मैनपुरी : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के काफिले की गाड़ी से टकराया स्कूटी सवार शिक्षक, हालत गंभीर ?

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में राम नगर नहर पुल के पास पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के काफिले में शामिल एक कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद काफिला वहीं पर रुक गया, एंबुलेंस बुलाने के बाद घायल शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर नेरा पर तैनात शिक्षक जितेंद्र कुमार शनिवार की सुबह स्कूटी से स्कूल जा रहे थे। मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर रामनगर…

प्रयागराज-बसंत पंचमी स्नान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं

जिसके दृष्टिगत दिनांक 31 जनवरी 2025 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन की अध्यक्षता में तथा पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन में परेड स्थित रिज़र्व पुलिस लाइंस में एक उच्चस्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई।इस बैठक में मेला क्षेत्र के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारी शामिल हुए।गोष्ठी के दौरान सभी अधिकारियों को बसंत पंचमी स्नान पर्व के दौरान कानून -व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर ब्रीफिंग की गयी तथा घाटों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा बलों की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं…

प्रयागराज-बसंत पंचमी स्नान के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बसंत पंचमी स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्थाओं को लेकर आज *रिज़र्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता डॉ. आशीष कुमार गोयल (IAS) एवं भानू चन्द्र गोस्वामी (IAS) व मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत (IAS) ने की। बैठक में पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा एवं अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा के निर्देशन में सुरक्षा एवं प्रबंधकीय तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग सुविधा, मार्ग डायवर्जन, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन श्रेष्ठ चालक/परिचालक/सफाई कर्मी किये गये सम्मानित दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ

(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में प्रातः 11.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में श्री सुभाष चन्द्र प्रजापति, अपर जिलाधिकारी मुख्य अतिथि रहे, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि रहे। सड़क दुर्घटनाओं एवं दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 50 प्रतिशत कमी लाये जाने हेतु सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार एवं मुख्य सचिव महोदय, उ0प्र0शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार 01-01-2025 से 31-01-2025 तक ‘‘ राष्ट्रीय…

फर्रुखाबाद:भारतीय कृषक एसोसिएशन ने जनसमस्याओं को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2025 को भारतीय कृषक एसोसिएशन ने जनपद की जनसमस्याओं को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में जिलाधिकारी को सौंपा। भारतीय कृषक एसोसिएशन का सात सूत्रीय मांगपत्र निम्न प्रकार है  1-कस्बा कायमगंज में अस्पताल, तहसील, कोर्ट व डाकखाना के पास नगरपालिका कायमगंज द्वारा सड़क के दोनों किनारों के फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण हटवाया जावे।  2-गांव भगौतीपुर में गाटा संख्या 114 व 96 नॉन जेड में आती है।राजकीय संपत्ति है।एसडीम कायमगंज द्वारा मोटी रकम लेकर उक्त राजकीय जमीन पर कब्जा नहीं हटवाना…

कासगंज : पटियाली विधान सभा क्षेत्र के रमशी नगला भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का सदस्यता अभियान शुरू

आज विधान सभा 102 के ग्राम रमसी ब्लॉक ब तहसील पटियाली जनपद कासगंज में भीम आर्मी सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, तथा अशोक कुमार भीम आर्मी तहसील उपाध्यक्ष पतियाली के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया इस मौके पर मुख्य अतिथि भीम आर्मी के मंडल उपाध्यक्ष राहुल कुमार मंडल अलीगढ ने बहुजन समाज को जागृत करते हुए कहा बहुजन समाज अपने को संविधान विरोधियों की पहचान करनी होगी नीले पटके वाले भीम आर्मी के साथी निस्वार्थ समाज की मदद करते हैं…

कासगंज :जिलाधिकारी महोदय ने कलेक्टर सभागार में बीर शहीदों की स्मृति में मौन धारण किया

भारत के स्वतंत्रता सग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदो की स्मृति में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट सभागार में रखा गया दो मिनट का मौन।कासगंज 30 जनवरी 2025- भारत के स्वतंत्रता सग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदो की स्मृति में आज कलेक्ट्रेट सभागार में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल एवं कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।–

कासगंज : पटियाली विधानसभा के ग्राम धर्मपुर में सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया

कासगंज : पटियाली विधानसभा के ग्राम धर्मपुर में सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि मा.एड.श्री अशोक सिंह जी मंडल प्रभारी अलीगढ़ रहे. श्री कमल कुमार बौद्ध जी मंडल प्रभारी अलीगढ़ ,श्री डीपी सिंह राना जी जिला अध्यक्ष कासगंज, जनाब जुनैद मियां जी जिला प्रभारी कासगंज, डॉ.श्री प्रेमपाल सिंह जी जिला प्रभारी,अध्यक्षता बबलू गौतम अध्यक्ष 102 विधानसभा पटियाली, संचालन मोहम्मद हसन जी विधानसभा प्रभारी पटियाली ने किया,श्री राजेंद्र सिंह गौतम जी,डॉ.श्री अरविंद कुमार जी,श्री गिरीश चंद्र दिवाकर जी,डॉ.श्री नरेंद्र कुमार जी, श्री खुश दयाल गौतम जी,…

पीलीभीत:- ग्राम पंचायत सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर विभिन्न विभागों को दिया ज्ञापन

दिनाँक 30 जनवरी 2025 को विकास खंड मरौरी जनपद पीलीभीत के पंचायत सहायकों द्वारा, प्रधान डाकघर पीलीभीत में 10 अलग-अलग विभागो को रजिस्ट्री पोस्ट की गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,पंचायतीराज निदेशक,पंचायतीराज मंत्री अपर मुख्य निदेशक,राज्यपाल ,समाजवादी पार्टी अध्यक्ष,कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष एवं, आज़ाद समाज पार्टी सहित 10 अलग-अलग विभागों को पत्र भेजकर अभियान को सफल बनाया गया।इसमें पंचायत सहायकों ने अपने मानदेय बढ़ोत्तरी, नियमतिकरण,अनुबंध प्रक्रिया को हटाये जाने एवं अन्य मांगे बताई। पंचायत सहायकों का कहना है कि वर्तमान में पंचायत सहायकों को मात्र 6000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा…

प्रयागराज: थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-29/2025 धारा-191(2)/191(3)/190/115(2)/333/352/351(3)/109(1)/110 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 05 वांछित अभियुक्त 1. चिराग अली पुत्र नवी बक्श 2. अशरफ अली पुत्र मोहर अली 3. सलीम पुत्र चिराग अली 4. मो0 नईम पुत्र चिराग अली 5. मुख्तार अली पुत्र मुमताज अली निवासीगण मझिगंवा छाता थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज…

बहराइच:प्लाई लदे ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

बहराइच की तरफ से ट्रक प्लाई लादकर सीतापुर की तरफ जा रही थी। हरदी थाना क्षेत्र के बहराइच सीतापुर मार्ग पर गुरुवार शाम को 7.30 बजे अचानक ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक में आग देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। ट्रक चालक ने पुल पर ही ट्रक रोक दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते आवागमन रुक गया। सीतापुर और बहराइच से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। लगभग छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दमकल…

बांदा : रोटी बैंक की महिला टीम के द्वारा सैकड़ों मरीजों को फल,बिस्किट आदि का वितरण जिला महिला अस्पताल बाँदा में किया गया।

बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती तबस्सुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा के नेतृत्व में महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0श्रीमती सुनीता सिंह जी के निर्देशन में महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को फल,बिस्किट आदि का वितरण किया गया।इसके साथ ही महिला…

बांदा: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक काय्रक्रमों से सबका मनमोहा

गुरूवार को ग्राम करबई में स्व.फरजंद अली ममोरियल इण्टर कालेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक काय्रक्रम प्रस्तुत करके सबका मनमोह लिया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के मुख्य अतिथि समेत अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया। अंत में प्रबंधक ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की शुरूआत एसडीएम इरफान उल्ला खान ने दीप प्रज्लवलित कर की। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप…

रायबरेली : हाथ पांव बांध कर ड्राइवर को लूटने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली : पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो गाड़ियों की बुकिंग करा कर ले जाता था और ड्राइवर के हाथ पैर बांधकर फेंकने के बाद गाड़ी लूट कर फरार हो जाता था पुलिस ने ऐसे आठ लोगों की गिरफ्तार किया है, मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र का था जहां 6 जनवरी 2025 को तीन लोगों ने लखनऊ से सुल्तानपुर जाने के लिए एक अर्टिगा कार बुक कराई कुछ दूर चलने के बाद उनके तीन और साथी कार में सवार हो गए गाड़ी जैसे ही जगदीशपुर पहुंची वैसे ही…

कुंभ भगदड़: सीएम योगी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, ज़्यादा अधिकारी तैनात, जारी किए नए निर्देश

बुधवार को मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रवाह, श्रद्धालुओं की भीड़ को रोकने और विभागों के बीच समन्वय के संबंध में कई दिशा-निर्देश जारी किए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के लिए कुंभ 2019 के दौरान प्रयागराज के मंडलायुक्त रहे आशीष गोयल और एडीए के पूर्व उपाध्यक्ष भानु गोस्वामी को तैनात करने का आदेश दिया। आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को गुरुवार को महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करने…

प्रयागराज : थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायममरेज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-06/2025 धारा-137(2)/87/61(2)/351(2)/64(1) भा0न्या0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राहुल पटेल पुत्र तुलसीराम पटेल निवासी ग्राम पटैला थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा दिनांक-29.01.2025 को थाना सरायममरेज क्षेत्रान्तर्गत प्रेमा डिग्री कालेज सरायममरेज के पास से गिरफ्तार किया गया…

प्रयागराज- महाकुम्भ मेला-2025 में स्नान करने आयी 01 महिला के अपने परिजनों से विछड़ने पर थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विछड़े हुए महिला को परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक-28.01.2025 को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा ड्यूटी के दौरान थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत कान्हा मोटर पार्किंग के पास महाकुम्भ मेला में स्नान करने आयी 01 महिला अपने परिजनों से विछड़कर कान्हा मोटर पार्किंग के पास पहुंच गयी थी । थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा शालीनता पूर्वक नाम-पता पूछने पर अपना नाम श्रीमती बउवां प्यारी पांडे पत्नी रामदयाल पांडे निवासी वार्ड नंबर-22 जनकपुर धाम थाना जनकपुर जनपद घमसा नेपाल बताया, जिस…

फर्रुखाबाद: सांसद द्वारा बागवानी में मशीनीकरण से लाभान्वित कृषकों को अनुदानित धनराशि की सांकेतिक चेक प्रदान की गई।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2025 को एकीकृत बागावानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी / मेला व भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन स्थान सांस्कृतिक पाण्डाल मेला श्री रामनगरिया,पांचालघाट,फर्रुखाबाद में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ०प्र०, जनपद फर्रुखाबाद द्वारा किया गया। जिसमें औद्यानिक खेती से संबन्धित तकनीकी जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र, जाजपुर बंजारा,के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ०वीके शर्मा एवं डॉ० अभिमन्यु के द्वारा दी गई। उक्त गोष्ठी में सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, रूपेश गुप्ता जिला अध्यक्ष, वीरेन्द्र सिंह राठौर प्रदेश सह संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ, जिलाधिकारी आशुतोष…

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 में भाषण, क्विज तथा पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में प्रातः 10:00 बजे से म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत  विभिन्न जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएँ आयोजित करायी गयी। तीनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों से छात्र, छात्राएं जिनका चयन विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार हेतु चयन किया गया था ,ने प्रतिभाग किया। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के भाषण प्रतियोगिता में क्विज 24,क्विज प्रतियोगिता में 23 तथा पोस्टर प्रतियोगिता में 34 छात्र छात्राओं ने…

हरदोई : अमित पाल रामपुर में हुए सम्मानित

हरदोई (कछौना) गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास खंड कछौना के अरसेनी निवासी अमित पाल को पुलिस कारागार सेवा में सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा पत्र (प्रशस्ति पत्र) से नवाजा गया। यह सम्मान जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने रामपुर स्थित जिला कारागार में अमित पाल को अपने हाथों से दिया। इस सम्मान के लिए जेल अधीक्षक ने अमित को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी पूरी निष्ठा और मनोयोग से अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिए कहा। इस सम्मान के लिए अमित ने अपने वरिष्ठ…