पिछले 70 दिन के धरने में 7 कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया

2011 में सरकारी स्मारकों की सेफ्टी और सफाई के लिए 90 पदों पर 5300 वैकेंसी निकाली गईं। इंटरव्यू हुआ…नियुक्ति पत्र बांटे गए। नौकरी भी शुरू हो गई। घोषणा की गई कि स्मारक कर्मचारियों को वो सारे लाभ दिए जाएंगे। जो राज्य कर्मचारियों को मिलते हैं। लेकिन आज तक कुछ हुआ नहीं।कर्मचारी 12 साल तक नौकरी करते रहें, लेकिन वादे नहीं पूरे हो सकें। इस दरमियान जिन कर्मचारियों की मौत हुई, उनके परिवार में किसी को मृतक आश्रित पर नौकरी भी नहीं मिली। धीरे-धीरे पिछले 12 साल में करीब 173 कर्मचारियों…

विभूतिखंड थाने में तैनात सात नामजद और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर हुई

विभूतिखंड थाने में तैनात सात नामजद और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर हुई है। वकीलों ने छह दरोगा और एक सिपाही पर पीटने का आरोप लगाया है। वहीं, मुकदमा दर्ज नहीं होने से अभी तक सेंट्रल बार एसोसिएशन के वकील कार्य बहिष्कार पर थे।क्रॉस एफआईआर में वकीलों ने कहा कि परिचय देने पर पुलिसकर्मी आग बबूला हो गए। इस दौरान बोले कि वकीलों और पत्रकारों को पीटने में मजा आता है। उनका कहना है कि समिट बिल्डिंग में खाना खाने गए थे। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई।…

नगर निगम, एलडीए, जिला प्रशासन और पुलिस बस के करीब 1000 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद रहे

लखनऊ के इतिहास में अवैध निर्माण पर मंगलवार रात बड़ा अभियान चला। एक के बाद एक 24 दुकानों को करीब 9 घंटे तक बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया गया। इस दौरान नगर निगम, एलडीए, जिला प्रशासन और पुलिस बस के करीब 1000 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद रहे।अभियान के लिए एलडीए और नगर निगम की टीम ने पोकलैंड सहित 20 बुलडोजर की व्यवस्था की थी। बड़े दुकान और शोरूम को तोड़ने के लिए दो बुलडोजर लगाई गईं, जबकि छोटी दुकानों के लिए एक बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। शाम करीब 4.40…

‘अखिलेश यादव की नाक टेढ़ी क्यों’, क्या आप जानते हैं?

यूपी के पूर्व सीएम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव देश-दुनिया में जाने जाते हैं. अक्सर वह अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं. लेकिन खासतौर पर अखिलेश की टेढ़ी नाक भी आए दिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है. कई लोगों के मन में अक्सर अखिलेश को लेकर एक सवाल रहता है कि आखिर उनकी नाक टेढ़ी क्यों है.आज हम आपको विस्तार से बताएंगे अखिलेश यादव की टेढ़ी नाक के पीछे का मजेदार किस्सा. अगर आपने कभी गौर किया होगा तो अखिलेश यादव के स्वर्गवासीय…

पिता को लेकर सवाल पर भड़कीं बदायूं सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य

पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर सवाल उठा तो भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि पिता-पुत्री से आगे बढ़कर सवाल करने चाहिए। यह सवाल सुनकर दो-ढाई वर्ष से परेशान हो चुकी हूं। मैं भाजपा की कार्यकर्ता हूं, पदाधिकारी हूं। पार्टी के लिए कार्य कर रही हूं। इससे संबंधित कोई सवाल हो तो पूछिए। विधानसभा चुनाव के दौरान उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा छोड़कर सपा में गए, उस समय उनके पक्ष में तीखे बयान दिए थे। अब लोकसभा चुनाव में एक बार फिर राजनीतिक परिदृश्य…

खड़े ट्रक में घुसी कार, चार युवकों की मौत, दोस्तों संग बहन की शादी में आ रहा था भाई

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 97 पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी लोग कोलकाता से अलीगढ़ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इनमें दो युवक मूल रूप से अलीगढ़ के निवासी थे और चचेरे भाई थे। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची। कार में फंसे शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी…

70 दिन से धरना दे रहे स्मारक समिति के कर्मचारी ब्रजमोहन (38) की तबीयत खराब होने से मौत हो गई

वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर 70 दिन से धरना दे रहे स्मारक समिति के कर्मचारी ब्रजमोहन (38) की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। ब्रजमोहन ईको गार्डन में धरना दे रहा था। यहां कर्मचारी पिछले 70 दिन से धरना दे रहे हैं। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। वह बेहोश हो गया। उसको आनन- फानन में अस्पताल लाया गया। लोकबंधु अस्पताल में उसको डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सहयोगी कर्मचारियों में नारागजी बढ़ी और वह अस्पताल में ही धरने…

