प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम से आयोजित होने वाले अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे

लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नाम से आयोजित होने वाले अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे।राजाजीपुरम के पीएनटी ग्राउंड में लगने वाले दो दिवसीय मेला (17 व 18 दिसंबर) में रविवार को उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा।अमौसी वीआईपी मोड़ से आने वाला यातायात अमौसी एयरपोर्ट (बैरियर) तिराहे से अमौसी वीआईपी गेट की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात तिराहे से दाहिने इंटर नेशनल/डोमेस्टिक होकर जा सकेगा।बाराबिरवा (अवध)…

दबाव बनाओगे तो खुदकुशी कर लूंगी…, दुल्हन ने दूल्हे के हाथ की तीन अंगुलियां टेढ़ी होने की बात कह शादी से मना कर दिया

चिनहट में गुरुवार को बारात की अगवानी के वक्त जमकर हंगामा हुआ। जब दुल्हन ने दूल्हे के हाथ की तीन अंगुलियां टेढ़ी होने की बात कह शादी से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष युवती को समझाने में लगे रहे, लेकिन युवती ने नहीं सुनी। जिसके बाद मामला चिनहट कोतवाली पहुंचा। जहां युवती ने कहा कि दबाव बनाओगे तो खुदकुशी कर लूंगी… जिसके बाद बारात बैंरग लौट गई। हालांकि वहां पर लड़के पक्ष ने तहरीर देकर अपने बयान दर्ज कराए।इंस्पेक्टर चिनहट आलोक राव के मुताबिक गुरुवार को चिनहट कस्बे…

लखनऊ में बेटा-बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां की स्कूटी को बस ने टक्कर मार दी

लखनऊ में बेटा-बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां की स्कूटी को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी घायल है। हादसा बुधवार सुबह पीजीआई थाना क्षेत्र में सभा खेड़ा इलाके में हुआ। घटना के बाद बस चालक मौके से बस लेकर भाग गया।मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोग सभी को ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टरों ने बेटे अभिमन्यु सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बस ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी।…

पूर्व IPS के नाम से बोर्ड लगाकर कब्जा कर लिया गया था 200 करोड़ रुपए की कीमत वाली जमीन

लखनऊ में LDA ने करीब 200 करोड़ रुपए की कीमत वाली जमीन को खाली कराया। बताया जा रहा है कि पूर्व IPS डॉक्टर कश्मीरा सिंह और अनीता सिंह के नाम से बोर्ड लगाकर कब्जा कर लिया गया था। इस जमीन पर नौसेना का संग्रहालय बनना था। लगभग 35,000 वर्गमीटर जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया है।हालांकि इस बीच पूर्व IPS डॉ. कश्मीरा सिंह का कहना है कि इसको लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा है। उसके बाद भी LDA ने बिना किसी सूचना के जमीन पर बुलडोजर चला उसको समतल…

एडमिशन में हुए घोटाले में मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आयुष कॉलेजों में एडमिशन में हुए घोटाले में मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज होने के बाद एसटीएफ ने आयुर्वेद निदेशक एसएन सिंह समेत 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पूर्व मंत्री समेत इस विभाग से जुड़े कर्मचारियों के नाम सामने आए थे।ईडी के सूत्रों के मुताबिक इस घोटाले से जुड़े सभी लोगों को जल्द ही नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी। ईडी इसकी जानकारी एकत्र…

भतीजे आकाश आनंद के रूप में घोषित कर दिया बसपा का नेतृत्वकर्ता

15 जनवरी, 2008। उस वक्त की सीएम मायावती अपना जन्मदिन मना रही थीं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘मेरे संघर्षमय जीवन का सफरनामा’ का विमोचन किया। उसमें उन्होंने लिखा कि बीएसपी का अगला नेतृत्वकर्ता उन्हीं की तरह दलित वर्ग से होगा, लेकिन वह हमारे परिवार से नहीं होगा। 15 साल बीते। किताब के नए एडिशन मार्केट में आए। 10 दिसंबर को फाइनली मायावती ने अपना उत्तराधिकारी और बसपा का नेतृत्वकर्ता अपने भतीजे आकाश आनंद के रूप में घोषित कर दिया।इस तरह से मायावती की ‘दलित नेतृत्वकर्ता’ वाली बात…

डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल के 27वें स्थापना दिवस में शामिल होंगी राष्ट्रपति, द्रोपदी मुर्मू सोमवार और मंगलवार को लखनऊ में रहेंगी

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सोमवार और मंगलवार को लखनऊ में रहेंगी। उनके इस कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं दो दिन के लिए राष्ट्रपति के शहर में होने के चलते 11 दिसंबर की सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक और 12 दिसंबर की सुबह आठ बजे तक कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा।राष्ट्रपति सोमवार को डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल के 27वें स्थापना दिवस में शामिल होंगी। मंगलवार को वह ट्रिपलआईटी (IIIT) के दूसरे दीक्षांत समारोह में जाएंगी। दोनों जगह ड्रोन पर…

