नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ का काफी विरोध किया गया था। गाने को लेकर हुए विवाद पर नोरा फतेही का कहना है कि उन्हें इसका पहले से अंदाजा था। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कुछ इन्फ्लुएंसर्स को इस गाने के खिलाफ गुस्से को भड़काने के लिए पैसे दिए गए थे।
नोरा फतेही का कहना है कि उन्होंने कभी भी इस हिंदी गाने को मंजूरी नहीं दी थी। साथ ही नोरा ने दावा किया है कि इस गाने पर विवाद भड़काने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को कथित तौर पर पैसे दिए गए थे।
नोरा ने ‘ड्रीम विद डॉ. शीन’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे पहले से पता है कि आपको किसने हायर किया, कब किया और आपको कितने पैसे दिए’।
आगे कहा, ‘जिसने भी यह सब किया, उसने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। फेमिनिज्म की वजह से मैं पहले से ही तैयार थी।
मैं घबरा नहीं रही थी, न ही डरी हुई थी। मैं तीन दिन से शूटिंग कर रही थी। मुझे कुछ पता नहीं था और फिर अचानक सब कुछ बिगड़ गया’।