सीएम योगी का काफिला हादसे का शिकार, मचा हड़कंप

लखनऊ में शनिवार रात 7.45 बजे सीएम योगी के काफिले को एस्कॉर्ट कर रही कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें 6 पुलिसकर्मी समेत 15 लोग घायल हो गए।हादसा उस वक्त हुआ जब सीएम योगी दिल्ली से लौट रहे थे। एयरपोर्ट से उनका काफिला मुख्यमंत्री आवास के लिए निकला था। अर्जुनगंज इलाके में कुत्ते को बचाने के चक्कर में एस्कॉर्ट कर रही कार बेकाबू हो गई। इसके बाद यह कार रस्ते में चल रही गाड़ियों से टकरा गई और फिर एक DCM को टक्कर मार दी।सीएम के काफिले के हादसे…

लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) में पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आज से परीक्षा शुरू

लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) में पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आज से परीक्षा शुरू होगी। दो दिन तक चलने वाली परीक्षा के पहले दिन 25 विषयों की 500 से अधिक सीटों पर करीब तीन हजार अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। एंट्रेंस एग्जाम LU मेन कैंपस और न्यू कैंपस में होंगे।पीएचडी के करीब 974 सीट के लिए 7200 आवेदन मिले हैं। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 फरवरी निर्धारित थी।लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे…

तिहरे हत्याकांड में नामजद चारो आरोपितों पर गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई

लखनऊ में मलिहाबाद तिहरे हत्याकांड में नामजद चारो आरोपितों पर गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। वहीं दो दिन पहले पुलिस ने हत्याकांड में शामिल छह आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। उस मामले में सात मार्च को सुनवाई होनी है।पुलिस के मुताबिक व्यवासायी फरीद अहमद ने हत्या के मामले में लल्लन उसके बेटे फराज, चालक अशर्फी और फुरकान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान शोभित शुक्ला और सिद्धार्थ शुक्ला का नाम सामने आया था। हालांकि जांच के दौरान शोभित और सिद्धार्त…

स्वामी प्रसाद मौर्य पर शिवपाल यादव ने कसा तंज

समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया है. चुनाव से पहले इसे सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है, जिसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के महासचिव और अखिलेश यादव के चाचाजी शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. शिवपाल यादव ने कहा कि उन्हें को ये ही पता नहीं चला कि वो आख़िर नाराज़ क्यों थे . समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के नई पार्टी बनाने और सपा को…

स्वामी प्रसाद ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

स्वामी प्रसाद ने विधान परिषद के सभापित को पत्र में लिखा कि मैं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा, उत्तर प्रदेश निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य, विधान परिषद उत्तर प्रदेश निर्वाचित हुआ हूं। चूंकि मैंने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है इसलिए नैतिकता के आधार पर विधान परिषद उत्तर प्रदेश की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहा हूं। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में स्वामी प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव रास्ते से भटक गए हैं। वो खुद को सेकुलर कहते हैं पर…

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर एक 5 साल के बच्चे की हत्या कर शव फेंका गया

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर एक 5 साल के बच्चे की हत्या कर शव फेंका गया था। इसका खुलासा सोमवार को पोस्टमॉर्टम होने पर हुआ। बच्चे का शव शनिवार को प्लेटफार्म पर लहूलुहान हालत में मिला था। जीआरपी पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर 17 फरवरी को रात 9 बजे के करीब एक 5 साल के बच्चे का शव मिला था। उसके सिर पर चोट लगी थी। जीआरपी ने शव…

सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन चारबाग रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ रही

सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन चारबाग रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ रही। हालांकि पहले दिन की तुलना में रेलवे ने दूसरे दिन अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली थी। रात करीब 8:30 तक पटना के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चला दी गई।इसकी वजह से बिहार से आए ज्यादातर अभ्यर्थियों को स्टेशन पर रुकना नहीं पड़ा। उसके बाद अभ्यर्थी वह इन ट्रेनों से ही अपने-अपने गंतव्य को निकल गए। रेलवे पुलिस बल की तरफ से भी बेहतर व्यवस्था की गई थी और प्लेटफार्म नंबर एक पर पटरी से करीब 5 फीट…

एडीजी जोन के फर्जी हस्ताक्षर कर सिपाहियों का तबादला

लखनऊ के एडीजी जोन के फर्जी हस्ताक्षर कर सिपाहियों का तबादला आदेश जारी करने वाले बाबू के खिलाफ गौतमपल्ली थाने शुक्रवार रात एफआईआर दर्ज हो गई। उसने तत्कालीन एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया के फर्जी हस्ताक्षर कर तीन सिपाहियों का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया था।एडीजी जोन अमरेंद्र कुमार सेंगर ने मामला की जानकारी पर बाबू विनोद कुमार सिंह की भूमिका सामने आने पर उसको सस्पेंड कर दिया। वहीं विभागीय जांच शुरु करा दी। दूसरी तरफ जोन दफ्तर में तैनात इंस्पेक्टर विजय कुमार तिवारी की तहरीर पर गौतमपल्ली पुलिस ने विनोद…

लेसा अधिकारियों ने बताया कि महानगर के निरालानगर विद्युत उपकेंद्र के संबंधित इलाकों में दोपहर 12 से 4 बजे तक बिजली नहीं आएगी

मरम्मत काम की वजह से गोमती नगर और महानगर के इलाके में शनिवार को बिजली संकट रहेगा। इसमें बिजली की पोल, तारों की मरम्मत समेत इलाकों में पेड़ों की कटाई-छंटाई होगी।लेसा अधिकारियों ने बताया कि महानगर के निरालानगर विद्युत उपकेंद्र के संबंधित इलाकों में दोपहर 12 से 4 बजे तक बिजली नहीं आएगी। इस दौरान चंद्रशेखर पार्क, बड़ाचंदगंज, निरालानगर आदि क्षेत्रों में सप्लाई नहीं होगी।इसके अलावा विश्वास खंड उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 7 घंटे की कटौती रहेगी। विश्वास खंड उपकेंद्र से जुड़े…

संजय सेठ के नामांकन के वक्त डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जितिन प्रसाद, सुरेश खन्ना, भूपेंद्र चौधरी, आशीष पटेल, संजय निषाद समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में BJP की तरफ से 8वां उम्मीदवार संजय सेठ हैं। अचानक हुए नामांकन के बाद अब राज्यसभा सदस्य का चुनाव दिलचस्प हो चला है। गुरुवार को उन्होंने नामांकन के साथ शपथपत्र दाखिल किया। रियल स्टेट कंपनी शालीमार ग्रुप में पार्टनर संजय सेठ करीब 182.75 करोड़ की संपत्ति रखते हैं।संजय सेठ के नामांकन के वक्त डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, जितिन प्रसाद, सुरेश खन्ना, भूपेंद्र चौधरी, आशीष पटेल, संजय निषाद समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेदरअसल, एक वक्त पर संजय सेठ सपा संरक्षक…

स्‍वामी प्रसाद मौर्य इस्‍तीफे पर बोले- गेंद अखिलेश के पाले में

सपा महासचिव पद से स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की वजह से पार्टी के भीतर मची सियासी खींचतान को थामने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने अखिलेश से मांग की है कि स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा स्वीकार न किया जाए। हालांकि आगे क्या होगा, इस पर फैसला अखिलेश का ही होगा। राम गोविंद ने भी अपने पत्र में कहा है कि जो भी फैसला आप करेंगे, उसे मैं…

सरकारी टेंडर में हिस्सा दिलाने के नाम पर 87 लाख रुपये ठग लिए

लखनऊ में ठगों ने पीजीआइ निवासी मनोज कुमार शर्मा से सरकारी टेंडर में हिस्सा दिलाने के नाम पर 87 लाख रुपये ठग लिए। मनोज ने ठगी का एहसास होने पर पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।पंचमखेड़ी निवासी मनोज कुमार शर्मा के मुताबिक उनकी वृंदावन कालोनी निवासी अनिल शर्मा और उनकी पत्नी कंचन से एक मित्र के माध्यम से मुलाकात हुई थी।दोनों ने बातचीत के दौरान बताया कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में उनके सरकारी प्रोजेक्ट चल रहे हैं।…

एएसपी राहुल श्रीवास्तव को पूर्व डीजीपी की संस्तुति पर शासन की तरफ से सस्पेंड कर दिया गया

यूपी पुलिस के मीडिया प्रभारी और एटीएस में तैनात रेप के आरोपी एएसपी राहुल श्रीवास्तव को पूर्व डीजीपी की संस्तुति पर शासन की तरफ से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।दूसरी तरफ पीड़िता ने अपने मजिस्ट्रेट के सामने बयान (164) में सभी आरोपों को दोहराया है। लखनऊ पुलिस इस मामले में कभी भी गिरफ्तारी कर सकती है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने अपने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में एफआईआर में दर्ज शिकायत को आधार बनाते हुए बयान दर्ज कराए हैं।…