पीलीभीत: प्रगतशील किसान के खेत में जाकर देखी सब्जियों की फसल, अन्य किसानों को भी किया प्रोत्साहित।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में ‘‘मानव वन्यजीव संघर्ष विराम’’ गन्ने की खेती को अन्य वैकल्पिक फसलों से प्रतिस्थपित करने से सम्बन्धित ग्राम पंचायत कंजा हर्रेया के माला कालोनी व रिछोला में गोष्ठी का आयोजित की गई। आयोजित गोष्ठी में जंगल से लगे ग्रामों के ग्राम प्रधान व किसान बन्धुओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जंगल के किनारे से लगे ग्रामों में मानव वन्य जीव संघर्ष विराम हेतु गन्ने की खेती के स्थान अन्य वैकल्पिक फसलों के प्रति किसानों को जागरूक कराना है।…

पीलीभीत :‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ के पात्र महानुभाव दिनांक 25.09.2021 तक करें आवेदन।

पीलीभीत : प्रमुख सचिव, उ0प्र0 शासन द्वारा वर्ष 2021 के लिये ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ दिये जाने से सम्बन्धित योजना के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये गये हैं उक्त प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के पात्र व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करते हुये जो कि ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ ऐसे व्यक्ति जिनके द्वारा मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोकृष्ट कार्य किये गये हों तथा इसके लिये पूर्णत5 समर्पित रहे…

पीलीभीत : ब्लॉक मरौरी के ग्राम खाग में हुआ वैक्सीनेशन

पीलीभीत के ग्राम खाग के जूनियर हाई स्कूल में वैक्सीनशन का कार्यक्रम हुआ जिसमें आज आसपास के गांव के लोग यहां पर काफी संख्या में वैक्सीन लगवाने आए और लगभग 200 लोगों को वैक्सीन का लाभ मिला लेकिन काफी संख्या में लोग वैक्सीन से बंचित रह गए वैक्सीन खत्म होने से काफी लोग बिन वैक्सीन के ही घर वापस लौट गए उन्हें अगली बार वैक्सीन लगने का आश्वासन दिया गया ।वैक्सीनेशन करते हुए एएनएम निशा पटेल सहयोग ,करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकत्री विद्यावती ,आशा प्रमिला देवी, आशा शकुंतला देवी ग्राम कैच…

पीलीभीत : आत्मा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के किसानों को नई तकनीकी से जोड़ा जाये

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलॉजी के सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (एस0एम0ए0ई) योजनान्तर्गत के आत्मा शासी निकाय की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने मत्स्य, रेशम, उद्यान, पशुपालन, कृषि व गन्ना विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि आत्मा कार्यक्रम के अन्तर्गत किसानों को नवीन तकनीकी व प्रशिक्षणों के सम्बन्ध में जानकारी देने हेतु सम्मिलित किया जाये। उन्होंने कहा कि समस्त विभाग सुनिश्चित करें कि ऐसी संस्थाओं से किसानों को जोडे़ नवीन तकनीकी के द्वारा…

पीलीभीत: डे-टू-डे माइक्रोप्लान तैयार कर, सीमित समय में पूर्ण किये गये पार्कों के कार्य

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे के निर्देशन में ज्वाइंड मजिस्ट्रेट के द्वारा नगरीय क्षेत्र में स्थिति पार्कों में कराये गये कार्यों व माँ गोमती उद्गम स्थल के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी कलीनगर द्वारा पीपीटी के माध्यम से कराये गये कार्यों के माध्यम से प्रस्तुति की गई। ज्वाइंड मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अन्तर्गत शहर के छह पार्कों के सौन्दर्यीकरण हेतु 03 अगस्त से कार्य प्रारम्भ कराया गया, ज्वाइंड मजिस्ट्रेट ने छह पार्कों के सौन्दर्यीकरण हेतु प्रत्येक पार्क के नोडल अधिकारी नामित करते हुये कार्य अपने निर्देशन में…

पीलीभीत :स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादो की बिक्री करने हेतु विकास भवन में उपलब्ध कराया जायेगा स्टाल

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा विकास भवन स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भ्रमण कर समूहों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार के गाय के गोबर अवशेष से निर्मित उत्पादों का जायजा लेते हुये जानकारी ली गई। जिलाधिकारी की पहल से जनपद की गौशालाओं से स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने का कार्य किया गया है। इसके उपरान्त स्वयं सहायता समूहों को गाय के गोबर से गमले, दीपक, धूपवती, जैविक खाद विभिन्न प्रकार की मूर्तियां बनाने सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के उपरान्त विभिन्न समूहों द्वारा गाय…

पीलीभीत :जहानाबाद एसबीआई बैक में ज्वाइंड मजिस्ट्रेट ने गोपनीय जाँच के उपरान्त मारा छापा, मौके पर आरोपी को कार्य करते हुए पकड़ा

