प्रयागराज : दिनांक-26.08.2026, जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ,दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण-
मुकदमा वादी जबर सिंह (गौतम) पुत्र जगत बहादुर गौतम निवासी ग्राम सराय हरी राम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त अरुण कुमार गौतम पुत्र राम कैलाश गौतम निवासी ग्राम सरांय हरीराम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा मुकदमा वादी की नाबालिक पुत्री के दिनांक-21.08.2026 को निमंत्रण से घर वापस आते समय जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया तथा किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी । थाना नवाबगंज पर दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक-24.08.2026 को मु0अ0सं0-365/26 धारा-137(2)/65(1)/115(2)/351(3) भा0न्या0सं0 व धारा-3/4 पॉक्सो एक्ट बनाम अरुण कुमार गौतम पुत्र राम कैलाश गौतम निवासी ग्राम सरांय हरीराम कमिश्नरेट प्रयागराज विरूद्ध पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया ।

पुलिस की कार्यवाही
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-365/26 धारा-137(2)/65(1)/115(2)/ 351(3) भा0न्या0सं0 व धारा-3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अरुण कुमार गौतम पुत्र राम कैलाश गौतम निवासी ग्राम सरांय हरीराम थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-26.08.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत बरीबोझ रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अरुण कुमार गौतम पुत्र राम कैलाश गौतम निवासी ग्राम सरांय हरीराम कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-365/26 धारा-137(2)/65(1)/115(2)/351(3) भा0न्या0सं0 व धारा-3/4 पॉक्सो एक्ट थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. व0उ0नि0 उमेश कुमार सिंह, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार पाल, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. हे0का0 सौरभ सिंह, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. रि0का0 अमरेश कुमार, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment