पीलीभीत:किशोरी को बहला फुसला कर ले गया युवक,रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया उसकी पुत्री को पड़ोसी गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया।घर में किशोरी को न पाकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। महिला ने घर से नगदी सहित माल जेवर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली…

पीलीभीत: पैराई सत्र शुरु कराने के लिए चौथे दिन जा रही धरना

पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का चीनी मिल गेट पर चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।हालांकि अधिकारियों ने काफी समझाने का प्रयास भी किया था। उसके बावजूद भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि जब तक चीनी मिल चालू नहीं होगी तब तक इसी तरह से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।पूरनपुर चीनी मिल न चलने से क्षेत्र के किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश शासन का सख्त निर्देश था कि उत्तर प्रदेश की सभी चीनी मिलें हर हाल में 15 नवम्बर तक चल जाये।।लेकिन पूरा नवंबर…

पीलीभीत:अंतिम दिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दिए गए प्रमाण पत्र

पूरनपुर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दूसरे बैच के चल रहे ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का समापन हो गया।अंतिम दिन सभी को प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत ब्लाक सभागार में चल रहे दूसरे बैैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को समापन हो गया।अंतिम दिन बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक सभागार पहुंचकर प्रशिक्षण में भाग लिया।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू ने क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के…

पीलीभीत: नवजात शिशु को झाडियों में फेंकने वाले दो अभियुक्तों को थाना बिलसण्डा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराधो की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी की, गिरफ्तारी के क्रम मे क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के कुशल निर्देशन मे वे थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व मे आज दिनाक 29.11.2022 को थाना पुलिस के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम रुरिया धुरिया मे नवजात शिशु को झांडियां में फेंकने वाले दो अभियुक्त मोनू पुत्र निदराम व रानी पत्नी निदराम नि0 गण ग्राम रुरिया धुरिया थाना बिलसण्डा जिला पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 18.11.2022 को ग्राम रुरिया धुरिया थाना बिलसण्डा…

पीलीभीत:बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भारतीय किसानों के लिए एक वार्षिक आउटरीच कार्यक्रम- बड़ौदा किसान पखवाड़ा के 5वें संस्करण का उद्घाटन किया

पीलीभीत भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज बड़ौदा किसान पखवाड़ा के 5वें संस्करण की शुरुआत की घोषणा की। यह वार्षिक किसान जुड़ाव कार्यक्रम 15 नवंबर, 2022 को शुरू होगा और 30 नवंबर, 2022 को बड़ौदा किसान दिवस समारोह के साथ समाप्त होगा। 2 सप्ताह के कृषि उत्सव के दौरान, बैंक कई आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से 4.5 लाख किसानों मुख्य रूप से एग्री कस्टमर सेगमेंट को सेवा देने वालीदेश भर में 5,000 अर्ध-शहरी और ग्रामीण शाखाओं के साथ बैंक का…

पीलीभीत:मार्ग कर बकाया में संचालित हो रहे वाहनों के विरूद्ध चलाया गया अभियान।

पीलीभीत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा मार्ग कर बकाया में संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कार्यवाही के दौरान मार्ग कर बकाया में संचालित हो रहे 8 वाहनों के विरूद्ध चालान एवं एक वाहन के विरुद्ध सीज़ की कार्यवाही की गई इसी कार्यवाही में फिटनेस समाप्त संचालित हो रहे तीन वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई तथा एक ओवरलोड वाहन गजरौला थाने में सीज किया गया। साथ ही एल एच शुगर फैक्ट्री में पहुंचकर वहां गन्ना लेकर आए 25 ट्रैक्टर ट्रालीओ पर सड़क सुरक्षा के…

फर्रुखाबाद:- किसान को आवारा गोवंश ने कुचला ,हालत नाजुक ।

फर्रूखाबाद:- तहसील कायमगंज के ग्राम अल्लाहपुर के निवासी विपिन राजपूत पुत्र मोरम सिंह अपने खेत में आवारा गोवंश को भगा रहे थे । उसी समय गोवंश ने मिलकर हमला कर घायल कर दिया। जिससे कृष्ण कुमार विपन कुमार को आवारा गोवंश द्वारा कुचल दिया गया । गोवंश के कुचले जाने पर विपन कुमार के गंभीर चोटें आई हैं । उन्हें कायमगंज के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । सरकार जहां आवारा गोवंश के लिए गौशालाओं का निर्माण कराती है । लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही है…

प्रयागराज:जनपद न्यायालय इलाहाबाद में पुननियुक्ति हेतु रिक्त पदों पर जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी गण07 दिसंबर तक करें आवेदन

