बुधवार से लापता नदरई के वृद्ध का शव हजारा नहर में झाल के पुल के नीचे काली नदी के समीप मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि काफी देर तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। बुधवार की शाम लगभग पांच बजे गांव नदरई निवासी 60 वर्षीय हनीफ पहलवान बाइक से कहीं जा रहे थे। रात भर घर नहीं…
Category: राज्य
हरदोई में साफ करने के बहाने अंगूठी ले गए टप्पेबाज
हरदोई पिहानी मोहल्ला नागर में जेवरात की सफाई के बहाने बाइक से आए दो टप्पेबाज एक घर से सोने की दो अंगूठी ले उड़े। सीसीटीवी फुटेज के जरिए इनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे जा रहे हैं। बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे मोहल्ला नागर उत्तरी निवासी जुबैर खां के घर पर बाइक पर दो युवक आए। जुबैर अपने मेडिकल स्टोर पर थे, घर में केवल महिलाएं थीं। जुबैर की मां हाशमी बेगम ने बताया कि दोनों युवकों ने उन्हें एक पाउडर दिखाकर कहा कि वह कंपनी की ओर…
हरदोई में बेख़ौफ़ चोरों की पसंद बना हरदोई, नहीं रुक रही चोरी की घटनाएँ
हरदोई में चोरियों का सिलसिला थमन का नाम ही नहीं ले रहा है।शायद कोई ऐसा दिन हो जिस दिन चोरो ने घटना को अंजाम न दिया हो। हद तो यहां तक हो चुकी है कि चोरों द्वारा पुलिस आरक्षी के घर को भी निशाना बनाया जा चुका है। हरदोई में चोरियों का सिलसिला थमन का नाम ही नहीं ले रहा है।शायद कोई ऐसा दिन हो जिस दिन चोरो ने घटना को अंजाम न दिया हो। हद तो यहां तक हो चुकी है कि चोरों द्वारा पुलिस आरक्षी के घर को…
हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की पूरी बस बेटिकट, कंडक्टर निलंबित, जांच शुरू
हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की बस के सभी 52 यात्री बेटिकट थे। कंडक्टर ने पैसेंजरों के टिकट ही नहीं बनाए थे। हरदोई क्षेत्र के यातायात निरीक्षकों ने छापेमारी कर मामले को पकड़ा। कंडक्टर ने टिकट मशीन हैंग होने की दलील दी। वहीं परिवहन निगम प्रशासन ने कंडक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच शुरू करवा दी है। दरअसल, रोडवेज बसों में यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने के मामले यदाकदा आते रहते हैं। पर, पूरी बस बगैर टिकट के ही लाई जा रही थी। कैसरबाग डिपो…
हरदोई में सर्विलांस टीम ने सौंपें 10.60 लाख के 50 मोबाइल फोन, लोगों ने जताई खुशी
एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी की गाइडलाइन पर चल रही सर्विलांस टीम ने गुम होने वाले 50 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हे उनके मालिकों को सौंपा। मोबाइल पाते ही गुम हो चुके चेहरों पर खुशी दौड़ पड़ी। बरामद होने वाले मोबाइल 10 लाख 60 हज़ार 94 रुपये कीमत के बताए गए हैं। गुरुवार को एसपी गोस्वामी की मौजूदगी में पुलिस लाइन के सभागार में मोबाइल सौंपें गए। इस मामले में एसपी ने बताया कि ज़िले के कई थाना-कोतवाली से गुम होने वाले मोबाइल फोन को सर्विलांस टीम ने कड़ी मेहनत करने…
कासगंज में अमांपुर में रातभर वाहनों का शोर, पुलिस के बूटों की आवाज और परिवार की चीत्कार, दहशत न हुई खत्म
कासगंज के अमांपुर के रसलुआ सुलहपुर गांव में बुधवार की रात उन काली रातों में थी जब रातभर पुलिस के वाहनों का शोर, पुलिसकर्मियों के बूटों की आवाज एवं मृतक गौरव के परिवारों के लोगों की चीत्कार गूंजती रही। अफरातफरी ऐसी की गांव के लोग नींद तो दूर पलक भी नहीं झपक सके। वे युवक गौरव के घर और आसपास बैठे रहे। रात करीब दस बजे उसका शव गांव पहुंचा। अधिकारियों ने परिजन से युवक के अंतिम संस्कार के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ इन्कार कर दिया। हालांकि पुलिसवालों…
मैनपुरी में खेलते समय सेप्टिक टैंक में गिरा पांच वर्षीय मासूम, निकल गया दम; घरवालों ने देखा तो चीख पड़े
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार शाम पांच वर्षीय मासूम निर्माणाधीन मकान में बन रहे सेप्टिक टैंक में गिर गया। जानकारी के बाद परिजन ने जब तक निकाला, तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला मूले गांव की है। गांव निवासी राहुल कुमार का पांच वर्षीय पुत्र सूर्यांश मंगलवार शाम पास के ही लक्ष्मी नगर में दादी के यहां गया था। घर के…
पीलीभीत में निपुण लक्ष्य के कार्यों में मनमानी, सुधार न होने पर होगी कार्रवाई
