मैनपुरी में दूध में मिलावट का नौ साल चला मुकदमा, साबित होने पर लगा 500 रुपये का जुर्माना

दूध में मिलावट करने का मुकदमा नौ साल न्यायालय में चला। थाना कोतवाली के गांव ग्वालटोली के दूधिया रामदास पर दूध में मिलावट करने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम गौरव प्रकाश ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य विभाग की टीम ने 2015 में बाजार में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बाजार में गांव ग्वालटोली के रहने वाले रामदास के दूध का सैंपल लिया। जांच में दूध में मिलावट पाई गई। टीम ने रामदास के खिलाफ खाद्य अपमिश्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे की…

पीलीभीत में हत्या की कोशिश के मामले में तीन साल की सजा

पीलीभीत में हत्या की कोशिश समेत विभिन्न मामलों में विशेष न्यायधीश (गैगस्टर एक्ट) चंद्रमोहन मिश्र ने दोषी को तीन वर्ष की सजा से दंडित किया है, साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। थानाध्यक्ष माधोटांडा बीएल विश्वकर्मा ने 5 जनवरी 2003 को गांव मल्लपुर खजुरिया के सुरेश व थाना पूरनपुर के ग्राम शिवपुरिया के रामपाल के विरुद्ध संगठित गिरोह बनाकर भिन्न-भिन्न स्थानों पर हत्या को कोशिश करने, मारपीट व अवैध असलहा रखकर जनता में आतंक फैलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में…

कासगंज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

कासगंज। ग्राम पथरेकी के निकट बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से घायल युवक की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिकंदराराऊ हाथरस निवासी युवक राकेश(35) बाइक से सिकंदराराऊ से कासगंज आ रहा था। जब वह पथरैकी के निकट पहुंचा तभी ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसके गंभीर चोट आ गई। हादसे केे बाद मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।…

महात्मा गांधी मार्ग हरदोई पे होती है गैस रिफलिंग व सैलिंग

रोड के सटे तक कब्जा हरदोई नगर के मुख्य चौराहे से चंद कदम की दूरी पर गैस रिफलिग का काम जोरों पर चल रहा है गैस रिफलिग की दुकान से चन्द कदम की दूरी पर बेड़ीमाधो विद्यालय वा बालबिहार ज्ञानस्थली एकेडमी विद्यालय वा चकबंदी आफिस कई सत्ता के नेताओ का भी आवास है हरदोई नगर का प्रमुख वस्तत्म चौराहा नुमाइस चौराहा है जहा से अधिकारी नेताओ वा आम पब्लिक का आना जाना अधिक रहता है आजकल वार्षिक परीक्षा के चलते काफी भीड़ भाड़ रहती है आज कल हरदोई जनपद की…

हरदोई : कुंदा नदी से हो रहा बालू खनन, बालू माफिया खुलेआम कर रहे हैं खनन प्रशासन का नहीं है डर

हरपालपुर । कटियारी इलाके के बेड़ीजोर के पुल कुंदा नदी के नीचे हो रहा है बालू खनन 20 से 30 बालू की ट्रालियां डाली जाती हैं आपको बताते चले हरपालपुर क्षेत्र के बेड़ीजोर में इन दिनों बालू खनन का कारोबार फल फूल रहा है अरवल पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे यह खनन हो रहा है फिर भी पुलिस खनन को रोक नहीं पा रही है खनन माफिया दिनदहाड़े बालू खनन करते हैं और पुलिस यह तमाशा रोज देखती रहती है। बेड़ीजोर और थाना अरवल की दूरी लगभग तीन से…

फर्रुखाबाद: परिवार नियोजन में बेहतर कार्य करने वालों को मिला मण्डल स्तरीय सम्मान

29 फरवरी 2024 वर्ष 2022 -23 एवम 2023-24 में परिवार नियोजन के क्षेत्र में जिले का भी अच्छा योगदान रहा जिसको लेकर वृहस्पतिवार को जनपद स्तर पर परिवार नियोजन में अपना अच्छा योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सभागार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी फर्रुखाबाद में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद व ब्लॉक के अधिकारियों सहित सेवा प्रदाताओं और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को जपद स्तर पर प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान इस वित्तीय वर्ष के दौरान विश्व जनसंख्या दिवस, पुरुष नसबंदी पखवाड़ा और…

पीलीभीत में एसीपी बनकर सराफ को धमकाया, पुलिस को भी दिया झांसा, ट्रांसफर करा ली रकम

उझानी में अनजान मोबाइल कॉल के जरिये ठगी का बुधवार को अजब मामला सामने आया है। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष और सराफा व्यापारी आलोक अग्रवाल को एक महिला ने खुद को मध्यप्रदेश के ग्वालियर पुलिस की एसीपी बताकर जेवरात की खरीद से जुड़ी किसी शिकायत का हवाला देकर धमकाया। शक होने पर सराफा कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की जो कॉल करने वाली महिला ने उझानी पुलिस को भी अपने प्रभाव में लेते हुए मामला सुलटाने के आदेश दे डाले। इस पर पांच-छह पुलिस कर्मी सराफा व्यापारी को कोतवाली…

हरदोई : आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षणमतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं ससमय दुरूस्त करा ली जायेः-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद मुख्यालय के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर विभिन्न व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय तथा बिजली आदि की व्यवस्थाएं ससमय दुरूस्त करा ली जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएसवीवी इन्टर कालेज, लाल बहादुर शास्त्री इन्टर कालेज, गंगा देवी इन्टर कालेज, पीडब्ल्यूडी तथा आईटीआई मे बनाये जाने वाले बूथों पर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदान बूथ हेतु चिन्हित…

मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह के सफल आयोजन के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले तीन जनपदों में एक रायबरेली के डीएम एसपी सहित अन्य अधिकारीयों को प्रतिशत देकर किया गया सम्मानित

मानव श्रृंखला एवं सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह के सफल आयोजन के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले तीन जनपदों में से एक जनपद रायबरेली के डीएम एसपी सहित अन्य अधिकारियों को प्रतिशत देकर किया गया सम्मानित 23 जनवरी 2024 को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर जनपद की जनसंख्या के सापेक्ष सर्वाधिक व्यक्तियों का प्रतिभाग सुनिश्चित कराते हुए मानव श्रृखंला का निर्माण कराया गया तथा सड़क सुरक्षा नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया, जिसके लिए प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले तीन जनपदों में से एक…

हरदोई : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 1481 जोड़ो ने थामा एक दूजे का हाथ इस योजना से गरीब परिवार की बेटियां विवाह से वंचित नही रहेगी:- रजनी तिवारीवैवाहिक जीवन खुशहाल एवं शान्तिमय रखने हेतु एक दूसरों को समझना बहुत जरूरीः-डीएम। जनपद के मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक मतदान करेंः-मंगला प्रसाद सिंह।

आज जिला समाज कल्याण द्वारा संचालित एवं जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय सीएसएन, पीजी कालेज में आयोजित भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी एवं वरिष्ठ अतिथि मा0 सासंद जय प्रकाश रावत ने संयुक्त रूप से गणेश पूजन तथा दीप प्रज्जवलित कर किया।इस अवसर पर नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए मा0 मंत्री ने कहा कि आप सबका जीवन खुशहाल हो और वैवाहिक जीवन आनन्द पूर्व व्यतीत हो। भव्य, सकुशल एवं पारर्दर्शी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराने पर मा0 मंत्री ने जिलाधिकारी…

पीलीभीत में सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं ,दिए निराकरण के निर्देश

पीलीभीत में संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर आए सांसद वरुण गांधी ने दूसरे दिन मंगलवार की सुबह शंकर साल्वेंट पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जन समस्याएं सुनीं। समस्याओं के बाबत उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निराकरण के निर्देश दिए। इसके बाद सांसद शहर में राजाबाग कॉलोनी स्थित कार्यकर्ता कार्तिक सिंह के आवास पर गए और उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार का ढाढ़स बंधाया। सांसद राजाबाग कॉलोनी में ही आईटी प्रभारी सूरज शुक्ला के आवास पर भी पहुंचे। इसके बाद बहेड़ी…

प्रयागराज-लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु एम0सी0एम0सी0 कमेटी/सोशल मीडिया टीम के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु एम0सी0एम0सी0 कमेटी/सोशल मीडिया के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एम0सी0एम0सी0 कमेटी/सोशल मीडिया टीम के सदस्यों को निर्वाचन से सम्बंधित पेड न्यूज, सोशल मीडिया के तहत वाट्सअप ग्रुप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स तथा मीडिया सर्टिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में जिला प्रशिक्षण अधिकारी डाॅ0 विवेक कुमार के द्वारा एम0सी0एम0सी0 कमेटी/सोशल मीडिया टीम के सदस्यों को उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी…

हरदोई : स्मार्ट फोन वितरण हेतु छात्रों की माकिंग 28 फरवरी को प्रत्येक दशा में करा देंः-डी0एम0। स्मार्ट फोन वितरण प्रमाण पत्र नोडल अधिकारी व विद्यालय प्रबन्धक द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर के उपलब्ध करायेगें:- मंगला प्रसाद सिंह।

आज विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में स्मार्ट फोने में वितरण में विलम्ब एवं लापरवाही करने वाले महाविद्यालयों के साथ आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित विद्यालय प्रबन्धकों को सख्त निर्देश दिये कि अपने विद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं का डाटा माकिंग के साथ कल यानी 28 फरवरी 2024 को देर शाम तक नोडल अधिकारी की उपस्थित में प्रत्येक दशा में फीड करा दें।जिलाधिकारी ने कहा कि आज सभी महाविद्यालयों के प्रबन्धक स्मार्ट फोन प्राप्त कर लें और 28 फरवरी 2024 को समस्त छात्रों…

अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े पीएम, रेलवे स्टेशन और अंडरपास की दी सौगात

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के रेलवे स्टेशन और दो अंडरपास का ऑनलाइन शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि और शहर के लोग उपस्थित हुए। प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि भारत की प्रगति की रेल अब तेजी के साथ चल रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के युवाओं के सपनों का भारत है। प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले यहां पहुंचे…

पीलीभीत के युवक की गौर में ट्रेन से कटकर मौत

गौर रेलवे स्टेशन की बीच गेट संख्या 218 के पास रविवार की रात में 28 वर्षीय युवक से कटकर मौत हो गई। उसकी पहचान जनपद पीलीभीत के वीरशाह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, सुमही गांव के पास अप और डाउन रेलवे लाइन की बीच क्षत-विक्षत शव को देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान करने की कोशिश की तो वहां मजदूरी करने वाले कुछ युवक इकट्ठा हुए। पीलीभीत के सुरजीत ने मृतक युवक की वीरशाह के रूप मे…

पीलीभीत में रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास, पीएम को सांसद का धन्यवाद

पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर 16.07 करोड़ रुपये से अमृत योजना के तहत होने वाले कार्यों का प्रधानमंत्री ने वर्चुअल शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद ने स्टेशन पर होने वाले कार्यों से संबंधित शिलापट का अनावरण किया। यहां पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर में हुए कार्यक्रम में दोपहर करीब बारह बजे सांसद वरुण गांधी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीलीभीत जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हमारा देश पूरी दुनिया में एक…

पति ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, चीखती रही पत्नी, देखता रहा आरोपी, दृश्य देख कांप गई लोगों की रूह

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शराबी ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों ने शरीर को जलाया तो महिला चीख पड़ी। उसे आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी एलाऊ थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल में चौकीदार है। महिला के परिजन ने पति व ससुरालीजन के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। फर्रुखाबाद जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र निवासी उमेशचंद्र ने अपनी पुत्री पूजा की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल गुरुद्धारा वाली गली निवासी मदन…

खड़े ट्रक में घुसी कार, चार युवकों की मौत, दोस्तों संग बहन की शादी में आ रहा था भाई

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 97 पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग कोलकाता से अलीगढ़ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इनमें दो युवक मूल रूप से अलीगढ़ के निवासी थे और चचेरे भाई थे। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची। कार में फंसे शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी…

पीलीभीत में स्कूल गई छात्रा लापता, नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत के पूरनपुर में घर से स्कूल गई हाईस्कूल की छात्रा घर नहीं लौटी। छात्रा की मां ने शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव पोखरापुर निवासी नौ लोगों के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि छात्रा घर में रखे हजारों के जेवरात और 50 हजार रुपये भी ले गई। घुंघचाई थाना क्षेत्र की एक किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। वह 19 फरवरी को घर से स्कूल जाने की जानकारी देकर निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की लेकिन नहीं…

पीलीभीत में चोरी के ई-रिक्शा सहित तीन आरोपियों को दबोचा

पीलीभीत में चोरी का ई-रिक्शा लेकर भागे तीन आरोपियों को पुलिस ने टाइगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। चाकू व तमंचा भी बरामद किया गया है। बाद में आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी संजीव शुक्ला ने बताया कि मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी सत्य प्रकाश पुत्र स्वर्गीय तिलकराम ने तहरीर दी थी। इसमें कहा गया था कि उनका ई-रिक्शा नौगवां चौराहे से चोरी करके तीन आरोपी भाग गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने टाइगर तिराहे से तीनों को चोरी किए गए ई रिक्शे…