श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-143/26 धारा-65(2)/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 5M/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 मेराज अली पुत्र मो0 रिजवान उर्फ साहेब निवासी ग्राम बेलहा सिंघामऊ थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-26.04.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगुआ सोधा स्थित सरकारी ट्यूबबेल के पास से गिरफ्तार किया गया । साक्ष्य संकलन व पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-65(2)/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 5M/6 पॉक्सो एक्ट को धारा-65(1)/49/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 3(a)/4 पॉक्सो एक्ट में तरमीम कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया तथा परिजनों द्वारा शिकायत करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी, जिसके सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-143/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में 01 नामदज अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मो0 मेराज अली पुत्र मो0 रिजवान उर्फ साहेब निवासी ग्राम बेलहा सिंघामऊ थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 25 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-143/26 धारा-65(1)/49/352/351(2) भा0न्या0सं0 व 3(a)/4 पॉक्सो एक्ट थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 अनूप सरोज, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 ब्रजेश सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 बृजेश कुमार राय, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
