फर्रुखाबाद:महिला अपराध व गुमशुदगी के मामलों की एएसपी ने की समीक्षा, शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 09 सितंबर 2026 अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में महिला संबंधी अपराधों तथा गुमशुदा एवं अपहृता से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में लंबित विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित विवेचक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने गुमशुदा एवं अपहृता की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि विवेचना कार्य की प्रगति का नियमित रूप से पर्यवेक्षण किया जाए और प्रत्येक मामले में आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। साथ ही विवेचनाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सहित संबंधित विवेचक अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment