पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा सिटी सर्किल के सभी थानों का सभागर कक्ष पुलिस लाइन में अर्दली रूम किया गया जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक महोदय भी उपस्थित रहे व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय गूगल मीट के माध्यम से जुड़े रहे।महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं के संबंध में थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों से जानकारी ली। महोदय द्वारा सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को कहा। रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
Category: उत्तर प्रदेश
पीलीभीत: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की वर्चुअल बैठक सम्पन्न।
पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आगामी जुलाई माह में वृक्षारोपण की तैयारियों को सम्बन्ध में सम्बन्धित 27 विभागों की समीक्षा करते हुये विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि अपने विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण कराने हेतु गढ्ढों की खुदाई का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने डीएफओ को निर्देशित करते हुये कहा कि कल शाम तक जिन विभागों द्वारा गढढों की संख्या की फीडिंग का कार्य न पूर्ण किया जाये तो उनकी सूचना जिलाधिकारी…
इटावा: नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
इटावा : दिनांक 07.06.2021 को थाना चौबिया पर वादी के द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 06.06.2021 की शाम उसकी 10 वर्षीय नाबालिग पुत्री पड़ोस के अखिलेश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम गौपालपुर थाना चौबिया के साथ पंखा ठीक कराने सरसई गयी थी । उसी बीच रास्ते में अखिलेश द्वारा बम्बा किनारे खेत में मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया । वादी की तहरीर के आधार पर थाना चौबिया पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मु0अ0स0 75/21 धारा 376ए,बी,323,506 भादवि व 5(ड)/06 पॉक्सो एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त…
पीलीभीत: 128 विधानसभा बरखेड़ा का कमेटी गठन किया गया ।
पीलीभीत : बरखेड़ा विधानसभा मैं जन अधिकार पार्टी की समीक्षा मीटिंग की गई माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी के दिशा निर्देश से मंडल प्रभारी माननीय योगेंद्र शाक्य जी के द्वारा आज कमेटी का गठन किया गया और पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र भी दिए गए पार्टी के बारे में विस्तार से चर्चा की गई.जिसमें मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी श्री योगेंद्र शाक्य जी, जिला प्रभारी श्री जमुना प्रसाद मौर्य जी पूर्व इंस्पेक्टर, मैनपुरी मंडल प्रभारी अभिलाष सिंह कुशवाहा जी, डॉ राधेश्याम मौर्य जी, बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष शांति स्वरूप मौर्य जी, दायित्व सौंपा…
पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्याकंन समिति की बैठक सम्पनन।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में गौशाला सम्बन्धी जनपदस्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्याकंन एवं समीक्षा समिति, मनरेगा योजनान्तर्गत निर्मित अस्थाई गौस्थलों की पशु विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी व उप पशु चिकित्साधिकारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाली गौशालाओं में वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति न उत्पन्न होने पाये। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी ललौरीखेडा, बिलसण्डा व मरौरी स्थिति गौशाला दियूरिया कलां, देवीपुरा व नूरपुर गौशालाओं में जगह जगह जलभराव…
बरेली – बरेली जिले के मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड संघटन के पद अधिकारियों की घोषणा।
आँवला – आज बरेली यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मेवाती वसीम चौधरी ने अपनी कमेटी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारी नियुक्त किए उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देश व जिला अध्यक्ष अगम मौर्य की संतुति से सलमान हैदर को आज मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड का जिला प्रवक्ता बनाया गया और नाज़िम अजहरी को विधान सभा उपाध्यक्ष विधान सभा आँवला बनाया गया और फूल सिंह राजपूत जी को जिला सचिव बनाया गया और मोहम्मद रियाज़ को जिला सचिव बनाया गया और गुलवेज़…
बरेली – राष्ट्रीय मानव अधिकार एंड एंटी करप्शन मिशनके मंडल सोशल मीडिया प्रभारी युद्ध प्रकोष्ठ बरेली।