श्री अनिरूद्ध कुमार तिवारी, अध्यक्ष, पुनर्नियुक्ति समिति, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, प्रभारी अधिकारी प्रशासन, इलाहाबाद के द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद न्यायालय इलाहाबाद में पुनर्नियुक्ति हेतु रिक्त आशुलिपिक ग्रेड-3 के 20 रिक्त पदों, वरिष्ठ सहायक के 50 रिक्त पदों, अर्दली/प्यून/आॅफिस प्यून/फरार्श के 20 पद हेतु तथा चैकीदार/वाटरमैन/स्वीपर/ माली/कुली/भिस्ती/लिफ्टमैन/ट्यूबेल आॅपरेटर के 03 रिक्त पदों पर जनपद न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारीगणों के पुनर्नियुक्ति हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, आयु दिनांक 01.11.2022, सेवानिवृत्त की तिथि, आवेदित…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने कार्यों मे लापरवाही बरतने पर कई प्रभारी चिकित्सा अधिकारियो वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। स्वास्थ्य से सम्बंधित जो योजनाएं संचालित है, उनका अच्छी तरह से क्रियान्वयन करते हुए लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अस्पतालों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ नियमित अंतराल पर मेडिकल स्टाॅफ का प्रशिक्षण भी कराते रहने का निर्देश दिए…

अखिलेश बोले फिजिक्स पढ़े नहीं और मुख्यमंत्री बात पेंडुलम की करते हैं

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिवपाल सिंह यादव को पेंडुलम बताने वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। मंगलवार को शहर स्थित शौर्य पैलेस में आयोजित आशीर्वाद सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री कल करहल में चाचा को पेंडुलम बता रहे थे, जिन्होंने फिजिक्स पढ़ा नहीं। वह बात पेंडुलम की कर रहे हैं। चाचा पेंडुलम नहीं, वह ऐसा झुला देंगे कि समझ नहीं आए। यदि मुख्यमंत्री को फुटबाल खेलना है तो समाजवादियों के साथ खेलें। उन्हें खेल तो कोई आता नहीं, सिर्फ नफरत और…

पीलीभीत : नवजात शिशु को झाडियों में फेंकने वाले दो अभियुक्तों को थाना बिलसण्डा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी की, गिरफ्तारी के क्रम में क्षेत्राधिकारी बीसलपुर के कुशल निर्देशन में व थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 29.11.2022 को थाना पुलिस के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम रुरिया धुरिया में नवजात शिशु को झांडियों में फेंकने वाले दो अभियुक्त मोनू पुत्र निदराम व रानी पत्नी निदराम नि0 गण ग्राम रुरिया धुरिया थाना बिलसण्डा जिला पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 18.11.2022 को…

फर्रुखाबाद:आप की नवाबगंज नगर पंचायत में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने बांटे आवेदन

फर्रुखाबाद ,आम आदमी पार्टी की नवाबगंज नगर पंचायत में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने बांटे आवेदन पत्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एडवोकेट कीर्तिमान प्रकाश जी रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर प्रताप शाक्य ने की । कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय प्रभारी जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर रमाकांत कुशवाह ने किया । कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत नवाबगंज प्रभारी डॉ.काशीराम कुशवाहा ने किया । तथा विशिष्ट अतिथि बताओ सह प्रभारी अदनान शाह किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अवनीश तोमर श्रीमती रेखा राजरानी जी…

फर्रुखाबाद:अब धर्मगुरु बढ़ाएंगे टीकाकरण का ग्राफ जिला मुख्यालय में धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर अभियान में मांगी मदद

फर्रुखाबाद,, 29 नवंबर 2022 नियमित टीकाकरण का महत्व समझाने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी सभागार में एक बैठक हुई। यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित इस बैठक में धर्मगुरुओं और प्रबुद्धजनों को नियमित टीकाकरण का महत्व समझाया गया। जिले में 1123 ऐसे परिवार हैं, जो अपने बच्चों के नियमित टीकाकरण करवाने के लिए उदासीन हैं। एडीएम सुभाष प्रजापति ने बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों व धर्मगुरुओं से कई तरह की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप लोगों के संयुक्त प्रयास से पोलियो ख़त्म हो गया है। इसी तरह से…

गौतमबुद्ध नगर :40 गांवों के किसानो का लुहारली टोल प्लाजा पर धरना

गौतमबुद्ध नगर :40 गांवों के किसानो का लुहारली टोल प्लाजा पर धरना- मंगलवार को भाकियू ने गौतमबुद्ध नगर में जीटी रोड लुहारली टोल प्लाजा पर 40 गांव के किसानों के साथ किसानों की अपनी मांगों को लेकर पर धरना दिया हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी। तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों के हंगामे की सूचना मिलने के बाद एसडीएम और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। पिछले काफी…

