फर्रुखाबाद: समृद्ध सद्भावना मंच से दिया सन्देश,समाज से नशा रूपी कोढ़ को जड़ से खत्म कर देना चाहिए-डॉ रामकृष्ण राजपूत

(द दस्तक24 न्यूज़) सर्व धर्म समभाव से समृद्ध सद्भावना मंच जनपद का सादर अभिनंदन आभार जिन्होंने हरिगोविंद शाक्य हरि को सादर आमंत्रित किया एवं नशा मुक्त अभियान का हिस्सा बनाया। कुदरत सिंह रेखी गेस्ट हाउस में आयोजित एक समारोह में मंच से बोलते हुए हमने कहा कि आजकल हमारे समाज में नशा धूम्रपान ,शराब ,चरस ,गांजा  भांग आदि का प्रचलन जोरों पर है जो समाज एवं देश को खोखला कर रहा है। जिस देश का युवा नशे का आदी हो गया समझ लीजिए उसकी बर्बादी निश्चित है। पंचशीलों में अति…

फर्रुखाबाद:दबंगों ने किसान को खेत जोतने से रोका, दी जान से मारने की धमकी।

(द दस्तक 24 न्यूज़) थाना कायमगंज क्षेत्र के ग्राम सिनौली में एक किसान को उसकी पुश्तैनी जमीन पर खेती करने से रोकने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने दबंगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय सिंह पुत्र जयराम निवासी ग्राम सिनौली, 20 फरवरी 2025 को सुबह अपने खेत पर हल चलाने गए थे। यह जमीन उनकी पुश्तैनी संपत्ति है। उसी दौरान गांव के कुछ दबंगों, जिनमें अजय पाल, रघुवीर, अनिल…

फर्रुखाबाद:फर्जी परीक्षा दिलानें के मामले में गयानन्द इण्टर कॉलेज मानिकपुर के प्रधानाचार्य को भेजा गया जेल।

(द दस्तक24 न्यूज़) फर्जी तरह से असली परीक्षार्थी की जगह दूसरे से परीक्षा दिलानें के मामले में पुलिस नें आरोपी कालेज के प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। दरअसल मोहम्मदाबाद के प्रेम विद्यालय इण्टर कॉलेज रैसेपुर में इंटर कालेज में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए दो युवती व चार युवकों को दबोचा गया था। मामले में फर्जी परीक्षा दिलानें के मामले में विपिन पाण्डेय प्रधानाचार्य गयानन्द इण्टर कॉलेज मानिकपुर फर्रुखाबाद को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

फर्रुखाबाद:दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, एंबुलेंस नहीं पहुंची,घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल भेजा गया।

(द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद के कायमगंज रोड पर बरौन और हथियापुर के बीच दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अनुज और रविशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं आई, जिसके बाद घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल भेजा गया। फर्रुखाबाद के कायमगंज रोड पर बरौन और हथियापुर के बीच रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों की पहचान अनुज और रविशंकर के रूप…

जनपद लखीमपुर खीरी गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के नाम से विख्यात शिव मंदिर पर शिव भक्तों का उमडा जन सैलाब

गोला गोकर्णनाथ का पौराणिक शिव मंदिर जो छोटी काशी गोला के नाम से विख्यात है आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया शासन के द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने के कारण श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई यहां पर शिव भक्तों ने बेलपत्र दुग्ध गंगाजल पुष्प प्रसाद आदि से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया, व पूजा अर्चना की जगह-जगह भंडारो भंडारे का आयोजन भी किया गया …नीलकंठ मैदान पर 151 शास्त्रीय विधि से बनाए गए पार्थिव शिवलिंग का महा रुद्राभिषेक जो पंडित…

जनपद लखीमपुर खीरी उदासीन आश्रम पर शिव मंदिर पर द दस्तक 24 न्यूज़ मीडिया ग्रुप की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर ठंडाई व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया

गोला गोकर्णनाथ सिकंदराबाद रोड पर स्थित उदासीन आश्रम बाबा भोलेनाथ के दरबार पर द दस्तक 24 न्यूज़ मीडिया ग्रुप की तरफ से ठंडाई प्रसाद भोग बाबा भोलेनाथ को लगाया गया व आम भक्तों को उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया द दस्तक 24 न्यूज़ की ओर से देवाधिदेव भोलेनाथ से समाज कल्याण के लिए प्रार्थना की गई और नगरवासियों व देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दी स्थान पर मौजूद बाबा बसंत दास बाबा प्रमोद सिंह ने द दस्तक 24 न्यूज़ चैनल को महाशिवरात्रि व आम भक्तों को महाशिवरात्रि के महत्व…

फर्रुखाबाद:दस्तक मीडिया ग्रुप के सहयोग से ग्राम न्यामतपुर सरैया में मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही उत्सव के साथ मनाया जाता है जिला फर्रुखाबाद में दस्तक मीडिया ग्रुप के सहयोग से महाशिवरात्रि का पर्व न्यामतपुर सरैया अलीबाग में मनाया गया। यहां पर भगवान भोलेनाथ को भोग लगाकर सबसे पहले ग्राम की कन्याओं को खीर वितरण की गई उसके बाद आम जनमानस को खीर और ठंडाई का वितरण प्रसाद स्वरूप किया गया इस प्रोग्राम में डॉ धर्मवीर सिंह शाक्य राज्य संवाददाता उत्तर प्रदेश, राममनोहर श्रीवास्तव जिला संयोजक संवाददाता, सम्राट सिंह जिला ब्यूरो चीफ, बृजमोहन सिंह राजपूत राजनीति संवाददाता,…

जनपद लखीमपुर खीरी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज गोला गोकर्णनाथ के सारे शिव मंदिर दुल्हन की तरह सजाए गए

गोला गोकर्णनाथ :कंजा बरमबाबा के नाम से श्री सिद्धि हनुमान मंदिर जो कि पूरे जिले में विख्यात है यहां दूर दराज से शिव भक्त व हनुमान भक्त दर्शन पूजन करने आते हैं व प्रसाद चढाकर मनौती मांगते हैं यहां पर 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित हैंमहाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर को सजाया व सवारा गया, आज नगर के सभी मंदिरों पर भारी भीड़ भाड़ रहीकंजा बरम बाबा के महंत आदित्येश्वरानंद ने महाशिवरात्रि का महत्व भी बताया उन्होंने फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव वैराग्य का त्याग कर देवी पार्वती संग…

बलरामपुर:पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज में गिटार, ढोलक एवं हारमोनियम वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

(द दस्तक 24 न्यूज़) शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज, बलरामपुर में कक्षा-3 से 8 के छात्र-छात्राओं के मध्य गिटार, ढोलक एवं हारमोनियम वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 एम0पी0 तिवारी के नेतृत्व में उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय की संरक्षता में विद्यालय के संगीत अध्यापक हर्षित यादव के द्वारा बच्चों में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी।  वाद्ययंत्र प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यालय के संगीत अध्यापक हर्षित यादव ने सभी बच्चों को बताया कि गिटार दुनिया के सबसे पंसदीदा…

बलरामपुर:नगरपालिका में शिवरात्रि एंव माहे रमजान त्यौहार पर तैयारी बैठक सम्पन्न।

(द दस्तक 24 न्यूज़) आदर्शनगर पालिका परिषद के सभागार में सभासदों एंव कर्मचारियों से विचार-विमर्श कर त्यौहारों पर करायेंगे व्यवस्थाओं से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये। उक्त अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस,सभासद संजय मिश्रा,राघवेन्द्र कान्त सिंह मंटू, सुभाष पाठक,नंदलाल तिवारी,अक्षय शुक्ला, शब्बर,कुमैल खान,सिद्धार्थ साहू,मनोज साहू। सुशील साहू,मनोज यादव,राजेश कश्यप,शुभम चौधरी,शमशाद,शमीम,आनंद किशोर गुप्ता,मनोज चौरसिया एंव कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बलरामपुर:ओपेन स्टेट आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता आरम्भ।

(द दस्तक 24 न्यूज़) स्पोर्ट स्टेडियम में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित ओपेन स्टेट आमंत्रण महिला हाकी प्रतियोगिता का उद्घाटन श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा एंव नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात शुभारंभ कराया। उपरोक्त प्रतियोगिता 24 फरवरी से आरंभ होकर 28 फरवरी को फाइनल होगा। सभी आगंतुक अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रयागराज : सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये 06 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-24.02.2025 को 06 अभियुक्त 1. मैकू लाल पुत्र पुन्नवासी निवासी ग्राम करम्हा तेजपुर थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 2. संजय कुमार पुत्र स्व0 रामसुख निवासी वारावीर कहली थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज 3. रमेश कुमार पुत्र राम सेवक पटेल निवासी ग्राम वारावीर कहली थाना मऊआइमा…

महाशिवरात्रि पर प्रयागराज पुलिस अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया

महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा व मंडलायुक्त प्रयागराज ने शहर में श्रद्धालुओं के आवागमन और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुबह रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित ICCC (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से पूरे शहर की सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया गया, जहां उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद, उन्होंने पड़िला स्थित महादेव मंदिर का दौरा किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।महाशिवरात्रि के अवसर पर मनकामेश्वर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए…

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के 44 दिन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा लगाई गई नमामि गंगे प्रदर्शनी में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी की स्वच्छता और संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना था। नगर निगम की टीम और स्पीयर हेड लीडर कुलदीप व टीम, गंगा पहरी आदि ने प्रतिभाग किया l नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को गंगा की स्वच्छता के लिए जागरूक किया और नदी में कूड़ा-करकट फेंकने के खिलाफ आवाहन किया। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अंत में सभी को नमामि गंगे के कपड़े के बैग और चाचा चौधरी के कॉमिक्स वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला गंगा समिति और नगर…

फर्रुखाबाद अधिवक्ता बिल के खिलाफ वकीलों ने उग्र आंदोलन किया।

(द दस्तक 24 न्यूज़)25 फरवरी 2025 को अधिवक्ता बिल के खिलाफ वकीलों ने उग्र आंदोलन किया। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर का गेट तोड़ते हुए बैरिकेडिंग गिराई और कानून मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जब वे कानून मंत्री का पुतला जलाने ले जा रहे थे, तो कोतवाली प्रभारी फतेहगढ़ ने रोकने का प्रयास किया, जिससे अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। वकीलों ने कोतवाली प्रभारी को धक्का देकर बाहर निकाल दिया और कानून मंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री…

बांदा : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

बांदा – शहर कोतवाली अंतर्गत के ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने अपने कमरे में कपड़े के मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगाकर दी जान,‌घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक जांच टीम ने जांच पड़ताल की ।पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा व पोस्टमार्टम के लिए भेज रही हैमृतक का नाम संगीता पत्नी ज्ञानप्रकाश (24) प्रजापतिमृतक महिला अपने पीछे 1 वर्ष का पुत्र छोड़ गई । मामला शहर कोतवाली अंतर्गत के‌ ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव का…

लखनऊ : विधानसभा के सामने दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने रोका

राजधानी में सोमवार को विधानसभा के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया जब कानपुर के बिल्हौर निवासी राकेश दुबे (56) अपनी पत्नी निर्मला के साथ आत्मदाह करने पहुंचे। जैसे ही दोनों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलना शुरू किया, मौके पर तैनात आत्मदाह निरोधी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रोक लिया। पुलिस ने तत्काल दंपती को हिरासत में लेकर हजरतगंज थाने पहुंचाया। पूछताछ में राकेश दुबे ने बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से लापता है, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी। बावजूद इसके, पुलिस…

मैनपुरी : घिरोर तहसील में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ?

मैनपुरी की घिरोर तहसील में आज अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल के आवाहन पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों वकील लामबंद होकर न्यायालय परिसर और मुख्य गेट पर एकजुट हुए और सरकार की नीतियों का विरोध किया। “हमारी मांगे पूरी करो” और “अधिवक्ता एकता जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। वकीलों ने सरकार द्वारा लागू किए गए “काले कानूनों” को वापस लेने की मांग की और कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान न्यायालय का मुख्य द्वार बंद…

कासगंज: जिला प्रशासन ने कांवड़ियों की सेवा हेतु लगाया कावंड़ सेवा कैम्प , फलाहार,अल्पाहार एवं चिकित्सा की करी गयी व्यवस्था

महाशिवरात्रि में भोले बाबा के भक्त कांवड़ लेने जनपद कासगंज में स्थित लहरा घाट में बहुत-बहुत दूर से आ रहे हैं। इन कॉवड़ियों की सेवा में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा भी कावड़ियों की सेवा हेतु फलाहार,अल्पाहार व चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी, तथा अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल द्वारा अपने हाथों से शिव भक्तों को , छाछ, केले, सेव , अंगूर बिस्कुट, पेटा व पानी आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी…

बलिया: स्नेहा कुशवाहा हत्याकांड को लेकर राष्ट्रीय समानता दल ने दिया ज्ञापन ?

आज दिनांक 25 फरवरी 2025 को स्नेहा कुशवाहा हत्याकांड के अभ्युक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय समानता दल बलिया के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा बेल्थरारोड डाक बंगले से तहसील परिसर तक पद यात्रा किया गया तथा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जाति और संप्रदाय को देख कर न्याय और कार्यवाही के रही है,यही मनु का विधान है स्नेहा कुशवाहा 17 वर्ष की…