फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोचा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने संदिग्ध चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त नाम: अनमोल गंगवार पुत्र सतेन्द्र गंगवार निवासी: ग्राम घसिया चिलौली, थाना कायमगंज, जनपद…

फर्रुखाबाद: बीमार भंते धम्म कीर्ति भर्ती, संकिसा महोत्सव की तैयारी को लेकर चिंतित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 धम्मालोको बुद्ध विहार से जुड़े वरिष्ठ भंते धम्म कीर्ति की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, तबीयत खराब होने पर पहले उन्हें सीएचसी कायमगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से भंते को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका बेटा उनकी देखरेख में मौजूद है। भंते धम्म कीर्ति के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर विधायक सुशील…

फर्रुखाबाद में शिक्षक दिवस पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के अवसर पर फर्रुखाबाद युवा महोत्सव द्वारा एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के भूतपूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने उपस्थित शिक्षकों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, संदीप शर्मा, आकाश शर्मा सहित अन्य प्रबुद्ध जन भी उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं, जिनके मार्गदर्शन से ही राष्ट्र का भविष्य…

मैनपुरी के भोगांव में जुलूसे मोहम्मदी, नातों की बारिश में गूंजा कस्बा।

मैनपुरी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 जनपद के कस्बा भोगांव बरावफात का पावन दिन, जिसे मिलाद-उन-नबी भी कहा जाता है, पूरे मुस्लिम समाज के लिए आस्था और उल्लास का पर्व है। यह दिन पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में मैनपुरी जनपद के कस्बा भोगांव में भी शुक्रवार को जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कस्बे की मस्जिदों और गलियों को सजावट से रोशन किया गया। कुरान की तिलावत, तक़रीर, नातिया मुशायरा…

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों का किया शुभारंभ,जनपद में सजीव प्रसारण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में भी देखा गया, जिसमें जिले के अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी पहल साझा करते हुए बताया कि उन्होंने “मां के नाम एक पेड़” लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता…

फर्रुखाबाद:दहेज हत्या मामले में वांछित आरोपी विठ्ठल मिश्रा गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 दहेज प्रताड़ना और हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को कायमगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली कायमगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 204/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित आरोपी विठ्ठल मिश्रा पुत्र राजू मिश्रा निवासी मोहल्ला पहलवान गली, मोहम्मद बगिया मंगूलाल, कायमगंज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला वादी ने 03 सितंबर 2025 को कोतवाली कायमगंज में तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की…

प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री जी शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जी ने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 513 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा…

भारत लेनिन का मिशन पूरा करेगी सम्यक पार्टी

लखनऊ, 5 सितम्बर को शोषित इंकलाब के महानायक भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस सम्यक पार्टी के तत्वावधान में भारत लेनिन के शहादत स्थल कुर्था, जनपद अरवल, बिहार; बुद्धनगर, मझगवां, प्रयागराज और इटावा, उत्तर प्रदेश में मनाया गया। भारत लेनिन के शहादत स्थल कुर्था में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्यक पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भंते शीश मणि कुमार, प्रदेश महासचिव संगठन डॉ. राज कुमार, अरवल जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जहानाबाद जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह और गौतम कुमार, दिनेश सिंह, गब्बर सिंह, मनोज वर्मा सहित सम्यक पार्टी के अनेक…

पीलीभीत: भाजपा कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने जुलूस का पुष्प वर्षा करके किया स्वागत।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में ईद ए मिलाद नवी पर्व पर मुस्लिम समाज ने नगरवासियों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से जुलूस निकाला। इस जुलूस की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने मौके पर पहुंचकर पुष्प वर्षा करके निकाले गए जुलूस का भव्य स्वागत किया।तथा सभी ने उन्हें इस पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यह जुलूस बिलसंडा जामा मस्जिद से निकल कर बिलसंडा थाने, तिकुनिया पार्क, ईदगाह से होते हुए वापस बिलसंडा मस्जिद में समाप्त हुआ।यह जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकाला…

कासगंज: गंगा एवं उनकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरणीय पुनर्जीवन एवं जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु गंगा सम्मान पुरस्कार-2025 का होगा आयोजन

गंगा सम्मान 2025 हेतु आरंभ नामांकनप्रभागीय वनाधिकारी/संयोजक जिला गंगा समिति कासगंज संजीव कुमार ने बताया कि राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उ0प्र0 द्वारा गंगा एवं उनकी सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरणीय पुनर्जीवन एवं जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु गंगा सम्मान पुरस्कार-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों, संस्थाओं एवं संगठनों को सम्मानित करना है, जिन्होंने प्रदेश में गंगा एवं उनकी सहायक नदियों को स्वच्छता, संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस क्रम में प्रदेश के प्रत्येक जनपद से जिला गंगा समितियों…

फर्रुखाबाद: किसानों को खाद की कोई कमी नहीं होने देंगे –सदर विधायक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 जनपद में किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर आज एक अहम पहल हुई। फर्रुखाबाद के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश के किसी भी जिले में किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी तरह किसान हितैषी है और खाद उपलब्ध कराने…

100 रुपये में मिल रहे हैं क्रिकेट वर्ल्ड कप मैचों के टिकट, जानिए कहां से करें बुक

12 साल बाद भारत विमेंस ओडीआई वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए तैयार है, 30 सितंबर को भारतीय टीम और श्रीलंका टीम के बीच पहला मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा. इससे पहले यहां भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा, इसमें श्रेया घोषला अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी. ओपनिंग मैच के साथ राउंड-रॉबिन स्टेज के सभी मुकाबलों के टिकट ऑनलाइन आ गए हैं. आईसीसी विमेंस ओडीआई वर्ल्ड कप 2025 का मेजबान भारत है जबकि पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेलेगी. भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी कोलंबो में ही…

प्रयागराज:विशेष मतदाता दिवस का आयोजन 07 सितंबर को

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के अन्तर्गत पात्र/अर्ह व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज किये जाने, पंचायत निर्वाचक नामावली में दर्ज किसी मतदाता की प्रविष्टि में संशोधन किये जाने तथा पंचायत निर्वाचक नामावली में दर्ज अपात्र मतदाताओं का नाम नियमानुसार विलोपित किये जाने हेतु दिनांक 07.09.2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक विशेष मतदाता दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन प्रत्येक बी0एल0ओ0 अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक सुसंगत पंचायत निर्वाचक नामावली, संबंधित…

कासगंज: पटियाली विधान सभा क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज नगरिया छावनी में तब्दील

जनपद कासगंज के ब्लॉक गंजडुंडवारा में लगभग तीन बजे के लगभग नवाबगंज नगरिया मृतक राजकुमार शव गांव में जैसे ही पहुंचा वैसे गांव के लोग मृतक शव देखने के लिए इकट्ठे हुए ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने का प्रयास किया गया ग्रामीण पुलिस को सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करने लगे लेकिन पुलिस द्वारा भीड़ समझा बुझा कर शांत कर दिया गया हालांकि पुलिस द्वारा आरोपियों को जवाबी कार्यवाही में दोनों अपराधी शमशुल असलम को गिरफ्तार कर लिया गया और बहा पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता अनुज को पुलिस ने…

प्रयागराज: सांसद फूलपुर/अध्यक्ष, जिला विकास निगरानी समिति (दिशा) की अध्यक्षता व मा0 सांसद भदोही की सहअध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

प्रयागराज : सांसद फूलपुर/अध्यक्ष, जिला विकास निगरानी समिति (दिशा) श्री प्रवीण पटेल की अध्यक्षता व डॉ0 विनोद कुमार बिन्द-मा0 सांसद भदोही की सहअध्यक्षता में गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा मा0 जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया एवं विभिन्न कार्यक्रमों योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता…

पीलीभीत: बिलसंडा में धूमधाम से किया गया गणेश विसर्जन।

पीलीभीत: तहसील बीसलपुर के थाना बिलसंडा में गणेश मंडल के तत्वावधान में आयोजित गणेश महोत्सव का गणपति विसर्जन के साथ समापन हो गया। गणपति बप्पा मोरया की जयघोषों के साथ पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शोभा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। गणपति मूर्ति का खन्नोत नदी में विसर्जन किया गया।इस शुभ अवसर पर भाजपा नेता श्री सुमित गुप्ता जी और मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्य जी ने गणेश मंडल के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया। तथा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री डीके गुप्ता जी ने…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन तय, मिलेगा पारदर्शी भर्ती का लाभ

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। लंबे समय से न्यूनतम वेतन और असुरक्षित भविष्य को लेकर आवाज़ उठा रहे लाखों कर्मचारियों के लिए यह फैसला किसी राहत से कम नहीं है। अब न केवल भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा, बल्कि सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन की गारंटी भी तय कर दी गई है। चार श्रेणियों में बंटे पद, तय हुआ न्यूनतम वेतन सरकार…

फर्रुखाबाद:मतापुर का मुख्य मार्ग जलभराव से बेहाल, बच्चों की शिक्षा पर संकट।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 ग्राम पंचायत पिपरगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम मतापुर का मुख्य मार्ग इन दिनों गंभीर समस्या से जूझ रहा है। बरसात शुरू होते ही यह मार्ग तालाब का रूप ले लेता है। हालात इतने खराब हैं कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस कच्चे मार्ग पर फिसलकर गिर रहे हैं। यही रास्ता चार-चार स्कूलों तक जाता है, जिसके चलते छोटे-छोटे बच्चों की शिक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे ज्यादा परेशान गांव के लोग बताते हैं कि बरसात…

फर्रुखाबाद:नई व्यवस्था में बदलता स्वरूप: पुलिस बनी आमजन की सहारा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 पुलिस की कार्यशैली में बदलाव और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगी है। जनपद फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के दिशा-निर्देश में हो रही जनसुनवाई में इसका उदाहरण देखने को मिला। जनसुनवाई के दौरान एक बुज़ुर्ग मां अपनी समस्या लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचीं। उनकी परेशानी सुनते ही जनसुनवाई कर रहे क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपनी कुर्सी छोड़ दी और खुद बूढ़ी मां के पास जाकर उनकी व्यथा सुनी। समस्या को…

फर्रुखाबाद में 3.60 लाख डुप्लीकेट मतदाता, बिगड़ सकते हैं चुनावी समीकरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2025 जिले की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से की गई जांच में 3 लाख 60 हजार 344 डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं। यह सभी मतदाता एक से अधिक स्थानों पर वोट डालने के पात्र पाए गए हैं। इनमें कई ऐसे लोग भी हैं जिनके नाम शहर और गांव दोनों जगह दर्ज हैं। कायमगंज तहसील ब्लॉक नवाबगंज: वास्तविक मतदाता 1,12,962 | डुप्लीकेट 27,841 ब्लॉक शमसाबाद: वास्तविक…