स्कूल से घर लौटा बच्चा, तो देखा कि चारों तरफ पड़ी है लाश, एटा में खूनी खेल

एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नगला प्रेमी में सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। इसमें तीन लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसको भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मोहल्ला नगला प्रेमी निवासी गंगा सिंह (75 साल) के घर में सोमवार को जानलेवा हमला किया गया। दिनदहाड़े घर में घुसकर चार लोगों को माैत के घाट उतार दिया गया। हमले में गंगा सिंह, उनकी पत्नी 70 वर्षीय श्यामा देवी, पुत्रवधू 42 वर्षीय रत्ना और नातिन 20 वर्षीय ज्योति की माैत हो गई। पुलिस माैके पर पहुंची तो खून से सने शव बेड और फर्श पर पड़े थे। श्याम देवी का सिर फटा हुआ था। अन्य शव भी खून से लथपथ थे। दिनदहाड़े चार लोगों की हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोग माैके पर पहुंच गए। पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वायड भी माैके पर जांच में जुटे हैं।

सवांददाता : सोनू यादव