फर्रुखाबाद की भारती और नोएडा के राकेश का बौद्ध रीति से दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 मार्च 2026 जनपद फर्रुखाबाद के ग्राम नगला खुमानी, पोस्ट सिवाराखास निवासी भारती पुत्री श्री हरिश्चन्द्र शाक्य एवं नोएडा निवासी राकेश पुत्र श्री सुखलाल शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार गुरुवार को बौद्ध रीति-रिवाज से सम्पन्न कराया गया। विवाह संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत दोनों को वैवाहिक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बौद्धाचार्य धर्मपाल सिंह बौद्ध ने विधि-विधान के साथ दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार सम्पन्न कराया। उन्होंने नवदंपत्ति को वैवाहिक जीवन में परस्पर सम्मान, समानता, प्रेम और सहयोग की भावना के साथ जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने बताया कि बौद्ध परंपरा में विवाह आपसी सहमति, समान अधिकार और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक माना जाता है।

नवविवाहित दंपत्ति भारती और राकेश ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना के साथ जीवन व्यतीत करने का संकल्प लिया। विवाह संस्कार के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा दोनों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नवदंपत्ति को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment