बरेली-ख्वाजा के जायरीन बड़ी तादात में कोविड-19 की जांच कराने

बरेली/यूपी—जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने बताया कि राजस्थान के अजमेर शहर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज़ का सालाना उर्स शुरू हो चुका हैं,उर्स में शिरकत करने से पहले कोविड-19 की जाँच करवाकर जाना जरूरी हैं,ज़ायरीन की सहूलियत के लिये सिविल लाइन स्थित मस्जिद नोमहला दरगाह नासिर मियाँ परिसर में आज भी तीसरे दिन कैम्प लगाया गया जिसमें ज़ायरीन ने पहुँचकर कोविड-19 की टेस्टिंग करवाई, कैम्प स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाया गया,स्वास्थ्य विभाग के डॉ अखिलेश वीर सिंह ने शिविर में पहुँचकर लोगों की जाँच करवाई।…

बरेली-ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अखण्ड प्रदेश अध्यक्ष, व रामेन्द्र प्रदेश महामंत्री निर्वाचित

बरेली/यूपी-:–उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ” (उ0प्र0) का प्रांतीय अधिवेशन चुनाव लोक निर्माण विभाग गवर्नर हाउस के सामने लखनऊ में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव की देखरेख में संपन्न हुआ संघ के बायलॉज के विधि-विधान से चुनाव की समस्त प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद संघ का प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री रामेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए उत्तर…

बरेली-गरीब कन्या की मददगार बन गया वेलेंटाइन डे

बरेली। सृजन वैलफेयर सोसाइटी ने एक गरीब कन्या के विवाह के लिए कपड़े, बर्तन, और एक ग्रहस्थी बसाने का पूरा सामान दिया। अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने बताया कि आने वाली 16 फरवरी को युवती की शादी है। जब उसकी माँ मदद को आई तो रहा नहीं गया और जितनी भी मदद की संभव हो सकती थी, सोसाइटी ने मदद करने का आश्वासन दिया। दीक्षा ने कहा कि असली वैलेंटाइन तो प्रभु ही होते हैं जो जीवन में न तो कभी धोखा देते हैं न ही मजबूरों का हाथ छोड़ते हैं…

हाथरस महिला दिवस के अवसर पर मनाई गई सरोजिनी नायडू की जयंती

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरोजिनी नायडू की जयंती समाजवादी महिला घेरा के रूप में मनाया गई, इस अवसर पर महिलाओं ने उत्तर प्रदेश की इस अत्याचारी, बलात्कारी, गूंगी-बहरी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह रही ,इस अवसर पर जिले की प्रत्येक विधानसभा से महिलाओं की जबर्दस्त भागीदारी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में…

बरेली-सात दिवसीय शिविर मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया गया,आज सम्पन्न

बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय संयुक्त विशेष शिविर का छठा दिन मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनु महाजन व डॉ फौजिया खान दोनों ही कोरोना काल मैं बरेली जिले की मेंटल हेल्थ काउंसलर नियुक्त की गई थी। डॉ अनु महाजन बताती है की पिछले 1 वर्ष से हमारा पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है और लोग मानसिक रूप से परेशान…

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक पीलीभीत पुलिस लाइन का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

पीलीभीत : आज दिनांक 13-02-2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जय प्रकाश द्वारा पुलिस लाइन पीलीभीत का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, आवासीय परिसर, बैरिक, भोजनालय का निरीक्षण किया गया। प्रतिसार निरीक्षक को आवासीय परिसर में साफ सफाई करने के निर्देश दिए। क्वार्टर गार्द के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण गहनता से किया तथा अभिलेखों के सही से रखरखाव व अभिलेखों को अद्यावधिक कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। शस्त्रों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

जालौन: प्रियंका निरंजन ने जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी प्रियंका निरंजन ने जनपद के जिलाधिकारी के रूप में कोषागार में जाकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागत जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जनपद के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होने अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा जो भी योजनाये संचालित की जा रही है उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जिससे लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होने बताया कि इसके पूर्व मुजफ्फर नगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, मिर्जापुर में मुख्य विकास अधिकारी तथा शासन में विशेष…

बाराबंकी: समाजवादी महिला घेरा चौपाल में दिखा जोश

बाराबंकी: शनिवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विकास खंड दरियाबाद की ग्रामसभा गंगाराम पुरवा में समाजवादी महिला चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर अन्नू देवी यादव पूर्व प्रधान ने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के प्रति गंभीर जघन्य अपराधों का बोलबाला रहा है महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में बीजेपी सरकार पूरी तरीके से विफल रही है। महिलाओं पर अपराध थमने का नाम ले…

पीलीभीत : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बीसलपुर एवं बरखेड़ा पर सुनी जनता की समस्याएं, आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत कर्मचारियों को ब्रीफ किया।

पीलीभीत: आज दिनांक 13 फरवरी 2021 को जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री जयप्रकाश की अध्यक्षता में थाना बीसलपुर एवं बरखेड़ा पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका निस्तारण किया गया। थाना बीसलपुर व थाना बरखेड़ा में थाना कार्यालय व परिसर का निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिये। आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस बल व तहसील कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया व आवश्यक निर्देश दिये। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

पीलीभीत: पूरनपुर भीम आर्मी भारत एकता मिशन मीटिंग का आयोजन

पीलीभीत : तहसील पूरनपुर के ग्राम लोधी पुर में संगठन की एक मीटिंग का आयोजन किया गया. जिसमे बाबा भीम राव अम्बेडकर की विचार धारा के बारे में चर्चा की गई. बाबा भीम राव अम्बेडकर के बताए हुये रास्ते पर चलने की बात कही और ग्राम वासियो को समाज में मिल कर रहने का संदेश दिया. जिससे समाज जागरूक बने जागरूक ता की ओर बढ़े. जिसमे संगठन के पदाधिकारियों को संगठन की कमान सौपी और सभी को बाबा साहब के विचारों को समाज में फैलाये. जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित…

इटावा:- आगरा कानपुर एक्सप्रेस पर कोहरे के चलते बड़ा हादसा

इटावा:-घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के चलते कन्नौज जिले में शनिवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि सभी मृतक लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे।ये हादसा कन्नौज जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना क्षेत्र में हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, कार सवार सभी लोग लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने…

प्रयागराज: बैंक प्रबंधक ने किया पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार ,करता है खाता धारकों को परेशान

कोरांव/प्रयागराज : मांडा थाना के अंतर्गत उपरौध क्षेत्र के इकलौते पी़एनबी शाखा हाटा के शाखा प्रबंधक अमित कुमार शर्मा के वर्ताव और कार्य करने के तरिके से शाखा के कई खाता धारक परेशान हैं। अभी हाल ही मैं बैंक शाखा हाटा में एक मामले को लेकर पीड़ित लोग पत्रकारों के पास पहुंचे थे ,तब पत्रकारों ने कई मामले को संज्ञान में लेकर शाखा प्रबंधक अमित कुमार शर्मा से वार्ता भी की थी और समस्याओं को निस्तारित करने का आग्रह किया था । यहां तक तो ठीक था लेकिन इस दिन…

बरेली-आईएमसी प्रमुख ने सज्जादा नशी ने की मुलाकात

बरेली/यूपी: किसान आन्दोलन की हिमायत में रामपुर दरगाह के सज्जादा नशी से एक पुलिस अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार पर मुसलमानों और दरगाह से आस्था रखने वालों में नाराज़गी के बीच आई ऍम सी प्रमुख मौलाना तौक़ीर रज़ा खान अपने पूर्व निर्धारित कार्य्रकम के अनुसार आई ऍम सी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नफ़ीस खान और उलेमाओ के साथ रामपुर पहुँचे जहाँ दरगाह पर हाज़री के बाद सज्जादा नशी से मुलाक़ात कर उन के साथ हुए अभद्र व्यवहार की जानकारी ली मस्जिद में नमाज़ अदा करने से पहले बड़ी तादाद में मौजूद…

