घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव इटौरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी राजविन्द्र सिंह ने बताया कि वह बाइक से किसी काम से पूरनपुर गया था। लौटने के दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर स्थित शहबाजपुर गुरुद्वारे के पास हरिपुर निवासी एक युवक ने अपने दो अन्य अज्ञात साथियों की मदद से उसको हाईवे पर रोककर गाली-गलौज करनी शुरु कर दी। राजविंदर सिंह ने विरोध किया तो युवक ने सिर पर बांका से हमला कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित का…
Category: राज्य
पीलीभीत में शारदा का बढ़ा जलस्तर, आबादी में घुसने लगा पानी
पीलीभीत के पूरनपुर जलस्तर बढ़ने से शारदा नदी उफना गई है। बाढ़ से बचाव के लिए लगाए गए जियो बैग भी पानी में डूब गए हैं। इसके अलावा हराधन के खेत के समीप और गणेश के खेत के समीप से नदी का पानी आबादी में घुसने लगा है। बाढ़ की आशंका पर आसपास के लोगों में खलबली मच गई है। शारदा नदी की बाढ़ से बचाने के लिए लाखों रुपये से बाढ़ खंड की ओर से जियो बैग लगाए गए थे। इसके अलावा करोड़ों रुपये की लागत से चैनेलाइजेशन का…
औरैया : सैनिक का शव आते ही गांव में मचा कोहराम
रुरुगंज। सैनिक की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाने की सूचना से गांव सराय शीशग्राम के मजरा सूरजपुर में उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक सैनिक के सीने में गोली लगने की बात सामने आई है।कुदरकोट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय शीशग्राम के मजरा सूरजपुर निवासी सुरेंद्र सिंह यादव के दो पुत्र थल सेना में तैनात हैं। बड़ा बेटा जितेंद्र कुमार पंजाब के पठानकोट में 6002 इएमई वर्कशॉप में हवलदार के पद पर तैनात था। पत्नी प्रीती कुमारी, पुत्री आर्या (6) व पुत्र अयांश (1)…
मैनपुरी में ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत
बरेली-इटावा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को सीएचसी भेजा। जनपद मैनपुरी थाना भोगांव गांव मेरापुर छदामी निवासी मनोज मां निर्मला देवी को बाइक से मंगलवार की शाम को फर्रुखाबाद से घर वापस ले जा रहा था। बरेली-इटावा हाईवे पर गांव सकवाई के सामने मोहम्मदाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। बाइक से गिरे मां-बेटे के ऊपर से…
पीलीभीत में घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने अपनी पति को दूसरी महिला के साथ रंगरलिया मानते पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस बात से ससुराल के लोग रंजिश मानने लगे। आरोप है कि 22 जून 2024 को वह बच्चों के साथ घर पर थी। इसी बीच ससुराल पक्ष के कई लोग घर के कमरे में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। ममेरे देवर…
पीलीभीत की तीन महिलाओं की मौत, हाथरस हादसे में
शहर, पूरनपुर, बीसलपुर समेत कई इलाकों से भोले बाबा के अनुयायी सत्संग में गए थे। वहां हादसे की जानकारी मिलने पर यहां परिजनों में हड़कंप मच गया। वे उनसे संपर्क करने में लगे रहे। देर रात तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पीलीभीत के नेहरू पार्क निवासी शिवकुमार की पत्नी रामबेटी बीसलपुर निवासी राजेंद्र कुमार की पत्नी ललिता और पूरनपुर निवासी शिक्षामित्र रामदीन की पत्नी रामवती की वहां मौत हो गई। पूरनपुर के क्षेत्र में भी भोले बाबा के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। यहां भी कई बार भोले…
पीलीभीत में गैंगस्टर शाहिद की संपत्ति कुर्क होगी
पीलीभीत के जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने गैंगस्टर शाहिद उर्फ पप्पू उर्फ मल्लू को संरक्षित पशुओं का वध कर अवैध रूप से धन अर्जित करने के मामले में दोषी ठहराते हुए 1,24,69,615 रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं। संपत्ति कुर्क करने के लिए बीसलपुुर के उपजिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया है। पीलीभीत के एसपी की आख्या पर बीसलपुर के गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी शाहिद के विरुद्ध 24 जून 2024 को वाद दायर किया गया। दियोरियाकलां के प्रभारी निरीक्षक की ओर से बताया गया कि शाहिद के खिलाफ…
पीलीभीत में व्यापारी के घर लाखों की चोरी
पूरनुपर के मिष्ठान व्यापारी के मकान में छत के रास्ते घुसे चोर नकदी और जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए। परिवार वाले सोते रहे और उन्हें घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सीओ पूरनपुर ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला चौक के रहने वाले कुलदीप गुप्ता की घर से सटी हुई मिठाई की दुकान है। सोमवार रात वह परिवार के साथ खाना खाकर सो गए। देर रात छह के रास्ते चोर मकान में घुस गए। इसके बाद कमरे में पहुंच गए। सेफ का…
पीलीभीत में सड़क हादसों में छह लोग घायल
बीसलपुर के कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।कोतवाली क्षेत्र के गांव शादिया निवासी सचिन कुमार बाइक से नगर के लिए जा रहे थे। साथ में रामलाल और साजन कुमार भी थे। रास्ते में बिलसंडा नहर तिराहे पर सामने से आए तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सुयोग रतन सोमवार को बाइक से बारह पत्थर चौराहे की…
पीलीभीत के बारिश में ढहा नाला
पालिका में फैला भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। इसी के चलते पूर्व में ढहा नाला बारिश के कारण शनिवार को अब दूसरी जगह ढह गया। शहर की तस्वीर बदलने के लिए कई जगह विकास कार्य कराए जा रहे हैं, मगर इसमें भ्रष्टाचार का घुन लग गया है। यही कारण है कि शहर में हो रहे विकास कार्यों को लेकर पालिका के जिम्मेदारों की सोशल साइट पर जमकर फजीहत हो रही है। इसी क्रम में शहर के छतरी चौराहा से ओवरब्रिज तक 45 लाख रुपये की लागत से बनाया जा…
पीलीभीत में ग्रामीण पर हथियार से किया हमला
थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी लेखराज ने बताया कि उसका खेत घनश्यामपुर मौज में स्थित है। खेत को आने-जाने के लिए चकरोड बना है। गांव का रहने वाला एक ग्रामीण जबरन चकरोड पर कब्जा करना चाहता है। आरोप है कि उसको चकरोड से भी निकलने नहीं दे रहा है। जिसके चलते खेत में खड़ी फसल सूख रही है। इसी बात को लेकर शनिवार को जब उसने इसका विरोध किया तो उसको गिराकर लात घूंसों से पीटा। इसके बाद उस पर बांके से हमला कर घायल कर दिया।…
पीलीभीत में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
कलीनगर के गांव सेल्हा में 27 जून की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, जिससे उसकी मौत हुई। माधोटांडा क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी महानंद विश्वास ने पुलिस को…
स्मगलिंग करते हुए पकड़े गए दो दोषी
थाना जहानाबाद के उपनिरीक्षक घनश्याम बहादुर की ओर से दर्ज मामले में बताया गया था कि 10 जून 2018 को मय हमराही पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे। जब जहानाबाद कस्बे के रिछा तिराहे पर पहुंचे तो अमरिया रोड पर तिराहे से पचास कदम उत्तर में दो व्यक्ति आपस में बात करते हुए आते दिखाई दिए पुलिसकर्मियों की आवाज सुनकर पीछे मुड़कर जाने लगे। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने रुकने को कहा तो वह नहीं रुके। घेराबंदी कर पुलिस ने तिराहे से 100 कदम दूर दोनों को पकड़…
राधारानी पर विवादित बयान के बाद बरसाना पहुंचे कथावाचक प्रदीप मिश्रा, नाक रगड़कर मांगी माफी, विवादित बयान क्या था आइये जानते है ?
राधारानी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने माफी मांगी है. वह माफी मांगने के लिए बरसाना श्री राधा रानी मंदिर पहुंचे. पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंदिर में राधारानी के सामने दंडवत होकर नाक रगड़कर माफी मांगी है. माफी के दौरान उन्होंने श्री राधारानी को अपनी ईष्ट बताया है. इस बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा. प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा शनिवार की दोपहर बरसाना के श्री राधारानी मंदिर पहुंचे. उनके आने की खबर से मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई. वह…
फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य कर विभाग के सौजन्य से व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन कर भामाशाह की जयंती मनाई
(द दस्तक 24 न्यूज़) , आज 29 जून 2024 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश के सौजन्य से व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया भामाशाह की जयंती भी मनाई गई। उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पंजीकृत व्यापारियों के लिए दस लाख रुपए मूल्य की मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना व्यापारियों को प्रदान की गई है बीमा योजना के लिए कोई प्रीमियम दिया नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मान धन योजना के अंतर्गत पंजीकृत व्यापारियों…
पीलीभीत : लोगो से भरी पिकअप पलटी
पंजाब से धान की गुढ़ाई कर घर लौट रहे बरखेड़ा क्षेत्र के मजदूरों से भरी पिकअप बरेली क्षेत्र में नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। पिकअप में मसीत और मूसेपुर समेत अन्य गांवों के मजदूर सवार थे। सभी 11 जून को पंजाब के गांव सीमा मंडी में धान की गुढ़ाई करने के लिए गए थे। कार्य पूरा होने के बाद सभी लोग पिकअप से लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह क्योलड़िया…
पीलीभीत में चारा मशीन के विवाद में चचेरे भाई की हत्या
माधोटांडा क्षेत्र के गांव भैरोकलां निवासी महेश चंद्र ने बताया कि वह चार भाई हैं। सभी की घर के नजदीक साझे की जमीन है। उसका सगा बड़ा भाई रमेश चंद्र पड़ोस में ही रहता है। आरोप है कि घर की जमीन पर लगे नल को लेकर भाई और भतीजा पूर्व से ही रंजिश मानते थे। बुधवार शाम छह बजे उसका पुत्र गौरव उर्फ गुड्डू (30) साझे की खाली पड़ी जमीन पर लगी मशीन से घास काटने गया। इसपर भतीजा वहां पहुंच गया और घास काटने से मना करते हुए गालीगलौज…
बरेली से बदायूं तक मचा हाहाकार, 24 घंटे में बिजली गिरने से सात की मौत
बरेली समेत आसपास के जिलों में मानसून की पहली बारिश ने ही लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। बरेली में 24 घंटे में 72.2 मिमी हुई, लेकिन नाले चोक होने शहर में जलभराव भी हुआ। आंवला क्षेत्र में बारिश के पानी से रामनगर पुलिस चौकी जलमग्न हो गई। यहां चौकी के अंदर पानी भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों को खासी परेशानी हुई। बुधवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से खीरी में दो सगे भाइयों, पीलीभीत में एक…
मैनपुरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, दो छात्राओं की मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की सुबह मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसा बिछवां थाना क्षेत्र के लोधीपुर-बहादुरपुर मार्ग पर हुआ। अमित सुबह पत्नी पुष्पांजलि और सहेली अनामिका को बीए की सेमेस्टर परीक्षा दिलवाने बिछवां कस्बा के सुंदर सिंह महाविद्यालय, बहादुरपुर आ रहे थे। लोधीपुर-बहादुरपुर मार्ग पर मक्का लदी टैक्टर-ट्राली ने बाइक में…
प्रतापगढ़ : कंपोजिट विद्यालय पलटन बाजार में नए सत्र में बच्चों का भव्य स्वागत
कंपोजिट विद्यालय पलटन बाजार(बालिका )में आज बच्चों को नवीन सत्र के प्रथम दिन प्रधानाचार्य मनोज श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक स्टाफ के द्वारा बच्चों को फूल अक्षत रोली टीका लगाकर पुष्प वर्षा के साथ, साथ भव्य स्वागत किया गया बच्चों को विद्यालय से संबंधित जिसमें शैक्षिक, स्वच्छता, पठन-पाठन आदि को लेकर बच्चों के साथ विमर्श किया गया। इस अवसर पर विद्यालयमौजूद शिक्षिका श्रीमती मंजू यादव श्रीमती दीपशिखा हसना कदीर एवं राम सजीवन मौर्य अनुचर सहित् सभी उपस्थितरहे और बच्चों के साथ खुशियां बांटी साथ ही मिष्ठान(हलुआ,एवं आलू चना )का नाश्ता करा…
