मैनपुरी में पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने किया सुसाइड, भाई की मौत पर अंतिम संस्कार में जाते समय पति ने कहा था लौट आना, नाराज होकर नहर में कूदी

मैनपुरी में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने घर से निकालकर आत्मघाती कदम उठाते हुए नहर में छलांग लगा दी। डूबने से उसकी मौत हो गई। जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामला घिरोर थाना क्षेत्र के कल्हौर पछा गांव से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शाहिद अली का उसकी पत्नी फूलवानों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद फूलवानों ने घर…

मैनपुरी: मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा वकीलों का आंदोलन

हापुड़ में वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में दीवानी में वकीलों ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जब तक बार काउंसिल की मांगेें शासन द्वारा पूरी नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हापुड़ में हुए लाठीचार्ज में घायल वकीलों का साथ देकर वकीलों ने जन्माष्टमी नहीं मनाने का भी निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सौरभ यादव व संतोष यादव ने पत्रकारों से कहा कि बार काउंसिल का जो भी निर्देश होगा। उसका पूरी तरह पालन बार…

कासगंज, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद की इन सीटों पर हो रहा मतदान, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर

उत्तर प्रदेश के कासगंज, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद में किसी कारण से खाली हुई पंचायत की सीटों पर उपचुनाव बुधवार को कराए जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। यह पुलिस की कड़ी निगरानी में संपन्न हो रहा है। अराजक तत्वों पर पुलिस की खास नजर है। पहले ही अनाउंस कर दिया गया है कि अराजकता करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैनपुरी जिले के बरनाहल विकासखंड क्षेत्र की अब्दुल नबीपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में छह प्रत्याशी मैदान…

मैनपुरी में व्हिस्की और बियर का कॉकटेल पीने वाली बीवी से परेशान हुआ शख्स, सास बोली- शराब ही पीती है, खून नहीं

मैनपुरी में बेबस पति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पत्नी शराब और बियर का कॉकटेल करती है. मना करने पर भी नहीं मानती है. इस कॉकटेल के बाद वो आउट हो जाती है. पीड़ित पति की मांग है कि या तो उसकी पत्नी की शराब छुड़ा दी जाए वरना गांव में फोर्स की व्यवस्था की जाए. शादी के बाद आमतौर पर पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़े किस्से सामने आते रहते हैं. इनमें से कई ऐसे मामले सुनने को मिलते हैं, जो काफी दिलचस्प और मजेदार होते हैं.…

मैनपुरी में पति के साथ रह रही महिला से पड़ोसी कर रहा अश्लील हरकतें, शिकायत पर पत्नी व बेटी ने किया जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक प्लॉट पर पति के साथ रह रही महिला के साथ युवक अश्लील हरकत करते हैं। आते-जाते उसे परेशान करते हैं। जनपद इटावा की रहने वाली पीड़िता ने करहल थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनपद इटावा के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में उसका प्लॉट है। करीब 20 दिन से काम चल रहा है तो वह पति के साथ प्लॉट पर ही रह रही है। वह…

मैनपुरी में रेलवे ने चलाया बुलडोजर,डीएम के पास पहुंचे ग्रामीण, बोले- साहब सौ साल पहले बने थे घर, हमारे आशियाने बचा लीजिए

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार ग्रामीण रोते बिलखते कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को अपनी व्यथा सुनाई। साथ ही समस्या के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। कहा कि साहब सौ साल पहले पूर्वजों ने घर बनाया था। अब रेलवे द्वारा उन्हें तोड़ा जा रहा है। बचे हुए लोगों को भी घर खाली करने का फरमान सुनाया गया है। हमारे आशियाने बचा लीजिए। मामला भोगांव तहसील क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। गांव में रेलवे लाइन के किनारे बने करीब 30 मकानों को रेलवे विभाग ने मंगलवार की शाम ढहा दिया।…

मैनपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत:सड़क के किनारे सवारी गाड़ी का कर रहा था इंतजार, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंदा

मैनपुरी में सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे युवक को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। परिजनों को हादसे की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा घिरोर थाना क्षेत्र में खन्ना पेट्रोल पंप के पास का है। शाहजहांपुर निवासी 42 वर्षीय प्रवेन्द्र कुमार पुत्र दूरबीन सिंह घर से मैनपुरी जाने की बात कहकर निकला था। खन्ना पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे किसी सवारी वाहन के आने…

मैनपुरी में दो घंटे तक गोद में बच्ची को लेकर चीखते हुए भटकती रही मां, नहीं मिला इलाज; गायब रहे डॉक्टर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग लगातार बेहतर उपचार की व्यवस्थाओं का दावा कर रहा है। लेकिन, चिकित्साधीक्षक और डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग के दावों की हवा निकालते दिख रहे हैं। मंगलवार को घिरोर थाना क्षेत्र की सीएचसी गोधना पर दो घंटे तक 14 माह की बच्ची को गोद में लेकर एक महिला घूमती रही लेकिन डॉक्टर नहीं पहुंचे। सीएचसी पर 10 बजे तक डॉक्टर के न पहुंचने के कारण अन्य मरीज भी परेशान रहे। बिहार प्रदेश की रहने वाली महिला बसंती देवी अपने पति बसंत के साथ घिरोर क्षेत्र…

मैनपुरी में प्राइवेट एंबुलेंस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, हादसे में एंबुलेंस चालक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र ट्रक और एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत हो गई। मोहल्ला निवासी एंबुलेंस चालक क़ी हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहरा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला सदर थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुरा से जुडा है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र वीरेंद्र कश्यप अपनी जीविका चलाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस पर चालक था। कल वह मैनपुरी से मरीज लेकर फर्रुखाबाद छोड़ने के…

मैनपुरी: समझौते के बाद दंपती को विदा किया

मैनपुरी, दीवानी स्थित मीडिएशन सेंटर में सोमवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। 14 विवादों की सुनवाई करके दो दंपती के बीच समझौता होने पर उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया। दंपती ने न्यायालयों में चल रहे मुकदमों को खत्म करने पर सहमति जताई। कुसुमादेवी का अपने पति शिवकुमार से विवाद चल रहा था। कुसुमादेवी ने पति के खिलाफ अपर सिविल जज/ न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दायर किया। अपर सिविल जज ने विवाद में समझौता कराने के लिए फाइल मीडिएशन सेंटर में…

मैनपुरी में शादी के दो साल बाद विवाहिता की मौत, बेटी को दिया जन्म; खुद छोड़ दी दुनिया

मैनपुरी के करहल थाना कुर्रा क्षेत्र के तरौलिया गांव निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद मौत का सही कारण जाने के लिए रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कुर्रा थाना क्षेत्र के तरौलिया गांव निवासी पूरन सिंह की पत्नी पूनम (22) गर्भवती थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन घर पर ही प्रसव करा रहे थे। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां कुछ देर बाद…

मैनपुरी:राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने घिरोर के न्यायपंचायत घिरोर देहात में स्थित विद्यालयों में जाकर परीक्षा की जानकारी देकर बच्चों को जागरूक व प्रेरित किया

जिलाधिकारी द्वारा निपुण लक्ष्य मैसेंजर बनाये जाने के बाद , राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 2024 – 25 हेतु कक्षा आठ के छात्र छात्राओं को आवेदन करने व तैयारी कराने हेतु प्रेरित करने के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने घिरोर के न्यायपंचायत घिरोर देहात में स्थित विद्यालयों में जाकर परीक्षा की जानकारी देकर बच्चों को जागरूक व प्रेरित किया , इस परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत होने वाले लाभों से अवगत कराया तथा फार्म भरने की प्रक्रिया भी समझायी । विगत सत्र महेंद्र प्रताप…

मैनपुरी:- ग्रामप्रधान ने खुद संभाली सफाई व्यवस्था की कमान ,पूरे समय साथ रहकर किया निरीक्षण।

ग्राम पंचायत छाछा में ग्राम प्रधान पूरन चंद ने खुद सफाई व्यवस्था की कमान संभाली है । ग्राम पंचायत छाछा के गांव द्वारकापुर सहित सभी गाँव में पूरन चंद ने सफाई कर्मी सुबोध कुमार आदि लोगों को साथ लेकर स्वयं खड़े होकर गांव की नालियां और रस्ताओं को साफ कराया । उनके जिम्मेदारी भरे काम के चलते ग्राम द्वारिकापुर के साथ-साथ संपूर्ण ग्राम पंचायत छाछा की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया ।  व्यवस्था में कहीं चूक ना हो जाए इसके लिए ग्राम प्रधान पूरन चंद पूरे समय सफाई कर्मियों…

मैनपुरी में दबंग अरविंद चौहान उर्फ लम्बू ने दुकानदार दिनेश कुमार शाक्य को मारी गोली, हुई मौत

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के गांव में बात-बात में बढ़े विवाद के बाद दुकान पर बैठे दुकानदार को हमलावर ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है। मामला सदर थाना कोतवाली क्षेत्र के धारऊ गांव का है। जानकारी के अनुसार, बीते रात दो पक्षों…

मैनपुरी के जिला अस्पताल में हुआ धमाका, क्या है खबर में ?

