डलमऊ /रायबरेली : डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे लोहारन मजरे जोहवा नटकी गांव में पंखा लगा रहा युवक करंट की चपेट में आ गया जिससे वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर पडा पारिवारिक जन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे लोहरन मजरे जोहवा नटकी गांव में कल शाम को सुनील कुमार पुत्र राम कुमार उम्र लगभग 32 वर्ष कल शाम को घर पर एक पंखा लगा रहा था पंखे का तार बीच में कटा होने…
Category: उत्तर प्रदेश
पीलीभीत: राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 4.0 अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम सम्पन्न
आज दिनाँक- 05.05.2022 को राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 4.0 अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड ललौरीरीखेड़ा के ग्राम पंचायत ख़रुआ में आपरेशन मुक्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान जिले के अलग -अलग विभागों से उपस्थित अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी । जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी साथ ही बताया कि सर्वागींण विकास के लिए हर महिला को शिक्षित होना होगा जिससे महिला रोजगार…
पीलीभीत : अस्पताल में मरीज को देखने गए इंचार्ज अध्यापक की डिब्बी में रखें हजारों रुपए की नकदी व जरूरी कागजात से भरा बैग उचक्का ने उड़ा दिया
पूरनपुर/पीलीभीत : अस्पताल में मरीज को देखने गए इंचार्ज अध्यापक की डिब्बी में रखें हजारों रुपए की नकदी व जरूरी कागजात से भरा बैग उचक्का ने उड़ा दिया।दिनदहाड़े हुई वारदात को लेकर सनसनी फैल गई।लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।वारदात की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है।कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी रामसेवक रुद्रपुर के प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज अध्यापक के पद पर तैनात है।वह पांच मई को पूरनपुर पहुंचे…
सीतापुर :किशोरी ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, गांव में मचा हड़कंप
मिश्रिख/ सीतापुर : विकासखंड गोंदलामऊ ग्राम सभा तरसावा में शिवानी उम्र 17 पुत्री रामसेवक ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या। जिससे गांव में हड़कंप मच गया वहां परिजनों से बात की गई तो बताया कि शिवानी शौच के लिए बाहर गई हुई थी ज्यादा देर गुजर जाने के बाद वह घर वापस नहीं आई तो घर वालों ने लड़की को ढूंढना शुरू किया और शिवानी को पेड़ से लटकता हुआ पाया। मौके पर कल्ली प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने पहुंचकर लड़की का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीतापुर: बुद्ध कथा सुनने को उमड़े श्रोता
जनपद सीतापुर के तहसील मिश्रिख के गांव बरसिंधिया में पांच दिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन चल रहा हैं। सीतापुर के कथावाचक संतोष बौद्ध ने कथा के दूसरे दिन भगवान गौतम बुद्ध के जन्म का वर्णन करते हुए कहा कि वैशाख पूर्णिमा का दिन बौद्ध धर्मावलम्बियों के लिए विशेष महत्व रखता हैं।करीब 563 ई. पूर्व में बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के राजा शुद्धोधन के यहां लुम्बिनी वन में हुआ था। गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। और इनके जन्म पर जब एक तपस्वी ने…
फर्रुखाबाद:शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर बनाए जा रहे हैं गोल्डन कार्ड,आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए 18 मई तक चलेगा विशेष अभियान
फर्रूखाबाद :शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अभियान से आच्छादित आयुष्मान कार्ड विहीन लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना में चिन्हित लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए बुधवार से अभियान शुरू हो चुका है। इस अवधि में जन सेवा केंद्र संचालकों द्वारा ग्राम वार कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे तथा संबंधित सूचीबद्ध चिकित्सालयों में भी आयुष्मान कार्ड बनाए जायेंगे, जो कि पूर्णतया निःशुल्क होंगे। यह अभियान 18 मई तक चलेगा। यह…
सीतापुर: मिश्रिख में हिंदू महिलाओ से हुई छेड़छाड़ की घटनाओं से विश्व हिंदू परिषद् बेहद नाराज
सीतापुर: मिश्रिख कोतवाली का हल्का नंबर 5 मुस्लिम बाहुल्य है, यहां आरोप है की विगत दिनों में यहाँ हिन्दू महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं आम हो चुकी हैं. एक ही महीने में एक ही गाँव डिघिया में नवविवाहित महिला से युवक अतीक ने आधी रात को घर में घुसकर छेड़छाड़ शुरू कर दी. मामले में महिला के विरोध करने पर उसे जान से मारने तथा बदनाम करने की धमकी दी, तबतक परिजनों ने युवक को पकड लिया. उसके पकडे जाने पर करीब दो दर्जन मुस्लिम पीडिता के घर पर चढाई…
पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा उक्त 2 ग्राम प्रधानों के खातों पर रोक लगाई लगाई गई
पीलीभीत: विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत पिपरा मुजप्ता में पंचायत सहायक/डाटाइन्ट्री आपरेटर के पद पर वरीयता क्रम में नीतू शर्मा पुत्री श्री लालाराम शर्मा का चयन हुआ है। पिपरा मुजप्ता के ग्राम प्रधान श्री विनोद कुमार के द्वारा हस्ताक्षर नही किये गये एवं ग्राम पंचायत कुरैया खुर्द कलां में पंचायत सहायक/ डाटाइन्ट्री आपरेटर के पद पर वरीयता क्रम में प्रिन्सी पटेल पुत्री श्री नन्हें लाल का चयन हुआ है। ग्राम सभा प्रस्ताव पर ग्राम प्रधान श्रीमती रमादेवी द्वारा हस्ताक्षर नहीं किये गये। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा नोटिग निर्गत किये…
पीलीभीत : साइबर अपराध की रोकथाम व बचाव के बारे में जागरूक किया।
पीलीभीत: पूरनपुर थाना सेहरामऊ उत्तरी पर साईबर अपराध की रोकथाम हेतु गठित साइबर हेल्प डेस्क टीम के सदस्य व0उ0नि0 श्री राजीव सिंह चौहान, कम्प्यूटर ऑपरेटर अक्षय कुमार, म0का0 सोनी, म0का0 उपवन शर्मा थाना सेहरामऊ उत्तरी के द्वारा उच्चाधिकारीणो द्वारा निर्गत आदेश के अनुक्रम में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे साइबर अपराध की रोकथाम व बचाव के बारे में क्षेत्र के लोगों में जागरूकता बढ़ाने हेतु थाना सेहरामऊ क्षेत्र के सेवाराम नत्थूलाल इन्टर कॉलेज, ग्राम जोगराजपुर में साइबर अपराध जागरूकता अभियान के अन्तर्गत सेमिनार आयोजित कर साइबर अपराध से बचाव हेतु बरती…
पीलीभीत : राज्य महिला आयोग सदस्या द्वारा पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस में की जायेगी महिला जनसुनवाई
पीलीभीत : जनपद में दिनांक 05.05.2022 को 10ः00 बजे से मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के द्वारा मिशन शक्ति फेज 4.0 अभियान अन्तर्गत मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में जन चौपाल ग्राम पंचायत खरूआ विकासखण्ड ललौरीखेडा व अपरान्ह 2ः00 पी0डब्लू डी गेस्ट हाउस पीलीभीत में महिला जनसुनवाई की जायेगी।कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अध्किाारी, जिला पंचायत राज अधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, चिकित्सा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीलीभीत, क्षेत्राधिकारी सदर व जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत,…
प्रयागराज :जिलाधिकारी ने इन्द्र धनुष मिशन का फीता काटकर किया शुभारम्भ
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रथम पर इन्द्र धनुष मिशन के अन्तर्गत बच्चों/गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को फीता काटकर शुभारम्भ किया। शुभारम्भ के बाद वहां पर उपस्थित बच्चों को पोलियों वैक्सीन का ड्राप भी पिलाया। तत्पश्चात उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओ0पी0डी0 के इम्प्रूवमेंट की जानकारी ली तथा मिशन इन्द्र धनुष में दी जाने वाली सारी दवाईयों को दिये जाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किया तथा रजिस्टर का भी निरीक्षण किया कि कितने लोगो को…
फर्रुखाबाद:जिले मेंअब छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप मनेगा वीएचएनडी
फर्रूखाबाद : जनपद में प्रत्येक बुधवार व शनिवार को मनाया जाने वाला ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) अब छाया ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक व प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव का पत्र मिला है। पत्र के माध्यम से दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप…
प्रयागराज: किसान सम्मान निधि की ईकेवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31मई 2022 की गई निर्धारित
प्रिय किसान भाइयों आपको अवगत कराना है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में वर्तमान में किसानों को ईकेवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किसान सम्मान निधि के लाभार्थी कृषक की ई केवाईसी कराने के लिए अंतिम तिथि 31 मई 2022 निर्धारित की गई है लाभार्थी कृषक पोर्टल पर कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ई केवाईसी कराने का विकल्प आधार ओटीपी और बायोमेट्रिक उपलब्ध है सभी किसान भाइयों को पुनः अवगत कराया जा रहा है जिस भी किसान भाई ने अभी…
कासगंज में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली
कासगज-कोतवाली कासगंज क्षेत्र के किलौनी रोड रेलवे फाटक के निकट गंगा स्नान को जा रहे एक युवक को चार हमलावरों ने घेरकर गोली मार दी। वहीं गोली लगने से युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायल की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने घायल युवक को इलाज के लिए अलीगढ रेफर किया है। आपको बता दे कि घायल युवक का नाम राजेश उर्फ राजू है राजेश कोतवाली कासगंज क्षेत्र के अशोक नगर का रहने वाला है जो मेडिकल की…
पीलीभीत:एसडीएम ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण
पीलीभीत।कलीनगर गौशाला का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मवेशियों के बैठने के हाल,भूसा स्टॉक,पानी की व्यवस्था सहित उनकी संख्या व बिजली व्यवस्था देखी।उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से जानकारी की। निर्देश दिए कि गोशाला में साफ-सफाई व मवेशियों के भोजन पानी में लापरवाही न बरती जाए।साथ ही प्रतिदिन उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराए जाए।गर्मी के मौसम में गोवंश की देखभाल और गोशाला की व्यवस्था जांचने के लिए एसडीएम ने सोमवार को कलीनगर में स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया।जिसमें एसडीएम ने गोवंश के लिए गर्मी से बचाव,भूसे और…
रायबरेली: डलमऊ पुलिस ने,15000 के इनामिया अभियुक्त को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर भेजा जेल
डलमऊ /रायबरेली: मुखबिर खास की सूचना पर डलमऊ पुलिस टीम द्वारा ₹15000 का इनामी अभियुक्त नियमानुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जेल भेजा गया कोतवाली प्रभारी डलमऊ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आशीष सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी पूरे बेसन मजरे उमरी थाना जगतपुर के विरुद्ध डलमऊ कोतवाली में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था और जिस पर ₹15000 का इनाम और वंचित था मुखबिर खास की सूचना पर सोमवार को अभियुक्त आशीष सिंह को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
प्रयागराज: थाना मांडा पुलिस द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा 06 वर्षीय बच्ची को मात्र 10 घंटे के अंदर शकुशल बरामद कर परिजनों सौंपा गया
प्रयागराज बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन मे जनपद में अपराध और अपराधियों के बिरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार के कुशल नेतृत्व में तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के कुशल मार्ग दर्शन मे प्र0 नि0 थाना मांडा अरुण कुमार के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 राम बहादुर सिंह चौकी प्रभारी दीघिया अपने सहयोगी साथी उ0नि0 शुभाष सिंह यादव तथा का0 अमित कुमार का0 सानू मिश्रा तथा म0का0 प्राची कुमारी थाना मांडा प्रयागराज के सांथ मिलकर दि0 , 01/05/2022 को ग्राम कनेवरा थाना मांडा प्रयागराज से गुम मानसिक रूप से…
रायबरेली:व्यापारियों ने बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा
डलमऊ/ रायबरेली: गर्मी के दिनों में बिजली की अघोषित कटौती को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल डलमऊ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी डलमऊ को सौंपा ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने ऊर्जा मंत्री से मांग करते हुए कहा कि अघोषित हो रही बिजली कटौती से छात्रों व्यापारियों एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति दयनीय हो गई है जिसे देखते हुए, पूर्व की भांति बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है…
बरेली/आँवला – हिन्दू रक्षक महा प्रतापी सरदार हरी सिंह नलवा – जगदीश चन्द्र सक्सेना
आँवला – हिन्दू धर्म और जाति की रक्षा के लिए जिन महापुरुषों ने अपने प्राण और सर्वस्व की बाजी लगा कर हिन्दू जाति के नाम को ऊँचा किया है, उनमें छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, गुरु गोविन्दसिंह और वीर बन्दा वैरागी के साथ सरदार हरी सिंह नलवा का नाम भी बड़े आदर के साथ लिया जाता है। लन्दन के प्रसिद्ध साप्ताहिक पत्र “टिट विट्स” में नलवा के विषय में लिखा गया था कि – वह संसार का सबसे अधिक सफल सेनापति था। मौलाना मीर अहमद ने अपनी पुस्तक “पंजाब का इतिहास”…
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा को गुणवत्तायुक्त बनाया
पीलीभीत : शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व और मानव को अच्छा इंसान बनाती है। शिक्षा से व्यक्ति में ज्ञान, उचित आचरण, तकनीकी दक्षता, कौशल विकास, व्यापार, व्यवसाय एवं मानसिक, नैतिक, भौतिक आध्यात्मिक सौन्दर्य उत्कर्ष का ज्ञान होता है। शिक्षा से समाज के आधारभूत नियमों, व्यवस्थाओं, समाज के प्रतिमानों एवं मूल्यों का ज्ञान होता है। शिक्षा मनुष्य के शरीर, मन, आत्मा का सर्वांगीण एवं सर्वोत्कृष्ट विकास करती है तथा अन्तर्निहित क्षमता तथा उसके व्यक्तित्व को विकसित करने वाली प्रक्रिया है।उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा के सुधार पर विशेष बल दिया है।…
