पीलीभीत में युवती का पेड़ से लटका मिला शव

पति से विवाद के बाद लापता हुई अमरिया क्षेत्र के गांव नकटपुरा निवासी विवाहिता का शव बरेली के देवरनियां थाने के सिंधौरा पुलिस चौकी से थोड़ी दूर पर पेड़ से लटका मिला। बरेली में पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसकी ससुराल लेकर पहुंचे। जानकारी मिलते ही ससुराल वाले भी फरार हो गए। मायके वालों ने शव का अंतिम संस्कार से मना कर दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर रविवार की दोपहर 12 बजे के बाद शव का अंतिम संस्कार किया। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव किशनपुरा निवासी नंदलाल ने बताया कि…

पीलीभीत के खेतों में बाघ की चहल कदमी

हरीपुर जंगल से करीब एक किलोमीटर दूर जगदीशपुर गौटिया और इससे एक किलोमीटर दूरी पर गांव सुल्तानपुर है। जंगल से निकलकर अक्सर वन्यजीव गांव के पास आ जाते हैं। गांव सुल्तानपुर और जगदीशपुर गौटिया के समीप खेतों में पिछले कई दिनों से बाघ की चहलकदमी दिख रही है। शनिवार को भी खेतों में घूम रहे बाघ को देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया। खुटार रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ की चहलकदमी की सूचना पर टीम को भेजा गया था, लेकिन टीम को बाघ के पगचिह्न नहीं मिले। टीम को…

पीलीभीत में नेत्रहीन पति को सड़क पार करा रही पत्नी की क्रेन से टकराकर मौत

नेत्रहीन पति को सड़क पार करा रही पत्नी की हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई पति भी घायल हो गया। पति को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। कस्बे के वार्ड नंबर चार के रहने वाले ओमप्रकाश कपड़ा सिलाई का काम करते हैं। 10 वर्ष पूर्व उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। वह अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ अकेले रहते थे। उनके दो पुत्र हरिओम व नंदकिशोर बाहर रहकर काम करते है। रविवार को ओमप्रकाश अपनी पत्नी…

पीलीभीत में विवाहिता ने पति समेत सात ससुरालियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

पीलीभीत में दहेज में 10 लाख रुपये नकदी की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने पुलिस काे दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह नौ फरवरी 2023 को कासगंज जिले के नदरई थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी रंजीत पुत्र ज्ञानचंद्र से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग…

पीलीभीत में अनुदेशक पर बच्चों को पीटने का आरोप

जूनियर हाईस्कूल जिरौनिया के बच्चों और अभिभावकों ने बताया कि शुक्रवार को किसी ने लंच की घंटी सुबह 11:30 बजे ही बजा दी, जबकि समय 12 बजे का है। बच्चे इंटरवल समझकर खड़े हो गए। इससे नाराज होकर महिला अनुदेशक ने बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। बैंडमिंटन से भी बच्चों को पीटा। बच्चों को पीटने के मामला शनिवार को तूल पकड़ गया। शिकायत बीईओ तक पहुंची। जिरोनिया चौकी इंचार्ज अमित कुमार से भी शिकायत की गई। चौकी इंचार्ज ने स्कूल पहुंचकर जानकारी ली। मामले में अनुदेशक नीतू ने बच्चों…

पीलीभीत में आबादी के निकट तेंदुए ने नीलगाय को लपेटा

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में जंगल से बाहर निकले तेंदुए ने आबादी के निकट एक नीलगाय को मार दिया। खेत में नीलगाय का शव देख मजदूर भाग खड़े हुए। सूचना वन विभाग को दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को भी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी देखी गई थी। मौके पर पहुंची टीम ने जांच-पड़ताल के बाद तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है। नगफन रसोईया गांव निवासी कुलवंत सिंह के खेत में मजदूर गन्ने की छिलाई करने के लिए गए थे। खेत में नीलगाय का अधखाया शव…

पीलीभीत की नदी में मिला शव, युवक के शरीर से बंधी थी ईंटों की भरी बोरी

पीलीभीत में शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के पास ग्रामीणों और राहगीरों ने बृहस्पतिवार सुबह फगुनाई नदी में शव उतराता देखा। इसकी सूचना थाना बंडा और बिलसंडा पुलिस को दी गई। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। बंडा थानाध्यक्ष ने घटना बिलसंडा क्षेत्र में होने की बात कहकर शव को नदी से निकलवाने से मना कर दिया। इसके बाद बिलसंडा पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाने का प्रयास शुरू किया। युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष…

पीलीभीत में ससुरालवालों ने विवाहिता को तेजाब पिलाया

पीलीभीत : निकाह में मिले दहेज को कम बताते हुए ससुरालियों ने विवाहिता को परेशान करना शुरू कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए। मजबूरी में फूल बाबू ने 15 सितंबर को बीसलपुर कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बात से नाराज होकर ससुरालियों ने नवंबर में नन्हीं बेगम को जान से मारने की नीयत से जबरन तेजाब पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।…

पीलीभीत मे मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के शीतलपुर गांव में चार दिन पूर्व मेड़ को लेकर लशकार सिंह और मुखविंदर सिंह के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों पक्षों में तनातनी की स्थिति बनी थी। बुधवार को विवाद दोबारा उखड़ गया। लशकार सिंह पुत्र अवतार सिंह ने बताया कि सुबह वह खेत पर फसल में पानी लगा रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के चार से पांच लोग वहां पहुंच गए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। बचने के लिए पीड़ित ने भागने का प्रयास किया…

पीलीभीत मे फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

पीलीभीत के गजरौला गांव अजीतपुर पटपुरा निवासी विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं था। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस के अलावा सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। न्यूरिया क्षेत्र के गांव भौरियाई निवासी बालमुकुंद ने बताया कि उसकी पुत्री त्रिवेणी देवी की शादी छह वर्ष पूर्व गजरौला के अजीतपुर पटपुरा निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। मंगलवार शाम पांच बजे सूचना मिली कि उनकी पुत्री…

पीलीभीत मे पिकअप की चपेट में आकर युवती की मौत

पीलीभीत शहर कोतवाली क्षेत्र के चंदोई गांव निवासी नेमचंद बरेली-पीलीभीत हाईवे के निकट स्थित एक फ्लोर मिल पर काम करते हैं। मंगलवार की देर शाम वह अपनी पत्नी कमला देवी (61 वर्ष) के साथ काम निपटाकर साइकिल से घर के लिए लौट रहे थे। जेएमबी तिराहे के पास साइकिल पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। मौके पर जमा हुई भीड़ ने सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान कमला देवी की…

पीलीभीत में कॉपर वायर चोरी के मामले में दो आरोपियों गिरफ्तार

पूरनपुर में रेलवे के कोच में से कॉपर वायर चोरी के मामले में आरपीएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12 हजार रुपये की रेल संपत्ति बरामद की गई है। पूरनपुर में खड़े रेलवे के कोच में कॉपर वायर चोरी करने के मामले में आरपीएफ ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 हजार अनुमानित रेल संपत्ति को बरामद किया गया है। पूरे मामले में काशीपुर पोस्ट कमांडर जांच कर रहे हैं। पिछले माह पीलीभीत से मैलानी रेल सेक्शन के अंतर्गत…

पीलीभीत में विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश

एक विवाहिता ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि उसके पति के बाहर जाने पर गांव का देव कुमार रात 12 बजे उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचने पर आरोपी भाग गया। विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसका पति मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर गांव का ही…

पीलीभीत मे ससुरालियों ने की पिटाई, युवक ने की आत्महत्या

सुनील की शादी जुलाई 2024 में अमरिया क्षेत्र के भोनी गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के तीन माह बाद ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी। कई बार समझा-बुझाकर बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं आई। इस पर रविवार को सुनील अपने पिता वेद प्रकाश और भाई सौरभ के साथ ससुराल गया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने सुनील की पिटाई करने के साथ ही दहेज में दी गई बाइक भी…

पीलीभीत में ट्रैक्टर से बांधकर खींचे मृत गोवंशों के शव, मुकदमा दर्ज

हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने डीएम-एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि देवीपुरा गोशाला में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। कुछ समय पूर्व भी जिलाधिकारी को फोटो के माध्यम से वहां की स्थिति से अवगत कराया था। इस पर प्रधान को नोटिस दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को गोशाला का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में मृत गोवंशों को ट्रैक्टर से बांधकर खींचा जा रहा है। पांच गोवंशीय पशुओं को ट्रैक्टर से बांधकर गोशाला से थोड़ी दूर खेत तक ले जाया…

पीलीभीत में युवती के आपत्तिजनक फोटो खींचे, वायरल करने की धमकी

अमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन साल पूर्व जहानाबाद क्षेत्र के गांव निवासी मनीष से उसका संपर्क हुआ था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। परिजनों को जानकारी लगने के बाद मामले में फैसला भी हुआ था। युवक ने दोबारा कभी कॉल न करने और न ही मिलने की बात कही थी। इसके बाद पीड़िता की शादी तय हो गई। इसकी जानकारी लगने पर आरोपी कॉल करके…

पीलीभीत :-युवक ने आरोपियों की गिरफ्तारी कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र।

गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरिया भजा के युवक शिव कुमार पुत्र बाबू राम ने पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि 27 नबम्बर 2024 को शाम के 6:00 बजे के आसपास लाठी डंडों के साथ माखन लाल पुत्र छोटे लाल उर्फ़ सियाराम, मनोज कुमार पुत्र ख्याली राम, अबधेश पुत्र रूपलाल, मुकेश पुत्र गोविन्द राम सभी आरोपी पीड़ित शिव कुमार के घर में घुसे थे और युवक को बुरी तरह से मारा पीटा जिससे युवक का सिर फूट गया और लगभग आठ से…

पीलीभीत में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव भरकनिया निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके पिता श्याम चरण वर्मा पुत्र रामस्वरूप वर्मा मंगलवार रात बाइक से बीसलपुर के गांव मलूकपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाहजहांपुर मार्ग पर गांव गुलैंदा के पास किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रात लगभग तीन बजे कोतवाली पुलिस का गश्ती दल उधर से गुजरा, तब घायल को सड़क पर पड़ा देखा। पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां…

पीलीभीत में पेड़ से टकराई कार, छह की मौत

पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। उत्तराखंड के खटीमा के गांव जमोर निवासी मंजूर अहमद (65) की पुत्री हुसना का निकाह बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई निवासी अनवर के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार को दावत-ए-वलीमा था। खटीमा से कई लोग यहां आए थे। ये लोग दावत-ए-वलीमा के बाद दुल्हन को विदा कराकर ले जा…

पीलीभीत में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हरीपुर किशनपुर निवासी माधुरी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि चार साल पहले उसकी शादी घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गरीबपुर बिल्हा निवासी अनिल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से उसका पति और अन्य ससुराली दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी होने में असमर्थता जताने पर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इस दौरान उसने एक पुत्र को जन्म दिया। जो करीब एक साल का है। आरोप है कि…