फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्रीआरोग्य मेला का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह ने नगरीय प्राथ​मि​क स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। उपस्थित चिकित्सक द्वारा बताया गया कि आज स्वास्थ्य मेला में अभी तक 15 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान सभी स्टाफ उपस्थित मिला। जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी को प्रसव की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।व सभी मरीजों का अच्छे से इलाज करने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने मरीजों से के हाल-चाल जाने।

फर्रुखाबाद: अधिवक्ताओं ने अटल पुरुषार्थ ट्रस्ट के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राशन वितरित किया

आज अटल पुरुषार्थ ट्रस्ट के द्वारा फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर ब्लॉक स्थित ग्राम सबलपुर, रामपुर में बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों को राशन वितरण किया गया, जिसमे अटल पुरुषार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री संजीव द्विवेदी एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ, श्री अखिलेश त्रिवेदी एडवोकेट उपाध्यक्ष अटल पुरुषार्थ ट्रस्ट, मदनमोहन शर्मा सचिव, व फर्रुखाबाद जनपद के समाज सेवक शिवेंद्र मोहन मिश्रा एडवोकेट उपस्थित रहे, ईश्वर से यही कामना है कि इन बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों का कष्ट दूर करें । आपको बताते चलें फर्रुखाबाद राजेपुर क्षेत्र में इन दिनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। गंगा…

फर्रुखाबाद : जिला कारागार फतेहगढ़ की नारी बंदी वास में हरियाली तीज का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

आज हरियाली तीज के अवसर पर जिला कारागार फतेहगढ़ की नारी बंदी वास (महिला जेल) में हरियाली तीज का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । महिलाओं ने गीत आनंद गा कर उत्सव मनाया । उत्सव में कल्पना मुकुंद, सुमन राठौर, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड , अंजू अखिलेश, कुसुम गंगवार, खुशबू , मति कृष्ण कुमारी उपजेलर , सरोज देवी उपजेलर , जेल वार्डर प्रियंका, रोहिणी, नगमा , जोली, मनीषा, सियादुलारी ने कारागार परिवार की ओर से भाग लिया । कल्पना मुकुंद द्वारा कारागार में महिला बंदियों के साथ रह…

पीलीभीत में दबंग ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़,पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

पीलीभीत में घर में घुसकर महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस की कार्य शैली से नाराज होकर महिला ने जब एसपी के दरबार पहुंच कर पूरे मामले की शिकायत की। एसपी ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला जिले के गजरौला के एक गांव का बताया जा रहा है। जहां गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को…

मैनपुरी में हैवान पिता ने एक साल की बच्ची के साथ की क्रूरता, पीट-पीटकर तोड़े दोनों हाथ; मासूम ने तोड़ दिया दम

मैनपुरी में एक साल पहले पैदा हुई अंजू को महज चार महीने ही अपनों का साथ नसीब हुआ। जब वह केवल दस दिन की थी तभी वह अपनों से बिछड़ गई थी। दरअसल उसे दो भाइयों के साथ बेच दिया गया था। आठ माह बाद वह अपनी मां से दोबारा मिल पाई थी। लेकिन, किसी को कहां पता था कि ये साथ भी महज चार महीने का ही होने वाला था। चार महीने में ही अंजू इतना दर्द सहकर इस संसार से हमेशा के लिए विदा हो गई। शहर कोतवाली…

मैनपुरी में खेलकूद सप्ताह हो रहा शुरू, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल और हॉकी संग होंगी ये प्रतियोगिताएं

29 तक नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं को आयोजन होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 21 और 22 अगस्त को जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 23 और 24 अगस्त को जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 25 और 26 अगस्त को सीनियर बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। दिए जाएंगे पुरस्कार27 और 29 अगस्त सब जूनियर बालक वर्ग हाकी का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेता खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन समिति से…

मैनपुरी में आठ साल की मासूम से रेप की कोशिश, खेत पर गई थी बच्ची, आरोपी जबरन खींच ले गया, चिल्लाने पर भागा आरोपी

मैनपुरी में युवक पर आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि बालिका खेतों की तरफ कुछ काम के लिए गई थी, तभी आरोपी ने बुरी नियत से जबरन पकड़ कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। चीखने चिल्लाने पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा है।…

मैनपुरी में वॉक पर निकले पूर्व सैनिक को डीसीएम ने मारी टक्कर, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह घर के पास इटावा रोड पर टहल रहे एक पूर्व सैनिक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। हादसे में पूर्व सैनिक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र में भदावर हाउस के पास निवास कर रहे पूर्व सैनिक सुभाष चंद्र (57) घर के पास ही खाद बीज की दुकान किए हुए थे। शनिवार की सुबह वह टहलने…

पीलीभीत में लेखपालों ने रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंपे मोबाइल फोन

लेखपालों ने शनिवार को सामूहिक रूप से अनुपयोगी हो चुके अपने स्मार्ट फोन रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंप दिए। ये फोन सरकार की ओर से उन्हें दिए गए थे। लेखपाल संघ की 17 अगस्त को हुई बैठक में अनुपयोगी हो चुके स्मार्ट फोन को सामूहिक रूप से शनिवार को लौटाने का निर्णय लिया गया था। संघ के पदाधिकारियों ने इस संबंध में डीएम को पत्र भी भेजा था। पत्र में कहा गया था कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग आदि के लिए लेखपालों को अप्रैल 2019 में स्मार्ट…

पीलीभीत में जेसीआई वीक, नोसगे ने जीता फुटबॉल का फाइनल

जेसीआई वीक के चौथे दिन फुटबाल लीग का फाइनल खेला गया। इसमें अकाल अकादमी कजरी को नोसगे पब्लिक स्कूल ने हराकर फाइनल जीत हासिल की। विजेता टीम को 22 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा। जेसीआई पीलीभीत मिडटाउन में चल रहे फुटबॉल लीग के फाइनल मैच की शुरुआत सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, एसएसबी के उपसेना नायक रमन ने की। फुटबॉल लीग का फाइनल अकाल अकादमी कजरी एवं नोसगे पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें नोसगे पब्लिक स्कूल ने अकाल अकादमी कजरी को 3-0 से हराकर…

पीलीभीत में रूट एक ही दूरी अलग अलग उत्तराखंड की अपेक्षा यूपी रोडवेज बसों का किराया ज्यादा

पीलीभीत के असम चौराहे से पूरनपुर की दूरी करीब 43 किलोमीटर है। पीलीभीत डिपो के अलावा उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की अन्य बसों के टिकट पर भी इतनी ही दूरी लिखी होती है, लेकिन उत्तराखंड की रोडवेज बसों के टिकट पर यह दूरी 36 किमी दर्ज होती है। किराया भी इसी के मुताबिक वसूला जा रहा है। उत्तराखंड की बसों में पूरनपुर तक 36 किलोमीटर की दूरी का किराया 50 रुपये लिया जाता है जबकि पीलीभीत डिपो की बसें 43 किलोमीटर दूरी दिखाकर 62 रुपये किराया वसूलती हैं। रोजाना…

बांदा:देश के सभी राज्यों में प्रेस आयोग का हो गठन- गिरीश चन्द्र कुशवाहा

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने पत्रकारों के बीच बताया कि पत्रकारो की सुरक्षा और हित के लिये देश के प्रत्येक राज्य में प्रेस आयोग का गठन करना जरूरी है। पत्रकारो ने देश की स्वतंत्रता से लेकर सरकारों को देश के राज्यों में विकास को लेकर अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कहने को तो पत्रकारों को शासन-प्रशासन लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ मानती है l लेकिन देखा जाये तो किसी भी राज्य में पत्रकारों के लिये राजसभाओ में बोलने की, बैठने की आज तक जगह नहीं दी गयी है। आये दिन…

प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संस्थाओं यूनीसेफ, डब्लूएचओ की मानीटरिंग फीडबैक के सम्बंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संस्थाओं यूनीसेफ, डब्लूएचओ की मानीटरिंग फीडबैक के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने आशाओं के एचबीएनसी से सम्बंधित प्रशिक्षण दिए जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने एचबीएनसी कार्यक्रम में आशाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर डीसीपीएम अशफाक अहमद का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने 15 दिनों के अंदर उक्त प्रशिक्षण में प्रगति लाये जाने हेतु निर्देशित किया है।…

सिर्फ लखनऊ में 1 दिन का कारोबार 17 लाख, ग़दर 2 ने मचाया ग़दर

आजकल रुपहले पर्दे पर फिल्म गदर-2 जगमगा रही है। OTT से संघर्ष में घिस रहे फिल्मों के संसार को नई संजीवनी मिल गई है। फिल्म में जिस तरह से गदर के बीच से प्रेम परवान चढ़ा ठीक उसी तरह से सिनेमा उद्योग भी दशकों की दुश्वारी के बाद लहलहा रहा है। खासतौर पर अपने अस्तित्व के लिए हांफ रहा सिंगल स्क्रीन सिनेमा अपने गुल्लक को भरते हुए लंबे अंतराल के बाद देख जा रहा।सिंगल स्क्रीन सिनेमा अपने सुनहरे दौर की यादों और कमाई में मग्न है। अतीत के आनंदालय के…

जज के बेटे ने नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाई तो करने लगा हंगामा

लखनऊ में जज के बेटे ने नो पार्किंग जोन से गाड़ी उठाने पर खूब हंगामा किया। इसका 1 मिनट 28 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि जज का बेटा कर्मचारियों को धमका रहा है। बेटे के साथ उसकी मां भी खड़ी है। बेटापुलिस कर्मियों से अभद्रता कर रहा है। बेटा कहता है कि अभी थाने चलकर थप्पड़ खिलवाता हूं। वह ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बार-बार धौंस दिखा रहा। घटना शनिवार हजरतगंज चौराहे के पास की है।राजधानी में ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों…

हरदोई :अवैध मदिरा निर्माण, तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश हेतु चलाया जायेगा वृहद अभियानः-डीएम

हरदोई : जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मंगला प्रसाद सिंह ने जनपद में अवैध मदिरा निर्माण, तस्करी एवं बिक्री की तथा अवैध स्प्रिट, अलकोहल के परिवहन पर अंकुश लगाने तथा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शतप्रतिशत प्राप्त करने हेतु आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त रूप से पांच टीमों का गठन किया है और गठित टीमों द्वारा 20 अगस्त से 05 सितम्बर 2023 तक अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री, तस्करी तथा अल्कोहल परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नियमित अभियान चलाकर कर चेकिंग की जायेगी।जिलाधिकारी ने तहसील स्तरीय गठित सभी टीमों को निर्देश दिये है…

हरदोई :किसान हानिकारक खरपतवार के उन्मूलन के लिये विशेष प्रयास करें:- नरोत्तम कुमार

हरदोई : जिला कृषि रक्षा अधिकारी नरोत्तम कुमार ने किसान भाईयों को सूचित किया है कि, वर्तमान में गाजर घास जिसे आमतौर पर पारथेनियम ग्रास, सफेद टोपी, असाढी गाजर एवं चटक चांदनी नाम से जाना जाता है, एक विदेशी आक्रामक खरपतवार है जो कि प्रति दिन एक गम्भीर समस्या का रूप ले रहा है। 1950 के दशक में अमेरिका से आया यह खरपतवार पहले रेलवे ट्रैक, सड़क के किनारे बंजर और खाली पड़ी जमीनों में पाया जाता था। परन्तु अब यह खेतों तक पहुँच कर किसानों की उपज पर बुरी…

हरदोई :निरीक्षण के दौरान अद्यावधिक सूचनाओं के साथ स्वयं उपस्थित रहें:- सौम्या गुरूरानी

हरदोई : मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा 23 अगस्त 2023 को विकास खण्ड कार्यालय शाहाबाद, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिलहारी, मॉल अमुत सरोबर मगियावां तथा अस्थायी गौ आश्रय स्थल कोडरा सरैया का निरीक्षण किया जायेगा। उन्होने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि निरीक्षण के दौरान अद्यावधिक सूचनाओं के साथ स्वयं उपस्थित रहें।

हरदोई :21 से 29 अगस्त 2023 तक मनाया जायेगा खेल सप्ताह:- मन्जू शर्मा

हरदोई: उपक्रीड़ाधिकारी मन्जू शर्मा ने बताया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर 21 से 29 अगस्त 2023 तक खेल सप्ताह मनाया जायेगा जिसके अन्तर्गत स्पोर्ट स्टेडियम में जाने हेतु के निर्देश दिये गये है, के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम 21 अगस्त को जूनियर बालक वर्ग फुटबाल एवं हैण्डबाल प्रतियोगिता तथा 28 अगस्त को जूनियर बालक/बालिका वर्ग की एथलेटिक्स और 28 व 29 अगस्त 2023 को जूनियर वालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। उन्होने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय की इच्छुक टीमांे/खिलाड़ियों…

हरदोई :प्रवेश हेतु नवीन विकल्प की कार्यवाही 20 से 22 अगस्त तक की जा सकेगी

हरदोई: प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 आर0के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई०टी०आई०) में प्रवेश सत्र अगस्त-2023 में द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के उपरान्त परिणामी रिक्त सीटों का विवरण वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है। निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया- 2023 के अनुसार पंजीकृत अभ्यर्थियों से संस्थान, व्यवसाय, स्थानीय आरक्षण (केवल राजकीय संस्थानों हेतु), उपवर्ग एवं लिंग का नवीन विकल्प परिणामी रिक्त सीटों के सापेक्ष आमंत्रित किया जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थी जिनको प्रथम एवं द्वितीय चरण में कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, उनसे यह अपेक्षा की जाती है, कि…