कोरोना संक्रमित एक महिला की लखनऊ में मौत

लखनऊ में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। महिला SGPGI के इमरजेंसी में भर्ती थी। डॉक्टरों ने बताया कि महिला किडनी समेत कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थी। वो केरल से यात्रा करके लौटी थी।मोहनलालगंज की रहने वाली 63 साल की महिला कुछ दिन पहले ही केरल के त्रिवेंद्रम से वापस आईं थीं। महिला को किडनी के साथ ही डायबिटीज, हायपरटेंशन के साथ कई अन्य समस्याएं थीं।लखनऊ में इससे पहले 29 अप्रैल 2023 को लोहिया संस्थान में कोरोना संक्रमित 43 साल की महिला की मौत हुई थी। महिला…

लखनऊ सरकार पत्रकारों के मौलिक अधिकारों के प्रति गंभीर नहीं- कुशवाहा

लखनऊ जनवरी सहानुभूति प्रमुख राजीव अहूजा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखनऊ मंडल के मंडलीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा सरकार पत्रकारों के मौलिक अधिकारों के प्रति गंभीर नहीं है। मालूम हो प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखनऊ मंडल के मंडलीयकार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं माल्या अर्पण तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किए जाने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा लखनऊ मंडल का पत्रकार अपने मौलिक अधिकारों को लेकर रोटी कपड़ा मकान…

लखनऊ में भूमाफिया का आतंक,दलित युवक के प्लाट पर किया कब्ज़ा, प्रशासन मौन तो कौन सुनेगा?

राजधानी लखनऊ में दलित युवक द्वारा खरीदी गई जमीन पर उन्ही के सामग्री से कुछ दबंग लोग लगातार निर्माण करवा रहे हैं I जबकि युवक के पास रजिस्ट्री के सारे कागज मौजूद हैंI पूरा मामला राजधानी लखनऊ के कैंट क्षेत्र का है I सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ कैंट और थाना पीजीआई को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर युवक ने क्या बताया….. पूरी रिपोर्ट पढ़िए….. युवक नितिन कुमार दलित समुदाय से आते हैं और राजधानी के कैंट क्षेत्र में दुर्गापुरी कॉलोनी में रहते हैं I उन्होंने बताया कि मैंने…

पिता को वेंटिलेटर लगाया ही नहीं गया तो दो दिन का शुल्क क्यों जोड़ दिया

लखनऊ का हाई प्रोफाइल निजी अस्पताल मेदांता एक बार फिर से विवादों में हैं। इस अस्पताल से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया हैं। वीडियो में अस्पताल में भर्ती मरीज के डिस्चार्ज के दौरान बिना वेंटिलेटर लगाए उसका बिल थमाने पर तीमारदार भड़क गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान मेदांता अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टॉफ से परिजनों की नोकझोंक भी हुई। परिजन बाद में मरीज को मेदांता से डिस्चार्ज करके दूसरे अस्पताल लेकर चले गये।जानकारी के मुताबिक आशियाना निवासी रिंकू गोयल के पिता झम्मन लाल गोयल को फेफड़े,…

ज्वेलरी की दुकान में शनिवार दोपहर खरीदारी करने के बहाने दो महिलाओं संग दुकान में घुसे युवक को दुकानदार ने चोरी करते पकड़ लिया

लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के मवैया में ज्वेलरी की दुकान में शनिवार दोपहर खरीदारी करने के बहाने दो महिलाओं संग दुकान में घुसे युवक को दुकानदार ने चोरी करते पकड़ लिया। जबकि युवक के साथ आई दोनों महिलाएं मौके का फायदा उठा कर भाग निकली। पीड़ित दुकानदार ने युवक को पकड़ कर लिखित शिकायत देते हुए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए रविवार शाम को जेल भेज दिया।आलमबाग के मिल रोड मवैया निवासी संजय भाटिया मवैया पुल…

दो युवकों ने सर्वर ना होने की बात कहकर उसे अपनी बातों में उलझा 15 हजार रुपए निकाल लिए

लखनऊ में शनिवार को जालसाजों ने एटीएम बूथ पर रुपए निकालने गई महिला का ATM कार्ड बदल लिया और उसके खाते से दो बार में 15 हजार रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर महिला को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। इस मामले में महिला ने पुलिस से लिखित शिकायत कर जालसाजों के खिला कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की है।पीजीआई थाना क्षेत्र के सभाखेड़ा निवासी संगीता ने बताया शनिवार की दोपहर 12 बजे मोहनलालगंज…

वेंटिलेटर के लिए ट्रॉमा सेंटर में भटकते रहे, गुहार लगाते रहे पर सुनवाई नहीं हुई KGMU ट्रॉमा सेंटर में 2 महिलाओं की वैंटिलेटर न मिलने से मौत

KGMU ट्रॉमा सेंटर में 2 महिलाओं की वैंटिलेटर न मिलने से मौत हो गई। तीमारदारों का आरोप हैं कि वेंटिलेटर के लिए ट्रॉमा सेंटर में भटकते रहे, गुहार लगाते रहे पर सुनवाई नहीं हुई।चिकित्सा विश्वविद्यालय में ऐसे हालात तब हैं जब स्वास्थ्य मंत्री डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की तरफ से तमाम अवसरों पर गंभीर मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।लखनऊ के इंदिरानगर निवासी 40 साल की मनभावती को किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। KGMU नेफ्रोलॉजी विभाग में उनका इलाज…

एक छोटी सी मुलाकात दोस्ती, प्यार फिर रेप में तब्दील

लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में एक छोटी सी मुलाकात में एक युवक ने युवती को LIC में नौकरी लगवाने के नाम पर दोस्ती की। उसके बाद शादी करने का झांसा देकर वैलेंटाइन डे पर घर ले जाकर रेप किया। शादी का दबाव बनाने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।गोमतीनगर के वास्तुखंड निवासी युवती का कहना है, जनवरी 2023 में जनेश्वर मिश्र पार्क में उसकी मुलाकात विभवखंड निवासी अभिषेक…

लखनऊ: राष्ट्रीय समानता दल की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न

लखनऊ: होटल रिदा लालबाग लखनऊ में राष्ट्रीय समानता दल की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई । यहां लोकसभा चुनाव 2024 पर प्रस्ताव पारित हुआ कि दल उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, में चुनाव लड़ेगा संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सामाजिक न्याय के पक्षधर दलों से गठबंधन करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल ब्यवस्था परिवर्तन और आर्थिक प्रजातंत्र का पक्षधर है वर्तमान भाजपा सरकार देश मे तानाशाही राज स्थापित कर रही है।पिछड़े और दलित समाज के हक़ अधिकार और सम्मान की खुलेआम…

HDFC बैंक के एरिया मैनेजर प्रशांत शर्मा ने सुसाइड कर लिया

लखनऊ में HDFC बैंक के एरिया मैनेजर प्रशांत शर्मा ने सुसाइड कर लिया। गोमतीनगर के विनयखंड में रहने वाले प्रशांत का शव बुधवार शाम घर की छत पर बने कमरे में लटकता हुआ मिला। गोमतीनगर थाने की पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बॉडी को नीचे उतारा। कमरे की तलाशी में 2 पन्ने का सुसाइड नोट मिला।इसमें लिखा था-अब मेरे लिए और दुख सहना मुमकिन नहीं है…अपनी जिंदगी जियो। मेरे जैसे इंसान के लिए जीवन बर्बाद करने की जरूरत नहीं। मैं इसके लायक नहीं। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।इंस्पेक्टर…

दो महीने बंद रहेगा मवैया रेलवे अंडर पास

लखनऊ में चारबाग स्थित मवैया रेलवे अंडरपास 29 दिसंबर 2023 से दो महीने (एक माह आधा मार्ग और एक माह शेष आधा मार्ग) के लिए बंद रहेगा। इसके चलते आलमबाग और चारबाग से मवैया अंडरपास होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान रेलवे विभाग द्वारा अंडरपास के नीचे क्षतिग्रस्त आरसीसी सड़कों को सही करने का काम चलेगा। यह जानकारी डीसीपी यातायात हृदेश कुमार ने दी।कानपुर रोड एवं अवध चौराहे की तरफ से आने वाला यातायात आलमबाग टेढ़ी पुलिया से दाहिने अथवा आलमबाग चौराहे…

आज होगा डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह

AKTU यानी डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह आज होगा। आज सोमवार को दीक्षांत समारोह का रिहर्सल करके तैयारियां को परखा गया। इस दौरान शोभा यात्रा निकाल कर मेधावियों के बैठने के स्थान और मेडल क्रम को तय किया गया।कल होने वाले इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। वही मुख्य अतिथि AICTE के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम होंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल शामिल होंगे।दीक्षांत समारोह में 95 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे।पीएचडी पाने वाले 112 अभ्यर्थियों में पूर्व मुख्य सचिव…

ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नंबर एक के सामने कार में लगी आग

लखनऊ में रविवार देर शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में धुआं निकलते देख उसमें बैठे लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार लपटों से घिर गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और राहगीर रूककर विडियो बनाने लग गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी।सूचना पाकर दमकल विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।…

25 मिनट तक क्या कर रहा था चोर, CCTV खंगलाने पर हो सकता है खुलासा

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित निलमथा में घर में घुसकर फौजी की पत्नी को लूटपाट कर गोली मारने वाली की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी है। फौजी के घर में घुसे संदिग्ध युवक के घर में 25 मिनट रुकने की बात सामने आ रही है।इसके लिए पुलिस आसपास से CCTV को आधार बता रही है। जिसमें संदिग्ध का धुंधला फुटेज सामने आने की बात शुरू से की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के आसपास के समय पर करीब दो दर्जन CCTV खंगलाने…

चोरों का खौफ बढ़ा, बन्दूक की नोक पर घर में में घुसकर चोरी कर रहे

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में गुरुवार देर रात बदमाश ने एक फौजी के घर में घुसकर लूटपाट की। विरोध पर पत्नी को गोली मार दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने उनको कमांड अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामला संदिग्ध बताकर दबाए रही। शुक्रवार रात मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर देर रात एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।निलमथा सेक्टर ए निवासी मोनू कुमार सेना में जवान हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब ढाई बजे पत्नी अंशू घर में अकेली…

पीएनबी के एटीएम का लॉक खोलकर एक संदिग्ध करीब 13 लाख रुपये नकद निकाल ले गया।

लखनऊ में इंदिरानगर सेक्टर बी स्थति पीएनबी के एटीएम का लॉक खोलकर एक संदिग्ध करीब 13 लाख रुपये नकद निकाल ले गया। एटीएम मशीन में कैश डालने वाली कंपनी के मैनेजर ने गाजीपुर थाने में संदिग्ध युवक समेत चार कंपनी के कस्टोडियन पर एफआईआर दर्ज कराई है। जो एटीएम में इस रूट के एटीएम में पैसा डालने का काम करते हैं। यह पहला मौका नहीं जब एटीएम मशीन में पैसा डालने वाले कस्टोडियन ने ही चोरी की है। इससे पहले भी कैसरबाग और विभूतिखंड में मामले दर्ज हो चुके हैं।सीएमएस…

मेयर की आदेश का अवहेलना करने के आरोप में पार्षद जीएम के खिलाफ धरने पर बैठ गए

लखनऊ में नगर निगम कार्यकारिणी के बैठक में जीएम जलकल के खिलाफ पार्षद समेत मेयर ने नाराजगी दिखाई। मेयर की आदेश का अवहेलना करने के आरोप में पार्षद जीएम के खिलाफ धरने पर बैठ गए। बीजेपी पार्षद रंजीत ने उनके ऊपर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। यहां तक की कार्यकारिणी सदस्यों के सवालों से जलकल विभाग के महाप्रबंधक मनोज आर्या करीब पांच घंटे तक घिरे रहे।लगातार हंगामा देख जीएम बैठक ही छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि उनको टारगेट किया जा रहा है और वह बैठक छोड़कर चले गए।…

कैसे लगी SGPGI के OT में आग?

SGPGI के OT में मॉनिटर स्पार्किंग से आग लगने का मामला अभी भी अबूझ पहेली बना हैं। इंडोक्राइन सर्जरी के जिस OT से आग फैली, उसका हाल ही में अपग्रेडेशन और रेनोवेशन किया गया था। घटना के 2 दिन पहले संस्थान के 28वें दीक्षांत समारोह के दौरान पेश की गई डायरेक्टर रिपोर्ट में ये दावा किया गया हैं। वही घटना के बाद संस्थान प्रशासन ने जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया हैं। और 3 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।सवाल ये उठ रहे…

ऑपरेशन थियेटर में सोमवार को वेंटिलेटर फटने से आग लग गई

लखनऊ SGPGI (संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) के पुराने ऑपरेशन थियेटर में सोमवार को वेंटिलेटर फटने से आग लग गई। इस हादसे में दो मरीजों की मौत हो गई। 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।घटना के वक्त एक महिला की एन्डो सर्जरी और एक बच्ची की हार्ट सर्जरी हो रही थी। पीजीआई के डॉक्टरों ने बताया कि मरने वाली महिला 26 साल की तैय्यबा पीलीभीत की रहने वाली थी। जबकि बच्ची अभी मात्र 31 दिन की थी। इसलिए उसका नामकरण भी नहीं हो पाया था। उसकी मां…

फीनिक्स युनाइटेड मॉल में रविवार को आग लग गई

आलमबाग के फीनिक्स युनाइटेड मॉल में रविवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग पहली मंजिल स्थित रिबॉक जूते के शोरूम से लगी। देखते ही देखते पूरे मॉल में धुआं भर गया। रात करीब 11 बजे लगी आग के दौरान मॉल में करीब 500 के करीब लोग मौजूद थे। हालांकि ज्यादातर संख्या मॉल के स्टाफ और मूवी देखने वालों की थी। आनन-फानन में सभी लोगों को बाहर निकाला गया।सरोजनीनगर, आलमबाग, हजरतगंज समेत अन्य स्टेशन से हाइड्रोलिक समेत 10 गाड़ियां पहुंच गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर…