फर्रुखाबाद में खरीफ फसलों के नुकसान का होगा सर्वे, संयुक्त टीम गठित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 जिले में अतिवृष्टि और बाढ़ से खरीफ फसलों को संभावित नुकसान के आकलन के लिए प्रशासन ने संयुक्त टीम का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव (कृषि) उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह टीम न्याय पंचायत/ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे करेगी। जारी आदेश के अनुसार, टीम में संबंधित ग्राम के लेखपाल (राजस्व विभाग) को अध्यक्ष, प्राविधिक सहायक (कृषि विभाग) को सदस्य तथा एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि को सदस्य नामित किया गया है। यह समिति अपने क्षेत्राधिकार…

लाल किले से राष्ट्र के नाम सम्बोधन करेगा मैनपुरी का लाल

लाल किले की प्राचीर से 13 अगस्त को प्रधानमंत्री के संबोधन का रिहर्सल करेगा मैनपुरी का लाल डॉ अजय तिवारी को रिहर्सल के लिए लाल किले के राम पार्ट पर बुलाया जाना , वहां से राष्ट्र को संबोधित करना जनपद के लिए गौरव की बात रिहर्सल के दौरान रक्षा मंत्रालय गृह मंत्रालय तीनों सेना प्रमुख के साथ समस्त उच्चाधिकारी रहेंगे मौजूदप्रधानमंत्री के 59 मिनट 33 सेकंड के संबोधन और ध्वजा रोहण का रिहर्सल करेंगे डॉ अजय तिवारी 11 अगस्त को डॉ अजय तिवारी के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र…

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ पुलिस की मेहनत रंग लाई, दहेज हत्या मामले में आरोपी को 6 साल की सजा।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 पुलिस की सटीक जांच और प्रभावी पैरवी के चलते फतेहगढ़ में दहेज हत्या के एक मामले में आरोपी को 6 साल की सजा और 40 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक, 112 लखनऊ के निर्देश पर अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की विशेष मुहिम चलाई जा रही थी। इसी क्रम में कोतवाली मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2021 में दर्ज मुकदमा संख्या 575/2021, धारा 302/34/498A/304B भादंवि व 3/4 दहेज अधिनियम…

गाजियाबाद के जिला जज अशोक गर्ग का हार्ट अटैक से निधन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 न्यायपालिका जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। गाजियाबाद के जिला जज अशोक गर्ग का सोमवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, जज गर्ग को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। अशोक गर्ग अपने कार्यकाल के दौरान न्यायपालिका में निष्पक्षता और सख़्ती के लिए जाने जाते थे। वे गाजियाबाद जिला न्यायालय में कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर…

प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उद्योग धंधो को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय स्वरोजगार परक…

प्रयागराज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 अगस्त ‘‘स्वतंत्रता दिवस’’ की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में 15 अगस्त ‘‘स्वतंत्रता दिवस’’ को हर्षोल्लास एवं गौरवपूर्ण ढंग से मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम व पीडीए को विभिन्न चौराहों पर तिरंगा लाइटिंग लगवाये जाने एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरूषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों की साफ-सफाई एवं आस-पास में चूने का छिड़काव कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने कार्यालयों में तिरंगा लाइटिंग लगाये जाने के लिए कहा है। व्यापारियों…

बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पीड़ित को धमाका कर अपने आप लिखी तहरीर पीड़ित की दी तहरीर पर नहीं लिखा मुकदमा ।

जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पीड़ित की दी तहरीर पर नहीं लिखा मुकद्दमा थाने में पीड़ित को ही धमका कर दो उपनिरीक्षकों ने फैसला का दबाव बनाया आरोपियों की पैरवी कर रहे व्यक्तियों के साथ घूमते नजर आए दरोगा जीपीड़ित के बयान के लिए 4 घंटे जबरजस्ती पीड़ित महिला को थाने में बिठाकर रखा बता दे कि पीड़ित रक्षाबंधन के त्यौहार के लिए सिरौली के गांव सोना से पस्तोर सी बी गंज के लिए अपने पति के साथ जा रही थी । तभी महिला बाथरूम के लिए हाइवे…

