फर्रुखाबाद में संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल: क्षेत्राधिकारी ने कुर्सी छोड़ पीड़ित की सुनी फरियाद

 फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 जनपद में जनसेवा और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात एवं साइबर ऐश्वर्या उपाध्याय ने अपनी कार्यशैली से लोगों का दिल जीत लिया।जनसुनवाई के दौरान एक आवेदक, जिसके पैर में फ्रैक्चर था, अपनी समस्या लेकर पहुंचा। आवेदक की शारीरिक स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय ने अपनी कुर्सी छोड़कर स्वयं उसके पास जाकर उसकी पूरी बात ध्यानपूर्वक सुनी। उन्होंने न केवल पीड़ित को सम्मान दिया, बल्कि उसकी समस्या को…

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट में डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 जनपद में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, स्वच्छता व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति का गहनता से जायजा लिया। डीएम ने आयुध अनुभाग, मुख्य राजस्व लेखा अनुभाग, कंप्यूटर लैब, सहायक भूलेखाधिकारी कार्यालय, आबकारी कार्यालय, चकबंदी न्यायालय, खनन निरीक्षक कार्यालय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय, एलबीसी कार्यालय, आपदा प्रबंधन कार्यालय, ईआरके, जिला सूचना कार्यालय,…

बरेली/महिला आरक्षण विधेयक गिरने को लेकर महिलाओं ने निकाली जनाक्रोश यात्रा।

आंवला । सिरौली नगर में महिला आरक्षण विधेयक भले ही संसद में गिर गया हो लेकिन महिलाओं में गुस्से का माहौल साफ दिखलाई दे रहा है इसी को लेकर भारी संख्या में महिलाओं ने आज जनाक्रोश यात्रा के माध्यम से अपनी गुस्से का जबरदस्त इजहार किया ।भाजपा महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष सोनी गुप्ता के नेतृत्व में मेन बाजार धर्मशाला से शुरू यात्रा कौआ टोला,सराय,कालेज मार्केट,होते हुए गांधी चौक होकर थाना रोड से गुजरकर वापस धर्मशाला पहुंची यात्रा में नगर पंचायत सभासद पूजा कोरी,मीरा लोधी,रेखा माली समेत हिंदू मुस्लिम दोनों समाज…

लखीमपुर खीरी : गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, गोला एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) लखीमपुर खीरी की इकाई द्वारा भारतीय बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनो सहित नगर के जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान आहवान अभियान को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को सम्बोधित ज्ञापन गोला उपजिलाधिकारी महोदया प्रतीक्षा त्रिपाठी को सौंपा गया। ज्ञापन में गौ माता को “राष्ट्र माता” एवं “राष्ट्रीय पशु” घोषित किए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत में गौ माता को धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत पूजनीय माना जाता…

फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से संपन्न हुआ शिल्पी और कुलदीप का विवाह, धर्मपाल सिंह बौद्ध ने प्रदान किया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 रविवार को एक सादगीपूर्ण एवं सामाजिक संदेश देने वाला विवाह समारोह बौद्ध रीति से संपन्न हुआ। ग्राम रौकरी, पोस्ट रौकरी, जिला फर्रुखाबाद निवासी शिल्पी (पुत्री श्री श्यामसिंह शाक्य) एवं ग्राम दरका, पोस्ट सनौड़ी, जिला कासगंज निवासी कुलदीप (पुत्र श्री रामवीर शाक्य) ने बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। यह विवाह पारंपरिक आडंबरों से दूर, सादगी और समानता के सिद्धांतों पर आधारित रहा। बौद्ध रीति से सम्पन्न इस विवाह में दोनों पक्षों के परिजन एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे…

प्रयागराज : थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-143/26 धारा-65(2)/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 5M/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 मेराज अली पुत्र मो0 रिजवान उर्फ साहेब निवासी ग्राम बेलहा सिंघामऊ थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-26.04.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत…

प्रयागराज, आगामी बुद्ध जयंती पर ‘साइलेंट प्रीचर: बुद्ध पूर्णिमा शोकेस’ प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘म्यूजिक इन पार्क’ पहल की शुरुआत

आगामी बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में इलाहाबाद संग्रहालय की पाक्षिक प्रदर्शनी श्रृंखला के अंतर्गत भगवान बुद्ध पर आधारित “साइलेंट प्रीचर: बुद्ध पूर्णिमा शोकेस” प्रदर्शनी का अनावरण शुभाशीष पांडा, अपर सचिव (संस्कृति), प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में संग्रहालय के प्रस्तर शिल्प संग्रह से चयनित दुर्लभ कृतियों के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन की तीन प्रमुख घटनाओं—जन्म, सम्बोधि और महापरिनिर्वाण—का सशक्त प्रस्तुतीकरण किया गया है। मान्यता है कि ये तीनों घटनाएँ वैशाख मास की पूर्णिमा को ही घटित हुई थीं, जिसके कारण बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) का…

रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षियों की Passing Out Parade (POP) का आयोजन किया गया

प्रयागराज, दिनांक 26.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षियों की Passing Out Parade (POP) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार द्वारा परेड की सलामी ग्रहण कर विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा परेड की सलामी ग्रहण करते हुए नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा, संविधान के प्रति आस्था एवं जनसेवा की शपथ दिलाई गई। पुलिस आयुक्त…

लखीमपुर खीरी : दूसरे दिन होमगार्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क,डीएम-एसपी ने केंद्रों का लिया जायजा

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) उप्र होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2026 के दूसरे दिन जनपद में 16 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा निगरानी में दोनों पाली की परीक्षा दी। इस दौरान दोनों पालियों में बुलाए गए 13056 में से 10100 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2956 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा…

लखीमपुर खीरी : पुलिसकर्मियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह,487 रिक्रूट आरक्षियों ने ली देश सेवा की शपथ

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद खीरी के रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रविवार को 487 रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण उपरांत भव्य ‘दीक्षांत परेड’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस गौरवशाली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री किरन एस पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा की गई।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा परेड के निरीक्षण के साथ हुआ।प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 487 रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासन और उच्चस्तर के तालमेल का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक…

फर्रुखाबाद: कादरीगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार—4 वाहन व अवैध तमंचा बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में की गई। कैसे हुई गिरफ्तारी थाना कादरीगेट पुलिस 25 अप्रैल की…

फर्रुखाबाद: पांडेश्वर नाथ मंदिर में अव्यवस्थाओं पर भड़का विश्व हिंदू महासंघ, बंद कमरों और गंदगी को लेकर उठे सवाल, छात्रों को मिली राहत

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 प्राचीन श्री पांडेश्वर नाथ महाराज मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्थाओं, बंद कमरों और गंदगी को लेकर रविवार को विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में संगठन के लोग मंदिर पहुंचे, जहां हालात देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि मंदिर परिसर के कई कमरों पर ताले लगे हुए हैं और चारों ओर गंदगी फैली हुई है। इस पर पदाधिकारियों ने सवाल उठाते हुए इसे श्रद्धालुओं और आमजन की…

फर्रुखाबाद: कान्हा गौशाला, सकबाई का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में खामियों पर जताई नाराजगी

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 जनपद में संचालित गौशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने रविवार को कान्हा गौशाला, सकबाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की सभी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण में सामने आया कि गौशाला में कुल 461 गौवंश पंजीकृत हैं। यहां 15 केयर टेकर तैनात हैं, जिनमें से 11 मौके पर मौजूद मिले, जबकि 4 अवकाश पर थे। हालांकि, निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में समझाया और किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में तुरंत आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।…

फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक सम्पन्न, समाजिक धरोहर और संगठन विस्तार पर जोर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक/समीक्षा बैठक रविवार को आरपी पैलेस (मेडिक्स हॉस्पिटल बाईपास रोड, कायमगंज) में दोपहर लगभग 12:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेचेलाल उर्फ बेचैन ने की, जबकि बैठक का संचालन TSS के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य द्वारा किया गया। बैठक की शुरुआत समाज और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ हुई। सम्मान समारोह रहा मुख्य आकर्षणबैठक के दौरान समाज के प्रति उत्कृष्ट…

फर्रुखाबाद: उखरा में बन रहा 926 करोड़ का मेगा पावर ट्रांसमिशन सेंटर, डीएम ने किया निरीक्षण

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 जनपद में विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के उखरा में निर्माणाधीन 400/220/132 केवी विद्युत पारेषण केंद्र का आज जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। करीब 926.77 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जिले की बिजली व्यवस्था के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता (पारेषण) ने जानकारी दी कि इस पारेषण केंद्र को…

फर्रुखाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी में संपन्न, डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा संचालन की प्रक्रिया को गहराई से परखा।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का भ्रमण किया। यहां उपस्थिति की समीक्षा में पाया गया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 240 के…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ में भव्य दीक्षांत परेड समारोह, 470 रिक्रूट आरक्षियों ने भरी सेवा की शपथ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अप्रैल 2026 पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आज भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार पासिंग आउट परेड प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) उत्तर प्रदेश श्री एस.के. भगत उपस्थित रहे। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा मान प्रणाम स्वीकार करते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान खाकी वर्दी में सजे नवप्रशिक्षित आरक्षियों का जोश, अनुशासन और समर्पण देखने योग्य रहा। कठोर प्रशिक्षण की प्रक्रिया को…

लखीमपुर खीरी : खीरी मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, मेधावियों का हुआ सम्मान

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवकली में आयोजित उत्तर प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय मेडिकल अल्ट्रूइज्म सम्मेलन में उस समय गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब मेधावी छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया। सदर विधायक योगेश वर्मा, डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने कॉलेज के पहले बैच में प्रथम वर्ष में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं क्रमशः अखिलेश यादव, छवि गुप्ता, मनीषा वर्मा व उदा खान को सम्मानित किया।…

लखीमपुर खीरी : खीरी में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी, डीएम की अध्यक्षता में बनी रणनीति

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) खीरी में बाढ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और उनके प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से शनिवार की देर शाम डीएम अंजनी कुमार सिंह ने विधायक योगेश वर्मा, रोमी साहनी की मौजूदगी में अफसरों संग सम्बन्धित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में अटल सभागार में जिलास्तरीय बाढ़ स्टेरिंग ग्रुप बैठक ली, अफसरों को सम्भावित बाढ़ को देखते हुए कारगर और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक योगेश वर्मा और रोमी साहनी…