महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या के दिन हुई भड़गड के बाद रायबरेली में दूर दराज से प्रयागराज को जाने वाले वाहनों को होल्डिंग एरिया में रोका गया। इन होल्डिंग एरिया लोगों के लिये व्यवस्था कराई गई है। गोरा बाजार के पावर हाउस के पास बनाए गए मैदान में होल्डिंग एरिया बनाया गया है। जिसमें दूर से आने वाले वाहनों को रोका गया है। यहां पर आने वाली यात्रियों के लिए व्यवस्था कराई गई है। ग्राम प्रधान राही अमन जयसवाल ने बताया जैसे ही मीडिया के माध्यम से हमें सूचना मिली…
Category: उत्तर प्रदेश
रायबरेली : बेटी वा उसके प्रेमी के हत्यारे पिता वा अन्य लोगों को अदालत ने दी उम्र कैद की सजा
झूठी शान की खातिर बेटी व उसके प्रेमी की हत्या करने वाले पिता व एक अन्य व्यक्ति को सेशन कोर्ट ने आजीवन कारावास और अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। दोनों लोगों को पहले भी प्रताप गढ़ सेशन कोर्ट ने युवती की हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि दोनों को बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। इस बार रायबरेली सेशन कोर्ट ने यह सजा युवक की हत्या करने के लिये सुनाई है। इस मामले की जानकारी देते हुए अभियोजन की…
गोला गोकर्णनाथ : पौराणिक शिव मंदिर मे हजारो शिव भक्तो ने पूजन कर मौनी अमावस्या पर पुण्य कमाया…..
आज मौनी अमावस्या के दिन छोटी काशी गोला शिव मंदिर मे हजारो की संख्या मे दूर दराज से आए शिव भक्तों ने पुष्प, बेलपत्र, दूध, प्रसाद आदि चढाकर शिव जी को प्रसन्न कर मनौती मांगी…..गोला कॉरिडोर निर्माण की वजह से गोला तीर्थ में जल न होने की वजह से शिव भक्त स्नान से वंचित रहे….गोला शिव मंदिर के पुजारी ने बताया गोला शिव मंदिर का वर्णन शिव पुराण, पद्ध पुराण, वामन पुराण और स्कंद पुराण मे मिलता है….गोला शिव मंदिर का इतिहास पौराणिक रहा है, इसके अलावा एक और मान्यता…
निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन के रायबरेली शाखा की सराहनीय समाज सेवा
निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन द्वारा शासन प्रशासन द्वारा इलाहाबाद जा रहे श्रद्धालुओं को अचानक से हरचंदपुर रायबरेली में रोके जाने पर निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव और जिला उपाध्यक्ष अनूप अवस्थी जी ने तत्काल लोगों के लिए राशन पानी की व्यवस्था कर खिलाने पिलाने का कार्य किया बाहर से आए हुए लोगों ने निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया है अनूप अवस्थी और आशीष श्रीवास्तव ने कहा समाज सेवा के लिए तन मन धन से हाजिर हूं सनातन सेवा के लिए हम लोगों का कर्तव्य…
फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने मौनी अमावस्या स्नान के दृष्टिगत अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा मौनी अमावस्या स्नान के दृष्टिगत थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत रामनगरिया मेला परिसर में गोष्ठी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रवींद्रनाथ राय तथा क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद: सिविल अस्पताल से संजय कुमार बाथम की देखरेख में आयुष्मान कैंप संपन्न हुआ
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2025 को कलेक्ट्रेट में आयुष्मान कैंप आयोजित हुआ जिसमें ADM सदर ने 31 लोगों को कार्ड वितरित किए तथा 10 लोगो के कार्ड और बनाये गये टोटल 41 कार्ड बने। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री किशोर मिश्रा एवं बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश यादव एवं अधिवक्ता अश्विनी बाजपेई एवं सभी अधिवक्ता गण, एडीएम सदर द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित करते हुए सभी लोग उपस्थित रहे।
फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की बैठक का डीएम की अध्यक्षता में किया गया आयोजन
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की बैठक का आयोजन किया गया, कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में मृतक किसान को मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाता है। बैठक में प्रस्तुत किये गये दावों में से शासनादेश के अनुसार उपयुक्त पाये गये 14 दावे स्वीकृत किये गये। उक्त बैठक में सुभाष चंद्र प्रजापति अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की मासिक बैठक संपन्न।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2025 को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें समिति के सभी सदस्यों के अतिरिक्त सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत और खंड प्रेरक भी उपस्थित थे। बैठक में निम्न अनुसार चर्चा की गई – स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जनपद में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष अभी भी 11818 शौचालय की प्रथम कैसे दिया जाना चाहिए सभी खंड विकास अधिकारी और साहित्य का…