फर्रुखाबाद में ओवरलोडिंग व अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक चालक पर चालान, ₹76,920 का राजस्व प्राप्त

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। उपखनिज (परिहार) नियमावली 2021 के तहत खनन विभाग और परिवहन विभाग (एआरटीओ प्रवर्तन) की संयुक्त टीम ने खुदागंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक गिट्टी लदा ट्रक (BR28 GB9007) पकड़ा, जो निर्धारित मानकों से अधिक उपखनिज (मौरंग) लेकर जा रहा था। वाहन जांच में निकला सच प्रभारी निरीक्षक खुदागंज और खनन विभाग की टीम ने वाहन की बारीकी से जांच की। जांच में सामने आया कि…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 आज फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ भोलेपुर हनुमान जी के मंदिर से हुआ और समापन मिलिट्री चौराहे पर किया गया। यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जहां भारत माता के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा, जिला महामंत्री डी.एस. राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, ममता सक्सेना, प्रभाकर राजपूत, नगर महामंत्री सुमित कटियार समेत बड़ी संख्या में…

हरदोई:-बिलग्राम में भाइयों ने बहन और मां को पीटा: जमीन और पैसों के विवाद में हुई मारपीट तीन महिलाएं घायल।

हरदोई:- हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के चौधरी पूर्व गांव में सोमवार को हुई हिंसा का मामला सामने आया है सोमवार सुबह रक्षाबंधन मनाने ई सरिता को उसके सगे भाई और बहन ने पीट दिया। घटना में बीच बचाव करने आई 60 वर्षीय मां को भी नहीं बक्शा गया। आरोपियों ने बहन की बेटी पर भी हमला किया मारपीट का कारण जमीन और पैसों का विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित बहन कन्नौज की रहने वाली है वह रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी मां रानी के घर आई थी वहां…

फर्रुखाबाद:कायमगंज-कंपिल क्षेत्र में भीषण बाढ़ से तबाही, भाकियू स्वराज ने बंधा निर्माण व किसानों को मुआवजे की मांग की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) की ओर से आज मोहल्ला जवाहरगंज में एक अहम पंचायत आयोजित की गई, जिसमें कायमगंज और कंपिल क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ पर गंभीर चर्चा हुई। पंचायत में किसानों की खराब होती स्थिति और उनकी फसलों के नुकसान को लेकर गहरी चिंता जताई गई। बैठक में प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह गंगवार, जिला सचिव रामवीर, जिला मीडिया प्रभारी विनीत सक्सेना व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि गंगा तराई क्षेत्र के…

फर्रुखाबाद:जनपद में भव्य तिरंगा मेला, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिली नई ऊर्जा।

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज ऑफिसर्स क्लब, फतेहगढ़ में एक रंगारंग तिरंगा मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां तिरंगे के रंगों में सजी वस्तुएं और स्टॉल लोगों को आकर्षित कर रहे थे। ★जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मुख्य द्वार पर फीता काटकर किया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रोली, चंदन और फूल वर्षा…

फर्रूखाबाद में जिलाधिकारी ने किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ।

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता और बचाव को बढ़ावा देने के लिए आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में स्वयं दवा खाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई और सभी को फाइलेरिया उन्मूलन की शपथ दिलाई। शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय पपीहापुर पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई और अभियान को गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि…

फर्रुखाबाद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर।

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत आज जनपद में एक भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा/रैली का आयोजन किया गया। यह रैली फतेहगढ़ स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्पोर्ट्स स्टेडियम से जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों के हजारों छात्र-छात्राओं सहित सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा बलों के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रखा बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती…

फर्रुखाबाद: गंगापार में बाढ़—हर साल की त्रासदी, कब मिलेगा स्थायी समाधान?