बरेली-बीडीए द्वारा धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन

बरेली/यूपी-:- चंदपुर बिचपुरी में बीते दिनों रामगंगा आवासीय योजना के तहत आने वाली ज़मीन पर बने दो धार्मिक स्थलों पर बीडीए ने तोड़क कार्रवाई की थी। बीडीए की टीम ने एक मज़ार और एक मंदिर को क्षतिग्रस्त किया था। हाल ही में बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़े लोगों के हस्तक्षेप और स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए मज़ार का दोबारा निर्माण करा दिया गया। वहीं अब मंदिर का निर्माण करने की भी मांग उठने लगी है। शुक्रवार को चंदपुर बिचपुरी के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और बताया कि…

बरेली-2 अधिकारियों सहित 18 रेल कर्मियों को मिला विशेष सेवा पदक

बरेली/यूपी-:-65वाॅ रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह-2020 का आयोजन शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में किया गया। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे विनय कुमार त्रिपाठी ने आन लाइन कार्यक्रम के माध्यम से इज्जतनगर मंडल के दो अधिकारियों सहित 18 रेल कर्मचारियों को विशिष्ठ रेल सेवा पदक, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक त्रिपाठी ने इज्जतनगर मंडल को संरक्षा, वाणिज्य, विद्युत, लेखा, कार्मिक एवं राजभाषा अंतर्मडलीय कार्यकुशलता शील्डें भी प्रदान कीं। इज्जतनगर स्टेशन को पूर्वोत्तर रेलवे में द्वितीय सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन का पुरस्कार एवं स्वच्छता वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड…

बरेली-राजकीय इंटर कॉलेज के एनसीसी का समापन

बरेली। राजकीय इंटर कालेज में चल रहे 21 बटालियन एन 0 सी 0 सी 0 के पांच दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो गया । समापन के अवसर पर कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल अनुराग शर्मा ने एनसीसी कैडेटों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि मन में ठान लो तो काई काम कठिन नहीं होता। उन्होने कहा कि मैं भी इसी यूनिट का कैडेट रहा हूं और आज यूनिट को कमाण्ड कर रहा हूं । डिप्टी कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल शिशिर अवस्थी ने कैडेटों से अनुशासन को अपने जीवन में…

बरेली-ग्राम विकास अधिकारी ने मांगे व्रद्ध महिला से खाते के आधे रुपये,आरोप

बरेली। फरीदपुर के ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार के खिलाफ आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा गया है जिसमें बताया गया है की मुकेश कुमार बिना रिश्वत के असली जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाते जबकि मोटी रकम देने पर फर्जी प्रमाण पत्र भी बना दिए जाते हैं। ग्राम भगवंतापुर ब्लॉक भुता फरीदपुर की रहने वाली बिलकीस पुत्री स्वर्गीय मोहम्मद अली उर्फ हनीफ़ ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके पिता की मृत्यु 15 अप्रैल 2016 को हो चुकी है जिस के संबंध में…

बरेली-युवी में हुआ शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रूटा शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह विश्वविद्यालय स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर के पी सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुलपति महोदय ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ कौशल कुमार ने शिक्षकों से संबंधित सभी प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों से भी पूर्ण सहयोग एवं मनोबल की अपेक्षा की। महामंत्री पद पर…

बरेली-प्रेम सम्बन्ध में रोड़ा बने पति को पत्नी ने उतारा मौत के घाट

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने देवर से प्रेमप्रसंग के चलते देवर के साथ मिल अपने पति की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मीरगंज क्षेत्र के गांव खुदागंज में उस समय सनसनी मच गई थी जब 5 फरवरी को ओमकार का शव खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने जब प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच शुरू की तो बड़े खुलासे हुए। पुलिस ने सर्विलांस की टीम की…

बरेली-दबंग महिला ने देवर पर डाला कचरा विरोध पर हुई मारपीट

आंवला /बरेली–: थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर तुमडिया निवासी लक्ष्मी पत्नी महेश पाल ने थाना में पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते रोज करीब 5:00 बजे मेरे देवर घर के बाहर लेटे हुए थे, तभी गांव की एक दबंग महिला परात में भरकर कूड़ा लाई और उनके ऊपर डाल गई। उसे हमने देख लिया और उससे कहा तो उसने अपने पुत्रों को बुला लिया तथा सभी लाठियां लेकर आए और मुझे व मेरे देवर को मारा पीटा। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है।