रायबरेली: विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर गांव मे रविवार को विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले मे नया मोड़ सामने आ गया है। विवाहिता के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर सास, पति व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के अंतामऊ गांव के स्व:महावीर तिवारी की पुत्री कोमल की शादी…

रायबरेली: अवैध गांजे के साथ युवक को भेजा जेल

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के धमधामा गांव निवासी नीरज मौर्य सोमवार की सुबह झोले में गांजा लेकर कहीं बेचने जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एनटीपीसी गेट नंबर 2 के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से तलाशी के दौरान एक किलो सौ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके उसे जेल भेजा गया है।

रायबरेली: युवती के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला दर्ज

लालगंज /रायबरेली: रेल कोच स्थित एल टू कोरोना अस्पताल में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता द्वारा थाना लालगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि वह एल टू हॉस्पिटल रेल कोच फैक्ट्री लालगंज रायबरेली में आउटसोर्सिंग के तहत डाटा एंट्री के पद पर कार्यरत है । वो आज रेल कोच फैक्ट्री के एल-2 हॉस्पिटल में कमरे का दरवाजा बंद करके कार्य कर रही थी तभी विपक्षी जयप्रकाश पांडे (डेली बेसिस कार्यरत कर्मचारी हॉस्पिटल रेल कोच फैक्ट्री) द्वारा जबरन कमरे का दरवाजा खुलवा कर उसके…

रायबरेली: 70 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सडक का विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन

लालगंज /रायबरेली: सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा क्षेत्र मे सडकों का जाल बिछाने का कार्य अनवरत जारी है।रविवार को पूरे सोमवंसी से अम्बारा पस्चिम को जाने वाले मार्ग के डामरीकरण कार्य का विधायक ने उद्घाटन किया।सडक का निर्माण 70 लाख रूपये की लागत से होगा।इस मौके पर ग्रामीणजनों ने क्षेत्रीय विधायक को बडी माला पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन भी किया।अपने स्वागत से अभिभूत विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिये उनसे जो भी बन सकेगा,वो सदैव करते रहेंगे।सरेनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिये हर सम्भव प्रयास…

रायबरेली: सडक दुर्घटना मे अज्ञात वृद्ध की मौत

लालगंज/ रायबरेली: लालगंज कोतवाली थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर पौसला मजरे कोरिहरा मे एक डम्फर वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।वृद्ध लालगंज बाजार से घरेलू सामान खरीदकर वापस अपने घर जा रहा था।तभी दुर्घटना मे उसकी मौत हो गयी।वृद्ध की अभी तक सिनाख्त नही हो पायी है।प्रभारी निरीक्षक अरूण सिंह ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।दुर्घटना करने वाले वाहन को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है।वहीं एक अन्य दुर्घटना मे…

रायबरेली: लालगंज में वाहन चोर सक्रिय, तीन दिनों में तीसरा वाहन चोरी

लालगंज-रायबरेली। दो दिनों की भीतर बोलोरो, बाईक की चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस विवेचना भी शुरू नहीं कर पायी थी कि अज्ञात चोरों ने एक और बाईक उड़ा कर कानून व्यवस्था को चुनौती दे दी है। बताया गया है कि क्षेत्र के लोदीपुर उतरावां गांव के रहने वाले प्रकाश पुत्र रामस्वरूप रैदास की बाइक संख्या यूपी 33 एएन 4936 हीरो हांडा मोटरसाइकिल उस समय दिनदहाडे़ चोरी गयी जब वह मोटर साइकिल से अपनी ससुराल जा रहा था। बेहटाकलां रोड पर जैसे ही वह महाखेड़ा गांव के सामने…

रायबरेली: एसडीएम ने पकड़ा 66 बोरी गेहूॅ लदी ट्राली

लालगंज-रायबरेली। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र ने बन्नामऊ गांव में 66 बोरी गेहू पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। एसडीएम ने बताया कि ट्रेक्टर – ट्राली को लालगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच के आदेश सप्लाई इंस्पेक्टर व पीसीएफ को किया गया है। पता चला है कि जिन बोरियों में खाद्यान्न भरा है वह सार्वजनिक वितरण प्रणाली की हैं और उसी तरह से पैक भी हैं। इन अधिकारियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कोई कार्रवाई हो सकेगी।

पीलीभीत: विधायक बाबूराम पासवान ने मुजफ्फरनगर पुलिया से किया सिल्ट सफाई कार्य का लोकार्पण

पूरनपुर। खरीफ सीजन के लिए स्थानीय किसानों को नहर से पानी मिलने में दिक्कत नहीं होगी। चौगान से मंडनपुर तक जाने वाली 29 किलोमीटर से अधिक लंबी माइनर की सफाई का कार्य 26 लाख रुपए की लागत से करा दिया गया है। आज इसका लोकार्पण भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने मुजफ्फरनगर नहर पुलिया के पास किया। विधायक ने बताया कि समय से नहर की सिल्ट व नहर में उगे खरपतवार व झाड़ियों की सफाई इस बार काफी सही ढंग से करा दी गई है। इसका उन्होंने स्वयं निरीक्षण कर लिया…

कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण एवं शिक्षा चिकित्सा के लिए सरकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत प्रदान करेंगी आर्थिक सहायता

कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण एवं शिक्षा चिकित्सा के लिए सरकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत प्रदान करेंगी आर्थिक सहायताजिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पंकज कुमार मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि 0 से 18 वर्ष की उम्र तक के ऐसे सभी बच्चे जिनके माता तथा पिता दोनों की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान हो गई हो या जिनके माता या पिता से एक की मृत्यु 01 मार्च, 2020 से पूर्व हो गयी थी तथा दूसरे की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण…

जौनपुर: टिकट कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार

शाहगंज(जौनपुर): सीआईबी लखनऊ व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित दो टूर एवं ट्रेवल्स पर छापा मारकर स्थानीय रेलवे स्टेशन के विंडो से अवैध रूप से निकाला गया 22 आरक्षित टिकट को बरामद करते हुए रेल टिकट की कालाबाजारी कर रहे तीन दलाल को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट अधिनियम की धारा में चालान कर दिया। सीआईबी लखनऊ के सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार यादव, जावेद खान व आरपीएफ प्रभारी अनूप सिन्हा की संयुक्त टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर नगर के फैजाबाद मार्ग…

केशव प्रसाद मौर्य वायरल फर्जी पोस्ट से हुए परेशान

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर सोशल मीडिया में एक फर्जी खबर वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है मौर्य भाजपा से इस्‍तीफा देकर सपा में चले गए हैं। हमारी जांच में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। दस्तक की पड़ताल में पता चला कि वायरल पोस्‍ट पूरी तरह झूठ है। भाजपा प्रवक्‍ता ने भी इस पोस्‍ट का खंडन किया। क्‍या हो रहा है वायरल : फेसबुक यूजर रवि कुमार शिवहरे ने 3 जून को एक पोस्‍ट करते हुए दावा किया केशव प्रसाद मौर्य…

अयोध्या में भाजपा पर वार:पूर्व सपा मंत्री बोले- 41 गांवों में सुविधांए शून्य

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन नगर निगम व भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को लूट की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगर निगम ने कुछ माह पहले ही अपने अधिकार क्षेत्र में 41 गांवों को शामिल किया है। मगर बिना कोई सुविधा दिए ही आपदा के इस समय में टैक्स का प्रावधान कर दिया है। वहां पर रहने वाले गरीब किसानों, उनके जानवरों और खाली जमीनों पर टैक्स लेने का प्रावधान नगर निगम…

बरेली-बहेडी में स्वच्छ भारत अभियान की उड़ती धज्जियों का प्रतीक ढेर

बरेली: जहां तक उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर रही नगर पालिका द्वारा वही आज बहेड़ी के वार्ड नंबर 21 में 4 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी नहीं उठ रहा कूड़ा ऐसी बेसिक महामारी में भी गंदगी पर नहीं दे रहे ध्यान सभासद सफाई तो होती है पर नालियों से निकाल कर या नालों से निकाल कर रोड पर लगा दिया जाता ढेर जिस की बदबू और उससे फैल रही बीमारियों का सामना वार्ड के लोगों को करना पड़ रहा…

बरेली-पत्रकारिता का स्तम्भ मजबूत तब होगा जब हम एक होंगे

नवाबगंज: बरेली श्री कृष्ण इंटर कॉलेज नवाबगंज पत्रकार एकता का साक्षी बना। नवाबगंज तहसील क्षेत्र के प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों की एक मीटिंग श्री कृष्ण इंटर कॉलेज नवाबगंज में वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार सूरी की अध्यक्षता संपन्न हुई। सभा में पत्रकारों की एकता व उनका एक संगठन बनाने पर चर्चा हुई। आज की मीटिंग में लगभग दो दर्जन पत्रकार सम्मिलित हुए। सभी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सूरी ने कहा की लोकतंत्र के चार स्तंभ है न्यायपालिका, कार्यपालिका, व्यवस्थापिका व मीडिया‌ न्यायपालिका, कार्यपालिका व…

बरेली-वसीम रिजवी सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा फिर सरकार मौन क्यों?

उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व निर्वाचित सदस्य वसीम रिज़वी ने सोशल मीडिया पर एक अपनी वीडियो और एक पत्र जारी कर दावा किया है कि उसने अल्लाह की किताब कुरान से 26 आयतें हटाते हुये एक कुरान तैयार किया और उसने उक्त कुरान को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र के साथ भेजा है वहीं प्रधानमंत्री से माग भी की है कि पूर्व से जो कुरान मदरसों और मुस्लिम समाज में पढ़ाया जा रहा है उसका पढ़ना प्रतिबंधित किया जाए और उनके द्वारा सही…

बरेली: स्व.केसर सिंह गंगवार को श्रद्धांजलि

खबर जिला बरेली से आपको बताते चलें 121 विधानसभा नवाबगंज से विधायक स्वर्गीय केसर सिंह गंगवार की कुछ समय पहले कोरोना से मृत्यु होने के कारण उनके आवास बरेली मे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी का आवास पर आकर स्वर्गीय विधायक केसर सिंह गंगवार जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. यहां विधायक पुत्र विशाल गंगवार को संबल प्रदान किया और परिवार को इस दुख की घड़ी में साथ खड़े होने की बात कहीं .

बरेली-बरेली की महिला को NCWDC ने सामाजिक कार्य के लिए किया सम्मानित

बरेली उत्तर प्रदेश…नंद किशोर मौर्य यास्मीन जहां नैशनल चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट कॉन्सिल(NCWDC) की प्रदेश अध्यक्ष यास्मीन जहां को राष्ट्रीय अध्यक्ष वेरेन दुबे जी ने सम्मानित किया यास्मीन जहां ने महिलाओं बेटियों के अधिकार की लड़ाई में उनका साथ दे कर घर घर जाकर जो जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए बेटियों में हौसला बढ़ाया है और बड़ी ईमानदारी से निस्वार्थ सेवा भाव से दिन रात बेटियों की लडाई में शामिल होकर उनको हौसला और हिम्मत बंधाई घर घर जाकर बेटियों के साथ साथ उनके माता पिता को भी जागरूक किया यासमीन…

बरेली-लॉकडाउन में घूमने गयी युवती हुई हैवानी का श‍िकार

लॉकडाउन में दोस्‍तों के साथ स्‍कूटी पर घूमने न‍िकली युवती हैवानी वारदात का श‍िकार हो गई। इज्‍जजतनगर के जंंगल में पहले से घूम रहे कुछ आवारा लड़कों ने युवती और उसके दो बॉय फ्रेंड को पकड़ ल‍िया। दोस्‍तों को बेरहमी से पीटा और युवती के साथ सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप क‍िया। दहशत में कई द‍िन लड़की ने क‍िसी को कुछ नहीं बताया। अब जानकारी होने पर पर‍िवारवाले उसे थाने लाए। पुल‍िस पीड़‍िता की श‍िकायत पर पांच युवकों के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।…

बरेली – विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुलिडया गौरीशंकर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में आँवला विधायक व बिथरी विधायक ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों व पत्रकारो को किया सम्मानित।

आँवला – विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुलड़िया गौरी शंकर इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह वर्मा ने विथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल आवला चेयरमैन संजीव सक्सेना के साथभाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल एवं भाजपा के पदाधिकारी के साथ विकासखंड मझगावा की ग्राम पंचायतों के जीते क्षेत्रपंचायत सदस्यों एवं उनके साथ क्षेत्रीय समाचार पत्रकारों को प्रशातिपत्र शालफूल मालाओं एवं एक वृक्ष देकर सम्मानित किया इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा हमारा देश गत मार्च 2020 से कोरोना…

यूपी सरकार में बड़े फ़ेरबदल व मंत्री मंडल विस्तार की खबरों पर लगा विराम

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं. योगी कैबिनेट में फेरबदल और एमएलसी बने एके शर्मा को कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा जोरों पर है. साथ ही सीएम के चेहरे को लेकर भी सुगबुगाहट तेज है. ऐसे में योगी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर बताया गया है कि पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद जून के आखिरी या जुलाई में खासकर केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार के बाद ये संभावित है.  दरअसल, हाल के कुछ दिनों में यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी काफी एक्टिव…