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 ज़िले के गंगापार क्षेत्र के लिए बाढ़ अब कोई अनजाना खतरा नहीं, बल्कि हर साल आने वाला दर्द बन चुकी है। बरसात के मौसम में नरोरा बांध से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी गंगा नदी में उफान ला देता है। बिना ठोस योजना, समुचित चेतावनी और तैयारी के छोड़ा गया यह पानी गंगापार के गांवों में तबाही का कारण बनता है। नतीजा—पानी के साथ घर, खेत, पशुधन और रोज़गार सब बह जाते हैं, और पीछे रह जाती है सिर्फ बेबसी और मुआवजे…

फर्रुखाबाद: सीएम डैशबोर्ड जुलाई समीक्षा बैठक, कई विभागों की रैंकिंग पर नाराज हुए जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025  जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सीएम डैशबोर्ड जुलाई माह की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनपद की कुल रैंकिंग 59 रही। समीक्षा में 26 विभागों की 64 योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान विभागवार रैंकिंग इस प्रकार रही – ★उद्योग विभाग – मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: रैंक 71, ★ओडीओपी वित्त पोषण योजना: रैंक 73। ★नियोजन विभाग – फैमिली आईडी: रैंक 66। ★पंचायती राज विभाग…

कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

तत्क्रम में उक्त आयोजित बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत जीरो पॉवर्टी में पात्र पाये गये समस्त महिलाओं को योजना में लाभान्वित कराने, योजनान्तर्गत लाभार्थियों की फैमिली आई0डी0, आधार प्रमाणीकरण हेतु, लाभार्थियों के बैंक खातों में एन0पी0सी0आई0 मैपिंग व तहसील व विकास खण्ड स्तर पर निर्धारित समय सीमा के बाहर आवेदन पत्रों पर खण्ड विकास अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये साथ ही उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत श्रेणी-1 व 2…

कासगंज के पटियाली विधानसभा के 52 गांव हर साल बाढ़ की चपेट में, ग्रामीण खुद बांध मजबूत कर रहे , मुआवजे की आस अब भी अधूरी

कासगंज: जनपद के पटियाली विधानसभा क्षेत्र में हर साल आने वाली गंगा की बाढ़ अब ग्रामीणों के लिए त्रासदी बन चुकी है। इस क्षेत्र के करीब 52 गांव बाढ़ के पानी से घिर जाते हैं, जिससे हजारों बीघा खेती बर्बाद हो जाती है। खेतों में खड़ी फसल डूब जाती है और ग्रामीणों की साल भर की मेहनत पानी में बह जाती है। इस बार भी कादरगंज, खाम, हिम्मतनगर, बजेरा समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर बाढ़ के पानी को रोकने की कोशिश की। ओर ग्रामीणों कि मेहनत रंग…

कासगंज पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ , मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।

आज दिनांक 11 अगस्त 2025 को सेम्फोर्ड स्कूल नदरई, एटा रोड कासगंज पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ श्री सचिन, मुख्य विकास अधिकारी, कासगंज द्वारा किया गया। जनपद कासगंज में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के समस्त निजी, सरकारी, अर्ध सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल (कीड़े मारने की की गोली) खिलाई गई, जिसमें जनपद के कुल बच्चों का लक्ष्य 835901 है। जो बच्चे दिनांक 11 अगस्त 2025 को दवाई खाने से छूट जाते हैं, उन्हें…

पीलीभीत: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल ईंट गांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

पीलीभीत:मंडल- ईटगांव में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्यमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा यात्रा ग्राम मानपुर में मुकुट आदर्श बाल विद्या मंदिर से शुरू होकर ग्राम टेहरी व मानपुर तिराहा से ग्राम मानपुर होते हुए वापस विद्यालय में समापन हुआ । यात्रा में शामिल जिला अध्यक्ष श्री संजीव प्रताप सिंह जी ,मंडल अध्यक्ष बृजेश शुक्ला , बिलसंडा मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्य ,जिला पंचायत सदस्य रेनू राज जी, जिला महामंत्री अमित अग्रवाल जी ,जसपाल सिंह जी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र…