एन .डी .आर .एफ ने प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड बारा मैं रासायनिक बचाव भूकंप व उच्च वृद्धि बचाओ मल्टी हजाई का किया मांक अभ्यास

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और प्रयागराज पावर जनरल कम्पनी लिमिटेड बारा में संयुक्त मॉक ड्रिल किया गया। इस मौके पर प्रयागराज पावर जनरल कम्पनी लिमिटेड बारा के सीईओ श्री बृजेश सिंह, सीएफओ श्री अभिजीत बासु, एनडीआरफ के उप कमांडेट संतोष कुमार की देख-रेख में प्रयागराज पावर जनरेशन कम्पनी लिमिटेड बारा (उ0प्र0) में कम्पनी की विभिन्न टीमों द्वारा CBRN (केमिकल, बायोलाजिकल, रेडियोलाजिकल और न्यूक्लियर), भूकम्प एवं High Rse Rescue( उच्च वृद्धि बचाव) जिसमे बिल्डिंग के ऊपर फसे लोगो को रोप की मदद से नीचे लाया गया। इसी क्रम में एन.डी.आर.एफ. के…

गौतमबुद्ध नगर: प्राधिकरण की कार्यवाही परी चौक के पास तुगलपुर में अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

गौतमबुद्ध नगर: प्राधिकरण की कार्यवाही परी चौक के पास तुगलपुर में अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर- मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने परीचौक के पास तुगलपुर में लग रहे अवैध अतिक्रमण को हटा दिया है। तुगलपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से दुकाने चलाई जा रही थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने तुगलपुर गांव में पहुंच कर अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया है। मौके पर नॉलेज पार्क कोतवाली और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद थे। कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल के सामने किसी…

सपा के लिए पेंडुलम हो गए शिवपाल : मुख्यमंत्री योगी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को शिवपाल सिंह यादव को लेकर दिए गए पेंडुलम संबंधी बयान पर पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि पेंडुलम समय के गतिमान होने का प्रतीक है और वह सबके समय को बदलने का संकेत भी देता है।अखिलेश यादव ने सोमवार रात ट्वीट के जरिए सीएम योगी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवपाल की सुरक्षा श्रेणी को कम करना आपत्तिजनक है। यह कहना कि पेंडुलम समय के गतिमान होने का प्रतीक है। वह सबके…

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के आरक्षण की तैयारियां पूरी, नगर विकास विभाग ने भेजा प्रस्ताव

नगर निकायों में सीटों के आरक्षण का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। नगर विकास विभाग ने आरक्षण सूची को अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही आरक्षण की प्रस्तावित सूची मुख्यमंत्री के समक्ष पेश की जाएगी। वहां से हरी झंडी मिलते ही सूची को जारी कर दिया जाएगा। शासन स्तर पर सूची का परीक्षण हो रहा है।सभी जिलों से मिले निकायों के रैपिड सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर वार्डों के साथ ही महापौर व चेयरमैन की सीटों के आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सूत्रों का…

CBI ने मांगी है शिवपाल समेत दो वरिष्ठ अफसरों की भूमिका की पड़ताल की अनुमति

वर्ष 2017 में सत्ता संभालते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोमती रिवर फ्रंट की न्यायिक जांच कराई थी। न्यायिक जांच में भारी घपला सामने आने पर मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।गोमती रिवर फ्रंट घपले में तत्कालीन सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव व दो आला अफसरों की भूमिका की पड़ताल प्रारंभ हो गई है। सीबीआई ने उनसे आगे की जांच के लिए पूछताछ की अनुमति मांगी है। इसलिए शासन ने निर्णय लेने के लिए सिंचाई विभाग से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है। शासन के एक अधिकारी ने बताया कि रिकॉर्ड…

यूपी में 16 आइपीएस अफसरों के तबादले

गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट बनाने की घोषणा के बाद कमिश्नर के नाम पर कई कयास लगाए जा रहे थे, सोमवार देर रात इस पर विराम लग गया। यूपी सरकार ने सोमवार देर रात 16 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें आगरा, गाजियाबाद व प्रयागराज में स्थापित नए पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्तों की तैनाती किए जाने के साथ ही तीन रेंज व तीन जिलों में भी नए अधिकारियों को तैनाती दी गई है। वहीं गौतमबुद्धनगर व वाराणसी के आयुक्तों को बदला गया है। आइपीएस अधिकारियों…