आँवला – उनके चाहने वाले छोटे और बड़े भाईयों ने जन्मदिन की बधाई दी मंडल अध्यक्ष श्याम पाल यादव मंडल सचिव सचिन सक्सेना मंडल महासचिव अनिल यादव मंडल सोशल मीडिया प्रभारी विशाल यादव सुखबीर यादव चेयरमैन केशव कुमार लालू यादव अनमोल यादव बबलू यादव विजय यादव मंडल अध्यक्ष रामकिशोर यादवपुष्पेंद्र यादव सौरभ यादव अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य रामनगर बरेली शिवम यादव ब्रिया नायडू अजय यादव नायडू शरद यादव रामपुर रोहित यादव मुखिया रामपुर आदेश यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनगर लोकेंद्र यादव कासगंज शंकर…
बरेली – आँवला विधानसभा क्षेत्र के गांव गुरूगावं मुस्तकील से सपा के विधानसभा आँवला से ताल ठोंक रहे प्रत्याशी के भाई प्रधानी का चुनाव हारे।
आँवला – 126 आँवला विधानसभा के समाजवादी पार्टी से ताल ठोक रहे सपा नेता के भाई राम अवतार लोधी ग्राम पंचायत का चुनाव हार गए हैं बताया गया कि बरेली में पहले चरण में पंचायत चुनाव था जिसमें ब्रम्हौतार ने सपा के आँवला से ताल ठोक रहे सपा नेता के भाई को हराया था लेकिन चुनाव जीतने के दो दिन बाद अचानक ब्रम्हौतार की मौत हो गई जिसमें गुरूगांव में दोबारा चुनाव हुआ और फिर से ब्रम्हौतार की पत्नी ज्ञानो देवी और सपा नेता के भाई रामौतार से मुकाबला हुआ…
प्रयागराज: शल्य चिकित्सा अनुदान योजनान्तर्गत पोलियोग्रस्त एवं श्रवण बाधित बच्चों की सर्जरी के इच्छुक अभिभावक/दिव्यांगजन अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें,
प्रयागराज :जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री नन्द किशोर याज्ञिक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित शल्य चिकित्सा अनुदान योजनान्तर्गत 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के पोलियोग्रस्त बच्चों की दिव्यांगता निवारण करेक्टिव सर्जरी मोती लाल नेहरू चिकित्सालय, प्रयागराज के विशेषज्ञ टीम द्वारा करायी जा रही है। सर्जरी में होने वाले व्यय में रू0 10,000/- (कुल दस हजार रूपये मात्र) तक की धनराशि का भुगतान दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा सम्बन्धित चिकित्सालय को किया जाता है, शेष धनराषि का व्यय सम्बन्धित दिव्यांगजन को वहन…
कुशीनगर : जलजमाव से ग्रामीणों में हड़कंप
कुशीनगर : सेवरही के सटे पड़ोसी प्रांत ठकरहा के कोइर पटी पंचायत, राजकृत प्राथमिक विद्यालय भुआल पट्टी में जलजमाव से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों ने अपने हाथ से नाली को सफाई करते दिखे, स्कूल में पानी भरने की सूचना मिलने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश चौधरी ने बताया कि नाली को सफाई व रास्ता मरम्मत बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा तथा मुखिया सदस्य मौके पर नहीं पहुंच पाए , जनता ने आक्रोश व्यक्त किया है।संवाददाता, विपिन कुशवाहा
फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें सर्वाधिक कोविड टीकाकरण कराने वाले प्रधानों को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद: कोविड टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत डीएम नें रवि ग्राम प्रधान कुम्हौली, उदयभान ग्राम प्रधान हिसामपुर, नीता ग्राम चैसेपुर ब्लाक कमालगंज, पीयूष ग्राम प्रधान सैथरा ब्लाक नवाबगंज, रविराज सिंह ग्राम बनकटी एवं सरोजनी देवी ग्राम प्रधान बिहार ब्लाक मोहम्मदाबाद द्वारा लक्ष्य से 02 से 03 गुना अधिक टीकाकरण करानें पर सम्मानित किया|समस्त प्रधानों को सर्वाधिक वैक्सीनेशन कराने पर डीएम ने प्रशस्ति पत्र वितरित किये| उन्होंने कहा कि आप द्वारा वैक्सीनेशन में अच्छा कार्य किया गया है। अब आपका यह लक्ष्य होना चाहिए कि अपने ग्राम में 100 प्रतिशत टीकाकरण कराना…
रायबरेली : बड़े मंगल के अवसर पर क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी ने की पूजा अर्चना
डलमऊ /रायबरेली : जेष्ठ मास के तृतीय बड़े मंगल के शुभ अवसर पर क्षेत्राधिकारी डलमऊ एवं थाना प्रभारी डलमऊ संकट मोचन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं आशीर्वाद की प्रार्थना की इस दौरान वहां पर चल रहे भंडारे में प्रसाद वितरण के कार्यक्रम में भी भाग लिया । डलमऊ विकास खंड क्षेत्र के घुरवारा में पुलिस चौकी के बगल में स्तिथ महावीर हनुमान स्वामी के मंदिर में क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी राजेश सिंह ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद की कामना की और क्षेत्र की सुख समृद्धि…
जौनपुर:अजय साहनी बने जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक
जौनपुर : ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तिथि निर्धारित होते ही मेरठ में तैनात एसएसपी पद पर रहे तेजतर्रार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय साहनी को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है ।लोग इन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में भी जानते हैं।अजय साहनी महराजगंज जिले के निवासी हैं । फेम इंडिया मैगजीन की ओर से देश के 50 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस में यूपी से छह आईपीएस का नाम चुना गया था। इसमें आईपीएस अजय साहनी भी शामिल हैं।पिछले वर्ष वीरता पुरस्कार भी इन्हें मिला…
