फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 जून 2025 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर, मोहम्दाबाद स्थित हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में उच्चीकरण करने के प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस दिशा में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री, श्री राममोहन नायडू किंजरापु ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। श्री राममोहन नायडू किंजरापु के द्वारा भेजे गए पत्र का संदर्भ संख्या 810/वी.आई.पी./मं.प.स./2025 है, जो 11 अप्रैल 2025 को जारी किया गया। पत्र में फर्रुखाबाद के मोहम्दाबाद हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के…
Category: उत्तर प्रदेश
प्रयागराज : मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनीमिया मुक्त भारत टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्किट हाउस के सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय एनीमिया मुक्त भारत ए.एम.बी. टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनीमिया मुक्त भारत हेतु जिला टास्क फोर्स गठित किया गया है। सीएमओ ने बताया कि रक्ताल्पता (एनीमिया) जटिल रूप से बाल और मातृ मृत्यु दर और समग्र स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2018 में भारत सरकार के साथ साथ उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा एनीमिया मुक्त भारत…
प्रयागराज : शोध छात्रों को होना चाहिए जिज्ञासु, जिज्ञासा से ही शोध का होता है आरम्भ- प्रो. सालेहा रसीद, पूर्व विभागाध्यक्ष उर्दू फारसी विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय
10 जून, 2025 को ‘अभिलेख/पाण्डुलिपि अभिरूचि विषयक छह दिवसीय कार्यशाला‘ कार्यकम आयोजन के दूसरे दिन क्षेत्रीय अभिलेखागार(संस्कृति विभाग), प्रयागराज द्वारा कार्यालय परिसर में कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. सालेहा रसीद,पूर्व विभागाध्यक्ष उर्दू फारसी विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उन्होंने बताया कि हमें अभिलेख एवम् पांडुलिपि का अध्ययन कर शोध कार्य करना चाहिए l शोध छात्रों को जिज्ञासु होना चाहिए। हर समय विद्यार्थियों को जिज्ञाषा करते चाहिए क्योंकि जिज्ञासा से ही शोध का…
लखीमपुर खीरी : गोला सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर पर सवा तीन मन के लडडू का लगा भोग व नगर के प्रमुख मार्गो पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा
गोला गोकर्णनाथ – ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को सब्जी मंडी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर सवा तीन मन के लड्डू का भोग लगाया गया तत्पश्चात बजरंगबली की शोभायात्रा बैण्ड बाजे व सुंदर मनमोहक आकर्षक झाकियो के साथ सब्जी मंडी स्थित मिल रोड हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर सदर चौराहा होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई।इस शोभायात्रा का नगर मे जगह जगह भव्य स्वागत किया गया व सैकड़ो जगह भंडारों का आयोजन किया गया नगर सभी सड़कों पर प्रसाद ग्रहण करने व शोभायात्रा देखने के…
लखीमपुर खीरी : शहर के निजी अस्पताल में हुई मरीज की मौत परिजनो ने काटा हंगामा बोले डॉक्टर की लापरवाही से हुई मौत
शहर के एक निजी अस्पताल डॉ राधेश गुप्ता के हॉस्पिटल में एक मरीज को भर्ती कराया गया था 15 दिनों से युवक का इलाज चल रहा था आज 4 बजे मरीज की मौत हो गई मौत पर परिजनों ने अस्पताल मे हंगामा काटा परिजनों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सुमित मिश्रा का पैर टूट गया था जिसका इलाज कराने डॉक्टर गुप्ता के अस्पताल में आए थे डॉक्टर साहब ने सुमित के पैर का ऑपरेशन किया और उसमें रॉड डाल दी ऑपरेशन होने के बाद से ही सुमित की हालत…
लखीमपुर खीरी : लखनऊ मंडल आयुक्त रोशन जैकब ने डीएम वार रूम का किया लोकार्पण
लखीमपुर खीरी के कलेक्ट्रेट परिसर में अब हाईटेक सुविधाओं का समावेश किया गया है लखीमपुर खीरी का कलेक्ट्रेट परिसर अब पूरी तरह हाईटेक हुआ। लखनऊ मंडल की आयुक्त डॉ.रोशन जैकब और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मिलकर डीएम वार रूम का लोकार्पण किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया अब आप अपनी समस्याओं का समाधान 05872-298002 पर दर्ज करवा सकते हैं और त्वरित प्रतिक्रिया प्राप्त कर सकते हैं।यह पहल मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा समर्पित है इसे एक और कदम माना जा सकता है प्रशासनिक सुधार और जनता की सेवा…
पीलीभीत:मरौरी की ग्राम पंचायत जैतपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।
पीलीभीत विकासखंड मरौरी के ग्राम जैतपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल रहे। किसानों को फार्म मशीनरी बैंक किसान सम्मान निधि सोलर पंप एवं अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया।कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकार एसएन राम ने किसानों को बीजों से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र पीलीभीत टांडा बिजैसी वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेन्द्र सिंह ढाका एवं डॉ अमरजीत राठी के द्वारा किसानों को खरीफ फसलों में सही समय पर पानी की उपलब्धता एवं…
पीलीभीत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई-लॉटरी कम्पोजिट मदिरा शॉप का चयन की प्रक्रिया हुई सम्पन्न।
पीलीभीत बीसलपुर क्षेत्र में नवसृजित 05 देशी मदिरा दुकानों का व्यवस्थापन ई लॉटरी के माध्यम से जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, आबकारी आयुक द्वारा नामित सदस्य व जिला आबकारी अधिकारी एवं आवेदकों की उपस्थिति में गांधी सभागार में सम्पन्न कराया गया। उक्त 05 मदिरा दुकानों के लिए 267 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें निम्न आवेदक सफल हुए। दुकान का नाम- ओडाझार अनंतिम आवंटी का नाम सर्वेश कुमार, दुकान का नाम चपरोसा आवंटी का नाम दीपिका गोस्वामी, दुकान का नाम महादखास आवंटी मोहित कुमार, दुकान का नाम मीरपुर रतनपुर आवंटी रामजीवन…
पीलीभीत:समाज के समक्ष श्रद्धा, सेवा भाव को लेकर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से की अपीलतेरहवीं पर घर जाकर दें खतौनी, नई परम्परा करें विकसित।
पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की आम जनमानस से अपील की है। उन्होंने एक नई सांस्कृतिक परंपरा की ओर कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, सामाजिक व आध्यात्मिक आयोजनों को पारंपरिक होटलों या पार्टी स्थलों की बजाय स्थानीय गौशालाओं में मनाएं। गौशाला में जन्मदिन मनाना, हवन-पूजन के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त प्राप्त होती है। गौसेवा के ज़रिए पुण्य अर्जित करना । यह पहल न केवल हमारी संस्कृति का सम्मान है, बल्कि समाज में सेवा और सहभाव का…
पीलीभीत:पीड़ित महिलाओं क़ी समस्या का होगा त्वरित समाधान।
पीलीभीत सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय द्वारा महिला उत्पीड़न क़ी रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु पूरनपुर तहसील सभागार में प्रातः 11 बजे से करेंगी जिसमें प्रत्येक पीड़ित महिला अपनी सभी प्रकार की समस्याएं जैसे-ससुराल में प्रताड़ित किया जाना, दहेज़ मांग से मानसिक शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट, यौन उत्पीड़न, एवं अन्य सभी महिलाओं से सम्बंधित मामलों को गहनता से सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जायेगा, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बताया कि जनसुनवाई के अतिरिक्त मा0 सदस्या द्वारा पूरनपुर में वेदांत पब्लिक स्कूल…
पीलीभीत:अज्ञात युवक की शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस पहुंची
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र नगर पंचायत नौगमा पकड़िया रेलवे फाटक के पास राहगीरों ने सुबह लगभग 7 बजे एक अज्ञात युवक को पड़ा देखा पास जाकर लोगों ने देखा तो युवक मृत्यु जैसी स्थिति लगी। लोगों पीआरवी को सूचना दी मौके पर थाना क्षेत्र आसाम चौकी प्रभारी रविन्द्र बालियान और दरोगा हिमांशु गौतम अपनी टीम सहित पहुंचकर मुआयना किया। युवक नशेड़ी देखना में लग रहा था उसकी लाश का पंचनामा भरकर भेज दिया है। पुलिस मौजूद लोगों से मृत युवक के बारे में जानकारी ली कोई पहचान कर नहीं पाया।…
पीलीभीत:उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में सत्रह दिवसीय चल रहे समर कैम्प के छात्रों व अभिभावकों से फीडबैक लेने के साथ ही समापन हुआ।
पूरनपुर/पीलीभीत। उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों में सत्रह दिवसीय चले समर कैम्प के अंतिम दिन स्कूलों में बच्चों को योग, व्यायाम, छात्रों व अभिभावकों से फीडबैक लेने के साथ ही कई प्रकार की रोचक गतिविधियां कराकर ऑनलाइन बच्चों के अंतिम मूल्यांकन के साथ समर कैम्प का समापन हो गया।राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार परिषदीय स्कूलों में सत्रह दिवसीय समर कैंप 21 मई से शुरू होकर 10 जून तक चला। इसमें ब्लाक पूरनपुर क्षेत्र के चयनित 142 कम्पोजिट विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 235 शिक्षामित्रों…
पीलीभीत: अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक आयोजित हुई।
पूरनपुर/ पीलीभीत।अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की समय 11:30 बैठक का आयोजित हुई। बैठक में पहुंचे विश्वकर्मा जनों ने समाज हित के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। पूरनपुर व तहसील कलीनगर क्षेत्र में विश्वकर्मा समाज लगभग 70 % ग्राम पंचायतों में परिवार निवास कर अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। वहीं विश्वकर्मा समाज के ग्रामीण क्षेत्रों में कमेटी गठित करने पर सभी ने सहमति प्रदान की जिससे संगठन को और मजबूती मिल सके। जहां समाज के लोगों में एकता का भाव प्रकट हो सके। अलग अलग क्षेत्रों से…
कासगंज:धर्मेन्द्र यादव समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किया भव्य स्वागत
जन शिक्षक, समाजवादी प्रेरणा स्रोत स्व. कप्तान सिंह यादव जी की प्रतिमा का अनावरण एवं “सबसे पहले बूथ मज़बूत” कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न आज परतापुर (ब्लॉक सहावर, कासगंज) में स्वर्गीय कप्तान सिंह यादव जी – जो अपने जीवनकाल में एक प्रेरणादायक शिक्षक एवं समाजवादी मूल्यों के मजबूत स्तंभ रहे – की प्रतिमा का अनावरण किया गया। वे एक समर्पित प्रधानाध्यापक, समाजसेवी और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। समाजवादी पार्टी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं…
कासगंज:जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया ब्लॉक कासगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौना में संचालित समर कैंप समापन समारोह का आयोजन।
कासगंज: ब्लॉक कासगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौना में संचालित समर कैंप समापन समारोह का आयोजन जिलाधिकारी मेधा रूपम अध्यक्षता में संपन्न हुआ। गर्मी की छुट्टियों में विद्यालयों में शिक्षा को उत्सव का रूप देते हुए बच्चों को आनंदमयी और सीखने से भरपूर वातावरण प्रदान किया गया है चित्रकला, कहानी लेखन, योग, विज्ञान गतिविधियाँ, कमाल की निर्देशिका के अन्तर्गत गणितीय खेल, शाब्दिक सवाल, कहानी ट्रेन, लोकगीत, नाट्य प्रस्तुति, पर्यावरण विषयक जागरूकता एवं जीवन कौशल पर आधारित कार्यक्रमों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समर कैंप का आयोजन 21 मई से 10…
पीलीभीत : समावेशी खेलों के साथ समर कैंप का प्रमाण पत्र वितरित कर हुआ समापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा (माo) लखनऊ उत्तर प्रदेश के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज पौटा कलाँ पीलीभीत में ग्रीष्मकालीन अवकाश में दिनांक 21 मई से चल रहे समर कैंप का मंगलवार को भव्य समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत डॉ अचल कुमार मिश्र एवं डीसी प्रशांत कुमार जी द्वारा समर कैंप में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत बनाए गए चार्ट, मिट्टी कार्य ,कैरी बैग ,चित्रकला ,रंगोली आदि गतिविधियों का अवलोकन कर विजेता छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट कार्यो के लिए…
पीलीभीत :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन तैयारियों से सम्बन्धित बैठक हुई सम्पन्न।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के सफल आयोजन हेतु जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों के साथ आज एक महत्वपूर्ण बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिन के सफल आयोजन हेतु नगर मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी नामित किया गया। बैठक में उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था के लिए एवं शिक्षा विभाग को स्कूलों में एवं आयोजन स्थल पर छात्रों…
पीलीभीत : जिलाधिकारी के अध्यक्षता में उ0प्र0 विधान सभा की प्रतिनिहित समिति के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक हुई सम्पन्न।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उ0प्र0 विधान सभा की प्रतिनिहित समिति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत तैयारियों से सम्बन्धित बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर विकास विभाग की संकलित सूचना, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग/पर्यटन विभाग/बेसिक शिक्षा विभाग/परिवहन विभाग/भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग/राज्य कर विभाग/जिला पंचायत राज विभाग/राजस्व विभाग/वन विभाग/चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपनी अपनी तैयारियां पूर्ण बुकलेट मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से समिति को उपलब्ध कराई जाये। बैठक में उन्होंने निर्देश देते हुये कहा कि उ0प्र0 विधान सभाा…
पीलीभीत: पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को मोबाइल सहित किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने थाना कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. अंकित उर्फ इसरी पुत्र राजाराम निवासी ग्राम बिलगवाँ थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत उम्र 21 वर्ष 2. भानू प्रकाश पुत्र राजाराम वर्मा निवासी ग्राम बिलगवाँ थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत 19 वर्ष को मुखबिर खास की पुष्ट सूचना के आधार पर तिरुपति गोल्डेन सिटी के सामने कॉलोनी में जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग मे अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।वादी…
पीलीभीत : माता भगवती देवी गौशाला पर सम्पन्न हुआ नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर।
पूरनपुर।शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पूरनपुर जिला पीलीभीत पर दिनांक 01 जून 2025 से बच्चों के चारित्रिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, मानसिक, आध्यात्मिक विकास हेतु नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहा था। शिविर में बच्चों को योग व्यायाम,यज्ञ, दीप यज्ञ, संस्कारों के साथ ही साथ चारित्रिक और आध्यात्मिक उन्नति की शिक्षा प्रशिक्षिकों द्वारा दी गई।बच्चों को श्रमदान करना भी सिखाया गया। 9 जून 2025 को शिविरार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। शिविरार्थियों को गायत्री परिवार द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित…
