बरेली/फतेहगंज पश्चिमी।रविवार शाम को दिल्ली हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई।हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई।जबकि उसकी बहन गंभीर घायल।अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस ने शब कब्जे में ले लिया है।सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे।
गांव कुरतरा निवासी छोटे का 15 वर्षीय पुत्र शहजिल रविवार को बाइक के द्वारा अपनी छोटी वहन महनूर के साथ मीरगंज किसी रिश्तेदारी में गया था। शाम को वह वापस लौट रहा था। हाइवे के बल्लिया ढाल पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में बाइक सवार शाहजिल और उसकी वहन गंभीर घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को एंबुलेंस के द्वारा पास के एक मेडिकल कालेज भेज दिया। जहां डाक्टर ने शाहजिल को मृत घोषित कर दिया।जबकि उसकी वहन गंभीर घायल है।उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस ने शब को कब्जे में ले लिया है।पोस्टमार्टम को भेज रही है।जबकि परिजन बगैर पोस्टमार्टम के शब की मांग कर रहे है।सीओ हाइवे ने बताया शब को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रहे है।
बरेली:दिल्ली हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई,भाई की मौत,वहन गंभीर घायल।