पीलीभीत जिलाधिकारी महोदय द्वारा जहानाबाद एसबीआई बैंक में केसीसी रिन्यूअल व बनाने के नाम पर मुकेश कुमार पुत्र श्री भगवानदास नामक व्यक्ति द्वारा किसानों से की जा रही वसूली के संबंध में शिकायतकर्ता श्री सुनील कुमार पुत्र देवदत्त द्वारा शिकायत की गई कि सरकार द्वारा मिलने वाली विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे के.सी.सी. बनवाने में अवैध रूप से लाभ प्राप्त करता है जिससे बैंक की छवि धूमिल हो रही है। प्राप्त हुई, शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा ज्वाइंड मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल जांच करने के निर्देश दिये गये। ज्वाइंड मजिस्ट्रेट…

पीलीभीत :जनपद फिरोजाबाद में उखरेण्ड-भदान मार्ग पर कानपुर-टुण्डला रेल सेक्शन के सम्पार संख्या-43 पर बना आर0ओ0बी0 आम जनता के लिये साबित हो रहा है वरदान

पीलीभीत :उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम देश प्रदेश व विश्व के अनेक देशों में सेतुओं के निर्माण में एक प्रतिष्ठित संस्था है, जिसने देश के विभिन्न राज्यों में अनेक सेतुओं का निर्माण कर नये कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य सेतु निगम अपनी ख्याति के अनुरूप अभी भी सेतुओं के निर्माण में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है।उ0प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा जनपद फिरोजाबाद में उखरेण्ड-भदान मार्ग पर कानपुर-टुण्डला रेल सेक्शन के सम्पार संख्या-43 पर बना आर0ओ0बी0 आम जनता के लिये वरदान साबित हो रहा है। रू0 45 करोड़ 30 लाख…

पीलीभीत : प्रगति खराब होने के कारण ए0पी0ओ0 को दी गई नोटिस, प्रगति न होने पर होगी कठोर कार्यवाही- जिलाधिकारी।

पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में मनरेगा कनर्वजन वर्ष 2021-22 हेतु प्रस्तावित कार्यो व एपीओ के कार्यो की समीक्षा वैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। मनरेगा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में पी0डव्ल्यू0डी0, सिंचाई, लघु सिंचाई , शारदा सागर खण्ड ,भूमि संरक्षण,रेशम के अवशेष कार्यो को एक सप्ताह के अन्तर्गत पूर्ण करने के साथ साथ सम्बन्धित विभागों को वर्ष 21-22 के कार्यो की योजना तैयार कराते हुए उक्त समय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर कार्य पूर्ण न होने…

पीलीभीत :घुघचिहाई चौकी प्रभारी राजीव सिंह चौहान वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत पूरनपुर गोवध मामले में शामिल नामजद आरोपी को सुराग कशी कर घुघचिहाई पुलिस चौकी प्रभारी राजीव सिंह चौहान ने पकड़ कर जेल भेजा। घुघचिहाई चौकी प्रभारी राजीव सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या -492/ 21 धारा -3/5/8 गोवध अधिनियम व 11पशु कुरता में वांछित अभियुक्त फुरकान पुत्र इशहाक निवासी साहूकारा लाइनपार पूरनपुर पीलीभीत को गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड लेने हेतु पेश किया गया। कोतवाली क्षेत्र घुघचिहाई पुलिस चौकी प्रभारी S I राजीव सिंह चौहान की तैनाती के बाद मुकदमों में वांछित चल रहे अनेकों अभियुक्त गिरफ्तार कर…

पीलीभीत : मौर्य विकास कल्याण संस्था की मीटिंग का हुआ आयोजन

पीलीभीत आज दिनांक 5 सितंबर 2021 दिन रविवार को मौर्य विकास कल्याण संस्था पीलीभीत के बैनर तले जिलाध्यक्ष सतेंद्र मौर्य ने जिला पीलीभीत के सातो ब्लाकों के चुने गए संस्था के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों एवं उनकी टीम को मौर्य बैंकट हॉल में एकत्र कर आगे की रणनीति पर विचार किया गया lसंस्था के जिलाध्यक्ष सतेंद्र मौर्य ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी अपनी ब्लॉक में न्याय पंचायत लेवल पर टीम गठित करें और न्याय पंचायत से अपनी संस्था को प्रत्येक गांव गांव जाकर…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा दिया गया प्रशस्ति पत्र।

पीलीभीत : ब्लॉक मरौरी के ग्राम खाग सराय में बेस्ट पोषण वाटिका के लिए शशी किरण को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया जिसके लिए सीडीपीओ रुचि शर्मा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शशी किरण को बधाइयां दी जिसमेंविद्यावती ,मीरा गौतमी, कौशल्या रानी दास, मुन्नी देवी, ममता शर्मा, निर्मला पांडेआदि आंगनबाड़ी का कार्यकत्रियां मौजूद रही । संवाददाता: राजाराम

पीलीभीत : मौर्य विकास कल्याण संस्था की मीटिंग का हुआ आयोजनजिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारी।

