बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात मंगलवार को बच्चों की विद्यालय वापसी पर उत्साह का वातावरण देखने को मिला। जिलाधिकारी डाॅ0 दिनेश चन्द्र द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ0 गोरखनाथ पटेल को उपलब्ध कराये गये प्रसाद रूपी लड्डू को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर, कम्पोजिट विद्यालय चाँदपुर, कम्पोजिट विद्यालय भरतपुर, प्राथमिक विद्यालय मेंहदीगंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय मेंहदीगंज, प्राथमिक विद्यालय भटवाचक, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर में वितरित कराया और इसके साथ ही बीएसए एवं शिक्षकों ने पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर और फूल बरसाकर एवं विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर…
Category: जौनपुर
जौनपुर :सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के आह्वान पर नये अंदाज में मना अखिलेश यादव का जन्मदिन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बिल्कुल नये अन्दाज में मनाया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात सभी प्राइमरी एवं माध्यमिक विद्यालयों में पुनः नये सिरे से पठन-पाठन का कार्य प्रारम्भ होता है। ऐसे में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के आह्वान पर उनके प्रतिनिधि मनोज कुमार मौर्य एवं जिलाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी पवन मौर्य के संयुक्त नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय अभयचन्दपट्टी विकास खण्ड करंजाकला के बच्चों व अध्यापकों पर गुलाब के पुष्प व पंखुड़ियों की वर्षा करके उनका स्वागत किया गया।…
जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के गठन, ऑनलाइन प्राप्त ड्रिलिंग एजेंसी के आवेदनों के पंजीकरण एवं औद्योगिक उपभोक्ता के कूप की बोरिंग हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जो भी अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने हैं उसमें जल के दोहन तथा जल के रिचार्ज करने की क्षमता के प्रस्ताव को भी शामिल किया…
जौनपुर :निर्धारित मूल्य से अधिक पर उर्वरक बेचने पर होगी कड़ी कार्रवाई- जिलाधिकारी
जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में उर्वरकों की उपलब्धता के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान खरीफ फसलों की बुवाई/रोपाई का कार्य प्रगति पर है। बुवाई रोपाई के समय नत्रजनिक एवं फास्फेटिक उर्वरकों की आवश्यकता/मांग में वृद्धि हो जाती है। कृषकों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाना अति आवश्यक है। जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है, किसान बंधु इसको लेकर चिंतित ना…
जौनपुर :जल्द ही बदलापुर बस स्टेशन से बसों का संचालन होगा शुरु
जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र द्वारा नवनिर्मित बदलापुर बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि बस स्टेशन के लोर्कापण का कार्य पूर्ण हो चुका है इसके पश्चात भी अभी तक बस स्टेशन से बसों का संचालन नही हो रहा है जिसपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टेशन इंचार्ज को निर्देशित किया कि बस स्टेशन को क्रियाशील करते हुए शीघ्र बसों का संचालन शुरु किया जाए, जिससे यात्रीगण सुगमतापूवर्क यात्रा कर सके। …
जौनपुर :मुख्यमंत्री उद्यमी विकास योजना में 1001 युवाओं को किया गया ऋण वितरित
जौनपुर :मुख्यमंत्री उद्यमी विकास योजना में 1001 युवाओं को किया गया ऋण वितरित जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र ने अवगत कराया है कि मा० मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से, प्रमुख सचिव के सतत पर्यवेक्षण में, मंडलायुक्त के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत मा० मुख्यमंत्री जी का युवाओं के लिए रोजगार की दृष्टि से दूरदर्शिता का परिचय देते हुए शुरू की गई इस पहल जिसमें 5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है, जिससे युवा किसी भी…
जौनपुर :बारिश में सर्प दंश घटनाओ को देखते हुए जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा सर्पदंश से बचाव हेतु एडवाइजरी
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अवगत कराया है कि सर्पदंश से बचाव हेतु सबसे पहले पीड़ित व्यक्ति को सोने न दें एवं किसी भी प्रकार की शारीरिक क्रिया न करने दें। जिस व्यक्ति को सांप ने काटा है उस व्यक्ति की घबराहट को दूर करें। क्यों कि उसे जितनी घबराहट होगी, उतनी तेजी से उसके शरीर में जहर फैलता जायेगा। घाव को साबुन एवं साफ पानी से धोएं। मरीज के घाव से किसी भी प्रकार की छेड़-छाड़ न करें। पीड़ित व्यक्ति को नजदीक के चिकित्सालय ले जाएं जहॉ पर डाक्टर…
जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई संपन्न
जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग के द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में लगभग 51 लाख 57 हजार 980 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त विभागों द्वारा गडढा खुदान कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाये। समस्त विभागों के द्वारा वृक्षारोपण हेतु निर्धारित तिथि पर पौध उठान का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कर ले। माननीय मंत्रीगण / माननीय सासंद/विधायकगण की प्रतिभागिता में आयोजित होन वाले…
जौनपुर : पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र से कलेक्ट्रेट सभागार में की मुलाकात
जिलाधिकारी ने सभी उत्तीर्ण छात्रों से परिचय प्राप्त करते हुए बधाई दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। आप सभी ने अथक परिश्रम और संघर्ष के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है, चुनौतियां कभी खत्म नहीं होती, ऐसे में अपनी जिजीविषा को बनाए रखिएगा, पुलिस विभाग एक अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है, ऐसे में आपका दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने उत्तीर्ण छात्रों के परिवारजन को भी शुभकामनाएं दी। पुलिस भर्ती परीक्षा में…
जौनपुर :युवक ने आत्महत्या की नियत से कुएं में लगाई छलांग
जफराबाद। थाना क्षेत्र के कजगांव के जेठपुरा मुहल्ले में रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक मंदबुद्धि युवक ने कुएं में छलांग लगाकरआत्म हत्या का किया प्रयास हुआ जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जफराबाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड टीम को तुरंत बुलवाकर उक्त युवक को कुएं से बाहर निकलवाया और उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भेजवाया।सरफराज अहमद पुत्र मोहम्मद इलियास उम्र 32 वर्ष निवासी जेठपुरा थाना जफराबाद जौनपुर जो मंदबुद्धि का व्यक्ति है, ने पारिवारिक विवाद के चलते घर…
जौनपुर :जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में तहसील बदलापुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
जौनपुर :जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में तहसील बदलापुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ज़िलाधिकारी के समक्ष सरायहरखु परगना रारी निवासी जय शंकर द्वारा अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार बदलापुर को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इनामीपुर परगना रारी निवासी दयाशंकर द्वारा चकमार्ग के सीमांकन संबंध में, वीरभानपुर निवासी कृपाशंकर यादव द्वारा चकमार्ग के सीमांकन संबंध…
जौनपुर :कीटनाशक विक्रेताओ के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापे की,की गयी कार्यवाही ।
जौनपुर :जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 18 जून 2025 को जनपद के विभिन्न थोक एवं फुटकर कीटनाशक विक्रेताओ के प्रतिष्ठानों पर अलग-अलग टीम बनाकर आकस्मिक छापे की कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान दो दुकान का लाइसेंस निलम्बित किया गया एवं 17 संदिग्ध कीटनाशको के नमूने प्रतिष्ठानों से आहरित करके उन्हें प्रयोगशाला परीक्षण हेतु प्रेषित किया गया। इस छापेमारी में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार द्वारा सदर में एवं बदलापुर में जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह द्वारा मछलीशहर एवं…
जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के संबंध में बैठक हुई संपन्न
जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के संबंध में बैठक में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया को निर्देशित किया गया कि पीएम सूर्यघर योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर जनपद की रैंकिंग खराब आ रही है, जिसके लिए सम्बन्धित कार्यदाई संस्था और विद्युत विभाग के मध्य समन्वय कराते हुए इस योजना में प्रगति लाई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विभागों में 3 महीने से लगातार अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उनके विभागाध्यक्ष के प्रति यथोचित कार्यवाही…
जौनपुर :जनपद के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में एक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
जौनपुर :जनपद के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गिरीश चंद्र यादव, मा0 विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य की उपस्थिति में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद स्तर पर प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल रु0 21,000…
जौनपुर कलेक्ट्रेट में सर्पदंश से स्वस्थ हुए वन्य जीव प्रेमी मुरली को किया गया सम्मानित।
जौनपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जून 2025 आज जनपद के कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान एक विशेष क्षण तब देखने को मिला जब सर्पदंश से स्वस्थ होकर लौटे वन्य जीव प्रेमी श्री मुरली जी से प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साहस व कार्य के प्रति सराहना व्यक्त की। मूल रूप से जौनपुर निवासी मुरली जी विगत कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और सांपों की रक्षा के लिए कार्यरत हैं। उनका कार्य सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ना है,…
जौनपुर : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम कोहड़ा में तीन विकास परियोजना का किया शिलान्यास
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम कोहड़ा ग्राम में एकीकृत विकास योजना तीन परियोजना का शिलान्यास किया। इन तीनों परियोजना में लगभग 700 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य व 140 मीटर सीवर व नाली के निर्माण का कार्य भी है। इस परियोजना में कुल लागत इकतालीस लाख रुपए खर्च होगा। यह कार्य कार्यदाई संस्था यू पी सिडको द्वारा कराया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव…
जौनपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में तहसील शाहगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
जौनपुर :जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में तहसील शाहगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। चन्द्रावती देवी, इन्द्रावती, द्रौपदी के द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना-पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि ग्राम मड़वा मोहिउद्दीनपुर पर अंगुली तहसील शाहगंज की भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है और…
जौनपुर:ईद-उल-अजहा पर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने दी मुबारकबाद, ईदगाह मस्जिद जौनपुर में हुई मुलाकात
जौनपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2025 आज जनपद में ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर के लोकप्रिय सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने ईदगाह मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समुदाय को दिली मुबारकबाद दी। इस मौके पर उन्होंने लोगों के साथ सौहार्द्रपूर्ण संवाद करते हुए इस पर्व के महत्व और मूल भावना को रेखांकित किया। ईदगाह मस्जिद में आयोजित इस खास मुलाकात में पूर्व विधायक अरशद खान, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या, मनोज मौर्य सहित कई गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी…
जौनपुर :शाही ईदगाह में सकुशल संपन्न हुई ईद उल अजहा की नमाज
कुर्बानी,अल्लाह के लिए एक जानवर की बलि देने की प्रथा है। हर साल, ईद अल-अजहा ( 10 से 13 जिल हिज्जा इस्लामी जंतरी का आखरी महीना) के दिन, दुनिया भर के मुसलमान अपनी अपनी हैसियत के।मुताबिक हज पूरा होने के उपलक्ष्य में एक जानवर की बलि देते हैं। यह प्रथा पांच हजार साल पहले पैगंबर इब्राहिम (अ. स.) की सुन्नत मानी जाती है ,जो आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद स अ ने भी बदस्तूर जारी रखी। इसी क्रम में जौनपुर में शाही ईदगाह मछली शहर पड़ाव पर ईद की नमाज सुबह…
जौनपुर :नगर पंचायत मड़ियाहूं को आदर्श बनाने का लिया है संकल्प : रूखसाना कमाल
जौनपुर :नगर पंचायत मड़ियाहूं को आदर्श बनाने का लिया है संकल्प : रूखसाना कमाल16वें केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुईं नगर पंचायत अध्यक्ष 16वें केंद्रीय वित्त आयोग द्वारा नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत को और कैसा बेहतर बनाया जाए इसको लेकर लखनऊ में आवश्यक बैठक नगर निगम के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पूर्वांचल की एकमात्र मड़ियाहूं नगर पंचायत अध्यक्ष रूखसाना कमाल को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक में वाराणसी, गोरखपुर, पीलीभीत, देवरिया, महोबा,…