पर्यटन मंत्री 10 दिसम्बर तक आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के भ्रमण पर।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज 08 दिसम्बर से 10 दिसम्बर, 2023 तक मैनपुरी, फिरोजाबाद एवं आगरा के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री आज लखनऊ से प्रस्थान कर सायं 06ः00 बजे समाधिया फार्म हाउस मथुरा रोड, मण्डी अण्डरपास के सामने सिकन्दरा आगरा में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा रात्रि को लगभग 08ः00 बजे गुंजन रिसोर्ट सिरसागंज, फिरोजाबाद में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पर्यटन मंत्री अगले दिन 09 दिसम्बर को शिविर कार्यालय निकट रेलवे क्रासिंग करहल रोड…

लखनऊ का सहारा हॉस्पिटल अब बिक गया, पढ़िए खबर

लखनऊ का सहारा हॉस्पिटल अब बिक गया। इसका अधिग्रहण दिल्ली का हॉस्पिटल चेन मैक्स हॉस्पिटल ने किया है।सहारा अस्पताल वर्तमान में सालाना 2 लाख मरीजों का इलाज करता हैं। डॉ. मजहर हुसैन की अगुवाई में ये न्यूरोसाइंसेज का टॉप क्लास अस्पताल है।निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड ने 8 दिसंबर को स्टारलिट मेडिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 940 करोड़ के शेयर खरीद समझौते (एसपीए) की खबर हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि स्टारलिट ने 550 बेड वाले सहारा अस्पताल…

मेजबान होटल में रुके प्रेमी जोड़े आपस में झगडे और जख्मी हो गए

लखनऊ में कैसरबाग स्थित होटल मेजबान में ठहरे प्रेमी और प्रेमिका के बीच बुधवार रात विवाद हो गया। जिसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। प्रेमी ने प्रेमिका की चीखपुकार सुनकर होटल स्टाफ को देखकर खुद का गला रेत लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं लड़के की गंभीर हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कैसरबाग पुलिस के…

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- सपा में वर्ग विशेष के लोग कर रहे हैं मेरा विरोध

अपने बयानों के जरिये अक्सर विवाद में रहने वाले सपा महासचिव और बसपा व भाजपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि समाजवादी पार्टी में एक वर्ग विशेष के नेता ही उनका विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि वह कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं करते हैं। यही कारण है कि योगी-1 सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए भी न तो कभी अयोध्या के दीपोत्सव में गए और न ही प्रयागराज में हुई कैबिनेट में हिस्सा लिया। वह खुद को सनातन धर्म…

KGMU इमरजेंसी वार्ड में घूमता मिला डॉक्टर के गेटअप में एक संदिग्ध युवक

KGMU यानी किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में बुधवार को डॉक्टर के गेटअप में एक संदिग्ध युवक इमरजेंसी वार्ड में घूमता मिला। उसके पास SGPGI लखनऊ का आई कार्ड था। गले में आला डालकर युवक मरीजों और तीमारदारों के अलावा कर्मियों पर भी डॉक्टरों जैसा रौब गांठ रहा था। इस बीच शक होने पर कर्मियों ने उसकी शिकायत आला अधिकारियों से की। फिर जांच में उसके आई कार्ड फर्जी मिले।ट्रॉमा केंद्र प्रभारी डॉक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि दोपहर बाद सक्षम विश्वकर्मा नाम का फार्मेसी छात्र ट्रॉमा सेंटर…

मंगलवार दोपहर को लखनऊ में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई

लखनऊ में मंगलवार दोपहर को महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद फीजियोथेरेपिस्ट पति घर में शव छोड़कर भाग गया। सुबह करीब 11 बजे बड़ा बेटा सोकर उठा, मां को न देखने पर पहले घर में उनको तलाशा।इसी दौरान स्कूल गया छोटा बेटा भी घर लौट आया। फिर छोटे बेटे ने नाना की फोन किया। फिर दोनों ने घर में खोजबीन शुरू की, तो महिला का शव चादर में लिपटा मिला। शव को देख कर दोनों बच्चे चीखने लगे। आवाज सुनकर मोहल्ले वाले आए गए।…

ईडी ने जीविका इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी से करीब 4.12 करोड़ रुपए की संपत्तियां अस्थाई तौर पर जब्त की।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छात्रवृत्ति घोटाले में लखनऊ के जीविका इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी और उसके संचालक राम गोपाल के नाम से करीब 4.12 करोड़ रुपए की संपत्तियां अस्थाई तौर पर जब्त की।छात्रवृत्ति घोटाले में राम गोपाल जेल में हैं। इस मामले में अब तक कुल 10.21 करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है।छात्रवृत्ति घोटाले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधान के राम गोपाल के नाम पर लखनऊ में दो आवासीय भूखंड, एक हेक्टेयर भूमि और उस पर निर्मित जीविका इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और जीविका कॉलेज ऑफ फार्मेसी…

लखनऊ के हसनगंज इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को आजमगढ़ से व्यापारी इश्तियाक का अपहरण कर उसे लूटने के मामले में निलंबित कर दिया गया

आजमगढ़ से व्यापारी इश्तियाक का अपहरण कर उसे लूटने के मामले में आरोपी लखनऊ के हसनगंज इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जबकि आरोपी दरोगा अनुराग द्विवेदी और सिपाही यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ पुलिस ने आजमगढ़ के व्यापारी को किडनैप करने के बाद लखनऊ के होटल में रखा था और फिरौती के एक लाख 20 हजार की मांग की थी। अपहरण पुलिस वालों और व्यापारी के दोस्त शेखर ने मिलकर किया था। बाद में लूट की रकम के बंटवारे को लेकर विवाद हो…

आवंटी से पैसा लेने वाला एलडीए का भ्रष्टाचारी बाबू निलंबित हो गया

नामांतरण के नाम पर आवंटी से पैसा लेने वाला एलडीए का भ्रष्टाचारी बाबू निलंबित हो गया है। एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी के आदेश के बाद उसको निलंबित कर दिया है। अरविंद कश्यप पर नामांतरण के नाम पर आवंटी से अनर्गल रूप से धन उगाही करने तथा सम्पत्ति की फाइलों से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब करके आवंटियों का कार्य प्रभावित करने का आरोप है।इसके संबंध में आवंटियों द्वारा जनता अदालत समेत विभिन्न फोरम में शिकायत भी की गयी थी। उपाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाबू को तत्काल प्रभाव से…

भारी भीड़ के साथ लखनऊ में हुआ प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता महासम्मेलन, माँग पूरी होने तक होगा आंदोलन

राजधानी लखनऊ में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद खण्डपीठ लखनऊ में क्षेत्राधिकार विस्तार के समर्थन में प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता महासम्मेलन रवींद्रालय चारबाग में अध्यक्ष अवध बार एसोसिएशन एडवोकेट आनंद मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुआ जिसका संचालन अवध बार एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट मनोज कुमार मिश्रा द्वारा किया गया, महासम्मेलन में प्रदेश की विभिन्न बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सम्लित होकर क्षेत्राराधिकार विस्तार की माँग का खुला समर्थन किया तथा माँग पूरी होने तक आंदोलन को गति प्रदान किये जाने के लिए तन- मन व धन से सहयोग किये जाने का…

डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में चौथे दिन भी दिव्यांग छात्र अपनी मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

लखनऊ में डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में चौथे दिन गुरुवार को भी दिव्यांग छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। मुख्य प्रवेश द्धार पर जबरदस्ती गेट खोलने लगे। जहां प्रदर्शनकारी छात्रों से धक्का मुक्की होने लगी। उसी दौरान एक छात्रा के गंभीर चोट आ गई। जिससे छात्रा बेहोश हो गई। बेहोश छात्रा को एम्बुलेंस से लोकबंधू अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।विश्वविद्यालय में दिव्यांग छात्र चीफ प्राक्टर सैफाली यादव को हटाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, शुद्ध पेयजल, रिकार्डर व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों…

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तो पुलिस ने दबोचा

लखनऊ में बुधवार को भोजपुरी गाने पर एक युवक का बुलेट पर हाथ छोड़कर पिस्टल लहराते हुए विडियो सोशल मीडिया र तेजी से वायरल हो रहा हैं। यह वीडियो इकाना स्टेडियम के आस- पास का बताया जा रहा हैं। हालांकि पुलिस ने देर शाम को युवक की पहचान कर पकड़ लिया और पूछताछ करने कर उसके पास से लाइटर वाली नकली पिस्टल बरामद हुई । सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने युवक से पूछताछ कर उसकी बुलेट को सीज करने के साथ ही पूछताछ करने में जुटी हैं।इकाना स्टेडियम के आसपास…

विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा के विधायक काले कपड़े पहन कर सदन पहुंचे

उत्तर प्रदेश सरकार का अनुपूरक बजट बुधवार को पेश किया जाएगा। बजट पेश करने के दौरान मुख्य विपक्षी दल के नेता सपा के विधायक काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज कराएंगे। चार दिनों तक चलने वाले विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा के विधायक काले कपड़े पहन कर सदन पहुंचे थे।पहले दिन 53 मिनट की सदन की कार्यवाही के दौरान दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नेता सदन योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहे। योगी सरकार की…