सीतापुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद सीतापुर हेतु विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु तैनात किये गये प्रेक्षकों ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि मा0 आयोग के निर्देशों को अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुये निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं सकुशल निर्वाचन सम्पन्न कराया जाना सुनिश्चित करें। प्रेक्षकगणों ने चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों की एक-एक करके समीक्षा की। उन्होंने बूथों पर उपलब्ध आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि…
Category: उत्तर प्रदेश
सीतापुर :100 लीटर देशी कच्ची शराब बरामद, तीन अभियुक्त हुए गिरफ्तार
मिश्रित /सीतापुर : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब के बिरुध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने ग्राम नई बस्ती निवासी सूरजपाल पुत्र बिरजा ग्राम सहादतनगर निवासी ज्ञानू पुत्र मोहन ग्राम नरसिंघौली निवासी उमेश पुत्र रामविलास के यहां दबिस देकर 5 अदद प्लास्टिक पिपिया में लग भग 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर सभी अभियुक्तों के बिरुध्द आबकारी अधिनियम धारा 60 के अंतर्गत आवस्यक कार्यवाही की है ।
फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने ग्रामीण को रौंदा
फर्रुखाबाद शमशाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत 3/2/ 2022 को समय करीब 4:00 बजे शाम गांव संतोसापुर थाना क्षेत्र शमशाबाद के पास एक व्यक्ति बृजपाल कठेरिया पुत्र बंशीलाल निवासी गांव संतोष पुर को तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चालक सुमित पुत्र भजनलाल निवासी गांव दनियापुर थाना शमशाबाद जनपद फर्रुखाबाद ने टक्कर मार दी जिससे बृजपाल उम्र करीब 55 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई शव को पंचायत नामा की कारवाई कर मोर्चरी फतेहगढ़ भेजा गया है थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने कहा मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
फर्रुखाबाद:अवैध शराब का जखीरा हुआ बरामद
फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र अमृतपुर के अंतर्गत जय वीर सिंह यादव के मकान में 500 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट व दारू बनाने के सभी उपकरण बरामद हुए जयवीर सिंह यादव निवासी परतापुर सत्येंद्र यादव निवासी पंडरा संजीव यादव निवासी पंडरा तीनों आरोपियों के साथ 500 लीटर स्प्रिट 38 शब्द देसी शराब के पव्वे 200 खाली देसी शराब के पव्वे 525 देसी शराब के पव्वे लगने वाले जिंदा ढक्कन 400ml रंगीन तरल पदार्थ दो मोबाइल फोन बरामद हुए सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी रहा है रस और सुनील कुमार परिहार थाना अमृतपुर…
पीलीभीत : मतदान के दिन नामित दिव्यांग मित्रों द्वारा दिव्यांगजनों का कराया जाये शत-प्रतिशत मतदान।
पीलीभीत : जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत दिव्यांग मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु जागरूकता कार्यक्रम गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। जनपद में दिव्यांगजनों का शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु सर्वाधिक दिव्यांग मतदाता वाले 134 गांवों को चिन्हित कर वहां पर दिव्यांग मित्रों की नियुक्ति की गई है। सभी दिव्यांग मित्रों को प्रेरित करने हेतु आज आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी को जागरूकता सम्बन्धी कैप व टी-शर्ट वितरित की गई और साथ ही साथ युवा एवं बुर्जुग…
बहराइच : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मोतीपुर व मूर्तिहा का किया गया औचक निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर आज दिनांक 03.02.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा थाना मोतीपुर व मूर्तिहा का औचक निरीक्षक किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस, थाने की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर का अवलोकन कर थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों के विषय पूछताछ की गई…
बहराइच : शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कस्बा नानपारा में किया गया पैदल गस्त/रुट मार्च भयमुक्त होकर मतदान करने हेतु किया गया जागरू
बहराइच : नानपारा में आज दिनाँक-03.02.2022 को आगामी विधानसभा चुनाव में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच केशव कुमार चौधरी के नेतृत्व व निर्देशन में कस्बा नानपारा में पैदल गस्त/रुट मार्च किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग तथा शराब की दुकानों की चेकिंग की गयी। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दुकानदारों, व्यापारी बंधुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। आम जनमानस से कोविड-19 के दृष्टिगत जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क लगाने हेतु बताया । पैदल गस्त के दौरान…
फर्रुखाबाद :हत्या का खूंखार अपराधी सचिन आईटीआई चौराहे से हुआ गिरफ्तार
फर्रुखाबाद हत्या का आरोपी सचिन जिस पर 302 का मुकदमा चल रहा था निवासी शुक्रिया नगला थाना कोतवाली फर्रुखाबाद के अंतर्गत पुलिस के अथक प्रयास किए जाने पर फर्रुखाबाद आईटीआई चौराहे के पास पुलिस ने सचिन को धर दबोचा उसके द्वारा कत्ल में प्रयुक्त की गई आला कत्ल कुल्हाड़ी भी निशानदेही पर बरामद कर ली गई है पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा जी के निर्देशन में कोतवाली अधीक्षक श्री विनोद कुमार शुक्ला जी द्वारा अपराध पर लगातार काबू पाया जा रहा है अपराधियों को लगातार पकड़कर न्यायालय के समक्ष जल्द…
फर्रुखाबाद :विश्व कैंसर दिवस पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों , हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और सिविल अस्पताल लिंजीगंज में लोगों को कैंसर के बारे में किया जायेगा जागरूक
फर्रुखाबाद :कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बारे में समुदाय में जागरूकता लाने के लिए ही हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है| इस वर्ष इस दिवस की थीम “क्लोज द केयर गैप” है, यह थीम वर्ष 2024 तक के लिए तय की गई है | कैंसर का नाम सुनते ही लोग अनहोनी के बारे में चिंतित हो जाते हैं, लेकिन अगर समय से इसका पता लग जाये तो इलाज संभव है | यह कहना है गैर संचारी रोगों के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह का |डॉ…
प्रयागराज – तहसील कोरांव के अंतर्गत सुभाष से रत्योरा जाने वाले तिराहे पर घूम रहे युवाओ से की बात चीत
प्रयागराज – तहसील कोरांव के थाना क्षेत्र कोरांव मे ग्राम सुभाष से रत्योरा को जाने वाले मोड़ पर एक चाय की दुकान के सामने आज दि0 , 02/02/2022 को रोड पर घूम रहे कुछ नौयुवको से बात चीत की गई जिसमे युवाओ द्वारा सरकार के प्रति नाराजगी देखने को मिली युवको ने अब की बार होने वाले आगामी 2022 के उ0प्र0 विधान सभा चुनाव में बर्तमान सरकार की नीतियों से आहत होकर अब उ0प्र0 मे सपा के मुखिया अखिलेश सिंह यादव को आगामी मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश कमान…
पीलीभीत : बीजेपी प्रत्यासी बाबूराम पासवान का आज होगा नामांकन
129 विधानसभा पूरनपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बाबूराम पासवान का आज 3 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल होगा. सूत्रों के अनुसार इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.आज जिला मुख्यालय पहुंचकर वे अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. बता दें की बाबूराम पासवान वर्ष 2017 में भाजपा के 39 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीते थे. इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट देकर 129 विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है. वे अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र…
प्रयागराज: नामांकन कार्यवाही दूसरे दिन कुल 94 लोगो ने पर्चे लिए तथा 02 प्रत्याशियों के द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया
प्रयागराज: विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तहत नामांकन के दूसरे दिन कुल 94 लोगों ने पर्चे लिए तथा कुल दो लोगो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 254-फाफामऊ विधानसभा से 17 लोगो ने, 255-सोराॅव विधानसभा से 08 लोगो ने, 256-फूलपुर विधानसभा से 08 लोगो ने, 257-प्रतापपुर विधानसभा से 09 लोगो ने, 258-हण्डिया विधानसभा से 06 लोगो ने, 259-मेजा विधानसभा से 04 लोगो ने, 260-करछना विधानसभा से 07 लोगो ने, 261-इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा से 07 लोगो ने, 262-इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा से 07 लोगो ने, 263-इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा से 06 लोगो ने, 264-बारा विधानसभा…
जौनपुर – बाईपास पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की वजह से बैरियर लगा होने की जोरदार भिड़ंत, मे दंपति की मौत,दो घायल
जौनपुर – गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौराडीहवा गांव के समीप से गुजरे बाईपास पर बुधवार को शाम हुई एक दुर्घटना में रोडवेज और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में बैठे अन्य दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी चोरसन्ड भिजवाया गया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार सड़क से उछलकर डिवाइडर पर जा गिरी और चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ही लेन पर कार और रोडवेज की आमने सामने आने की वजह से…
प्रयागराज: थाना मांडा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 30/22 का पजीकृत अभियुक्त विनोद कुमार पटेल 01 अबैध तमंचा व चोरी के अन्य सामान के सांथ हुआ गिरफ्तार
प्रयागराज: बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी मांडा महेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम उ0नि0 आशीष कुमार राय अपने सहयोगी साथी हे0 का0 काशीनाथ सिंह चंदेल व का0 प्रमोद कुमार के साथ मिलकर दि0 , 01/02/2022 को समय 08:25 बजे हेमपुर पाली बार्डर ग्राम हेमपुर थाना क्षेत्र मांडा प्रयागराज से पंजीकृत मु0अ0स0 30/2022 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 से सम्बंधित अभियुक्त विनोद कुमार पटेल पुत्र स्व0 रामराज…
प्रयागराज: 02.02.22 कोरोना संक्रमण की स्थिति
02.02.22 :- प्रयागराज कोरोना संक्रमण की स्थिति एक्टिव केस 1529 Total positive – 131 Discharge – 305 Home isolation over 301(today)75746(till today) Deaths – 00 Total Tests; 7795 द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
बहराइच:मत प्राप्त करने लिए नहीं की जा सकती है जाति या साम्प्रदायिक भावनाओं की अपील
बहराइच: निर्वाचन सम्बन्धी प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से व्यवस्था दी गयी है कि निर्वाचन के प्रचार-प्रसार के दौरान कोई भी दल या उम्मीदवार धार्मिक स्थानों यथा मन्दिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरूद्वारा या अन्य पूजा स्थलों जैसे धार्मिक स्थलों का प्रयोग निर्वाचन प्रचार-प्रसार के लिये मंच के रूप में नहीं करेगा। अग्रतर यह कि मत प्राप्त करने के लिये जाति या साम्प्रदायिक भावनाओं की अपील भी नहीं की जायेगी। आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कोई भी दल या उम्मीदवार ऐसे किसी क्रियाकलाप में संलिप्त नहीं…
गोण्डा:कर्नलगंज के विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की तवियत खराब
कर्नलगंज,गोण्डा । विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की तवियत खराब होने पर उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय प्रताप सिंह ‘लल्ला भैया’ के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर उनका हाल चाल जानने के लिये सपा नेता संतोष तिवारी व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने मेदांता हॉस्पिटल पहुँचकर उनका हाल जाना। इस दौरान दोनों नेताओं ने विधायक लल्ला भैया के शीघ्र स्वस्थ होने…
बहराइच : निर्वाचन सामग्री मुद्रण के सम्बन्ध में जारी किये गये दिशा निर्देश
बहराइच : निर्वाचन पैम्फलेटों, पोस्टरों आदि के मुद्रण पर प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कोई व्यक्ति किसी ऐसे निर्वाचन पैम्फलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण या प्रकाशन नहीं करेगा अथवा मुद्रित या प्रकाशित नहीं करवायेगा जिसके मुख्य पृष्ठ पर मुद्रक एवं इसके प्रकाशक का नाम व पता न लिखा हो। कोई भी व्यक्ति किसी निर्वाचन पैम्फलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण नहीं करेगा या मुद्रित नहीं करवाएगा जब तक कि प्रकाशक की पहचान की घोषणा उनके द्वारा हस्ताक्षरित तथा दो व्यक्ति जो उन्हें व्यक्तिगत रूप…
गोण्डा:सड़क पर पड़े मिले मोबाइल को लौटाकर पत्रकार ने पेश की ईमानदारी की मिशाल
कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज के मुख्य बाजार में बुधवार को सड़क पर पड़े मिले मोबाइल को लौटा कर एक पत्रकार ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम रेवांरी वैशनपुरवा निवासी कुलदीप सिंह पुत्र श्री नरायन सिंह का मोबाइल फोन बुधवार को कर्नलगंज बाजार के स्टेशन रोड पर गिर गया। चौक घंटाघर जा रहे सकरौरा ग्रामीण के मजरा छतईपुरवा निवासी कंप्यूटर प्रशिक्षक/पत्रकार रमेश पाण्डेय को मार्ग पर मोबाइल पड़ा मिला। उन्होंने मोबाइल को उठाया तभी थोड़ी देर बाद मोबाइल के स्वामी का…
मैनपुरी: मुख्य विकास अधिकारी ने दिया राज्य अध्यापक सम्मान प्रमाण-पत्र
बेसिक शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 का प्रमाण पत्र ,महेंद्र प्रताप सिंह को मुख्य विकास अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया । वर्ष 2019 के राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित महेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नाहिली प्रथम , घिरोर को उनके द्वारा विद्यालय में किये गए उत्कृष्ट कार्यो के परिपेक्ष्य में राजेन्द्र सिंह संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 2 सितबंर 2020 को जारी सूची द्वारा चयन किया गया था , किंतु पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन होने…
