फर्रुखाबाद में तैनात उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जनपद में तैनात उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (वर्तमान तैनाती – पुलिस लाइन फतेहगढ़) का दिनांक 12 जनवरी 2026 को बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

दिवंगत उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, फतेहगढ़ सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्वर्गीय धर्मेन्द्र सिंह के कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं ईमानदार सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस विभाग में रहते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उनका निधन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने दिवंगत अधिकारी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।