विश्व पटल पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली दो विभूतियों को सम्मानित करेगी योगी सरकार

योगी सरकार यूपी दिवस पर विश्व पटल पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली दो विभूतियों को सम्मानित करेगी। सरकार इन विभूतियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित करेेगी। गौरव सम्मान के लिए समिति द्वारा लखनऊ की मिशन निदेशक के रूप में चंद्रयान मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करीधल श्रीवास्तव और फोब्स‚ फॉर्च्यून जैसी पत्रिकाओं के कवर पर नियमित रूप से छाए रहने वाले कानपुर के उद्यमी नवीन तिवारी का चयन किया गया।गौरव सम्मान के लिए चयनित वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करीधल श्रीवास्तव लखनऊ की…

प्रयागराज : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

अपर जिलाधिकारी नगर मदन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर ने सर्वप्रथम गत बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी से अनुपालन प्रगति की समीक्षा करते हुए जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की गयी प्रवर्तन की कार्रवाई व ओवर स्पीड़िंग रोकने के लिए क्या उपाय किए गए है, की जानकारी प्राप्त की। बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा…

लखनऊ:केजीएमयू प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग और आईडीए लखनऊ शाखा ने 23 जनवरी 2024 को मैक्सिलरी रिसोर्ब्ड रिज में टेरिगॉइड प्रत्यारोपण पर कार्यशाला का आयोजन किया।

केजीएमयू प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग और आईडीए लखनऊ शाखा ने 23 जनवरी 2024 को मैक्सिलरी रिसोर्ब्ड रिज में टेरिगॉइड प्रत्यारोपण पर कार्यशाला का आयोजन किया। दंत चिकित्सा संकाय के डीन प्रोफेसर रंजीत पाटिल ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने विभाग के संकाय सदस्यों को नियमित कार्यक्रम आयोजित करने और केजीएमयू को विभिन्न स्तरों पर गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी। कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ. कमलेश्वर सिंह ने कहा कि टेरिगॉइड इम्प्लांट कम रिज में बहुत सहायक होते हैं। मैक्सिलरी रिसोर्ब्ड रिज कम घनत्व वाली हड्डी और मैक्सिलरी साइनस के कारण चुनौती…

न्यू युग संगीत में जय श्री राम की गूंज

लखनऊ के न्यू युग संगीत में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे रामोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में सुंदरकांड का पाठ और राम भजनों की प्रस्तुति दी गई।महोत्सव का आयोजन न्यू युग संगीत के संस्थापक और संगीतकार श्री राकेश जी ने किया। इस महोत्सव में अनेक संगीतकारों ने भाग लिया।महोत्सव का प्रारंभ सुंदरकांड के पाठ से हुआ। इसके बाद, राम भजनों की प्रस्तुति दी गई। राम भजनों की प्रस्तुति ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।महोत्सव में गायिका एवं प्रशिक्षिका डाली तिवारी ने भी राम भजनों की…

27 जनवरी तक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई के आदेश जारी किए गए हैं

लखनऊ में शीतलहरी के प्रकोप के चलते 27 जनवरी तक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई के आदेश जारी किए गए हैं। लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया हैं कि जिन स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा नही हैं, वहां पर 10 बजे से 3 बजे तक क्लास चले पर यूनिफॉर्म की बाध्यता नही होगी।आदेश में कहा गया हैं कि स्टूडेंट्स को ठंड से बचाने के लिए कक्षाओं में पर्याप्त प्रबन्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही टेम्परेचर मेन्टेन करने के लिए जरूरत पड़ने…

CMS के संस्थापक प्रबंधक जगदीश गांधी का निधन

CMS के संस्थापक प्रबंधक जगदीश गांधी का निधन हो गया है। उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में 25 दिन से इलाज चल रहा था। डॉ गांधी ने रविवार रात 1 बजे अंतिम सांस ली।कार्डियक अरेस्ट के बाद ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी के चलते उन्हें 28 दिसंबर को मेदांता में भर्ती कराया गया था, तभी से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट रखा गया था।CMS के सूचना विभाग ने बताया-फिलहाल उनके परिवार के सदस्य देश से बाहर हैं। उन्हें सूचना भेज दी गई हैं। मंगलवार को उनके पार्थिव शव को CMS गोमतीनगर एक्सटेंशन…

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हाई अलर्ट मोड

यूपी पुलिस अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हाई अलर्ट मोड पर है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रमुख लोगों के आने के चलते राजधानी में विशेष तौर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।इसके बीच समारोह में शामिल होने वाले अधिकतर लोग शहर से होकर गुजरेंगे। पुलिस ने पुराने लखनऊ में 25 सेंसिटिव प्वाइंट चिह्नित करने के साथ एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन और अयोध्या मार्ग से जुड़े हर संवेदनशील प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी है। दूसरी तरफ अयोध्या जाने वाले…

सीमा यादव की संदिग्ध हालात में शव फांसी के फंदे से लटकता मिला

लखनऊ के सैरपुर पलहरी में शुक्रवार दोपहर बाद एक कास्टमेटिक व्यापारी कपिल की पत्नी सीमा यादव की संदिग्ध हालात में शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घर से धुंआ और बच्चों की चीखपुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।दमकल की पहुंची एक टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर गई। जहां सीमा के शव के आसपास जलते कपड़े देख आग को बुझाया। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच 40 लाख रुपये में बेची गई जमीन को लेकर विवाद विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की…

अयोध्या में सुरक्षा को लेकर खास चर्चा किया जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर

लखनऊ से अयोध्या जाने वाले मार्गों को 23 जनवरी तक नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। एयरपोर्ट से शहीदपथ, कमता, अयोध्या मार्ग, सुलतानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और किसान पथ को ग्रीन कारीडोर बनाया गया है। साथ ही इन मार्गों पर ई-रिक्शा नहीं चलेंगे और चौराहों पर आटो, टेंपो, बस समेत कोई सवारी वाहन रुकेगा। तीनों मार्गों पर क्रेन की व्यवस्था की गई है। अगर कोई वाहन खराब भी हुआ तो उसे तत्काल क्रेन से हटाया जाए। जेसीपी लॉ एंड आर्डर उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी…

26 दिन से लापता अभिषेक का शव सोमवार देर शाम गुडंबा थाना क्षेत्र में नहर में मिला

लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र से 26 दिन से लापता अभिषेक (27) का शव सोमवार देर शाम गुडंबा थाना क्षेत्र में नहर में मिला। युवक के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर शव नहर में फेके जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने देर रात में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि अभी परिजनों ने कोई तहरीर थाने पर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बीकेटी के मदारीपुर गांव निवासी अभिषेक 20 दिसंबर 2023 को आईआईएम रोड निवासी अपने…

71 साल की उम्र में शायर मुनव्वर राणा ने लखनऊ में अंतिम सांस ली

शायर मुनव्वर राणा का दिल का दौरा पड़ने की वजह से रविवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 71 साल की उम्र में लखनऊ में अंतिम सांस ली। उन्हें लंबे समय से किडनी की बीमारी थी। वे मां पर लिखी गईं अपनी शायरियों की वजह से आम लोगों में खूब लोकप्रिय थे।पिछले 2 साल से उनकी किडनी खराब होने के कारण डायलिसिस चल रही थी। साथ में फेफड़ों की गंभीर बीमारी सीओपीडी से भी परेशान थे। 9 जनवरी को हालत खराब होने पर पीजीआई के आईसीयू वॉर्ड में एडमिट किया…

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले लखनऊ से अयोध्या जाने वाले सभी मार्गों को साफ सुथरा और अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है

अयोध्या में आयोजित होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले लखनऊ से अयोध्या जाने वाले सभी मार्गों को साफ सुथरा और अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। शनिवार को मंडलायुक्त रोशन जैकब ने अयोध्या हाईवे की तरफ जाने वाले सभी चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे।मंडलायुक्त ने कामता तिराहा, चिनहट तिराहा और मटियारी चौराहे पर समस्याओं के बारे में देखा सड़क के चौड़ीकरण, बाउंड्री वॉल और बिजली के पोल्स को हटाए जाने के तत्काल निर्देश दिए। मंडलायुक्त…

डालीगंज में बीच रोड पति वार करता रहा, आसपास कई लोग देखते रहे

लखनऊ में पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी पर 12 सेकेंड में 17 बार कैंची से वार किया। डालीगंज में बीच रोड पति वार करता रहा, आसपास कई लोग देखते रहे। थोड़ी देर में दो लोग बीच-बचाव के लिए आए। लेकिन, वह वार करने से रुका नहीं। रोकने वालों को धमकी देता हुआ भाग गया। पूरी वारदात पास ही लगे एक ब्यूटी पार्लर के CCTV में कैद हुई है। घटना रविवार की है। इसका CCTV शुक्रवार रात सामने आया है। पुलिस CCTV और घायल पत्नी के बयान के आधार पर…

लखनऊ: 11 जनवरी, 2024आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वच्छता पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वच्छता पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें उत्तर प्रदेश के दो नगरों वाराणसी को भारत के सबसे स्वच्छ गंगा टाउन का प्रथम एवं प्रयागराज को द्वितीय पुरस्कार मिला। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर-कमलो से आज गुरूवार को नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार लेने के बाद यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि इस बार यूपी ने एक इतिहास रच दिया है, क्योंकि…

बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की 3rd ईयर स्टूडेंट ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया, मामला लखनऊ यूनिवर्सिटी के तिलक हॉस्टल का

लखनऊ यूनिवर्सिटी के तिलक हॉस्टल में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की 3rd ईयर स्टूडेंट ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। घटना के दौरान अंशिका वीडियो कॉल पर किसी लड़के से लाइव बातचीत कर रही थी। इसके बाद ही उसने सुसाइड कर लिया।सूचना पर हजरतगंज में घूमने गई छात्रा की रूम मेट पहुंचीं। इस बीच दरवाजा तोड़ा गया तो छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि छात्रा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अकाउंट…

लखनऊ में दबंगो का आतंक, खुलेआम गोली मारी

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बीच रास्ते खड़े दबंगों ने प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी। दोनों के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हुआ था। प्रापर्टी डीलर के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्तपाल पहुंचाया। वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाई गई है।इंस्पेक्टर नितीश श्रीवास्तव ने बताया कि आदिल नगर निवासी सुफियान भाई इमरान के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गली के पास दाउद, सलमान…

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए 7 स्टार रेटिंग के लिए अप्लाई किया गया था, मिला महज 3 स्टार रेटिंग

नगर निगम सफाई औेर कूड़ा प्रबंधन में फेल हो गया है। गार्बेज फ्री सिटी (जीएफसी) में शहर को महज 3 स्टार रेटिंग ही मिला है। जबकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए 7 स्टार रेटिंग के लिए अप्लाई किया गया था। यह रेटिंग बताती है कि नगर निगम की स्थिति सफाई को लेकर ठीक नहीं है।हालांकि दूसरी तरफ खुले में शौच करने के मामले में नगर निगम ने प्लस प्लस के साथ 5 स्टार रेटिंग पाई है। इससे स्थिति संतोषजनक रहेगी। बताया जा रहा है कि 11 जनवरी को फाइनल रैंकिग…

लखनऊ:प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राजेश अग्रवाल राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी मनोनीत

लखनऊ, जनवरी सहानुभूति समाचार राजीव अहूजा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वर्तमान उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष एवं एसोसिएशन में 24 वर्ष अपनी सेवाएं दे चुके एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा के अति निकटतम राजेश अग्रवाल को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया गया है।मालूम हो इसके पूर्व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकार ए पी दीवान एवं राजा रिजवी तथा सुभाष चंद्र यादव जैसे वरिष्ठ पत्रकार इसके पूर्व एसोसिएशन के प्रभारी उत्तर प्रदेश इकाई के रह चुके…

कनेरी माइनर में उतराता मिला किसान मलखान सिंह का शव

लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में गुरुवार को पेशी गए किसान मलखान सिंह (55) संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने घर न लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद तलाश शुरू कर दी।इसीबीच शुक्रवार दोपहर उनका शव कनेरी माइनर में उतराता मिला। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद परिवार को सूचना दी।बेटे ने पिता का अपहरण कर हत्या कर शव शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है।जिसके बाद परिजनों ने शव रखकर काफी देर हंगामा किया। एसीपी मोहनलालगंज के जांच के आश्वादन देने पर…

अलीगंज में एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

लखनऊ में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत के दूसरे दिन अलीगंज में एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राजधानी के अलीगंज की रहने वाली महिला की गुरुवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर चौकन्ने हो गए हैं।इस बीच महिला के परिवार के अन्य सदस्यों की एंटीजन जांच की गई। हालांकि राहत की बात ये रही कि सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।CMO ऑफिस के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि अलीगंज निवासी महिला 25 दिसंबर को इंदौर से लौटी थी। कई दिनों से…