आंवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव जगंबाजपुर की रहने वाली एक महिला गुड़िया पत्नी वीरपाल सिंह ने अपने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले 2 साल से अपनी ससुराल बाजपुर में रह रही थी। आरोप है कि करीब 7 दिन पूर्व उसका पति शराब पीकर आया और उससे दो लाख रुपये मायके से लाने की मांग करने लगा। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए चूल्हे से जलता हुआ चमचा मार दिया, जिससे उसके बाएं कंधे पर चोट आई है।पीड़िता का आरोप है कि पति ने मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने दिनांक 22/08/2026 को थाना सिरौली में तहरीर देकर अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली/आंवला – दहेज में दो लाख न लाने पर पति ने पत्नी को पीटा, थाने में शिकायत।