मैनपुरी के महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह एक मरीज को ऑक्सीजन लगाते समय अचानक जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर का रेगुलेटर फट गया। धमाका होने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। करीब आधा घंटे तक लोग दहशत में रहे। शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी पप्पू की पत्नी प्रीती को परिजन गंभीर हालत में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11 बजे जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां प्रीती की अंतिम सांसें देखते हुए डॉक्टर अर्जुन सिंह ने ऑक्सीजन लगाने की सलाह दी। कर्मचारी प्रीती को ऑक्सीजन लगाने जा रहा…

मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव नहीं लड़ेंगी चुनाव? क्या है उनका जबाब

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी यूपी में अपने गठबंधन को मजबूत बनाने में जुटी है, सपा का दावा है कि इस बार उनका पीडीए फॉर्मूला भाजपा को चुनाव में हरा देगा. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है प्रदेश में सीटों को लेकर भी हलचल तेज हो गई है.ऐसे में अब आगामी चुनाव को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या डिंपल यादव एक बार फिर मैनपुरी सीट से ही चुनाव लड़ेंगीं या फिर वापस कन्नौज सीट से इस बार किस्मत आजमाएंगी. डिंपल यादव के…

मैनपुरी: प्राथमिक विद्यालय रजवाना पर ,राखी बंधवा कर लिया शिक्षा सुरक्षा का वचन

मैनपुरी के ब्लॉक सुल्तानगंज की ग्राम सभा रजवाना में स्थित प्राथमिक विद्यालय रजवाना पर आज शिक्षकों के साथ छात्रों ने मिलकर मनाया रक्षा बंधन पर्व सभी छात्राओं ने अध्यापक व छात्रों को राखी बांधकर लिया शिक्षा सुरक्षा का वचन प्रधानाध्यापक मोहम्मद् इशरत अली राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय परिवार ने एक नये संकल्प के साथ रक्षा बंधन मनाने का निर्णय लिया जिसके तहत आज सभी छात्राओं ने शिक्षकों और मेधावी छात्रों के हांथों पर राखी बांधकर सभी बच्चों को निपुण बनाने का वचन लिया अब…

मैनपुरी के टिंडौली – बरौली सड़क मार्ग से नगला स्वामी , नगला बहादुर , नगला सकरी का सड़क मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना गांव वालो ने लगाए काले झंडे कौन है इसका जिम्मेदार।

मैनपुरी के करहल विधानसभा के टिंडौली – बरौली सड़क मार्ग से नगला स्वामी , नगला बहादुर , नगला सकरी , जगदीशपुरी होते हुए कुचेला – रठेरा सड़क मार्ग के ककरा तक जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत बदतर है। सड़क मार्ग कच्चा होने के कारण ग्राम नगला स्वामी और नगला बहादुर में रास्ता तालाब जैसा रूप ले चुका है। इससे ग्रामीणों को पांच किमी अतिरिक्त चक्कर लगाकर अन्य गांवों से आवागमन करने को मजबूर हैं। लंबे समय से मार्ग की मरम्मत न होने से रास्ता कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होकर…

मैनपुरी में लहसुन चोर गिरफ्तार:3 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, 45 बोरे लहसुन और तमंचा कारतूस बरामद

जनपद मैनपुरी की थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है पुलिस नें मुखबिर की सूचना पर तीन लहसुन चोर गिरफ्तार किए है। चोरो नें कुछ दिन पूर्व लहसुन की गोदाम से लहसुन के बोरो को गोदाम से चुराकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने तीनों चोरों को लहसुन के बोरों, तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इनके 6 अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दविश दे रही है। पुलिस नें चोरो को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। मामला कुरावली थाना क्षेत्र…

मैनपुरी में युवक की गोली लगने से मौत:कमरे में तड़पता हुआ मिला युवक, अस्पताल ले जाते समय थमी सांसें

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जिस समय गांव के एक घर में चली गोली से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गोली चलने की चलने की आवाज सुन दौड़े परिजनों को युवक घर के कमरे में लहूलुहान स्थिति में जमीन पर तड़पता हुआ मिला। परिजन उसे आनन फ़ानन में जिला अस्पताल लेकर दौड़े जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जानकारी परिजनों को हुई वैसे ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को…