कुशीनगर : एटीएम बदल कर पैसा निकालने वाले दो युवक किये गए गिरफ्तार
यूपी के जनपद कुशीनगर में एटीएम बदल कर पैसा निकालने वाले दो युवक किये गए गिरफ्तार खबरों की मानें तो लोगों ने एटीएम बदलते दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया है कुशीनगर जनपद में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर का यह मामला है इन गिरफ्तार युवकों के पास से 3 एटीएम बरामद किये गए हैं पकड़े गए युवकों में एक पड़ोसी जनपद महराजगंज का बताया जा रहा है .-कई लोगों को अभी तक चुना लगाने में माहिर हो सकते हैं आरोपी फिलहाल गिरफ्तारी और बरामदगी के…
इटावा: अदालत में समर्पण करने जा रहा था गैंगस्टर धर्मेंद्र यादव, पुलिस ने कुछ इस तरह धर दबोचा
25 हजार के इनामी जिला बदर, गैंगस्टर सपा नेता धर्मेंद्र यादव सोमवार को अदालत में समर्पण करने पहुंचा। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने गैंगस्टर धर्मेंद्र यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि इटावा में कचहरी के गेट नंबर-3 से पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव को डीएम ने पंचायत चुुनाव के समय जिला बदर कर दिया था। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। पुलिस ने उसे जेल भेजा था। हाईकोर्ट से जमानत…
Etawah: Gangster Dharmendra Yadav was going to surrender in court, the police caught something like this
इटावा: जनपद में एक बार फिर मिशन शक्ति और वीमेन हेल्पलाइन जैसी सेवाओं को धता बताते हुए बदमाश अपने मंसूबों को अंजाम देने में सफल रहे। महिलाओं के प्रति बढ़ता अपराध और अत्याचार इस बात का परिचायक है कि प्रशासन व्यवस्था दिन-प्रतिदिन कितनी लचर होती जा रही है। जिले में कुछ ही दिन पहले एक किशोरी को बंधक बनाने का मामला सामने आया था, यह वाकया शांत नहीं हुआ कि सोमवार को सरेराह युवती पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आ गया। हालांकि इस घटना के बाद युवती बुरी तरह…
कासगंज: मोटर साइकिल रुकवा कर हैंडल पर टँगा रुपयों का थैला छीन कर फरार
सहावर – राजेश शर्मा पुत्र पंजाबी लाल निवासी ग्राम फरौली थाना सहावर जनपद कासगंज आज दिनाँक 14.06.2021 को दोपहर में कस्वा सहावर से मोटर साइकिल से अपने गांव फरौली जा रहे थे उनकी मोटरसाइकिल के पीछे खाद की बोरी बंधी हुई थी तथा आगे हैंडल पर एक थैला टंगा था जिसमें ₹95000 रखे थे तभी पीछे से एक मोटर साइकिल पर 03 बदमाश आये और पीछे बोरी से खाद फैलने की कहकर वादी की मोटर साइकिल रुकवा कर हैंडल पर टँगा रुपयों का थैला (₹95000) छीन कर फरार हो गए।…
बरेली – नव निर्माण पार्टी ने कई जिला अध्यक्ष नियुक्ति की। दिवाकर गोस्वामी
आँवला – आज दिनांक 14 जून 2021 को नव निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर गोस्वामी ने कई जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जिसमें पीलीभीत जिले से युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष विकास गिरी अल्पसंख्यक मोर्चा के शहजानपुर राशिद अंसारी विजय प्रकाश जी को जिला अध्यक्ष बस्ती संचित गोस्वामी जिला अध्यक्ष बहराइच युवा मोर्चा शिवम कुमार शुक्ला जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रतापगढ़ सत्येंद्र गिरी जिला प्रभारी देवरिया सौरभ कुमार जी जिला अध्यक्ष उन्नाव खालिद बैग अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष पीलीभीत शैलेंद्र…
DIG/SSP प्रयागराज द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकों को संदिग्ध, ब्यक्तियों व वाहनो के चेकिंग के लिए दिया गया निर्देश,
DIG/SSP प्रयागराज के कुशल नेतृत्व मे प्रयागराज जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि अपने, अपने थाना क्षेत्र के बैंक/ATM, CCTB कैमरा, इमरजेन्सी अलार्म व बैंक के अंदर /बाहर संदिग्ध ब्यक्तियों व वाहनो की चेकिंग आम जनमानस, से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिङ्ग बनाये रखने तथा कोविड 19 की गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की, द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
बरेली – ब्लाक रामनगर क्षेत्र के गांव हरदासपुर में डां जीराज यादव ने किया लैव का उद्घाटन कहा हमेशा जनता की मदद करता रहूंगा
आँवला – सोमवार को डॉक्टर जीराज यादव ने हरदासपुर में रम्पुरा मोड़ पर स्थित लोधी समाज के शिव पैथोलॉजी लैब का फीटा काटकर उद्घाटन किया।और युवाओं को चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी।उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है।ग्रामीण क्षेत्र में लैब की कोई सही व्यवस्था न होने के कारण लोगों को अन्य जगहों पर जाना होता था।इस लैब से आसपास के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।लैव के उद्घाटन के दौरान उपस्थित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि डां जीराज यादव सच्ची…
