में पर-परागण से पौधों की जीवितता एवं उत्पादन में वृद्धि होती है। कृषि के साथ-साथ अन्य ऐसे अनुपूरक व्यवस्था अपनाये जाने की आवश्यकता है, जिसमें भूमि की ज्यादा जरूरत न हो। इसके लिए वैज्ञानिक पद्धति से मधुमक्खी पालन (मधुमक्खी) पालन को बढ़ावा देने के उद्देशय से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण केन्द्र, प्रयागराज में अल्पकालीन मुधमक्खी पालन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है। इस कार्यक्रम…

फर्रुखाबाद:शराबी युवक ने खुद को लगाई आग सूचना मिलते ही नखास चौकी प्रभारी राहुल कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे

मिली जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के बंगशपुरा कोहना निवासी संजीव पुत्र गिरीश चंद्र उम्र करीब 25 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में खुद को आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। आग लगाने के कारण संजीव पुत्र गिरीश चंद्र गंभीर रूप से जल गया जिसकी सूचना परिजनों ने डायल 108 एंबुलेंस व कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र से संबंधित नखास चौकी प्रभारी राहुल कुमार को दी सूचना मिलते ही राहुल कुमार अपनी पुलिस टीम योगेंद्र यादव, पुष्पेंद्र चौधरी, विजय कुमार जोशी, आदि टीम के साथ मौके पर पहुंचे तत्काल…

मैनपुरी के संयुक्त किसान मोर्चा ने यात्रा निकालकर सरकार को दी चेतावनी

यूपी के मैनपुरी में भारी संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा के लोग एकजुट होकर सड़क पर उतरे और उन्होंने एक यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान उन्होंने देशभक्ति के नारे लगाए और सरकार पर जमकर निशाना साधा। भारी संख्या में यात्रा में शामिल हुए किसानमैनपुरी जिले में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज एक विशाल यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भारी संख्या में किसान इकट्ठे हुए और उन्होंने सड़कों पर निकलकर जमकर नारेबाजी की। यहां किसानों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। इस दौरान…

मैनपुरी में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के भोगांव क्षेत्र में गुरुवार को एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के भोगांव कस्बे में संविदा पर कार्यरत शिक्षक हेमराज (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिक्षक देवरिया के एक इंटर कॉलेज में संविदा पर कार्य करते थे और 15 दिन पूर्व वे अपने घर आए थे। आज सुबह भोगांव में रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित अपने आवास से अपने मूल गांव हरगनपुर जा रहे थे कि रास्ते में देवीपुर नहर पुलिया के…

मैनपुरी में दो कारों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

यूपी के मैनपुरी मे 2 कारों में अचानक से भीषण आग लग गई। जिसके बाद चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। कार में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची जहां आग पर काबू पाया गया। कार मे लगे गैस सिलेंडर में डाली जा रही थी गैस तभी लग गई आगमैनपुरी में इस वक्त गैस रिपेयरिंग का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है जिसके वजह से अब लोगों की जिंदगी खतरे में आई हुई दिखाई दे रही है। ऐसा ही…

पीलीभीत में दूसरी महिला से हैं पति के संबंध, विरोध पर करता है पिटाई, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पीलीभीत में शादीशुदा होने के बाद भी युवक के दूसरी महिला से संबंध हैं। पत्नी ने विरोध किया तो उसने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। ससुर भी प्रताड़ना में पति का साथ देता है। महिला की शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरेली के थाना फरीदपुर की रहने वाली विवाहिता संतोष कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2018 में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी रोहित कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल के साथ हुई थी। शादी…

पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज में स्टाफ और तीमारदार में मारपीट, चिकित्सक लहूलुहान

मेडिकल कालेज में एक बार फिर स्टाफ और तीमारदारों में मारपीट हो गई। जिसमे चितिकसक समेत अन्य स्टाफ को चोट आई। घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मेडिकल कालेज की इमरजेंसी वार्ड में हुई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.एसपी सिंह की शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक ड्यूटी थी। जूनियर चिकित्सक लवेश अग्रवाल भी ड्यूटी पर रहे। देर रात मोहल्ला देशनगर की महिला मरीज को लेकर कुछ लोग अस्पताल आए। स्टाफ का कहना है कि…

कल्लूमल धर्मशाला में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मिश्रित नगर इकाई द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिवस

मिश्रिख/ सीतापुर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मिश्रित नगर इकाई द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह नगर के धर्मशाला चौराहे पर कल्लूमल उदयराम धर्मशाला परिसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को समस्त पदाधिकारी व व्यापारी सदस्यों द्वारा बड़े धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर श्री राम किशोर वर्मा(गांधी जी)मुख्य संरक्षण),नरेश चंद्र वैश्य (मुख्य संरक्षण)डॉक्टर चंद्र कुमार गुप्ता(मुख्य संरक्षण),अवधेश शुक्ला(मुख्य संरक्षण),हरिप्रसाद वर्मा(नगर अध्यक्ष),राहुल स्वर्णकार(वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष),गणेश शंकर माहेश्वरी(वरिष्ठ महामंत्री),मुन्ना लाल वैश्य(कोषाध्यक्ष),राजीव ओझा(नगर उपाध्यक्ष),नियामत अली(नगर उपाध्यक्ष),मनोज गुप्ता(संयुक्त मंत्री),सोनू सागर(संगठन महामंत्री),लक्ष्मीकांत…

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया ७५वां गणतंत्र दिवस

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, राजपाल श्रीमती आंनदी बेन पटेल व डी एम सूर्य गंगवार जी ने रंग बिरंगे तिरंगों को आसमान में छोड़ कर कार्य क्रम का शुभारंभ किया । परेड का नेतृत्व मेजर श्री बटसन ने किया , परेड में T-90 भीष्म टैंक , अथर्व टैंक ,B-np 2 टैंक k-09 व्रज आर्टिलरी LSV (लाइट स्ट्राइक व्हीकल १५५ mm राकेट लांचर आकाश मिशाइल सिस्टम ।शिवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ का रास बैंड , सशस्त्र सीमा बल , यूपी होम गार्ड पाइप बैंड, यूपी पुलिस की टुकड़ी ।स्कूल की…

जौनपुर:गणतंत्र दिवस पर सम्राट अशोक भवन लखनपुर पर फहराया गया तिरंगा

प्रियदर्शी अशोक मिशन के नए अध्यक्ष रमेश मौर्य के रमेश मौर्य की अगुवाई में सम्राट अशोक भवन पर लखनपुर में झंडा रोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में प्रिदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए बताया की पंद्रह अगस्त को 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था लेकिन आजादी के तीन साल बाद 26 जनवरी 1950 को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान लागू हुआ।आज कुछ असामाजिक तत्व संविधान को बदलने की बात करते हैं हमे अपने संविधान की रक्षा के लिए देशवासियों जागृत…

मैनपुरी में शिवपाल यादव बोले- भगवान राम तो सभी के हैं, लेकिन इस चीज से हमारा कोई लेना देना नहीं

राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि भगवान राम तो सभी के हैं। इसलिए हमें किसी भी आमंत्रण से कोई लेना देना नहीं है। वह तो कण-कण में हैं। वह जल्द ही परिवार के साथ अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। गुरुवार शाम को करहल में आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने…

मैनपुरी में संविदा शिक्षक के सीने में तीन गोलियां मारकर हत्या, नहर किनारे मिला शव

डीजल लेकर बाइक से घर जा रहे देवरिया में तैनात संविदा शिक्षक की सीने में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव नहर किनारे पड़ा मिला। बाइक एक किलोमीटर दूर खड़ी मिली। स्वजन ने उधारी के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना भोगांव के गांव हरगनपुर निवासी हेमसिंह पूर्व में एलआइसी एजेंट थे। डीजल लेकर बाइक से घर जा रहे देवरिया में तैनात संविदा शिक्षक की सीने में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव नहर किनारे पड़ा मिला। बाइक एक किलोमीटर दूर…

पीलीभीत में केक काटकर मनाया कन्याओं के जन्म का उत्सव

पीलीभीत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका सप्ताह पर गांधी प्रेक्षागृह में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नवजात कन्याओं के जन्म की केक काटकर खुशी मनाई गई। उन्हें उपहार भी दिए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने 11 बालिकाओं से केक कटवाया। उन्हें बेबी किट व मिठाई देकर बधाई दी। अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल भी लगाया…

पीलीभीत में ब्रॉडगेज की सौगात मिलने के बाद भी देश-प्रदेश की राजधानी दूर

पीलीभीत में वर्ष 2022 में ब्रॉडगेज की सौगात मिलने के बाद भी पीलीभीत से लखनऊ व दिल्ली के लिए अब तक ट्रेनें नहीं मिल पाई हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। कारोबारी से लेकर आम आदमी तक लखनऊ या दिल्ली जाने के लिए पहले बरेली जाते हैं फिर वहां से ट्रेन पकड़ते हैं। वर्ष 2018 में मीटरगेज को ब्रॉडगेज में बदलने का काम शुरू हुआ था। शाहजहांपुर व बरेली दोनों रेलखंडों पर वर्ष 2022 में विद्युतीकरण के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन बरेली, शाहजहांपुर के…

पीलीभीत में सुनगढ़ी थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शनरेली मंडल

पीलीभीत में हादसे में युवक की मौत के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे परिजनों ने रास्ते में पड़े सुनगढ़ी थाने के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। काफी समझाने के बाद परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ले गए। मोहल्ला सुनगढ़ी की रहने वाली रानी का पुत्र विशाल सैनी बुधवार की रात एक बजे जरूरी काम से स्टेशन की तरफ जा रहा था। इसी दौरान राजानी गेस्ट हाउस के निकट कार चालक ने युवक को…

पीलीभीत में गैर महिला से संबंध के कारण पति कर रहा प्रताड़ित

पीलीभीत में शादीशुदा होने के बाद भी पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। विरोध करने पर उसने उसे घर से निकाल दिया। ससुर भी प्रताड़ना में पति का साथ देता है। एसपी के आदेश पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिला बरेली के थाना फरीदपुर की रहने वाली विवाहिता संतोष कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2018 में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी रोहित कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला को दो बच्चे भी…