उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सोमवार को यहां कहा कि जलवायु परिवर्तन की विभीषिका से बचने के लिए हम सभी को प्रकृति से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रकृति प्रेमी बनना चाहिए, प्रकृति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आज ललित कला अकादमी में वाइल्ड लाइफ फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन कर चित्रों का अवलोकन किया। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अपने संबोधन…
Category: उत्तर प्रदेश
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव ईस्माइलपुर उर्फ दलीपुर अरिल नदी के समीप हुई ट्रेक्टर बाइक की भिड़ंत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।
आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव ईस्माइलपुर उर्फ दलीपुर अरिल नदी के समीप रोड पर ट्रेक्टर व बाइक में जोरदार भिड़ंत हुई जिसमें बाइक सवार तुलसीदास पुत्र शिवराज 35 बुरी तरह घायल हो गया राहगीरों के व्दारा डायल 112 पर काॅल की गई मौके पर पहुंची डायल 112 की मदद से सीएचसी रामनगर पहुंचाया तुलसीदास अपने गांव मानपुर थाना आंवला से सहसवान हैंडपंपों के बोर करने के लिए जा रहा था तुलसीदास हैंडपंपों के लगाने का ठेका लेता है। रिपोर्टर परशुराम वर्मा
फर्रुखाबाद:भाजपा के जिलाध्यक्ष ने निषाद पार्टी के नव:नियुक्त किये गये जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप का पार्टी कार्यालय पर जिला समिति सदस्यों की उपस्थिति में चांदी का मुकुट, माला एवं शाल उड़ाकर किया सम्मानित
फर्रुखाबाद,3 अक्टूबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने निषाद पार्टी फर्रुखाबाद के दूसरी बार नियुक्त किये गये कर्मठ एवं जुझारू जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप का पार्टी कार्यालय पर जिला समिति सदस्यों की उपस्थिति में चांदी का मुकुट, माला एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप का मुँह मीठा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा की निषाद पार्टी का एक एक कार्यकर्ता भाजपा के साथ है और भाजपा भी उनके साथ सदैव है। अनिल कश्यप बहुत…
रायबरेली में गांधी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्कूल से लौटते समय छात्रा ने खाया जहर
रायबरेली में इंटर कालेज की छात्रा ने रहस्मयी तरीके से ज़हर खा लिया है। गांधी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्कूल से लौटते समय छात्रा ने जहर खाया है। ज़हर खाने से बेहोश होकर स्कूल के रास्ते में पड़ी रही। छात्रा के पीछे से आ रहे सहपाठियों ने सीएचसी पहुंचाया था। खास बात यह कि छात्रा थोड़ी ठीक हुई तो बिना बताये ही सीएचसी से चली गई। माना जा रहा है कि मामला प्यार मोहब्बत से जुड़ा होने के चलते परिजनों ने बदनामी से बचने के लिए…
दिल्ली-NCR में महसूस हुए भूकंप के तेज़ झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों ( सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए. मंगलवार दोपहर 14:25 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई है.
सभी गांवों में गांव परिक्रमा यात्रा निकाल रही भाजपा किसान मोर्चा
भाजपा किसान मोर्चा किसानों को साधने के लिए गांवों की परिक्रमा करेगा। सभी गांवों में गांव परिक्रमा यात्रा निकाली जाएगी। किसानों की लंबित मांगों को भी पूरा करने की तैयारी की जा रही है।लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा किसानों को साधने में जुट गई है। भाजपा ने गांव परिक्रमा यात्रा के जरिये यूपी के सभी गांवों में पहुंचने की तैयारी की है। वहीं सरकार के स्तर से किसानों की लंबित मांगों को पूरा करने और समस्याओं के समाधान की भी तैयारी है।लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में सभी 80…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बड़ागांव में महिला की गोली मारकर हत्या जांच में जुटी थाना सिरौली पुलिस।
सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बड़गांव में लगभग 4 बजे नन्हेंलाल की पत्नी शशिवाला ने अवैध तमंचे से अपने सीने में गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई मृतक शशि वाला के पति ने बताया की उसके छोटे भाई दुर्वेश ने फोन कर नन्हे को सूचना दी थी की तुम्हारी पत्नी घर पर झगड़ा कर रही है तो नन्हे ने कहा कि मेरी बात करो जब दुर्वेश ने कमरे का गेट खोल तो उसमें नन्हे की पत्नी शशि वाला खून में लटपट पड़ी हुई थी और…
बरेली – ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन आईरा की मासिक बैठक आंवला में हुई संपन्न।
ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन आईरा की मासिक बैठक का आयोजन हुआ ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन आईरा की एक महत्वपूर्ण बैठक आंवला में संपन्न हुई बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें एवं संगठन की मजबूती के लिए जरूरी कदम उठाने की चर्चा की गई इस बैठक में आपसी सहयोग और संगठन के प्रचार प्रसार के बारे में भी चर्चा की गई इस अवसर पर बैठक में संगठन की जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष बी एस चंदेल ने सभी पत्रकारों को एकजुटता का संदेश दियाजिला प्रभारी अवधेश यादव ने…
बरेली – प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन को आंवला नगर पालिका अध्यक्ष और एसडीएम नें बनाया सफल।
बरेली/आंवला – आंवला मे स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्लेटफार्म पर की सफाई एसडीएम आंवला गोविन्द मौर्य ने प्लेटफार्म पर स्वच्छ भारत मिशन के लिए फावड़ा चला की सफाईनगर पालिका अध्यक्ष सय्यद आविद अली नें काटी घास और की प्लेटफार्म पर सफाई, अधिशासी अधिकारी और अन्य 200 कर्मचारियों नें स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने मे किया सहयोगपालिका अध्यक्ष नें समाज को दिया सफाई का संदेश पालिका मे सफाई रहेगी तो नहीं पनपेंगी बीमारियां रिपोर्टर परशुराम वर्मा
बदायूं: 2अक्टूबर गांधी जयंती पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के बैनर तले कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
संगठन के संरक्षक प्रवेश राठौर जी के नेतृत्व में जनपद बदायूं के विभिन्न समाचार पत्रों से आए हुए पत्रकारों को संगठन का विस्तार करने हेतु विचार विमर्श किया गया।पत्रकारों के हित के लिए आगे की कार्य योजना बनाई गई।इसी क्रम में जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा ने सभी पत्रकारों को संगठन के द्वारा निर्देश दिए की सभी पत्रकार अपनी ईमानदारी मेहनत लगन और ईमानदारी के साथ ही कार्य करें।कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि किसी पत्रकार को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े।इसी क्रम में मीडिया प्रभारी…
फर्रुखाबाद: रामलीला परिषद फतेहगढ़ की बैठक जेएनवी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई
आज रामलीला परिषद फतेहगढ़ की बैठक जेएनवी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर हुई जिसमें परिषद के पदाधिकारी ने भाग लिया और आगामी होने वाली रामलीला, शंकर बारात, राम बारात, दशहरा, राज्याभिषेक, आदि को कैसे भव्य बनाया जाए इसको लेकर सभी ने अपने-अपने विचार रखें ।साथ ही आज परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव की मौजूदगी में परिषद की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
हरदोई:स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन तहसीलदार संजय कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता मे किया गयाहरदोई:
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में तहसील सदर, के विकास खण्ड टडियावां ग्राम पंचायत बहर के ग्राम कण्डौहना में गांधी जयती के अवसर पर स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन तहसीलदार संजय कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता मे किया गया। मुख्यअतिथि अपर जिला जज/सचिव सुधाकर दुबे ने राष्ट्ररपिता माहत्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो पर चलने का आव्हन किया। उन्होने कहा कि माहत्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा और न्याय का संदेश देता है।…
फर्रुखाबाद:गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बड़ी धूमधाम से मनाई और पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा
फर्रुखाबाद, 2 अक्टूबर 2023 को निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप ने अपने जिला कार्यालय बढ़पुर पर गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जिसमें निषाद पार्टी केजिले के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे । जिला अध्यक्ष अनिल कश्यप ,भाजपा नगर मंत्री ज्ञानेंद्र कश्यप, सोहनलाल कश्यप ,जितेंद्र कनौजिया ,सुशील मिश्रा ,संदीप बाथम, नीरज बाथम, राकेश बाथम, ओमेंद्र सिंह कश्यप, अवनीश कश्यप, अंकित कश्यप ,राजाराम कश्यप आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनपद फर्रुखाबाद से होकर निकले ग्रीनफील्ड कॉरिडोर एक्सप्रेसवे: फर्रुखाबाद विकास मंच
जनपद फर्रुखाबाद से होकर निकले इसके लिए फर्रुखाबाद विकास मंच पिछले काफी दिनो से इसके लिए मुहिम और प्रयासरत है आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गाँधी जी की प्रतिमा के समीप फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाअध्यक्ष भइयन मिश्र के नेतृत्व मे जनपद के जनप्रतिनिधियो के उदासीन रवैया और जनपद के विकास के लिए किसी भी प्रकार से आवाज न उठाये जाने के कारण आज फर्रुखाबाद के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे लोगो ने काली पट्टियां मुँह पर वांधकर प्रदर्शन किया युवाओ मे जनप्रतिनिधियो के विरुद्ध बहुत गुस्सा…
फर्रुखाबाद:भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने थाना जहानगंज के घेराव के लिये धरना प्रदर्शन किया
फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के गांव मैं चकबंदी अधिकारियों के हेर फेर को लेकर किसानों क आपसी विवाद में थाना अध्यक्ष जहानगंज ने किसानों के तीन ट्रैक्टरों कोपकड़कर सीज कर दिया था। जिसकी शिकायत किसानों ने किसान यूनियन के नेताओं से की किसानों के ट्रैक्टर पुलिस द्वारा पकड़े जाने से किसान परेशान थे उन्होंने किसान यूनियन के नेताओं से ट्रैक्टरों को छुड़वाने की गुहार लगाई। क्योंकि इस समय किसानों के लिए आलू की बुवाई की सीजन चल रही है। किसान यूनियन के नेता मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने थाना अध्यक्ष…
फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर,गाया राट्रगान, अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
फर्रुखाबाद,02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण किया एवं उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी। अमित गुप्ता मण्डलायुक्त कानपुर, जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर, दोनों महापुरूषों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। गांधी जयंती समारोह के अवसर पर सांसद, विधायक अमृतपुर, विधायक भोजपुर, मण्डलायुक्त कानपुर एवं जिलाधिकारी द्वारा 46 सफाई कर्मचारियों को माला,मैडल,टोपी पहनाकर व साल उढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया…
सिद्धार्थनगर – एएनएम ने चिकित्सा अधीक्षक पर लगाये गंभीर अरोप
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज में ANM के पद पर तैनात कुछ पीड़िता द्वारा अधीक्षक डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी के खिलाफ उच्च अधिकारियों एवं महिला आयोग को शिकायत पत्र दिया, बताया जा रहा है कि सभी पीड़िता काफी समय से डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी द्वारा उत्पीड़न का शिकार हो रही थी, पीड़िता के द्वारा शिकायत पत्र देने के बाद डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी पीड़िता को शिकायत पत्र वापस लेने के लिए दबाव बनाते थे और कहते थे कि इससे मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा, डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी द्वारा बार-बार धमकी देने…
प्रयागराज: उपमुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया,
मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छता प्रहरियों के साथ संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने लोगो को अपने नगर, प्रदेश व देश को कूड़ा-कचरा से मुक्त कर स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया मा0 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर बालसन चैराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए…
फर्रुखाबाद:मण्डल फतेहगढ़ की बूथ सशक्तिकरण संबंधित संबंधित बैठक डायमंड होटल मे आयोजित हुई
फर्रुखाबाद,2 अक्टूबर 2023 को मण्डल फतेहगढ़ की बूथ शश्क्तिकरण संबंधित बैठक डायमंड होटल मे आयोजित हुयी जिसमें मुख्य अतिथि कुलदीप गंगवार ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव मे लगने को कहा मण्डल अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बूथ मजबूत करने पर बल दिया। मण्डल प्रभारी चित्रा अग्निहोत्री ने कहा कार्यकर्ता सत्ता की रीड है। आज मोदी योगी कार्यकर्ताओ की ही एकजुट शक्ति से अत्यंत खुश है।. धर्मेंद्र राजपूत रमला राठौर ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन शिवम दुबे, रानू दीक्षित ने दीपक कटियार ,आशु राठौर ,मनोज राजपूत ,राहुल राठौर के द्वारा किया…
बदायूं: गांधी जयंती पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आज बदायूं जिले के आरपीएम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल रिसौली, बिल्सी में , गांधी जयंती मनाई गई ,इस अवसर पर विद्यालय परिसर में, स्कूल के प्रबंधक एवं समस्त शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे, यहां विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया,एवं बच्चों द्वारा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया. यहां स्कूल प्रबंधक ने गांधी जयंती पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात रखी. इसके उपरांत कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए ,विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित शाक्य और अन्य अध्यापकों ने गाँधी जयंती…
