हरदोई : मतदेय स्थल ग्राम सचिवाय भवन, मिरकापुर बनाया गया है:- जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि 154-सवायजपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराये गये मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव को निर्वाचन आयोग के अनुमोदन उपरान्त मतदेय स्थल संख्या-200, मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय कोलिया को संशोधन के उपरान्त मतदेय स्थल संखा-200 व मतदेय स्थल ग्राम सचिवाय भवन, मिरकापुर में बनाया गया है।

हरदोई : महिलाएं जनपद में मतदाता जागरूकता की अलख जगाएं:- जिलाधिकारीअपने परिवार को लेकर मतदान करने अवश्य जाएं:-मुख्य विकास अधिकारी

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत स्वीप कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद की महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन स्थानीय आईटीआई परिसर में किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं जनपद में मतदाता जागरूकता की अलख जगाएं। जनपद में महिला मतदाताओं की संख्या में प्रदेश में सर्वाधिक वृद्धि हुई है। इसलिए महिलाओ की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। लोगों के बीच जाकर बतायें कि मतदान हमारी लोकतान्त्रिक जिम्मेदारी है। लगभग 20 हजार स्वयं सहायता समूह मतदाता…

हरदोई:स्ट्रांग रूम के लिए दुकानों को खाली कराने का कार्य जल्द कराये:-मंगला प्रसाद सिंह

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम हेतु जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंडी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्ट्रांग रूम के लिए दुकानों को खाली कराने का कार्य जल्द कराया जाये। मंडी परिसर में साफ सफाई करायी जाये। निर्माणाधीन दुकानों का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाये। रैक की संख्या का आकलन कर बनाने का कार्य शुरू कराया जाये। मंडी से अवैध अतिक्रमण हटाया जाये। परिसर में स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर…

हरदोई:नये सभागार में प्रथम बैठक उद्योग बंधु कीनिवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाये:-जिलाधिकारी

हरदोई आज कलक्ट्रेट परिसर के नये सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्रथम बैठक के रूप में उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाये। उद्योगों को आवश्यक एनओसी ससमय जारी की जाएं। सभागार में जिलाधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी गयी। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर उद्योग विभाग की मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हरदोई: तहसील शाहबाद मे उपजिलाधिकारी शाहाबाद सुश्री पूनम भास्कर द्वारा निर्वाचन, ला एंड आर्डर, IGRS निस्तारण आदि बिन्दुओं पर हुई समीक्षा बैठक

हरदोई: तहसील शाहबाद मे उपजिलाधिकारी शाहाबाद सुश्री पूनम भास्कर द्वारा निर्वाचन, ला एंड आर्डर, IGRS निस्तारण आदि बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को देखते हुए बनाये गए बूथों पर आवश्यक मूल भूत सुविधाओं का, बूथों पर साइनऐज, शौचालय, विद्युत, दिव्यांगो के लिए रैंप, आदि तथा क्रिटिकल तथा बल्नरेबल बूथों,पिछले लोकसभा मे कम वोटिंग प्रतिशत वाले बूथों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराने की प्रगति, तथा रमजान के पर्व पर जुमा के नमाजों हेतु सुरक्षा व्यवस्था आदि,तथा प्राप्त IGRS तथा समाधान दिवस के गुणवत्ता पूर्ण…

हरदोई: आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीमों द्वारा की गयी दबिश की कार्यवाही

जनपद में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं बिक्री के विरूद्ध जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीमों द्वारा लगातार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत औचक रूप से आबकारी दुकानों की चेकिंग, राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों पर स्थित संदिग्ध ढाबों, वाहनों एवं एल्कोहल व एथेनॉल तथा मिथाइल के टैंकरों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम मे आज अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध मद्य निष्कर्षण की प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा…

हरदोई : गैस सिलेंडर के लीकेज से एक घर और हुआ जल कर राख राजवर्धन सिंह राजू संचालक मिशन आत्मसंतुष्टि पीड़ित परिवार की टीन सेड डलवाकर कर की गई मदद ।

ब्लाक सांडी के ग्राम छीतरामऊ के सर्वेश सिंह सोमबंसी के घर पर गैस सिलेंडर से अचानक लगी आग सारी ग्रहस्ती का सामान हुआ जल कर राख आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया वही तत्कालीन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू संचालक मिशन आत्मसंतुष्टि पीड़ित परिवार ने मौके पर पहुंच कर मदद मदद की रात में परिवार के रहने के लिए टीन सेड डलवाने की व्यवस्था की इस पीड़ित परिवार के मुखिया की भी हालत बहुत खराब है रविन्द्र पाल सिंह पिछले वर्षो से फालिज…

हरदोई: जनपद के शतप्रतिशत विद्यालयों को निपुण भारत की श्रेणी लाया जाये:- जिलाधिकारी।

हरदोई : गांधी भवन हाल में जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत एआरपी द्वारा चयनित एवं शिक्षा संकुल विद्यालयें के कक्षा 1-3 में अध्यनरत विद्यार्थियों का डी0एल0एड0 प्रशिक्षओ द्वारा माह दिसम्बर 2023 में किये गये आकलन के आधार पर आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा निपुण हुए विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक को निपुण विद्यालय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी जनपद में निपुण हुए कुल 192 विद्यालयों पर…

हरदोई: जनपद में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं बिक्री के विरूद्ध चलाया जा रहा है

हरदोई। जनपद में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं बिक्री के विरूद्ध जिलाधिकारी के आदेशानुसार प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीमों द्वारा लगातार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत औचक रूप से आबकारी दुकानों की चेकिंग, राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों पर स्थित संदिग्ध ढाबों, वाहनों एवं एल्कोहल व एथेनॉल तथा मिथाइल के टैंकरों की सघन चेकिंग की जा रही है। आज अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध मद्य निष्कर्षण की प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा थाना-अरवल के…

हरदोई: तम्बाकू में करीब 4000 रसायनिक पदार्थ होते है और इनमें से 60 रसायन कैंसर पैदा करने की क्षमता रखते है:- रोहताश कुमार।

हरदोई, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सभागार पर राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त निर्देश के क्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 मार्च 2024 ‘‘नो स्मोकिंग डे’’ के रूप मंे मनाया गया। ‘‘नो स्मोकिंग डे’’ के अवसर पर डा0 रोहिताश कुमार, मु0चि0अ0, अधिकारी द्वारा तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के उद्देश्य एवं लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बताया गया तम्बाकू में करीब 4000 प्रकार के विभिन्न रसायनिक पदार्थ मौजूद होते है इनमें से 60 रसायन कैंसर पैदा करने की…

हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वीप गतिविधियों से सम्बंधित बैठक

हरदोई विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में स्वीप गतिविधियों से सम्बंधित बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी सम्बंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन कराया जाये। पिछले चुनाव में कम मतदान वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाये। क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की फोटो ग्रुप में साझा की जाएं। वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम की थीम पत्रों में ऊपर उल्लिखित की जाये। गेहूँ क्रय केन्द्रो पर भी स्वीप…

हरदोई:बच्चियां घर जाकर अपने माता पिता को मतदान का संकल्प अवश्य दिलाएं:-एमपी सिंह

हरदोई आज वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता पर आधारित निबंध व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कार वितरित किया। जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। विद्यालय की बच्चियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चियां घर जाकर अपने माता पिता को मतदान का संकल्प अवश्य दिलाएं। मतदान प्रतिशत में शीर्ष जनपदों में शामिल…

हरदोई: लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र किये गये वितरित

हरदोई: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पीएम सूरज पोर्टल को लांच किया गया। प्रधानमंत्री जी द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की कुछ आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं के सम्बन्ध में उनके अनुभव जाने। लाभार्थियों ने योजना से उनके जीवन में आये बदलावों के बारे में बताया। नगर पालिका हरदोई के सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर…

हरदोई : स्वच्छ व मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता को मतदान करना चाहिएः-सौम्या गुरूरानी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर मौसमी फल एवं सब्जी खायें:- मुख्य विकास अधिकारी।

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद का मतदान बढ़ाने एवं शतप्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूकर करने हेतु आज पुलिस लाइन से आयोजित छात्र-छात्राओं की विशाल मतदाता जागरूकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने हरी झण्डी दिखाई रैली पुलिस लाइन से सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहा से कचेहरी रोड होते हुए गांधी भवन परिसर में समाप्त हुई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को अवश्य मतदान करना चाहिए। उन्होने…

हरदोई : कार्यक्रम स्थल पर सूचीबद्व सभी लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेः-जिलाधिकारी

क्लेक्ट्रेड सभागार मे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मे 13 मार्च 2024 को सम्भावित मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, राष्ट्री अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम व राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त निगम के माध्यम से लाभार्थियों को रियायती ऋृण वितरण कार्यक्रम के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम के सम्बन्ध मे बैठक हुयी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल रसखान प्रेक्षागृह मे सभी आवश्यक तैयारिया ससमय पूर्ण कर ली जाये। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जाये। कार्यक्रम…

हरदोई : ग्राम प्रधान ने प्राप्त किया वाद्य यन्त्रों का सेट

संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा चयनित ग्राम पंचायत बांसा को लखनऊ मे आयोजित एक कार्यक्रम मे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने वाद्य यन्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। ग्राम पंचायत की ओर से ग्राम प्रधान सम्पूर्णानन्द सिंह पूनम ने वाद्य यन्त्रों का सेट प्राप्त किया, जिसके अन्तर्गत हरमोनियम, ढोलक, झीका, मजीरा तथा घुघरू शामिल है। ग्राम प्रधान ने कहा कि वाद्य यन्त्र गांव मे आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम मे प्रयोग किये जायेगें। इन पारम्परिक वाद्य यन्त्रों से लोक संस्कृति को बढावा मिलेगा। वाद्य यन्त्रों का सेट मिलने से गांव के लोग…

हरदोई : मतदान के एक दिन पहले तथा मतदान के दिन विशेष साफ-सफाई करायेंः-सौम्या गुरूरानी साफ-सफाई की फोटो सहित आख्या प्रत्येक दिन उपलब्ध करायें:-मुख्य विकास अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिये है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों एवं उनमें बने मतदेय स्थालों की सफाई व्यवस्था शुरू कराये और मतदान के एक दिन पहले तथा मतदान के दिन विशेष साफ-सफाई कराये और मतदेय स्थालों पर सफाई नहीं मिलने पर संबंधित बीडीओ एवं एडीओ पंचायत को पूर्ण रूप से उत्तरदायी माना जायेगा। सीडीओ ने कहा है कि मतदान केन्दों की साफ-सफाई की फोटो सहित आख्या प्रत्येक दिन बीडीओ व एडीओ पंचायत…

हरदोई : इवीएम/वीवी पैट का प्रशिक्षण महाराणा प्रताप राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय के 17 कक्षों में कराया जायेगा:- जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला मजिस्टेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी ईवीएम/वीवी पैट से कहा है कि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान कार्मिको को इवीएम/वीवी पैट का प्रशिक्षण महाराणा प्रताप राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय के 17 कक्षों में कराया जायेगा।उन्होने निर्देश दिये है कि प्रशिक्षण हेतु निकाली गयी ईवीएम/वीवी पैट में से 50 बी0 यू0, 50 सी0यू0 तथा 50 वी0वी0 पैट प्रभारी अधिकारी कार्मिक को प्रत्येक दिन प्रशिक्षण से पूर्व प्राप्त कराते हुए प्रशिक्षण उपरान्त सायंकाल वेयर हाउस में वापस प्राप्त कराना…

हरदोई : बिना जिलाधिकारी की अनुमति के बीएलओ का स्थानान्तरण एवं सम्बद्वीकरण न करेंः-सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा उपायुक्त श्रम रोजगार से कहा है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु बीएलओ के रूप में शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं रोजगार सेवक नियुक्त है और बीएलओ के रूप में नियुक्त किसी भी कार्मिक का स्थानान्तरण अथवा सम्बद्वीकरण बिना जिलाधिकारी महोदय की अनुमति न करें।

हरदोई: 15 से 29 मार्च के मध्य किया जायेगा खाद्यान्न का वितरण

हरदोई: जिला पूर्ती अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह मार्च, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्ड धारकों को 14 कि0ग्रा0 गेहूँ 14 कि०ग्रा० चावल, 01 कि०ग्रा० मक्का, 01 कि०ग्रा० ज्वार व 05 कि0ग्रा0 बाजरा (कुल 35 कि0ग्रा0 प्रति कार्ड) निःशुल्क व चीनी 03 कि०ग्रा० सशुल्क 54 रू० में एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को 01 कि०ग्रा० गेहूँ, 02 कि0ग्रा0 चावल, 01 कि०ग्रा० बाजरा व 01 कि०ग्रा० मक्का ज्वार बाजरा उपलब्धतानुसार (कुल 05 कि0गा० प्रति यूनिट) का निःशुल्क वितरण 15 से…