मैनपुरी के अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर में आज तक कारगर नहीं हो सका है। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कई बार सड़कों पर उतरे अफसर अतिक्रमण नहीं हटवा सके हैं। बाजार में स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण से राहगीरों को परेशानी होती है। अतिक्रमण से आए दिन राहगीरों का अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से विवाद तक होता है। शहर से अतिक्रमण और कब्जा हटवाने के लिए कई बार एसडीएम सदर, सीओ सिटी, अधिशासी अधिकारी की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। तहसील सदर से चलाया गया अभियान हर बार…
Category: उत्तर प्रदेश
मैनपुरी में खाद लेकर लौट रहे युवक को दबंगों ने मारी गोली, घटना से क्षेत्र में फैली दहशत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की दोपहर बाइक से खाद लेकर लौट रहे युवक को नामजद लोगों ने गोली मार दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। घटना कुरावली थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव की है। गांव निवासी अरिंद पाल शनिवार की सुबह खाद लेने के लिए गए थे। दोपहर के समय वह खाद लेकर वापस लौट रहे थे। सठिया…
मैनपुरी में खाली ग्राम पंचायतों में दो महीने बाद तैनात किए गए सचिव
सात क्लस्टर की 28 ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सचिवों को शासन ने पदोन्नत कर दिया था। इसके बाद सितंबर में पंचायत राज विभाग ने इन ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सचिवों के वित्तीय अधिकारी सीज कर दिए थे, लेकिन दो माह से इन ग्राम पंचायतों में नए सचिवों की तैनाती नहीं की गई थी। इसके चलते यहां विकास कार्य ठप पड़े हुए थे। पंचायत राज विभाग ने आनन-फानन में मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद शनिवार को सचिवों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए।…
मैनपुरी में बिना फोटो और मोहर के लिया प्रार्थनापत्र, जिला जज हो गए नाराज, लिपिक से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शपथकर्ता के बिना फोटो के शपथपत्र और वकील की बिना मोहर वाला प्रार्थनापत्र स्वीकार करने पर जिला जज ने नाराजगी जताई है। दीवानी न्यायालय के कंप्यूटर लिपिक से जिला जज सुधीर कुमार ने तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। भविष्य में पूरी औपचारिकताओं वाले अभिलेख ही स्वीकार करने की हिदायत दी है। जिला जज सुधीर कुमार के न्यायालय में धर्मेंद्र उर्फ भूरे के नाम से एक स्थानांतरण प्रार्थनापत्र दिया गया। स्थानांतरण प्रार्थनापत्र के साथ दिए गए प्रार्थनापत्र पर एके चौहान एडवोकेट का नाम अंकित किया…
पीलीभीत में वाद-विवाद में दिव्यांश, प्रभा, आराधना और अय्यान जीते
पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव जीवन के भविष्य में चुनौती नहीं, बल्कि सहयोगी होगी’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। डॉ. संपूर्णानंद व महादेवी वर्मा की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में 35 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सम्पूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता में एसएन इंटर कॉलेज के दिव्यांशु भारती और राजकीय इंटर कॉलेज की आराधना प्रथम रहीं। महादेवी वर्मा प्रतियोगिता में वीरांगना अवंतीबाई की प्रभा और एसएन इंटर कॉलेज के अय्यान ने बाजी मारी। नोडल इंतजार…
पीलीभीत में आबादी के अनुसार होगी कैमरों की खरीद
पीलीभीत शासन की ओर से जारी ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में कैमरों की आपूर्ति के लिए फर्म को चयनित किया जा रहा है। फर्म चयन होने के बाद टेंडर प्रक्रिया से इनकी खरीद क्षेत्र की आबादी के हिसाब से की जाएगी। पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से गांवों में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए अभी हाल में ही सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई थी। बैठक में कैमरों की खरीद और लगाने के…
पीलीभीत शहर में पहले होगी मुनादी, फिर सर्वे और जुर्माना, नहीं हटाया अतिक्रमण तो चलेगा बुलडोजर
त्योहार निपट जाने के बाद अब पीलीभीत शहर में फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। इसको लेकर शनिवार को व्यापारियों के साथ हुई बैठक में अभियान शुरू करने से पहले तीन बार मुनादी कराने, तीन दिन टोलियों का भ्रमण कराने और इसके बाद जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। यही नहीं फिर भी अतिक्रमण न हटाने पर दसवें दिन से बुलडोजर के साथ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। तहसील परिसर में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी आंशू, एसडीएम सदर देवेंद्र…
पीलीभीत में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर डीएम आवास के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर घायल को बरेली रेफर कर दिया गया। महिला पति के साथ मेडिकल कॉलेज से दवा लेने जा रही थी। न्यूरिया क्षेत्र के गांव टाह के रहने वाले कुंवरसेन न्यूरिया थाने में चौकीदार हैं। शनिवार की दोपहर 12 बजे वह पत्नी रामबेटी (50) को स्कूटी से मेडिकल कॉलेज से दवा दिलाने जा रहे थे। टनकपुर हाईवे पर डीएम आवास…
पीलीभीत में पीटीआर की खूबसूरती के कायल हुए अमेरिकी दंपती
कलीनगर के पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की रौनक लगातार बढ़ रही है। आम सैलानियों के अलावा विदेशी मेहमान भी पीटीआर घूमने आ रहे हैं। शनिवार को अमेरिका निवासी भारतीय मूल के चिकित्सक अपनी पत्नी के साथ पीटीआर घूमने पहुंचे। विदेशी दंपती ने महोफ रेंज में रात्रि विश्राम किया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल के द्वार खुलने के बाद से ही सैलानियों की आमद शुरू हो गई। जनपद के अलावा बाहरी राज्यों से भी सैलानी पीटीआर और चूका बीच देखने पहुंच रहे हैं। पहले…
प्रयागराज- सम्पूर्ण समाधान दिवस-तहसील कोरांव जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शनिवार को कोरांव तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित…
हजरतगंज थाने में हलाल सर्टिफिकेट के खिलाफ दर्ज कराई थी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने FIR ,यूपी में बैन
लखनऊ के ऐशबाग के रहने वाले शैलेंद्र कुमार शर्मा ने हजरतगंज थाने में गुरुवार (16 नवंबर) को हलाल सर्टिफिकेट के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।यूपी की योगी सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट से जुड़े फूड प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया है। सरकार का मानना है कि हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर अवैध कारोबार हो रहा है। यही नहीं, सर्टिफिकेशन से होने वाली अवैध कमाई से आतंकी संगठनों और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को फंडिंग की जा रही है।दरअसल, लखनऊ के ऐशबाग के रहने वाले शैलेंद्र कुमार शर्मा ने हजरतगंज थाने में गुरुवार…
प्रयागराज: जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता माफ़ नहीं -जिलाधिकारी
प्रयागराज जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शनिवार को कोरांव तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये हंै साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के…
एटा-गैर जनपद ट्रांसफऱ होने के यातायात प्रभारी TSI बचान सिंह शाक्य क़ो किया गया रिलीव
एटा-गैर जनपद ट्रांसफऱ होने के यातायात प्रभारी TSI बचान सिंह क़ो किया गया रिलीव, एसएसपी राजेश कुमार सिंह के आदेश के बाद TSI बचान सिंह शाक्य को किया गया रिलीब, पुलिस लाइन के यातायात कार्यालय पर पुलिस स्टाफ एवं संभ्रात व्यक्तियो ने बुके देकर,माला पहनकर की गई भव्य विदाई, TSI बचान सिंह शाक्य का एटा जनपद मे लगभग 8 साल का सरहानीय कार्यकाल रहा है, तत्कालीन यातायात प्रभारी बचान सिंह शाक्य का एटा जनपद से हुआ अलीगढ़ ट्रांसफर, एटा काफी लंबे अरसे तक एटा जनपद मे विना शिकायत का मौका…
फर्रुखाबाद:भाजपा मुख्यालय पर वोटर चेतना अभियान कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता की उपस्थिति में विधानसभा अमृतपुर एवं सदर के सभी मंडलों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
फर्रुखाबाद,आज 18 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पर वोटर चेतना अभियान बैठक कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता जी की उपस्थिति में विधानसभा अमृतपुर एवं सदर के सभी मंडलों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने नव मतदाता बनाने के लिए पदाधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान क्षेत्रीय मंत्री ने विधानसभा अमृतपुर एवं सदर के सभी मंडलों की मंडलवार समीक्षा की। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा…
हरदोई:राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाहीअतिक्रमण को हटवाकर आर आर सी सेंटर की कब्जा मुक्त कराई जमीन
हरदोई :नायब तहसीलदार पीयूष भार्गव ने बताया है कि थाना एवं ब्लॉक टड़ियावां की ग्राम पंचायत गढ़ी में ग्राम समाज की जमीन पर ग्रामीणों द्वारा कब्ज़ा कर विभिन्न प्रकार से अतिक्रमण फैलाया गया था। उसी ग्राम समाज की जमीन पर ग्राम पंचायत का आर आर सी सेंटर बनना तय होकर जमीन चिन्हित हो गई थी। ग्राम पंचायत गढ़ी में दर्जनों ग्रामीणों ने आर आर सी सेंटर को कब्जा कर रखा था, जिसे विगत दिवस राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस बल के साथ मौके की पैमाइस कराकर ग्राम समाज की…
हरदोई:जिलाधिकारी ने किया सुपरवाइजरों व बीएलओ के साथ संवाद
हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज बिलग्राम स्थित दुलारे गेस्ट हाउस में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दृष्टिगत सुपरवाइजरों तथा बूथ लेवल ऑफिसरों के साथ संवाद किया। जिलाधिकारी ने अपने समक्ष सभी कार्मिकों की उपस्थिति करायी। जिलाधिकारी ने बिना कारण अनुपस्थित बीएलओ के निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अन्य अनुपस्थित बीएलओ का वेतन काटने के निर्देश दिए। संवाद के दौरान कहा कि 9 दिसंबर तक लोगों से दावे/आपत्तियां प्राप्त की जाएं। आवश्यकतानुसार फॉर्म 6, 7 व 8 भरे जाएं। नया मतदाता जोड़ने के लिए फॉर्म 6, नाम मतदाता…
हरदोई :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला स्वच्छता समिति की बैठक
हरदोई :कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण स्वच्छता समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में तेजी लायी जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में खुली बैठकों का आयोजन किया जाए। व्यक्तिगत शौचालय के पैसे का हस्तांतरण जल्द किया जाए। आरआरसी केन्द्रों के लिए भूमि चिन्हीकरण का कार्य जल्द कराया जाए। एडीओ पंचायत, खण्ड प्रेरकों व ऑपरेटरों को मोबाइल डाटा के लिए निर्धारित धनराशि उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने बावन में गोवर्धन संयंत्र के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जतायी।…
पीलीभीत में समाजवादी न्याय यात्रा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय से निकली समाजवादी न्याय यात्रा शुक्रवार को पीलीभीत पहुंची। यात्रा का समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिले में पहुंची यात्रा में शामिल नूरपुर (बिजनौर) विधानसभा के विधायक रामअवतार सिंह सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित, आदिवासी एवं अल्पसंख्यकों को अब तक हक और सम्मान नहीं मिला है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय चरम पर है। भाजपा की नीतियां पीडीए विरोधी हैं। इन्हीं सवालों को लेकर पीडीए समाजवादी…
पीलीभीत में अगले हफ्ते शुरू हो जाएगी लाइनों की शिफ्टिंग
पीलीभीत में असम चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम बिजली के खंभे और केबल न हटने से गति नहीं पकड़ पा रहा था। पावर कारपोरेशन ने बीते एक साल से मामला फंसा रखा था। अब लाइन शिफ्टिंग का रास्ता साफ हो गया है। संभावना है कि इस सप्ताह लाइनों की शिफ्टिंग शुरू हो जाएगी। असम हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की जद में आए अतिक्रमण को हटाने के बाद धरातल पर काम को काफी तेजी के साथ किया जा रहा था। पुल की जद में ही करीब 90 बिजली के खंभे…
पीलीभीत: दस दिवसीय रामलीला मेले का विधायक ने किया उद्घाटन
बरखेड़ा के ग्राम भमोरा में हर वर्ष की तरह इस बार भी दस दिवसीय रामलीला मेला शुरू हो गया। मेले में आने के लिए विधायक निधि से बनाए गए रास्ते के स्वागत द्वार का भी क्षेत्रीय विधायक ने उद्घाटन किया। क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने पूजा अर्चना करने के बाद मेले व स्वागत द्वार का उद्घाटन किया। यहां बता दें कि रामलीला मेले को लेकर मेला कमेटी में हमेशा विवाद बना रहता था। गांव वालों के बीच पिछले साल रामलीला मेले की कमान खुद क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने संभाली।…