फर्रुखाबाद: उच्च प्राथमिक विद्यालय सकवाई व पुठरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सकवाई व प्राथमिक विद्यालय पुठरी प्राथमिक विद्यालय मोहम्दाबाद का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय पुठरी में मां सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा छात्र -छात्राओं से कविता, सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में कार्यरत रसोईयों के मानदेय एवं बच्चों की ड्रेस व पाठ्य पुस्तकों के वितरण की जानकारी प्रात्त की गई, विद्यालय परिसर एवं विद्यालय…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नंदनी कृषक समृद्ध योजना में ई-लॉटरी से चयन किया गया।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में नंदबाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत नंदनी कृषक समृद्ध योजना की ई लॉटरी का आयोजन किया गया। ई लॉटरी में कुल 73 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिनमे 53 महिला व 20 पुरूष है, योजना में कुल 24 लोगो का चयन किया गया, जिनमे 12 महिला व 12 पुरुष है, इस योजना की प्रति व्यक्ति 02 लाख की है जिसमे से 40 प्रतिशत (80 हजार रुपये) का अनुदान दिया जाता है। जिससे 02…
फर्रुखाबाद: विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिये विकासखंड अधिकारी नितेशराज को मिला आईएसओ प्रमाण पत्र।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2025 विकास खंड कार्यालय मोहम्दाबाद में आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडराइजेशन द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय के आधुनिकीकरण, कम्प्यूटरीकरण, स्वच्छता एवं कार्य प्रणाली में नवाचार की दिशा में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिये संस्था द्वारा ISO 2009:2015 प्रमाणपत्र जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के कर कमलों से खंड विकास अधिकारी/उपजिलाधिकारी प्रशिक्षु नितेशराज को प्रदान किया गया। ISO प्रमाणपत्र के लिये सलाहकार का कार्य खंड विकास अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु नितेशराज द्वारा गुरुग्राम की संस्था Sanvi management Consulting को सौपा गया,…
फर्रुखाबाद में अटल विरासत सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होगा।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से सम्मानित पत्रकार बंधुओ से आगामी कार्यक्रमों से संबंधित विषयों को उनके समक्ष रखा उन्होंने बताया 25 दिसंबर 2024 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती को 100 वर्ष पूर्ण हुए थे उनकी इस जन्म जयंती को पूरी भव्यता के साथ मनाया गया था उसी के दौरान बीच में संगठन पर्व अभियान भी सुचारू रूप…
ग्रेटर नोएडा:दादरी-सूरजपुर-छालेरा रोड का जाम खत्म करने को तिलपता में बनेगा बाईपास।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2025 दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर तिलपता में लगने वाले भयंकर जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बाईपास रोड के निर्माण का प्रयास तेज कर दिया है। इसके लिए किसानों से सहमति के आधार पर जमीन ली जाएगी। लगभग 2300 मीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी इस सड़क की राह में कुछ घर आने की वजह से 250 मीटर में लेआउट में परिवर्तन किया गया है। सर्वे के बाद केंद्रीय सड़क अनुसंधान संगठन (सीआरआरआई) ने प्राधिकरण को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।…
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा( माह 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025) के तहत जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में किया गया जिसमें मंडलीय मास्टर ट्रेनर/समन्वयक डॉ. पीयूष मिश्र द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के विषय में विस्तार से बताया गया तथा इस प्रतियोगिता के नियमों से सभी को परिचित कराया तत्पश्चात जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र /छात्राओं के मध्य आयोजित प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा श्रद्धा…
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सदस्य राज्य महिला आयोग रेनू गौड़ जी ने सर्वप्रथम वन स्टॉप सेंटर कासगंज पर ध्वज फहराया उसके पश्चात वो एटा पुलिस लाइन के परेड कार्यक्रम में हुई सम्मिलित ?
पुलिस लाइन एटा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों की पुरस्कृत किया । एटा पुलिस लाइन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद कासगंज पिकनिक प्वाइंट नदरई पुल का भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान मा० सदस्य ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुल पर घूमने आयी बालिकाओं व महिलाओं से वार्तालाप किया और पुल पर मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को गणतंत्र दिवस के पर्व के बारे में व हमारे देश के संविधान में दिए हमारे अधिकारों के बारे में अवगत कराया । और उनसे पूछा कि वो…
हरदोई : 11वां भव्य वार्षिक उत्सव एवं शहीद सम्मान समारोह का आयोजन
बेंहदर: विकासखंड बेंहदर अंतर्गत 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम उसरहा में 11वां भव्य वार्षिक उत्सव एवं शहीद स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विनोद कुमार प्रभारी थाना कछौना ने कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जी ने फीता काट कर किया तत्पश्चात राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह व भारतीय संविधान पर पुष्प पर अर्पित किया। तथा इस कार्यक्रम में हाई स्कूल व इंटर में उत्कृष्ट अकों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इन सभी छात्र-छात्राओं को माननीय मुख्य अतिथि जी ने…
कन्नौज: सम्राट अशोका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा अशोक स्तंभ का किया शिलान्यास।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जनवरी 2025 दिन सोमवार को छिबरामऊ के ग्राम लक्षीराम नगला में विश्व का सबसे ऊंचा 105 फीट अशोक स्तंभ स्थापित किया जाएगा। इस महात्मा काक्षी परियोजना का भूमि पूजन विभिन्न धर्मगुरुओं और नेताओं की उपस्थिति में संपन्न किया गया। सम्राट अशोका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित की जाने वाली यह प्रतिमा 105 फीट की ऊंचाई की बनाई जाएगी। यह परियोजना भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें दक्षिण कोरिया के बौद्ध धर्म…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 194 जोडों ने थामा एक-दूसरे का हाथ।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जनवरी 2025 दिन सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन क्रिश्चियन इण्टर कालेज मैदान में मोनिका यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, मुकेश राजपूत सांसद, रूपेश गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा, डीएस राठौर जिला महामंत्री, आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार मिश्र मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी, इत्यादि अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 192 जोडो का हिन्दू रीति रिवाज एवं 02 जोडो का…
फर्रुखाबाद: जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक हुई जिसमें ई-रिक्शा,बंदरो को पकड़ने,अतिक्रमण,आवारा जानवरों पर कार्यवाही को डीएम ने दिये निर्देश।
27 जनवरी, 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारियों द्वारा शहर में ई रिक्शा संचालन की समस्या उठाई गई,जिलाधिकारी द्वारा रिक्शो की कलर कोडिंग ,रुट निर्धारण, ई संचालन की गाइड लाइन पता कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये, नाबालिगों द्वारा ई रिक्शा चलाने व शराब पीकर ई रिक्शा चलाने बालो के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिये, जिलाधिकारी द्वारा शहर में व्यापार मंडल का सहयोग लेकर पुलिस, मजिस्ट्रेट व ईओ के साथ…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत थानों की टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया गया।
फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज) 27 जनबरी 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक/अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति अभियान के फेज-5.0” के तहत जनपद के थानों पर तैनात एन्टीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस अड्डा/सार्वजनिक स्थानों/कस्बों/मंदिरों / बीट क्षेत्र/मोहल्लों/ स्कूल/ कालेज आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक कर उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करना, सार्वजनिक स्थानो पर घूम रहे शोहदों को चेतावानी देना, महिलाओ से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के…