पीलीभीत : रविवार को मौर्य विकास कल्याण संस्था पीलीभीत के बैनर तले जिलाध्यक्ष सतेंद्र मौर्य ने जिला पीलीभीत के सातो ब्लाकों के चुने गए संस्था के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों एवं उनकी टीम को मौर्य बैंकट हॉल में एकत्र कर आगे की रणनीति पर विचार किया गया lसंस्था के जिलाध्यक्ष सतेंद्र मौर्य ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी अपनी ब्लॉक में न्याय पंचायत लेवल पर टीम गठित करें और न्याय पंचायत से अपनी संस्था को प्रत्येक गांव गांव जाकर अपनी संस्था में लोगों को…

पीलीभीत :-शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को गुणवत्तापरक ससमय कराएं पूर्ण-नोडल अधिकारी।

पीलीभीत शासन द्वारा 04 दिवसीय भ्रमण हेतु नामित जनपद के नोडल अधिकारी निदेशक रेशम श्री नरेन्द्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य, डेंगू बुखार के प्रभावी नियंत्रण, बाढ, शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल एवं निर्माण कार्यों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार पीलीभीत में देर रात सम्पन्न हुई। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के प्रभाव से निपटने हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई, डेंगू से निपटने हेतु दवाइयों व अन्य सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि…

पीलीभीत :3 किलो चरस व मोटरसाइकिल T V S के साथ गिरफ्तार।

पीलीभीत पूरनपुर अभियुक्त मो0 साबिर पुत्र शेर मो0 नि0 वार्ड नं0 4, मौ0 करीमगंज कस्वा व थाना पूरनपुर, पीलीभीत को कल्लू घाट के पास, पिलर नं 27 से 5 किमी भारत की ओर 03 किलो ग्राम चरस मय एक मोटरसाइकिल TVS के साथ चौकी प्रभारी रमनगरा उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह व एस एस बी 49 वीं बटालियन के जवानों के द्वारा पकड़ा गया।अभियुक्त अरविंद राजभर पुत्र राजेंद्र राजभर उम्र करीब 32 वर्ष, नि0 ग्राम व पोस्ट जलालाबाद, थाना दुल्लहपुर, जिला गाजीपुर को पिल्लर नंबर 793/3 से 50 मी0 भारत…

पीलीभीत :फिरोजाबाद में उखरेण्ड-भदान मार्ग पर कानपुर-टुण्डला रेल सेक्शन के सम्पार संख्या-43 पर बना आर0ओ0बी0 ,आम जनता के लिये साबित हो रहा है वरदान

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम देश प्रदेश व विश्व के अनेक देशों में सेतुओं के निर्माण में एक प्रतिष्ठित संस्था है, जिसने देश के विभिन्न राज्यों में अनेक सेतुओं का निर्माण कर नये कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य सेतु निगम अपनी ख्याति के अनुरूप अभी भी सेतुओं के निर्माण में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है।उ0प्र0 राज्य सेतु निगम द्वारा जनपद फिरोजाबाद में उखरेण्ड-भदान मार्ग पर कानपुर-टुण्डला रेल सेक्शन के सम्पार संख्या-43 पर बना आर0ओ0बी0 आम जनता के लिये वरदान साबित हो रहा है। रू0 45 करोड़ 30…

पीलीभीत:सम्पूर्ण समाधान दिवस में 78 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 22 का हुआ निस्तारण।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील पूरनपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 78 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 22 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने…

पीलीभीत : एक्सप्रेस वे क्षेत्र इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण हब के रूप में हो रहा है प्रतिष्ठित ।

पीलीभीत : प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार के गठन के पश्चात दिसम्बर, 2017 में घोषित ’’उ0प्र0 इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति 2017’’ में प्रदेश में इलेक्ट्रानिक्स निवेश को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को ’’इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग जोन’’ घोषित किया गया था। इस नीति के अन्तर्गत 5 वर्षों में इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में रू0 20,000 करोड़ का निवेश तथा वर्ष 2022 तक न्यूनतम 3,00,000 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया…

पीलीभीत : जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता समिति का गठन हुआ।

पीलीभीत : पूरनपुर जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग के मुख्य अतिथि भुवनेश शाक्य बरेली मंडल महामंत्री और मंडल अध्यक्ष अजहर खान ने बताया है कि हमारी पार्टी शोषण वंचित अल्पसंख्यक कमजोर दबे कुचले लोगों की पार्टी है जिसका नाम जन अधिकार पार्टी है जिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबू सिंह कुशवाहा पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं पार्टी का मेन उद्देश्य है कि आप अपने वोट की कीमत समझो क्योंकि बोट राजा बनता है राजा खजाना का मालिक होता है और कई मुद्दों पर बात की…

पीलीभीत :प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर युवा, हो रहे है आत्मनिर्भर।

पीलीभीत : आज विश्व में वही देश प्रगति कर रहा है, जिस देश में तकनीकी शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है। आज के वैज्ञानिक एवं तकनीकी युग में दैनिक उपयोग में कई घरेलू व निर्माण के उपकरण प्रयोग किये जाते है। उन उपकरणों के उत्पादन, मरम्मत आदि की आवश्यकता होती है। जिस देश के युवा तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करते है, ऐसी तकनीकी व कुशल श्रम शक्ति से देश की तरक्की होती है। चीन, जापान, कोरिया, सिंगापुर, पश्चिमी देश इसके उदाहरण है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी…