औरंगाबाद इलाके में स्कूटी से जा रही महिला दो बेटों समेत लुटेरे के धक्के से गिरकर घायल हो गई

लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में औरंगाबाद इलाके में स्कूटी से जा रही महिला दो बेटों समेत लुटेरे के धक्के से गिरकर घायल हो गई। उनके मुताबिक लुटेरे ने चेन छीनने के विरोध पर स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे हादसा हुआ। राहगीरों के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए।उन्हें और बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को पीड़िता ने बाइक नंबर के आधार पर लूट का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।आदेश नगर निवासी श्वेता कनौजिया के मुताबिक गुरुवार को हुसैनगंज से बेटे…

गोमती रिवर फ्रंट के पास अपनी बाइक लगाकर गोमती नदी में छलांग लगा दी एक युवक ने

लखनऊ में शुक्रवार देर रात एक युवक ने गोमती रिवर फ्रंट के पास अपनी बाइक लगाकर गोमती नदी में छलांग लगा दी। आसपास से गुजर रहे लोगों के यह नजारा देखकर होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को बचा लिया। जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने यह कदम उठाया। परिजनों ने इस विषय में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।हजरतंगज पुलिस…

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाषण दिया

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाषण दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फुल फॉर्म में दिखे। अपने पूरे भाषण के दौरान सीएम योगी ने शिवपाल यादव को चच्चू कह कर संबोधित किया । और 1 घंटा 49 मिनट तक चले भाषण में सीएम योगी ने 10 बार चच्चू और एक बार चाचा कहकर शिवपाल सिंह यादव का जिक्र किया । इसके साथ ही सीएम योगी ने अखिलेश के परिवार और पीडीए पर जमकर निशाना साधा।अखिलेश यादव…

लखनऊ में ठगों ने 42 लाख रुपये लिए, थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र

लखनऊ में ठगों ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में ग्रुप सी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विकास कुमार सिंह से करीब 42 लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं उनको शक होन हो, इसके लिए नई दिल्ली बाराखम्भा स्थित दफ्तर में फर्जी इंटरव्यू कराकर विकास और उसके साथियों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। महानगर थाने में पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।विकासनगर सेक्टर-छह निवासी विकास सिंह मेट्रो रेल में संविदा पर नौकरी करते थे। उनके मुताबिक 2018 में उनकी मुलाकात मिर्जापुर…

KGMU के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को 24 घंटे तक मुफ्त इलाज मिल सकेगा

योगी सरकार के बजट 2024 में लखनऊ समेत यूपी के बड़े चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार के लिए जमकर धनवर्षा हुई। टॉप संस्थानों में पिछले साल की तुलना में इस बार कही ज्यादा बजट प्रस्तावित किया गया। इससे मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी की आस जगी है।लखनऊ के KGMU, SGPGI, लोहिया संस्थान और कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशलिटी संस्थान सभी के बजट में बड़े पैमाने पर इजाफा किया गया हैं। वही KGMU के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को 24 घंटे तक…

लखनऊ जिला जेल में 36 नए कैदी HIV संक्रमित पाए गए

लखनऊ जिला जेल में 36 नए कैदी HIV संक्रमित पाए गए हैं। यहां पहले से ही 27 HIV पॉजिटिव थे। इस तरह से लखनऊ जिला जेल में HIV संक्रमितों की संख्या 63 पहुंच गई है। वहीं इतनी बड़ी संख्या में HIV संक्रमित पाए जाने के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हड़कंप मच गया है। हालांकि जेल प्रशासन अभी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।संक्रमितों को दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टर्स की टीम संक्रमितों की निगरानी कर रही है। साथ ही संक्रमण फैलने के कारणों का…

पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस के प्रबंधक रमाकांत पांडेय के खिलाफ पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया

लखनऊ के कैंट थाने में ऊंचाहार से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय से पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस के प्रबंधक रमाकांत पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी की गई। जिसे उन्होंने अपने सैलरी अकाउंट से जमा किया था। तीन साल की अवधि पूरी होने के बाद पॉलिसी कैंसिल होने का पता चलने पर एक्शन लिया।दिलकुशा कॉलोनी निवासी मनोज पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई है कि 2019 में पीएनबी मैटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस प्रबंधक रमाकांत ने…

भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी का जन्मदिन आज, उन्होंने देश को एक नई दिशा देने का काम किया : तपेंद्र प्रसाद शाक्य ( संस्थापक सम्यक स्वराज पार्टी)

आज दो फ़रवरी का दिन भारत की राजनीति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है।आज के दिन शोषित राजनीति के मसीहा इस देश में शोषित समाज की एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी संगठन खड़ा करने का सपना देखने वाले और उस सपने को पूरा करने के लिए शोषित समाज दल की स्थापना करने वाले भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी का जन्मदिन है।बाबू जगदेव प्रसाद एक प्रखर वक्ता प्रखर चिंतक और बहुत ही कुशल संगठनकर्ता थे।उन्होंने १९६७ में शोषित दल की स्थापना की और स्वयं कोइरी समाज से होते हुए…

बिल्डर सुधीर गोयल की संपत्ति ईडी ने जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बिल्डर सुधीर कुमार गोयल, उनकी पत्नी राखी गोयल के साथ करीबी जय प्रकाश व आलोक कुमार की 58 प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया। जिनकी कीमत 27.49 करोड़ बताई जा रही है।इनके खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के बाद ईडी ने जांच की थी। आजकल सभी आरोपी बुलंदशहर जेल में बंद हैं। ईडी ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है।ईडी की कार्रवाई की जांच में सामने आया…

आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए की शुरुआत खराब रही

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए की शुरुआत खराब रही। टीम पहली पारी में 192 रन पर ऑलआउट हो गई। मैथ्यू पोट्स ने 6 और ब्राइडन कार्स ने 4 विकेट हासिल किए।गुरुवार को पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड लायंस ने एक विकेट पर 98 रन भी बना लिए हैं। एलेक्स लीस 48 और ओलीवर प्राइस 20 रन के निजी स्कोर पर नाबाद हैं। लायंस पहली पारी के आधार पर अब सिर्फ 94 रन पीछे है।अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के कप्तान ने टॉस…

रात को घर से बुलाया, गला दबाकर मार डाला, कहा-शादी के लिए दबाव डाल रही थी

लखनऊ के काकोरी में बुधवार सुबह एक युवक ने दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली प्रेमिका की हत्या कर दी। उसके बाद हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए दोस्तों की मदद से शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से टांगने का आरोप लगा कर हंगामा किया।पोस्टमॉर्टम में इसका खुलासा होने पर बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है कि छात्रा शादी का दबाव बना रही थी। जबकि वह अभी…

शादी का झांसा देकर दो साल तक सिपाही करता रहा शारीरिक शोषण

लखनऊ के गोमतीनगर थाने में सिद्धार्थनगर में तैनात सिपाही मुकेश शर्मा के खिलाफ एक युवती ने रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर रेप किया। उसके बाद कई बार शोषण किया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।पीड़िता का आरोप है कि सिद्धार्थनगर में तैनात सिपाही ने सोशल मीडिया के जरिए नजदीकी बढ़ाई। उसके बाद शादी करने का प्रस्ताव रखकर मिलने का दबाव बनाने लगे। उसकी बातों में आकर लखनऊ में मिलने को तैयार हो गई। इसके बाद…

हरदोई : सीआरएस पोर्टल से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जाये:- जिलाधिकारी

विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सिविल रजिस्टेशन सिंटम के सम्बन्ध में बैैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि आरबीडी एक्ट 1969 की प्राविधानों के अनुरूप सीआरएस पोर्टल से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जाये। बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों की आईडी निष्क्रीय होने पर उन्होने कड़ी नाराजगी जताई और निर्देश दिये कि बन्द आईडी को जल्द से जल्द सक्रिय कराये। पंचायत सचिवों का जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के सम्बन्ध में प्रशिक्षण कराया जाये। प्रशिक्षण हेतु एक निर्देश पुस्तिका पंचायत सचिवों…

जरूरतों ने खतरों को पीछे छोड़ा,

‘सर, इस्राइल चले गए तो हमारा घर संवर जाएगा। वहां खतरे तो हैं लेकिन इसकी परवाह नहीं है। दस-बीस हजार रुपये में यूं भी घर से दूर हैं…। थोड़ा और दूर चले जाएंगे, लेकिन पैसा हमारे परिवार की जिंदगी आसान बना देगा।’ ये अल्फाज हैं इस्राइल जाने का ख्वाब पाले युवाओं के, जो लखनऊ आईटीआई में इन दिनों डेरा डाले हुए हैं।हमास के हमलों से तबाह इस्राइल ने निर्माण के लिए भारत से 10 हजार कारीगर मांगे हैं। इनमें तीन हजार कारपेंटर, तीन हजार शटरिंग और लोहे का जाल बांधने…

SGPGI में एडवांस डायबिटीज सेंटर बनकर तैयार हो गया है

SGPGI में एडवांस डायबिटीज सेंटर बनकर तैयार हो गया है। इस सेंटर में अगले महीने यानी फरवरी से मरीजों का उपचार शुरू हो जाएगा। विदेशों की तर्ज पर डेवलप किए गए इस हाई टेक संस्थान की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाला इलाज होगा।डायबिटीज मरीजों को आंख, गुर्दा और डायबिटिक फुट समेत अन्य का परेशानियों का इलाज एक छत के नीचे ही मिल सकेगा। शासन से सहमति मिलने के बाद जल्द ही शुभारंभ की तारीख का ऐलान किया जाएगा।SGPGI के निदेशक डॉ.आरके धीमन ने बताया कि यह प्रदेश का पहला…

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया

यूपी एसटीएफ ने सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग बेरोजगारों को सरकारी नौकरी के नाम ठग रहे थे। इन लोगों ने गोमतीनगर के विभूतिखंड़ में ग्राम विकास कृषि सहकारी समित लिमिटेड के नाम से ऑफिस भी खोल रखा था। जहां से यह अपना गिरोह संचालित कर रहे थे। लोग इनके फर्जी विज्ञापन और ऑफिस के नाम के झांसे में आकर लाखों रुपये दे बैठते थे।एससटीफ के डीएसपी धर्मेश शाही के मुताबिक ग्राम विकास कृषि सहकारी समिति लिमिटेड, लखनऊ उत्तर प्रदेश…

कल्लूमल धर्मशाला में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मिश्रित नगर इकाई द्वारा मनाया गया गणतंत्र दिवस

मिश्रिख/ सीतापुर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मिश्रित नगर इकाई द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह नगर के धर्मशाला चौराहे पर कल्लूमल उदयराम धर्मशाला परिसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को समस्त पदाधिकारी व व्यापारी सदस्यों द्वारा बड़े धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर श्री राम किशोर वर्मा(गांधी जी)मुख्य संरक्षण),नरेश चंद्र वैश्य (मुख्य संरक्षण)डॉक्टर चंद्र कुमार गुप्ता(मुख्य संरक्षण),अवधेश शुक्ला(मुख्य संरक्षण),हरिप्रसाद वर्मा(नगर अध्यक्ष),राहुल स्वर्णकार(वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष),गणेश शंकर माहेश्वरी(वरिष्ठ महामंत्री),मुन्ना लाल वैश्य(कोषाध्यक्ष),राजीव ओझा(नगर उपाध्यक्ष),नियामत अली(नगर उपाध्यक्ष),मनोज गुप्ता(संयुक्त मंत्री),सोनू सागर(संगठन महामंत्री),लक्ष्मीकांत…

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया ७५वां गणतंत्र दिवस

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, राजपाल श्रीमती आंनदी बेन पटेल व डी एम सूर्य गंगवार जी ने रंग बिरंगे तिरंगों को आसमान में छोड़ कर कार्य क्रम का शुभारंभ किया । परेड का नेतृत्व मेजर श्री बटसन ने किया , परेड में T-90 भीष्म टैंक , अथर्व टैंक ,B-np 2 टैंक k-09 व्रज आर्टिलरी LSV (लाइट स्ट्राइक व्हीकल १५५ mm राकेट लांचर आकाश मिशाइल सिस्टम ।शिवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ का रास बैंड , सशस्त्र सीमा बल , यूपी होम गार्ड पाइप बैंड, यूपी पुलिस की टुकड़ी ।स्कूल की…

छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने आरोप बॉयफ्रैंड को गिरफ्तार कर लिया

लखनऊ के सेलिब्रिटी मीडोज अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने आरोप बॉयफ्रैंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक आईटी कंपनी में अधिकारी है। वहीं दूसरे नामजद आरोपी की भूमिका पुलिस जांच रही है। पुलिस का कहना है कि सुबूत मिलने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। छात्रा नीट की तैयारी के साथ ही मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही थी। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके बॉयफ्रैंड और उसके दोस्त के खिलाफ…

9वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर छात्रा की मौत

लखनऊ के सेलिब्रिटी मीडोज अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर छात्रा की मौत मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। जब छात्रा की मां ने बेटी के दो दोस्तों पर एफआईआर दर्ज कराई। उनके आरोप हैं कि उनकी बेटी को पार्टी के बहाने दोनों लड़कों ने अपने फ्लैट पर बुलाया। शराब पिलाई। फिर बेटी के नशे में होने का फायदा उठाने का प्रयास किया।जब उनकी बेटी ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर फ्लैट की बालकनी से उसको नीचे फेंक दिया। फिर नशे में बालकनी से…