बरेली:आंवला पुलिस ने जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा, पुलिस मुठभेड़ समेत तीन मुकदमों में था वांछित, भेजा न्यायालय।

बरेली/आंवला – आंवला थाना पुलिस ने जानलेवा हमले और पुलिस मुठभेड़ सहित तीन मुकदमों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजू पुत्र लालाराम, निवासी ग्राम बेहटा चौहान के रूप में हुई है। संजू पर आंवला थाने में जानलेवा हमले के दो और पुलिस मुठभेड़ का एक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम फरार चल रहे संजू की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार को पुलिस ने तहसील से मोहल्ला लठैता जाने वाली सड़क पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी संजू ने बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस की लगातार तलाश और दबिश के कारण वह छिपता फिर रहा था और आज बाहर जाने की फिराक में था, तभी पकड़ा गया।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितिन शर्मा और आरक्षी गौतम कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment