फर्रुखाबाद: 20 से पूर्व सभी मंडलों में अध्यक्ष घोषित 30 दिसंबर तक भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा-सुमन चतुर्वेदी

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसंबर 2024 दिन बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व अभियान के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में संगठन को विस्तार देने के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री विंध्यवासिनी ने पर्यवेक्षक के रूप में आवास विकास स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पूरे संगठन पर्व अभियान की समीक्षा की इस अभियान के अंतर्गत उन्होंने पार्टी मुख्यालय पर सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद पर इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं जिला पदाधिकारियो से भेंट की इस दौरान उनके साथ जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे…

कासगंज :-निदेशालय समाज कल्याण विभाग द्वारा शादी सामूहिक विवाह समारोह अब 16जनवरी और 18 फरवरी के मध्य कराए जाने हेतु आवेदन

निदेशालय समाज कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2024 25 के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह जनपद में कुल 716जोड़ो का सामूहिक विवाह कराने के लिए निर्देशित किया गया था परंतु माह नवंबर में कुल170 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा चुका है शेष 546जोड़ों का विवाह जिला अधिकारी महोदय ने माह जनवरी 16-01-2025 दिन गुरुवार और फरवरी में 18 -02-2025 दिन मंगलबार को तिथि निर्धारित की है इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी जनसेना केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है पात्रता :कन्या की आयु 18वर्ष और बर की आयु 21वर्ष पूर्ण…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय गैसिंहपुर का किया निरीक्षण शिक्षा का स्तर खराब जताई नाराजगी ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसंबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा कम्पोजिट विद्यालय गैसिंहपुर, ब्लॉक मोहम्दाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय में शिक्षा का स्तर खराब पाया गया, कक्षा 05 के बच्चों को अंग्रेजी के शिक्षक द्वारा सही से नही पढ़ाया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई, जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में पौधारोपण कराने व फूलों के पौधे लगाने के निर्देश दिये गये, जिलाधिकारी द्वारा बच्चो से मिड डे मील में मिल रहे खाने की गुडवत्ता व मात्रा के बारे में जानकारी की गई,…

पीलीभीत में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव भरकनिया निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके पिता श्याम चरण वर्मा पुत्र रामस्वरूप वर्मा मंगलवार रात बाइक से बीसलपुर के गांव मलूकपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाहजहांपुर मार्ग पर गांव गुलैंदा के पास किसी वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रात लगभग तीन बजे कोतवाली पुलिस का गश्ती दल उधर से गुजरा, तब घायल को सड़क पर पड़ा देखा। पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई, जहां…

मैनपुरी में नाबालिग किशोर को दबंगों ने बंद दुकान में पीटा ?

दबंगों ने बंद दुकान में किशोर को निर्वस्त्र कर पीटा ।निर्वस्त्र कर पीटते हुए वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल ।1 लाख न देने पर दबंगों ने वीडियो वायरल की दी धमकी । परेशान होकर नाबालिग किशोर ने थाने में दी तहरीर । शिकायत कर्ता की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी। थाना बेबर के कस्बा बाज़ार की घटना

सपा ने अखिलेश यादव के बाद इस नेता को दिया करहल सीट से जीत का श्रेय

यूपी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की। जिसमें मैनपुरी की करहल तो दूसरी सीट कानपुर की सीसामऊ सीट शामिल हैं। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब समाजवादी पार्टी ने चुनावी जीत का श्रेय पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के अलावा किसी और लोकप्रियता को दिया है। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जारी ताजा बुलेटिन में करहल विधानसभा उपचुनाव में अपनी जीत का श्रेय मैनपुरी से सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को दिया है। पार्टी के मुखपत्र में एक रिपोर्ट में कहा गया…

UP : कृषि स्थायी समिति की बैठक विधानसभा के सभागार में आयोजित की गई

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में कृषि स्थायी समिति की बैठक बुधवार को विधानसभा के सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान समिति के लिए नामित जनप्रतिनिधियों द्वारा विविध विषयों पर अपने सुझाव रखे गए। कृषि स्थायी समिति की बैठक के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा समिति के सदस्यों को वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के अन्तर्गत कृषि कार्यक्रमों की प्रगति, फसलोत्पादन योजनाओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वेदर इन्फारमेशन नेटवर्क डाटा सिस्टम (विंड्स), एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान सहित अन्य…

मैनपुरी :प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर सी गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुल्तानगंज का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण में एमओआईसी डॉ पपेंद्र कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर तैनात रहे और आए हुए मरीजों को उपचारित करें।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने क्षेत्र में चल चल रहे पल्स पोलियो अभियान में न दीपा टीम न 16 कार्य कर रही थी जिसमे एएनएम निभा पाल अल्पना संध्या आशा कार्य कर रही थी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिनेश यादव और अवधेश कुमार यादव के घरों पर जाकर…

प्रयागराज : राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री संतोष राय द्वारा दिनांक 14.12. 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधजगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया ।इस मौके पर रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे व रजनीश कुमार मिश्रा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / एडीजे सहित…

मैनपुरी में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार?

टीम ने रिश्वत के लिए फिनाफ्थलीन पाउडर लगे नोट पीड़िता को देकर लेखपाल को देने की योजना बनाई। लेखपाल ने करहल बाईपास पुल के पास पीड़ित को बुलाया। जैसे ही उसने नोट लेकर अपनी जेब में रखे, एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान जब लेखपाल के हाथ केमिकल वाले पानी में डाले गए, तो उसके हाथ लाल हो गए। 10 हज़ार की रिश्वत लेते लेखपाल को किया गिरफ्तार,लेखपाल अजय कुमार शाह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा । लेखपाल ने रिपोर्ट लगाने के नाम से मांगी…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरुक।

(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसम्बर 2024 प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप योगी सरकार की पुलिस लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओ को लगातार जागरुक कर रही है। फतेहगढ़ पुलिस के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत जगह जगह महिलाओ एवं बालिकाओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है मंचलो ब आपराधिक तत्वों से महिलाओ से सम्बंधित हो रहे अपराधों से निपटने के लिये महिलाओ एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुये…

फर्रुखाबाद: वर्ल्ड टॉयलेट डे अभियान के समापन पर 05 सबसे अच्छे व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों को प्रशस्तिपत्र और उपहार देकर किया गया सम्मानित

(द दस्तक 24 न्यूज) , 10 दिसम्बर 2024 19 नवम्बर (विश्व शौचालय दिवस) से 10 दिसम्बर (मानवाधिकार दिवस) तक चलने वाले “वर्ल्ड टॉयलेट डे-2024 अभियान” के समापन पर दिनांक 10 दिसम्बर 2024 को कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12:00 बजे जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्मान एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के 07 विकास खण्डों में से प्रत्येक विकास खण्ड से 03 अच्छे व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों कुल 21 अच्छे व्यक्तिगत शौचालय के लाभार्थियों का विवरण जनपद को उपलब्ध कराया गया जिसमें से 05 सबसे अच्छे व्यक्तिगत…

प्रयागराज: विकास कार्यों की रफ्तार और तेज की जाय, बजट का समय से सदुपयोग किया जाय

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम्य विकास विभाग के बजट का समय से सदुपयोग किया जाना सुनिश्चित किया जाए।इसकी लगातार समीक्षा व अनुश्रवण किया जाए। विकास कार्यों की रफ्तार और तेज की जाय, बजट का समय से सदुपयोग किया जाय। महाकुंभ में ग्रामीण विकास विभाग की सभी शाखाओं के स्टाल लगाए जांय। केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।उप मुख्यमंत्री…

प्रयागराज- पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष राजेश वर्मा ने विभिन्न जनपदों की शिकायतों पर की सुनवाई

इंदिरा भवन स्थित उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय में अध्यक्ष राजेश वर्मा ने विभिन्न जनपदों से प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई करते हुए कई अहम निर्णय लिए और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। डॉ. आनंद कुमार की नियुक्ति का प्रकरण निस्तारित:डॉ. पारूल सिंह द्वारा उनके पति डॉ. आनंद कुमार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में सहायक आचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण न कराने की शिकायत पर आयोग ने त्वरित कार्रवाई की। निर्देशों के तहत कार्यभार ग्रहण करा दिया गया। प्रतिनिधि ने सूचित किया कि अब कोई…

रायबरेली : संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ?

सरेनी।मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।किशोरी का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के डूंडी गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार की 17 वर्षीय बेटी श्रृष्टि का शव गांव से कुछ दूर आम के पेड़ से लटकता पाया गया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा…

कासगंज: राष्ट्रीय लोक दल समीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में एक जत्था लखनऊ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जनपद की समस्याओं को लकर मिला

कासगंज :लखनऊ स्थित पांच कालिदास सरकारी आवास पर पहुँचकर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल जनपद कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल नें जनपद कासगंज के गरीब किसानो की जमीन पर दबंग व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा से सम्बंधित और किसानो की अन्य जटिल जन समस्याओं के सम्बन्ध में केशव प्रसाद मौर्य जी उपमुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से मिलकर उनको अवगत कराया!तत्पश्चात केशव प्रसाद मौर्य जी उपमुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब किसान की जमीन पर अबेध कब्जा किए जाने और किसानो की अन्य गम्भीर जन समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक…

रायबरेली : चार दिन पहले किसान के घर में घुसकर निर्मम हत्या करने , लूट को अंजाम देने वाले लुटेरो का पुलिस मुठभेड में चार बदमाशो के पैर में लगी गोली

घर के भीतर घुसकर किसान के हाथ पैर बाँधने के बाद उसकी नृशंस हत्या करने के बाद लूट करने वाले गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। चौबीस घंटे के भीतर जघन्य हत्याकांड और डकैती को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ने में एसओजी की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। दरअसल कल तड़के रायबरेली पुलिस की शुरुआत एक बुरी खबर के साथ हुई थी। यहां के डलमऊ थाना इलाके में नरसवां गांव में 58 वर्षीय किसान के…

सहारनपुर : माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट द्वारा चलाया गया ज्ञापन अभियान

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट द्वारा दिनांक 9 दिसंबर 2024 सोमवार को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन अभियान चलाया गया विभिन्न जनपदों के माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाअध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण और सदस्यों के द्वारा अपने-अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंप कर विभिन्न मांगों से अवगत कराया गया संघ द्वारा राजकीयकरण जैसी सेवा सुरक्षा, प्रवक्ता पद पर पदोन्नति, सिटिजन चार्टर , लिखित परीक्षा के माध्यम से प्रधानाचार्य की भर्ती, दोनों तरफ से NOC रहित ऑनलाइन स्थानांतरण, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली जैसी प्रमुख…

पीलीभीत में पेड़ से टकराई कार, छह की मौत

पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। उत्तराखंड के खटीमा के गांव जमोर निवासी मंजूर अहमद (65) की पुत्री हुसना का निकाह बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई निवासी अनवर के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार को दावत-ए-वलीमा था। खटीमा से कई लोग यहां आए थे। ये लोग दावत-ए-वलीमा के बाद दुल्हन को विदा कराकर ले जा…

पीलीभीत में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हरीपुर किशनपुर निवासी माधुरी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि चार साल पहले उसकी शादी घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गरीबपुर बिल्हा निवासी अनिल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से उसका पति और अन्य ससुराली दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी होने में असमर्थता जताने पर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इस दौरान उसने एक पुत्र को जन्म दिया। जो करीब एक साल का है। आरोप है कि…