पीलीभीत में निपुण लक्ष्य के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में नामांकित कक्षा एक, दो और तीन के छात्रों का आकलन करने में शिक्षकों की लापरवाही कम नहीं हो रही। राज्य स्तर पर हुई समीक्षा में जिले की स्थिति काफी खराब मिली है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बीईओ को चिह्नित स्कूलों के शिक्षकों व शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का बेसिक स्कूलों के छात्रों को शत प्रतिशत निपुण बनाने पर जोर है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर भी अधिकारी पूरा प्रयास करते हैं। इन…
पीलीभीत रोड पर पांच कॉलोनियों पर चला योगी का बुलडोजर, इन बिल्डरों पर बीडीए की कार्रवाई
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने पीलीभीत रोड स्थित गांव खजुरिया जुल्फिकार में बसाई जा रही पांच अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की है। बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है। इतने बीघा में बसाई जा रही थी अवैध कॉलोनियांबीडीए सहायक अभियंता हरीश चौधरी के मुताबिक खजुरिया घाट पर 12 बीघा जमीन पर रिजवान खां, तौफीक, 3 हजार वर्ग मीटर पर मुन्ना खां, गांव रजपुरा माफी में 20 बीघा जमीन पर जगन्नाथ राठौर, गांव कुम्हरा में छह बीघा पर रीतराम और कुम्हरा…
पीलीभीत में मिल गेट पर कर्मचारियों ने किया हंगामा
पूरनपुर में पेराई सत्र शुरू होने से अब तक मानदेय का भुगतान न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने चीनी मिल गेट पर हंगामा किया। कर्मचारी मानदेय मिलने तक काम न करने की जिद पर अड़े थे। जीएम ने बुधवार शाम तक उनके खातों में मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इसके बाद कर्मचारी नेताओं ने उन्हें समझा-बुझाकर काम पर लौटाया। कर्मचारियों ने शाम तक मानदेय खातों में न आने पर आंदोलन की चेतावनी दी। आक्रोशित कर्मचारी पहले भी मानदेय भुगतान न होने के विरोध में चीनी…
पीलीभीत में कार से टकराकर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
माधोटांडा के मैनाकोट गांव निवासी हरीराम (40) मंगलवार को गांव के ही शिवसागर व संतोष के साथ मजदूरी करने के लिए बाइक से खटीमा गए थे। देर शाम तीनों बाइक से ही घर लौट रहे थे। तीनों लोग हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। खटीमा-पूरनपुर मार्ग पर महोफ रेंज के जंगल क्षेत्र में उनकी बाइक एक से टकरा गई। इससे तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हरीराम को गंभीर चोटें आई। बताया जा रहा है कि कार ओवरटेक करते समय बाइक से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने…
जौनपुर : वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर लाइफ स्टार ग्रुप द्वारा सामाजिक जागरुकता अभियान के तहत पत्रकारों एवं कोचिंग संचालिका को किया गया सम्मानित
शहर के कोतवाली के सामने किदवई पार्क में आज लाइफ स्टार ट्रस्ट ग्रुप जौनपुर के बैनर तले एक सोशल अवेयरनेस कार्यक्रम किया गया,यह कार्यक्रम डॉ सरफराज सपा नेता जफराबाद की सरपरस्ती में हुआ वही विशेष अतिथि के रूप में मंगल शुक्ला ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे, मुख्य अतिथि रहे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य,अलमास सिद्दीकी, सद्दाम हुसैन व रियाजुल हक ने अपने अपने विचार जन जागरूकता को लेकर के रखें डॉ सरफराज ने कहां की समय-समय पर समाज में बिगाड़ जब पैदा होता है तो उसको सुधारने के लिए लोगों…
हरदोई : बिलग्राम मल्लावां विधानसभा में हुआ मिलन समारोह
भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा बिलग्राम मल्लावां में मिलन समारोह में आज विधानसभा की नगरपालिका मल्लावां बिलग्राम व माधोगंज के 18सभासदो सहित धीरू वर्मा प्रिस बाथम सुरेन्द्र मुकेश अर्कवंशी पूर्व उपप्रमुख गैरी शंकर पाल प्रधान सुरेश कुशवाहा सहित लगभग 15 ग्राम प्रधान व क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने भाजपा में पूर्ण निष्ठा व्यक्त की सभी को लोकप्रिय विधायक आशीष सिंह आशू जी व भाजपा के वरिष्ठ नेता अभयशंकर शुक्ल जी विधानसभा प्रभारी संजय सिंह गुड्डू भैया ने भाजपा का पट्टा उढाकर सम्मानित कियामल्लावां के क ई मुस्लिम बंधुओं ने मोदी…
हरदोई : मिथलेश कोल्ड स्टोरेज के उद्घाटन पर आबकारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
मुनौरापुर ,मल्लावां स्थित मिथलेश कोल्ड स्टोरेज का मंगलवार को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने लोकार्पण व फीता काट करके उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती व पीके वर्मा क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र अनु मोर्चा का पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक कुमार सिंह , सम्पूर्णानंद सिंह जी उर्फ पूनम, नगर पंचायत माधौगंज अध्यक्ष अनुराग मिश्रा पूर्व अध्यक्ष बिलग्राम राजारमन गुप्ता ,पूर्व नगर पालिका मल्लावां अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य…
प्रयागराज – बसंत पंचमी पर माघ मेले में टीचर और ट्रेनर की भूमिका में नजर आई पुलिस
माघ मेले में बसंत पंचमी के मौके पर भी आज श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। खराब मौसम के बावजूद संगम समेत दूसरे घाट ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की भीड़ से पटे रहे। बसंत पंचमी पर विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती की आराधना की जाती है। इस खास मौके पर माघ मेला क्षेत्र तमाम राज्यों की पुलिस और देश की कई यूनिवर्सिटीज व मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के लिए पाठशाला बन गया। यूपी पुलिस यहां किस तरह से श्रद्धालुओं की सुरक्षा करती है, लाखों की भीड़ को नियंत्रित कर सेवाभाव से काम…
हरदोई भाजपा जिला कार्यालय पर विधानसभा मिलन समारोह कार्यक्रम का संपन्न।
विधान सभा मिलन कार्यक्रम में हरदोई जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अविनाश मिश्रा ने बताया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरुआत कराई गई आबकारी मंत्री की उपस्थिति में 405 लोगों ने विभिन्न पार्टियों का दामन छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है वही आबकारी मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों के बारे में लोगो को बताते हुए सभी सामिल हुए कार्यकर्ताओं को पटका पहना कर…
एटा थाना अलीगंज क्षेत्र में घर से स्कूल जाने के बाद वापस घर नहीं लौटा छात्र
घंटो तक घर वापस न आने के बाद परिजनों में मची सनसनी घर वापस न आने पर परिजन पहुंचे पीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगंज वहां जाकर टीचरों के द्वारा पता चला कि आशीष सुबह से स्कूल नहीं पहुंचा गुम हुए छात्र का नाम आशीष यादव पुत्र श्याम सिंह लोहरी दरवाजा अलीगंज का है रहने वाला है। इसकी सूचना परिजनों ने थाना अलीगंज पुलिस को दी पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है अलीगंज कोतवाली प्रभारी अरुण पवार ने बताया की टीम गठित कार दी गई हैं शहर में…
रायबरेली : आरोपियों ने दलित व्याक्ति को मारपीट कर किया घायल
नसीराबाद। दबंगों ने जाति सूचक गालियां देते हुए अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मारा पीटा और पुलिस कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी। नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे बरगदी मजरे लखापुर के रहने वाले राम समझ पासी पुत्र स्वर्गीय राधेलाल पासी ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है कि दिनांक 13 फरवरी बुधवार को वह ग्राम कुकहा से लगभग 500 मी. आगे तालाब पर पुवाल का भूसा भरवा रहा था। इसी दौरान इश्तियाक पुत्र अज्ञात, जो युवराज सिंह पुत्र स्वर्गीय शीतला प्रसाद सिंह, निवासी ग्राम बिरनावा…
हरदोई : कृषक अंश की अवशेष धनराशि 14 फरवरी तक जमा करे
उपनिदेशक कृषि डाॅ0 नन्द किशोर ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पी०एम० कुसुम) सोलर पम्प योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत जिन कृषकों के द्वारा 18 जनवरी 2024 से विभिन्न क्षमता वाले सोलर पम्पों की विभागीय वेबसाइट पर बुकिंग की गयी है, के समस्त टोकन कन्फर्म कर दिये गये थे एवं 25 जनवरी तथा 05 फरवरी 2024 तक अवशेष कृषक अंश की धनराशि बैंक में जमा करनी थी, जिन कृषकों की बुकिंग कर ली गयी थी किन्तु अवशेष कृषक अंश की धनराशि 25 जनवरी तथा…
हरदोई : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ऋण आधारित योजनाओं की समीक्षा बैठक
विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की ऋण आधारित योजनाओं के संबंध में बैंक प्रातिनिधियों व संबंधित विभागों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं में लोगों को लक्ष्य के अनुरूप ऋण प्रदान किये जायें। स्वयं सहायता समूहों के ऋण आवेदनों को अनावश्यक लम्बित न रखा जाए। योजनाओं की प्रगति को ससमय विभागीय पोर्टल पर फीड किया जाए। अपेक्षित सहयोग न करने वाली बैंकों के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी…
